CBSE Class 10 Hindi Course B: 2023 board paper, set 4/6/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_6_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | Objective/MCQ type with subparts (पठित अवतरण, पदबंध, वाक्य-भेद, समास, मुहावरे, काव्यांश, गद्यांश, अपठित); attempt 40 of 45 objective questions as instructed |
| B | 11-18 | Descriptive; internal choices in Q15-18; Q11-13 attempt any two of three |
Instructions in brief: All questions are compulsory; Section A has 45 objective questions with subparts of which 40 are to be attempted; Section B is descriptive with internal choices (अथवा) in Q15-18.
Section A
Objective/MCQ type with subparts (पठित अवतरण, पदबंध, वाक्य-भेद, समास, मुहावरे, काव्यांश, गद्यांश, अपठित); attempt 40 of 45 objective questions as instructed
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
कभी-कभी सहज से तेज़ गति में परिवर्तित होते क्रोध को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो उसके परिणाम अत्यंत घातक और पश्चात्ताप के भाव जगाने वाले हो सकते हैं। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के मनोविश्लेषक टॉम जी. स्टीवेन्स ने अपनी किताब 'ओवरकम एंगर एंड एग्रेसन' में स्पष्ट किया है कि क्रोध-नियंत्रण का एक प्रमुख तरीका यह है कि स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नजरिये से देखें। दूसरों को उन स्थितियों पर प्रकाश डालने के लिए प्रोत्साहित करें, क्षमा करना सीखें, बीते को बिसारने की आदत विकसित करें और किसी को चोट पहुँचाने के बजाय प्रशंसा से उसका मूल्यांकन करें। याद रखें, क्रोध-नियंत्रण से आप स्वयं को शक्तिशाली बनाते हैं। इससे आपकी खुशहाली और स्मृतियों का विस्तार होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने अपनी किताब 50 साइंस ऑफ मेंटल इलनेस में इन कमजोरियों पर प्रकाश डालते हुए गुस्से को काबू में रखने के कारगर सूत्र दिए हैं। क्रोध-नियंत्रण से हम अपना ही नहीं, दूसरों के उजड़ते संसार को फिर से आबाद कर सकते हैं क्योंकि शांत मन सृजन में समर्थ होता है। हमारे सृजनात्मक होने से ही मानवता का हित सध सकता है। तो जब भी क्रोध आए, इन उपायों को आजमाएँ। जीवन में बिखरी हुई चीजों को सँवारने की ओर कदम खुद बढ़ चलेंगे।
- (i)1 mark
क्रोध-नियंत्रण से होने वाले लाभों के संबंध में अनुपयुक्त कथन है
- (a)इससे व्यक्ति स्वयं को शक्तिशाली बनाता है।
- (b)इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।
- (c)इससे व्यक्ति की विस्मृतियों का विस्तार होता है।
- (d)इससे व्यक्ति की रचनात्मकता में वृद्धि होती है।
- (ii)1 mark
किस तरह का क्रोध अंततः पश्चात्ताप का कारण बनता है ?
- (a)अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध
- (b)सहज भाव से किया गया क्रोध
- (c)प्रायश्चित भाव से किया गया क्रोध
- (d)आत्मघात भाव से किया गया क्रोध
- (iii)1 mark
मनोविश्लेषक स्टीवेन्स के अनुसार क्रोध पर काबू पाने पर सर्वोपयुक्त उपाय है
- (a)परिस्थितियों पर दूसरों के नियंत्रण को स्वीकार करना।
- (b)परिस्थितियों पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना।
- (c)परिस्थितियों को अपने नजरिये से और अच्छे से समझना।
- (d)परिस्थितियों को दूसरों के नजरिये से जानने का प्रयास करना।
- (iv)1 mark
क्रोध आने पर क्या करना चाहिए ?
- (a)उसकी असहज अभिव्यक्ति
- (b)उसकी सहज अभिव्यक्ति
- (c)संयमित रहने का प्रयत्न
- (d)घातक परिणाम का स्मरण
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) – क्रोध नवसृजन का संहारक है।
कारण (R) – क्रोध अवस्था में क्षमाशीलता न्यून हो जाती है।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
- (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
- (d)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि क्रोध-नियंत्रण से स्मृतियों का विस्तार होता है, विस्मृतियों का नहीं। इसलिए कथन (c) अनुपयुक्त है।
- 1 mark
(ii) अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध घातक परिणाम देता है और पश्चात्ताप जगाता है, इसलिए (a) सही है।
- 1 mark
(iii) स्टीवेन्स के अनुसार स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नज़रिये से देखना चाहिए, इसलिए (d) सही है।
- 1 mark
(iv) क्रोध आने पर संयम रखने का प्रयत्न करना चाहिए, इसलिए (c) सही है।
- 1 mark
(v) कथन (A) सही है, क्योंकि क्रोध नवसृजन को नष्ट करता है। कारण (R) भी सही है, पर वह (A) की पूरी व्याख्या नहीं करता, क्योंकि गद्यांश में शांत मन को सृजन में समर्थ बताया गया है। इसलिए (d) सही है।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) d; (iv) c; (v) d
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
शोर से होने वाली बहरेपन की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्यगत समस्या है। तेज आवाज हमारी श्रवण कोशिकाओं पर बहुत दबाव डालती है, जिससे वे स्थायी रूप से चोटिल हो सकती हैं। यदि सुनने की क्षमता एकबार चली गई तो उसे पुनः पाना नामुमकिन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 'वर्ल्ड हीयरिंग रिपोर्ट' के मुताबिक विश्व की 1.5 अरब आबादी बहरेपन के साथ जी रही है। ध्वनि प्रदूषण दरअसल ऐसे अवांछित विद्युत चुंबकीय संकेत है, जो इंसान को कई रूपों में नुकसान पहुँचाते हैं। इसीलिए, शोर-प्रेरित बहरेपन पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है। वैश्विक अध्ययन बताते हैं कि निर्माण कार्य, औद्योगिक कामकाज, जहाज बनाने या मरम्मत करने संबंधी काम, अग्निशमन, नागरिक उड्डयन आदि सेवाओं में लगे श्रमिकों में शोर-प्रेरित बहरेपन का खतरा अधिक होता है। आकलन है कि 15 फीसदी नौजवान संगीत-कार्यक्रमों, खेल-आयोजनों और दैनिक कामकाज में होने वाले शोर से बहरेपन का शिकार होते हैं। शोर-प्रेरित बहरेपन की समस्या विकासशील देशों में ज्यादा है, जहाँ तीव्र औद्योगीकरण, अनौपचारिक क्षेत्र के विस्तार और सुरक्षात्मक व शोर-नियंत्रणरोधी उपायों की कमी से लोग चौतरफा शोर-शराबे में दिन बिताने को अभिशप्त हैं। हमें यह समझना ही होगा कि श्रवण-शक्ति का ह्रास न सिर्फ इंसान को प्रभावित करता है, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है।
- (i)1 mark
शोर-प्रेरित बहरेपन का खतरा किस क्षेत्र से जुड़े लोगों को कम है ?
- (a)जहाज-निर्माण से जुड़े लोगों को
- (b)स्वास्थ्य-सेवाओं से जुड़े लोगों को
- (c)खेल-आयोजनों से जुड़े लोगों को
- (d)संगीत-कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को
- (ii)1 mark
गद्यांश के संदर्भ में अनुपयुक्त कथन है –
- (a)विकासशील देशों में अनौपचारिक क्षेत्र विस्तार की समस्या नहीं है।
- (b)विकासशील देशों में शोर-नियंत्रणरोधी उपायों पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है।
- (c)कुछ सेवाओं से जुड़े लोग अन्य की तुलना में बहरेपन के अधिक शिकार हैं।
- (d)कुछ खास सेवाओं से जुड़े युवा भी आज बहरेपन का शिकार हो रहे हैं।
- (iii)1 mark
विकासशील देशों के लोगों के जीवन को अभिशप्त क्यों कहा गया है ?
- (a)उनका जीवन अनेक सामाजिक संकटों से घिरा है।
- (b)उनका जीवन अनेक आर्थिक संकटों से घिरा है।
- (c)वे खराब सेहत वाली विवश जिंदगी बसर करते हैं।
- (d)वे शोर-शराबे से भरी जिंदगी जीने को विवश हैं।
- (iv)1 mark
तीव्र आवाज का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
- (a)तंत्रिका-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
- (b)श्रवण-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
- (c)रक्त-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
- (d)हृदय-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) – वर्तमान में श्रवण शक्ति का ह्रास एक सार्वजनिक समस्या बन गई है।
कारण (R) – आर्थिक विकास की अनियमित होड़ इस समस्या के मूल कारणों में से एक है।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
- (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (d)कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) कथन (A) की गलत व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश में निर्माण, जहाज़, अग्निशमन, उड्डयन, संगीत और खेल-आयोजनों से जुड़े लोगों को खतरा अधिक बताया गया है। स्वास्थ्य-सेवाओं का उल्लेख नहीं है, इसलिए (b) सही है।
- 1 mark
(ii) गद्यांश में अनौपचारिक क्षेत्र के विस्तार को समस्या कहा गया है, इसलिए (a) अनुपयुक्त कथन है।
- 1 mark
(iii) वे चारों ओर के शोर-शराबे में दिन बिताने को विवश हैं, इसीलिए 'अभिशप्त' कहा गया। सही उत्तर (d) है।
- 1 mark
(iv) तेज़ आवाज़ श्रवण-कोशिकाओं पर दबाव डालकर उन्हें स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त करती है, इसलिए (b) सही है।
- 1 mark
(v) श्रवण-शक्ति का ह्रास व्यक्ति और समाज दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए (A) सही है। अनियमित विकास (औद्योगीकरण) इसका कारण है, इसलिए (R) भी (A) की सही व्याख्या करता है। सही उत्तर (c) है।
Answer: (i) b; (ii) a; (iii) d; (iv) b; (v) c
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
तोतों को उनकी दहकती-भूरी आँखों से भय न लगता था ।' (रेखांकित पदबंध का भेद है)
- (a)विशेषण पदबंध
- (b)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (c)संज्ञा पदबंध
- (d)सर्वनाम पदबंध
- (ii)1 mark
'मोनुमेंट के नीचे ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा ।' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है –
- (a)संज्ञा पदबंध
- (b)सर्वनाम पदबंध
- (c)विशेषण पदबंध
- (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (iii)1 mark
"वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए भी यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर ही रहे ।" इस वाक्य में क्रिया पदबंध है –
- (a)के बीच रहते हुए
- (b)सिनेमा की चकाचौंध
- (c)धन-लिप्सा से कोसों
- (d)दूर ही रहे
- (iv)1 mark
"क्षितीश चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर आँख मिंच जाती थी ।" इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है –
- (a)सर्वनाम पदबंध
- (b)संज्ञा पदबंध
- (c)विशेषण पदबंध
- (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (v)1 mark
'अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंकने वाला वह आजमगढ़ की तरफ भाग गया ।' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है –
- (a)संज्ञा पदबंध
- (b)सर्वनाम पदबंध
- (c)विशेषण पदबंध
- (d)क्रियाविशेषण पदबंध
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'उनकी दहकती-भूरी आँखों से' में मुख्य शब्द संज्ञा 'आँखों' है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) 'ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर' समय बताता है और क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, इसलिए क्रिया-विशेषण पदबंध है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) 'दूर ही रहे' में मुख्य क्रिया 'रहे' है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iv) 'फटा हुआ' संज्ञा 'सिर' की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) 'अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंकने वाला' सर्वनाम 'वह' की विशेषता बताता है, इसलिए सर्वनाम पदबंध है। उत्तर (b)।
Answer: (i) c; (ii) d; (iii) d; (iv) c; (v) b
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'जब डॉक्टर साहब की ज़मानत जब्त हुई तब घर में ज़रा सन्नाटा हुआ ।' इस वाक्य का रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।
- (a)सरल वाक्य
- (b)संयुक्त वाक्य
- (c)मिश्र वाक्य
- (d)विधानवाचक वाक्य
- (ii)1 mark
'सालाना इम्तिहान होने पर मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया ।' इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित वाक्य है –
- (a)जब सालाना इम्तिहान हुआ तब मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
- (b)सालाना इम्तिहान हुआ और मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
- (c)सालाना इम्तिहान होते ही मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
- (d)सालाना इम्तिहान में मैं अव्वल दरजे से पास हो गया।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त कथन है –
- (a)सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।
- (b)सरल वाक्य में एक से अधिक उद्देश्य और विधेय होते हैं।
- (c)संयुक्त वाक्य में एक ही वाक्य संयोजक द्वारा जुड़े रहते हैं।
- (d)संयुक्त वाक्य में संयोजक द्वारा जुड़े वाक्य परस्पर आश्रित होते हैं।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य नहीं है –
- (a)इतने बादशाहों के नाम याद रखना आसान काम नहीं है।
- (b)उनकी ऐसी हालत देखकर मुझे उन पर दया आती थी।
- (c)न जाने कैसे मैं अपने दरजे में अव्वल आ गया।
- (d)हालाँकि मैं पास हो गया फिर भी मेरा तिरस्कार हुआ।
- (v)1 mark
'मेरे बहुत प्रयत्न करने पर भी उस पहेली का हल मुझे नहीं मिला ।' रचना की दृष्टि से यह वाक्य कैसा वाक्य है ?
- (a)मिश्र वाक्य
- (b)सरल वाक्य
- (c)संयुक्त वाक्य
- (d)सामान्य वाक्य
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'जब... तब...' में एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) 'जब सालाना इम्तिहान हुआ तब मैं... पास हो गया' में आश्रित उपवाक्य बनता है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iii) सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iv) 'हालाँकि... फिर भी...' में दो उपवाक्य हैं, इसलिए यह सरल वाक्य नहीं है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(v) इसमें एक ही उद्देश्य-विधेय है और कोई उपवाक्य नहीं है, इसलिए यह सरल वाक्य है। उत्तर (b)।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) a; (iv) d; (v) b
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'सुखदुख' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
- (a)द्वंद्व समास
- (b)तत्पुरुष समास
- (c)बहुव्रीहि समास
- (d)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'रक्तकमल' शब्द में समास है
- (a)अव्ययीभाव समास
- (b)कर्मधारय समास
- (c)द्वंद्व समास
- (d)बहुव्रीहि समास
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में 'जलद-यान' का उपयुक्त समास-विग्रह कौन-सा है ?
- (a)जलद और यान
- (b)जलद रूपी यान
- (c)जलद सम यान
- (d)जलद अथवा यान
- (iv)1 mark
निम्नलिखित शब्दों में बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण कौन-सा है ?
- (a)पृष्ठभूमि
- (b)दृगसुमन
- (c)दशानन
- (d)आत्मत्राण
- (v)1 mark
'युगवाणी' समस्त पद का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है ?
- (a)युग रूपी वाणी – कर्मधारय समास
- (b)युग और वाणी – कर्मधारय समास
- (c)युग की वाणी – तत्पुरुष समास
- (d)युग समान वाणी – तत्पुरुष समास
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'सुख और दुख' में दोनों पद प्रधान हैं, इसलिए द्वंद्व समास है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) 'लाल है जो कमल' में विशेषण-विशेष्य संबंध है, इसलिए कर्मधारय समास है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iii) जलद (बादल) रूपी यान, इसलिए विग्रह (b) है।
- 1 mark
(iv) 'दशानन' का अर्थ है दस हैं आनन जिसके, यानी रावण। यह अन्य पद की ओर संकेत करता है, इसलिए बहुव्रीहि समास है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) 'युग की वाणी' में संबंध कारक का लोप है, इसलिए तत्पुरुष समास है। उत्तर (c)।
Answer: (i) a; (ii) b; (iii) b; (iv) c; (v) c
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
'मुहावरों' पर आधारित निम्नलिखित छह प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'चक्कर खाना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है –
- (a)बेहोश होना
- (b)गोल घूमना
- (c)भ्रमित होना
- (d)भ्रमण करना
- (ii)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
(I) सजग रहना – जागरूक होना
(II) रंग दिखाना – प्रभाव दिखाना
(III) दिमाग होना – बुद्धिमान होना
(IV) खून जलाना – तिरस्कार करना
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?- (a)(I) और (II)
- (b)(III) और (IV)
- (c)(I) और (III)
- (d)(II) और (IV)
- (iii)1 mark
'बहुत खुश होना' – अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है ?
- (a)हाथ-पाँव फूल जाना
- (b)फूलकर कुप्पा हो जाना
- (c)सातवें आसमान पर होना
- (d)फूटी आँख न सुहाना
- (iv)1 mark
'बड़े भाई साहब ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते कि मेरी ______ जाती ।' रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए।
- (a)तूती बोलना
- (b)खून खौलना
- (c)हिम्मत टूटना
- (d)दिल पसीजना
- (v)1 mark
"दबदबा होना" – अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा लिखिए :
- (a)हेकड़ी जताना
- (b)खाल खींचना
- (c)चमड़ी उधेड़ना
- (d)तूती बोलना
- (vi)1 mark
'कक्षा में प्रथम स्थान पाने के लिए उसने ______ दिया ।' रिक्त स्थान की पूर्ति निम्नलिखित में से उपयुक्त मुहावरे से कीजिए :
- (a)नाकों चने चबाना
- (b)अपना रंग दिखाना
- (c)ओखली में सिर देना
- (d)रात-दिन एक करना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'चक्कर खाना' का अर्थ भ्रमित होना है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) सजग रहना–जागरूक होना और रंग दिखाना–प्रभाव दिखाना सही युग्म हैं। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iii) 'बहुत खुश होना' के लिए 'फूलकर कुप्पा हो जाना' उपयुक्त है। मूल अंक-योजना में (c) सातवें आसमान पर होना भी स्वीकार्य है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) बड़े भाई की लगती बातों से हिम्मत टूट जाती थी। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) 'दबदबा होना' का अर्थ 'तूती बोलना' है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(vi) प्रथम स्थान पाने के लिए 'रात-दिन एक कर दिया', इसलिए (d) सही है।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) b (या c); (iv) c; (v) d; (vi) d
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
साँस थमती गई, नब्ज जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो- (i)1 mark
'साँस थमती गई, नब्ज जमती गई' पंक्ति के संदर्भ में सैनिक की विशेषता को दर्शाने वाला सही विकल्प है –
- (a)दृढ़ता और कर्तव्य परायणता
- (b)साहस और निडरता
- (c)वीरता और निडरता
- (d)उदारता और भावुकता
- (ii)1 mark
'हिमालय' किसका प्रतीक है ?
- (a)पर्वतों के राजा का
- (b)पर्वत शृंखला का
- (c)युद्ध के स्थल का
- (d)देश के मान का
- (iii)1 mark
'कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं' में 'हमारे' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
- (a)देश की रक्षा हेतु कुर्बान होते सैनिकों के लिए
- (b)देश की रक्षा हेतु घायल होते सैनिकों के लिए
- (c)देश की सीमाओं पर पहरा देते सैनिकों के लिए
- (d)देश के पर्वतीय हिस्सों में तैनात सैनिकों के लिए
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
(क) सैनिक घायल अवस्था में भी अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करने से पीछे नहीं हटते।
(ख) सैनिक युद्ध के लिए जाते समय अपने सभी उत्तरदायित्व किसी और को सौंप जाते हैं।
(ग) सैनिक देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं।
(घ) सभी सैनिक मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने के कारण ही अहंकारी होते हैं।
उपर्युक्त कथनों के लिए काव्यांश से मेल खाते हुए उचित विकल्प चुनकर लिखिए :- (a)(क) और (ख)
- (b)(क) और (ग)
- (c)(क), (ख) और (ग)
- (d)(क), (ग) और (घ)
- (v)1 mark
काव्यांश में देशवासियों से क्या अपेक्षा की गई है ?
- (a)देश के विकास की
- (b)देश के विस्तार की
- (c)देश की रक्षा की
- (d)देश की संपन्नता की
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) साँस थमने और नब्ज जमने पर भी कदम न रुकने से दृढ़ता और कर्तव्यपरायणता झलकती है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) हिमालय देश के मान-सम्मान का प्रतीक है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) 'हमारे' शब्द देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के लिए है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iv) (क) और (ग) काव्यांश से मेल खाते हैं। (ख) और (घ) का उल्लेख नहीं है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(v) 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में देशवासियों से देश की रक्षा की अपेक्षा है। उत्तर (c)।
Answer: (i) a; (ii) d; (iii) a; (iv) b; (v) c
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q8 · 2 marks · MCQCompetency-basedवीरेन डंगवाल – तोप
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) – तोप अत्याचारी सत्ता का प्रतीक है।
कारण (R) – तोप जैसी वस्तुओं को सजाकर रखना चाहिए।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
- (c)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
- (d)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (ii)1 mark
'आत्मत्राण' कविता में कवि अपने व्यथित चित्त के लिए ईश्वर से क्या माँगता है ?
- (a)दुख का सामना करने हेतु सामर्थ्य
- (b)दुख का सामना करने हेतु सांत्वना
- (c)दुख का सामना करने हेतु करुणा
- (d)दुख का सामना करने हेतु वंचना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'टोपी' पाठ की तोप अत्याचारी सत्ता का प्रतीक है, इसलिए (A) सही है। पर तोप को सजाकर रखना चाहिए, यह (R) गलत है, क्योंकि पाठ में उसे अंत में नष्ट होता दिखाया गया है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) 'आत्मत्राण' में कवि दुख का सामना करने की शक्ति माँगता है, सांत्वना नहीं। उत्तर (a)।
Answer: (i) c; (ii) a
Where the marks are
- (i) सही विकल्प (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
- (i)1 mark
गाँव के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे ?
- (a)वह सुंदर और शक्तिशाली था।
- (b)वह नेक और मददगार व्यक्ति था।
- (c)वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था।
- (d)वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था।
- (ii)1 mark
दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे ?
- (a)उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
- (b)उसके साहसिक कारनामों के कारण
- (c)उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
- (d)उसकी विलक्षण तलवार के कारण
- (iii)1 mark
तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी ?
- (a)क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था।
- (b)क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी।
- (c)क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था।
- (d)क्योंकि तताँरा अकेले ही अद्भुत, साहसिक कारनामे किया करता था।
- (iv)1 mark
पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है ?
- (a)गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
- (b)गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
- (c)वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो।
- (d)वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो।
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) : तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।
कारण (R) : वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (c)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (d)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) निकोबारी उसे प्रेम करते थे क्योंकि वह नेक और मददगार था। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण उसे बुलाया जाता था। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) तताँरा तलवार को कभी अपने से अलग नहीं करता था, इसलिए वह रहस्य थी। उत्तर (a)। मूल अंक-योजना में (d) भी स्वीकार्य है।
- 1 mark
(iv) पारंपरिक पोशाक वह है जो किसी प्रदेश में सदियों से पहनी जाती हो। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) (A) सही है, पर (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता, क्योंकि सेवा का कारण उसका सुंदर और शक्तिशाली होना नहीं था। उत्तर (c)।
Answer: (i) b; (ii) c; (iii) a (या d); (iv) c; (v) c
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q10 · 2 marks · MCQप्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
पठित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
वर्तमान समाज में मौजूद शाश्वत मूल्य किसकी देन हैं ? (गिन्नी का सोना)
- (a)व्यवहारवादी व्यक्तियों की
- (b)आदर्शवादी व्यक्तियों की
- (c)प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों की
- (d)स्वतंत्रता सेनानियों की
- (ii)1 mark
उत्कृष्ट होते हुए भी 'तीसरी कसम' फिल्म सिनेमाघरों में क्यों नहीं चली ?
- (a)फिल्म की संवेदना का प्रचार न होने के कारण
- (b)अच्छे गीतों के अभाव के कारण
- (c)फिल्म में कमजोर अभिनय के कारण
- (d)फिल्म की कमजोर पटकथा के कारण
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'गिन्नी का सोना' के अनुसार शाश्वत मूल्य आदर्शवादी व्यक्तियों की देन हैं, व्यवहारवादियों की नहीं। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) 'तीसरी कसम' फिल्म की संवेदना का प्रचार न होने से वह सिनेमाघरों में नहीं चली। उत्तर (a)।
Answer: (i) b; (ii) a
Where the marks are
- (i) सही विकल्प (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प (1 अंक)
Section B
Descriptive; internal choices in Q15-18; Q11-13 attempt any two of three
Q11 · 6 marks · Short answerप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
- (क)3 marks
बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए गए मानवीय क्रियाकलापों ने प्रकृति को नकारात्मक रूप में प्रभावित कर उसे असंतुलित किया है। प्रकृति के इस असंतुलन का मानवीय जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है ? 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
- (ख)3 marks
'तताँरा-वामीरो कथा' के अनुसार गाँव वाले तताँरा के सदाचारी व्यक्तित्व से परिचित और प्रभावित थे फिर भी वामीरो के मामले में उन्होंने उसका साथ क्यों नहीं दिया ?
- (ग)3 marks
'बड़े भाई साहब' कहानी में आपने पढ़ा कि छोटा भाई कक्षा में अव्वल दर्जे से पास हो रहा था और बड़े भाई साहब असफल, फिर भी वह बड़े भाई की नज़रों से बचकर अपने खेल संबंधी शौक पूरे करता था। इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) प्रकृति के असंतुलन से मौसम-चक्र प्रभावित हुआ है; गरमी में अधिक गरमी पड़ती है और बेमौसम वर्षा होती है।
- 1 mark
भूकंप, बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएँ बढ़ गई हैं।
- 1 mark
तरह-तरह के नए रोग फैल रहे हैं, इससे मानव-जीवन संकट में है।
- 1 mark
(ख) गाँव वाले विवाह-निषेध की परंपरा से बँधे थे। तताँरा और वामीरो अलग-अलग गाँवों के थे और उनका विवाह परंपरा के विरुद्ध था।
- 1 mark
वे पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना चाहते थे।
- 1 mark
वे परंपरा को जीवन से भी अधिक महत्त्वपूर्ण मानते थे, इसलिए तताँरा का साथ नहीं दिया।
Answer: (क) मौसम-चक्र बिगड़ा, आपदाएँ और नए रोग बढ़े। (ख) परंपरा के भय और सामाजिक व्यवस्था के कारण गाँव वालों ने साथ नहीं दिया।
Where the marks are
- (क) मौसम-चक्र पर प्रभाव (1 अंक)
- (क) प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि (1 अंक)
- (क) नए रोग (1 अंक)
- (ख) विवाह-निषेध की परंपरा (1 अंक)
- (ख) सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना (1 अंक)
- (ख) परंपरा को जीवन से अधिक महत्त्व (1 अंक)
Q12 · 6 marks · Short answerमीरा – पद
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- (क)3 marks
'मीराबाई' रचित 'द्वितीय पद' के अनुसार अपने आराध्य को पाने के लिए मीरा क्या-क्या करना चाहती हैं और क्यों ?
- (ख)3 marks
'मनुष्यता' कविता में कवि ने कैसे जीवन को व्यर्थ बताया है, और क्यों ?
- (ग)3 marks
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए कि कवि को ऐसा क्यों लगता है कि जैसे अचानक पर्वत पंख लगाकर उड़ गया हो ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) मीरा कृष्ण की सेविका बनकर बाग लगाना, वृंदावन की गलियों में लीला-गान करना और ऊँचे झरोखों वाले महल बनाना चाहती हैं।
- 1 mark
वे लोक-मर्यादा का भय त्यागकर सजती-सँवरती हैं और कुसुंबी साड़ी पहनकर आधी रात को यमुना-तट पर जाना चाहती हैं।
- 1 mark
यह सब वे कृष्ण के दर्शन, भक्ति और सुमिरन की प्राप्ति के लिए करना चाहती हैं।
- 1 mark
(ख) कवि परोपकार-रहित, केवल अपने लिए जिया गया स्वार्थपूर्ण जीवन व्यर्थ बताता है।
- 1 mark
ऐसा जीवन पशु-प्रवृत्ति जैसा है, क्योंकि पशु भी अपना पेट भरते हैं।
- 1 mark
ऐसा व्यक्ति समाज में आदर्श स्थापित नहीं कर पाता; मनुष्यता के लिए स्वार्थ-भाव से मुक्त होना आवश्यक है।
Answer: (क) मीरा सेविका बनकर बाग लगाना, लीला-गान करना और महल बनाना चाहती हैं, कृष्ण के दर्शन-भक्ति के लिए। (ख) परोपकार-रहित स्वार्थी जीवन व्यर्थ है, क्योंकि वह पशुवत है।
Where the marks are
- (क) मीरा क्या करना चाहती हैं (2 अंक)
- (क) क्यों: कृष्ण-दर्शन, भक्ति और सुमिरन (1 अंक)
- (ख) स्वार्थपूर्ण जीवन व्यर्थ (1 अंक)
- (ख) कारण: पशुवत व्यवहार, आदर्श स्थापित न होना (2 अंक)
Q13 · 6 marks · Short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- (क)3 marks
"हरिहर काका कहानी पारिवारिक जीवन में घर कर चुकी स्वार्थपरता और हिंसा-प्रवृत्ति को बेनकाब करती है।" तर्कसंगत उत्तर दीजिए।
- (ख)3 marks
"वर्तमान में विद्यालयों में बढ़ती हुई अनुशासनहीनता को देखते हुए मास्टर प्रीतमचंद जैसे अध्यापकों की आवश्यकता है।" इस कथन से सहमति या असहमति के संबंध में अपने तर्कसम्मत विचार लिखिए।
- (ग)3 marks
टोपी शुक्ला अपनी दादी को नापसंद क्यों करता था ? पाठ के आधार पर लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) हरिहर काका के भाई और उनका परिवार उनके हित के बजाय अपने स्वार्थ से बँधा था।
- 1 mark
वे काका की ज़मीन हथियाने के लिए सेवा और देखभाल का दिखावा करते थे।
- 1 mark
जब काका ने ज़मीन देने से मना किया तो भाइयों ने उन्हें शारीरिक यातना दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस तरह कहानी स्वार्थपरता और हिंसा को बेनकाब करती है।
- 1 mark
(ग) दादी टोपी के प्रति कठोर और उपेक्षापूर्ण व्यवहार करती थीं।
- 1 mark
वे टोपी और उसकी माँ की बोली का उपहास करती थीं और टोपी को डाँटती-फटकारती थीं।
- 1 mark
दादी के कारण टोपी को अपनी माँ रामदुलारी से भी अकसर डाँट पड़ती थी, इसलिए वह उन्हें नापसंद करता था।
Answer: (क) परिवार ज़मीन के लालच में सेवा का दिखावा करता और हिंसा करता है। (ग) दादी के कठोर, उपेक्षापूर्ण और उपहासपूर्ण व्यवहार के कारण टोपी उन्हें नापसंद करता था।
Where the marks are
- (क) परिवार स्वार्थ से बँधा (1 अंक)
- (क) ज़मीन के लिए सेवा का दिखावा (1 अंक)
- (क) शारीरिक और मानसिक यातना (1 अंक)
- (ग) दादी का कठोर और उपेक्षापूर्ण व्यवहार (1 अंक)
- (ग) बोली का उपहास और डाँट-फटकार (1 अंक)
- (ग) दादी के कारण माँ से डाँट (1 अंक)
Q14 · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
- (क)0 marks
स्वदेशी अपनाओ
संकेत बिंदु : क्या, आवश्यकता क्यों ?, देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव, सुझाव - (ख)0 marks
सोशल मीडिया का मायाजाल और युवा
संकेत बिंदु : सोशल मीडिया क्या ?, युवाओं पर प्रभाव, मायाजाल कैसे, बचाव हेतु सुझाव - (ग)0 marks
लड़का-लड़की एकसमान
संकेत बिंदु : इस सोच की आवश्यकता क्यों ? लड़कियों को बढ़ावा कैसे ? देश-समाज पर प्रभाव, सुझाव
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
शीर्षक और आरंभ (विषय-वस्तु): (क) स्वदेशी अपनाओ। 'स्वदेशी' का अर्थ है अपने देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करना। गांधीजी के स्वदेशी आंदोलन ने इसे आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनाया। आज 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान इसी विचार को आगे बढ़ा रहा है।
- 1 mark
आवश्यकता और प्रभाव: स्वदेशी अपनाने से विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटती है और देश का धन देश में ही रहता है। इससे छोटे उद्योगों, कारीगरों और किसानों को काम मिलता है, रोज़गार बढ़ता है और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। विदेशी मुद्रा की बचत होती है और देश का व्यापार संतुलन सुधरता है।
- 1 mark
सुझाव और समापन: हमें खरीदारी से पहले देखना चाहिए कि वस्तु भारत में बनी है या नहीं। सरकार स्थानीय उद्योगों को सस्ता कर्ज़ और प्रोत्साहन दे तथा गुणवत्ता सुधारे। यदि हर नागरिक संकल्प ले तो भारत आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध वर्तनी और व्याकरण, लगभग 100 शब्द, सरल व प्रभावी वाक्य।
- 1 mark
प्रस्तुति: शीर्षक सहित, संकेत-बिंदुओं के क्रम में सुसंगठित अनुच्छेद।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (नमूना: स्वदेशी अपनाओ)
Where the marks are
- विषय-वस्तु: सभी संकेत-बिंदुओं का समुचित समावेश (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
- प्रस्तुति व क्रमबद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आप अर्णव/अरनी हैं और क.ख.ग. नगर के/की निवासी हैं। आपके क्षेत्र के बाजारों में प्रतिबंधित होने के बावजूद प्लास्टिक थैलियों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ: सेवा में,
नगर निगम अधिकारी,
क.ख.ग. नगर।
दिनांक: ......
विषय: बाज़ारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के प्रयोग के संबंध में।
महोदय,
(अंत में) धन्यवाद सहित, भवदीय/भवदीया अर्णव/अरनी, क.ख.ग. नगर। - 1 mark
विषय-वस्तु: मैं क.ख.ग. नगर का निवासी हूँ। आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूँ कि प्रतिबंध के बावजूद हमारे क्षेत्र के बाज़ारों में दुकानदार खुलेआम प्लास्टिक थैलियाँ दे रहे हैं। ये थैलियाँ नालियों को जाम करती हैं, मिट्टी और जल को प्रदूषित करती हैं तथा पशुओं के लिए जानलेवा बनती हैं।
- 1 mark
आपसे अनुरोध है कि बाज़ारों में नियमित निरीक्षण कराएँ, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाएँ और कपड़े-जूट के थैलों का प्रचार करें।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, विनम्र औपचारिक भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति: प्रारूप का क्रम, लगभग 100 शब्द।
Answer: नगर निगम अधिकारी को प्लास्टिक थैलियों की समस्या पर लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र
Where the marks are
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- विषय-वस्तु: समस्या, हानि व अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केन्द्र बना दिया है जिसके कारण वहाँ के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ: सेवा में,
संपादक महोदय,
'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई।
दिनांक: ......
विषय: पार्क को धरना-प्रदर्शन का केंद्र बनाए जाने के संबंध में।
महोदय,
(अंत में) धन्यवाद सहित, भवदीय/भवदीया भुवन/भावना गुलेरिया, अ.ब.स. नगर। - 1 mark
विषय-वस्तु: हमारे अ.ब.स. नगर के पार्क में आए दिन धरना-प्रदर्शन होने लगे हैं। लाउडस्पीकर के शोर से बच्चों की पढ़ाई, बुज़ुर्गों का आराम और मरीज़ों की शांति भंग होती है। भीड़ के कारण सुबह-शाम की सैर, खेल और योग बंद हो गए हैं तथा गंदगी भी फैलती है।
- 1 mark
आपके पत्र के माध्यम से मैं संबंधित अधिकारियों से आग्रह करता/करती हूँ कि पार्क में प्रदर्शन पर रोक लगाएँ और प्रदर्शन के लिए अलग स्थान निर्धारित करें।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध और शिष्ट।
- 1 mark
प्रस्तुति: प्रारूप सही, लगभग 100 शब्द।
Answer: संपादक को पार्क में धरना-प्रदर्शन की समस्या पर लगभग 100 शब्दों का पत्र
Where the marks are
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- विषय-वस्तु: समस्याएँ और सुझाव (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आप मोहन चटर्जी/मोहिनी चटर्जी हैं और सर्व शिक्षा विद्यालय के विद्यार्थी परिषद के/की अध्यक्ष/अध्यक्षा हैं। अपने विद्यालय में आयोजित होने वाली साइबर-सुरक्षा कार्यशाला संबंधी जानकारी विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रस्तुति: सर्व शिक्षा विद्यालय
सूचना
दिनांक: ......
साइबर-सुरक्षा कार्यशाला
हस्ताक्षर: मोहन/मोहिनी चटर्जी, अध्यक्ष/अध्यक्षा, विद्यार्थी परिषद - 1 mark
विषय-वस्तु: सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में दिनांक ...... को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक विद्यालय सभागार में साइबर-सुरक्षा कार्यशाला होगी। इसमें विशेषज्ञ ऑनलाइन धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग की जानकारी देंगे।
- 1 mark
इच्छुक विद्यार्थी ...... तक अपना नाम कक्षाध्यापक के पास दर्ज कराएँ; कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
- 1 mark
भाषा: संक्षिप्त, शुद्ध; लगभग 80 शब्द।
Answer: साइबर-सुरक्षा कार्यशाला की लगभग 80 शब्दों की सूचना
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, विषय, पंजीकरण (2 अंक)
- प्रस्तुति: संस्था, शीर्षक 'सूचना', दिनांक, हस्ताक्षर (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप निवासी कल्याण संघ के/की सचिव अरुण पटनायक/अरुणा पटनायक हैं। आपकी सोसायटी में शास्त्रीय नृत्य-संगीत की कक्षाएँ शुरू होने वाली हैं। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रस्तुति: निवासी कल्याण संघ
सूचना
दिनांक: ......
हस्ताक्षर: अरुण/अरुणा पटनायक, सचिव - 1 mark
विषय-वस्तु: सोसायटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक ...... से सोसायटी के सामुदायिक भवन में शास्त्रीय नृत्य-संगीत की कक्षाएँ शुरू होंगी। कक्षाएँ शाम 5 से 7 बजे तक अनुभवी गुरुओं द्वारा चलाई जाएँगी।
- 1 mark
इच्छुक बच्चे व बड़े ...... तक संघ कार्यालय में नाम व शुल्क जमा कर पंजीकरण कराएँ। सीटें सीमित हैं।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध और संक्षिप्त, लगभग 80 शब्द।
Answer: शास्त्रीय नृत्य-संगीत कक्षाओं की लगभग 80 शब्दों की सूचना
Where the marks are
- विषय-वस्तु: कक्षाओं का विवरण, समय, स्थान, पंजीकरण (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) डेंगू – मलेरिया के प्रकोप से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु: नारा: 'मच्छर भगाओ, डेंगू-मलेरिया से जान बचाओ!' – पानी जमा न होने दें, कूलर-गमलों का पानी हर सप्ताह बदलें, मच्छरदानी व पूरी बाँह के कपड़े पहनें, बुखार में तुरंत जाँच कराएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति: चौखटे में आकर्षक शीर्षक, मच्छर/सफ़ाई का चित्र (वर्णित), नीचे 'जनहित में जारी – स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार'।
- 1 mark
भाषा: छोटे, प्रभावी, तुकबंदी वाले वाक्य; लगभग 60 शब्द।
Answer: डेंगू-मलेरिया बचाव पर स्वास्थ्य मंत्रालय का लगभग 60 शब्दों का विज्ञापन
Where the marks are
- विषय-वस्तु (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) सोलर पंखे बनाने वाली संस्था सूर्य-शक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु: नारा: 'सूरज की शक्ति, बिजली से मुक्ति!' – सोलर पंखे चलते हैं धूप से, बिजली का बिल शून्य, पर्यावरण के अनुकूल, लंबी उम्र और कम रखरखाव; बिजली कटने पर भी चलें।
- 1 mark
प्रस्तुति: चौखटे में सूर्य व पंखे का चित्र (वर्णित), संस्था का नाम 'सूर्य-शक्ति सोलर पंखे', संपर्क पता/फ़ोन, 'आज ही खरीदें'।
- 1 mark
भाषा: आकर्षक, संक्षिप्त वाक्य; लगभग 60 शब्द।
Answer: सोलर पंखों का लगभग 60 शब्दों का विज्ञापन
Where the marks are
- विषय-वस्तु (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingWriting
(क) 'जहाँ चाह, वहाँ राह' शीर्षक पर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
कथानक: गाँव का गरीब लड़का रामू डॉक्टर बनना चाहता था, पर पिता के पास फ़ीस नहीं थी। लोग हँसते थे, पर रामू दिन में खेत में काम करता और रात को लालटेन में पढ़ता। शिक्षक ने उसकी लगन देखकर किताबें दीं और छात्रवृत्ति के लिए तैयारी करवाई।
- 1 mark
रामू ने प्रवेश-परीक्षा में अच्छा स्थान पाया और छात्रवृत्ति से मेडिकल कॉलेज पहुँचा। वर्षों बाद वह उसी गाँव में अस्पताल खोलकर सेवा करने लगा।
- 1 mark
भाषा: सरल, शुद्ध, लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रभाव: अंत में संदेश – सच्ची लगन हो तो रास्ते स्वयं बन जाते हैं; 'जहाँ चाह, वहाँ राह'।
Answer: 'जहाँ चाह, वहाँ राह' शीर्षक पर लगभग 100 शब्दों की लघुकथा
Where the marks are
- विषय-वस्तु: शीर्षक के अनुरूप कथानक (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव/संदेश (1 अंक)
OR
Q18(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप धनुष सांगवान/धनुश्री सांगवान हैं। आपने ऑनलाइन लैपटॉप खरीदा है परंतु खरीदने के एक महीने के भीतर ही उसमें खराबी आ गई है। इस बात की जानकारी देते हुए तथा उत्पाद (लैपटॉप) को बदलने का आग्रह करते हुए कंपनी के ई-मेल पते पर ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ: प्रेषक: dhanush.sangwan@email.com
प्रति: customercare@company.com
विषय: दोषपूर्ण लैपटॉप को बदलने हेतु अनुरोध।
महोदय/महोदया,
(अंत में) धन्यवाद सहित, धनुष/धनुश्री सांगवान, मोबाइल: ...... - 1 mark
विषय-वस्तु: मैंने आपकी वेबसाइट से दिनांक ...... को लैपटॉप (ऑर्डर संख्या ......) खरीदा था। एक महीने के भीतर ही उसमें खराबी आ गई है—वह बार-बार बंद हो जाता है और स्क्रीन झपकती है। उत्पाद अभी वारंटी में है।
- 1 mark
मेरा अनुरोध है कि दोषपूर्ण लैपटॉप को बदलकर नया भेजा जाए। बिल की प्रति संलग्न है। शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है।
- 1 mark
प्रस्तुति: ई-मेल का सही क्रम, संक्षिप्त अनुच्छेद, लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
भाषा: शिष्ट और शुद्ध।
Answer: कंपनी को लैपटॉप बदलने हेतु लगभग 100 शब्दों का ई-मेल
Where the marks are
- ई-मेल की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- विषय-वस्तु: खराबी की सूचना व बदलने का आग्रह (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.