CBSE Class 10 Hindi Course B: 2023 board paper, set 4/5/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_5_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | Objective/MCQ and passage-based questions; sub-parts carry 1 mark each (Q1-Q10 totals 40). Attempt 40 of the 45 objective sub-parts as directed. |
| B | 11-18 | Descriptive questions 11-18 (marks 3 to 6 each); internal choice (OR) in Q15-Q18; total 40 marks. |
Instructions in brief: Section A has 45 objective sub-parts; attempt 40 as directed. Section B has descriptive questions with internal choices (OR) in Q15-Q18; Q11-Q13 require any two of three sub-parts; Q14 requires one of three topics.
Section A
Objective/MCQ and passage-based questions; sub-parts carry 1 mark each (Q1-Q10 totals 40). Attempt 40 of the 45 objective sub-parts as directed.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
जलवायु परिवर्तन के दौर में गरमी का बढ़ता प्रकोप अनेक चिंताएँ उत्पन्न कर रहा है। भूमि के सभी क्षेत्र गरमी के प्रकोप से समान रूप से प्रभावित नहीं होते हैं। जहाँ अधिक हरियाली है, पेड़ हैं, वहाँ गरमी की मार अपेक्षाकृत कम है, जहाँ पूरा क्षेत्र सीमेंट-कंक्रीट के निर्माणों और सड़कों से भरा पड़ा है, वहाँ गरमी अधिक होती है। प्रायः किसी भी शहर के लिए एक ही तापमान बताया जाता है, पर वास्तव में एक ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों के तापमान में बहुत अंतर होता है। 10 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक का अंतर एक ही महानगर या बड़े शहर के भीतर देखा जा सकता है। वृद्ध और पहले से कमज़ोर स्वास्थ्य के लोगों पर चरम गरमी के दिनों में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। गरमी के प्रकोप से उन लोगों की स्थिति और बिगड़ सकती है, जो पहले से साँस व हृदय संबंधी समस्याओं से त्रस्त हैं।
पर्यावरणविदों के अनुसार, शहरों में अधिक तापमान के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं। आधुनिक शहरों का आकार-प्रकार वायु के बहाव के हिसाब से ठीक नहीं है। गाँव में हवा रुकती नहीं है, लेकिन शहरों में ऊँची इमारतों की वजह से हवा रुकती है और बेचैनी बढ़ती है। शहर रेगिस्तान की तरह होने लगे हैं। कई जगहों पर किसी वनस्पति का नामोनिशान नहीं होता है, ऐसे इलाकों पर बारिश भी बेअसर होती है। वाष्पीकरण कम होता है और गरमी बढ़ जाती है। शहरों में मानव-जनित ऊष्मा भी बहुत बढ़ गई है। पेट्रोलियम पदार्थों के अधिकतम उपयोग से भी शहरी तापमान बढ़ रहा है। गरमी के प्रकोप को कम करने के लिए बसावट सुधारने से हरियाली बढ़ाने तक बहुत काम हैं, जो हमें करने चाहिए। स्थानीय प्रजाति के वृक्षों की संख्या बढ़ाने तथा परंपरागत जलस्रोतों की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
- (i)1 mark
शहरी क्षेत्रों में अधिक तापमान का क्या कारण है ?
- (A)शहरों में बहुमंज़िला इमारतों का होना
- (B)शहरों में पक्की सड़कों का जाल होना
- (C)शहरों में हरियाली का असमान रूप में पाया जाना
- (D)शहरों में सीमेंट-कंक्रीट के निर्माण का अधिक होना
- (ii)1 mark
शहरी क्षेत्रों में असमान तापमान का क्या कारण है ?
- (A)हरियाली की तुलना में सीमेंट-कंक्रीट का अधिक होना
- (B)हरियाली की तुलना में सीमेंट-कंक्रीट के निर्माण का अधिक होना
- (C)शहरों में हरियाली का असमान अनुपात
- (D)शहरों में हरियाली का कम होना
- (iii)1 mark
गरमी के प्रकोप से किन लोगों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है ?
- (A)कमज़ोर लोगों पर
- (B)वृद्ध लोगों पर
- (C)वृद्ध व कमज़ोर स्वास्थ्य के लोगों पर
- (D)साँस व हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों पर
- (iv)1 mark
परंपरागत जलस्रोतों का उचित विकल्प है :
- (A)कुआँ, पोखर, नलकूप
- (B)कुआँ, हैंडपंप, पोखर
- (C)कुआँ, तालाब, नलकूप
- (D)कुआँ, तालाब, बावड़ी
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) : गाँव में हवा रुकती नहीं है, लेकिन शहरों में हवा रुकती है।
कारण (R) : आधुनिक शहरों का आकार-प्रकार वायु के बहाव के हिसाब से ठीक नहीं है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R), कथन (A) की ग़लत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश में कहा गया है कि जहाँ पूरा क्षेत्र सीमेंट-कंक्रीट के निर्माणों से भरा है, वहाँ गरमी अधिक होती है। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(ii) एक ही शहर में कहीं हरियाली अधिक और कहीं कम होती है, इसी असमान अनुपात से तापमान असमान रहता है। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश में वृद्धों और पहले से कमज़ोर स्वास्थ्य वालों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(iv) परंपरागत जलस्रोत कुआँ, तालाब और बावड़ी हैं; नलकूप और हैंडपंप आधुनिक साधन हैं। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(v) कथन और कारण दोनों गद्यांश के अनुसार सही हैं, और शहर का आकार-प्रकार ही हवा रुकने का कारण है। उत्तर: (d)।
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प D (1 अंक)
- (v) सही विकल्प D (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
उस छोटी लड़की का जीवन निराशा से भरा हुआ था। माता-पिता भी लाचार थे। वे चाहकर भी अपनी बेटी के लिए कुछ नहीं कर पाते थे। बचपन से ही वह चलने-फिरने में अक्षम थी। बैसाखी के बिना उसका एक कदम भी चलना मुश्किल था। एक शाम वह लड़की अपने घर के पास ही पार्क में चुपचाप बैठी थी। उसकी नज़र पत्थर की उस मूर्ति पर पड़ी, जिसमें एक युवती दौड़ने की मुद्रा में खड़ी थी। वह मूर्ति इतनी जीवंत थी, गोया अभी दौड़ पड़ेगी। लड़की मूर्ति को देखकर सोचने लगी, क्या ऐसा नहीं हो सकता कि मैं भी उस मूर्ति की मुद्रा में दौड़ पाऊँ? मुझे कोशिश तो करनी चाहिए।
अगली सुबह वह उस प्रतिमा के पास देर तक उसी मुद्रा में टिकने की कोशिश करती, बार-बार गिरती, किंतु हरेक विफलता के साथ उसका हौसला दुगुना हो जाता। उसे घोर पीड़ा होती थी, पैर भी लहूलुहान हो जाते थे, किंतु उसने प्रयास करना नहीं छोड़ा और एक दिन वह अपने पैरों पर सीधी खड़ी हो गई।
उस लड़की की अथक कोशिश में मानव जीवन के लिए एक गहरा संदेश छिपा है — हमारी सोच से ही हमारे जीवन और संस्कारों का निर्माण होता है। सोच सकारात्मक हो, उसके प्रति दृढ़ रहा जाए, तो हम दुनिया की हर तस्वीर को बदल सकते हैं। स्वामी विवेकानंद कहा करते थे, हम सभी वही होते हैं, जो हमारे विचार हमें बनाते हैं। इसलिए आप जो सोचते हैं उसके बारे में ध्यान रखना चाहिए। हमारे विचार दूर तक जाते हैं। हम अपने जीवन में हज़ारों बार असफल हो सकते हैं, लेकिन ख़ुद को कभी भी हारा हुआ नहीं समझना चाहिए। हालाँकि विफलता के बाद सोच को स्थिर रखना आसान नहीं होता। इसके लिए मस्तिष्क के अनुकूलन की ज़रूरत होती है। इसलिए नकारात्मक सोच से हमें सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि गिरना तो जीवन की कुदरती प्रक्रिया है।
- (i)1 mark
छोटी लड़की का जीवन निराशापूर्ण क्यों था ?
- (A)माता-पिता की बेबसी के कारण
- (B)चलने-फिरने की अक्षमता के कारण
- (C)पैरों का इलाज ठीक से न होने के कारण
- (D)घर में आर्थिक अभावों के कारण
- (ii)1 mark
छोटी लड़की के चलने का श्रेय जाता है :
- (A)छोटी लड़की के अथक प्रयासों को
- (B)छोटी लड़की की सकारात्मक सोच को
- (C)पार्क में दौड़ने की मुद्रा में लगी मूर्ति को
- (D)छोटी लड़की की सकारात्मक सोच व कोशिश को
- (iii)1 mark
गद्यांश में प्रयुक्त 'मुद्रा' शब्द का उचित अर्थ है :
- (A)मुहर
- (B)आकृति
- (C)धन
- (D)सिक्का
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(क) हमारी सोच से ही हमारे जीवन और संस्कारों का निर्माण होता है।
(ख) अपने विचारों के साथ दूसरों की सोच पर भी ध्यान दीजिए।
(ग) नकारात्मक सोच से हमें सावधान रहने की ज़रूरत है।
(घ) असफलता के बाद जीवन में आराम की ज़रूरत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?- (A)(क) और (ग)
- (B)केवल (क)
- (C)केवल (ख)
- (D)(क), (ख) और (ग)
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) : विफलता के बाद सोच को स्थिर रखना आसान नहीं होता।
कारण (R) : व्यक्ति का मनोबल टूट जाता है। मस्तिष्क को अनुकूलन की ज़रूरत होती है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R), कथन (A) की ग़लत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) लड़की बचपन से चलने-फिरने में अक्षम थी, इसलिए जीवन निराश था। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(ii) उसने सकारात्मक सोच रखी और लगातार कोशिश की, तभी वह खड़ी हो पाई। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(iii) यहाँ 'मुद्रा' का अर्थ दौड़ने की आकृति/भंगिमा है। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iv) कथन (क) और (ग) गद्यांश में हैं; (ख) और (घ) गद्यांश के विरुद्ध या उसमें नहीं हैं। उत्तर: (a)।
- 1 mark
(v) कथन सही है और मनोबल टूटने तथा मस्तिष्क के अनुकूलन की ज़रूरत इसका कारण है। उत्तर: (d)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) B; (iv) A; (v) D
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Q3 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
“उसने अपने कानों में एक गंभीर आकर्षक आवाज सुनी ।” — इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)क्रिया पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (ii)1 mark
“लाभ-हानि का हिसाब लगाने वाला वह कहाँ गया ?” — इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
- (iii)1 mark
“गेंद की तरह लुढ़ककर जहाज वर्ली के समंदर पर आकर गिरा ।” — इस वाक्य में क्रिया-विशेषण पदबंध है :
- (A)गेंद की तरह लुढ़ककर
- (B)पर आकर गिरा
- (C)लुढ़ककर जहाज
- (D)जहाज वर्ली के
- (iv)1 mark
“जीवन डिब्बेनुमा छोटे घरों में सिमटने लगा है ।” — इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है :
- (A)छोटे घरों में सिमटने
- (B)डिब्बेनुमा छोटे घरों में
- (C)घरों में सिमटने लगा है
- (D)जीवन डिब्बेनुमा छोटे
- (v)1 mark
“वामीरो भयवश सामने आने में झिझक रही थी ।” — इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) रेखांकित पदबंध 'एक गंभीर आकर्षक आवाज' है। इसमें 'एक गंभीर आकर्षक' विशेषण हैं और मुख्य (शीर्ष) पद 'आवाज' संज्ञा है। पूरा पदबंध संज्ञा का काम करता है, अतः यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) 'लाभ-हानि का हिसाब लगाने वाला वह' का मुख्य पद 'वह' सर्वनाम है, अतः सर्वनाम पदबंध। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iii) 'गेंद की तरह लुढ़ककर' बताता है कि जहाज किस प्रकार गिरा (क्रिया की रीति), अतः क्रिया-विशेषण पदबंध। उत्तर: (a)
- 1 mark
(iv) 'डिब्बेनुमा छोटे घरों में' का शीर्ष पद 'घरों' संज्ञा है, अतः संज्ञा पदबंध। उत्तर: (b)
(v) (वैकल्पिक – किन्हीं चार के अंक) 'झिझक रही थी' में मुख्य क्रिया 'झिझक' और सहायक क्रियाएँ 'रही थी' मिलकर क्रिया का काम करती हैं, अतः क्रिया पदबंध। उत्तर: (c)
Answer: (i) (a) संज्ञा पदबंध; (ii) (b) सर्वनाम पदबंध; (iii) (a) गेंद की तरह लुढ़ककर; (iv) (b) डिब्बेनुमा छोटे घरों में; (v) (c) क्रिया पदबंध — किन्हीं चार पर पूरे अंक
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही विकल्प: (i) a, (ii) b, (iii) a, (iv) b, (v) c — प्रत्येक 1 अंक (4 marks)
Q4 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
“मेरे और भाई साहब के बीच केवल दो साल का अंतर था ।” — रचना की दृष्टि से यह वाक्य है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)साधारण वाक्य
- (ii)1 mark
“भाई साहब तलवार खींच कर मुझ पर टूट पड़े ।” — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य बनेगा :
- (A)भाई साहब ने तलवार खींची और मुझ पर टूट पड़े ।
- (B)जैसे ही भाई साहब ने तलवार खींची वह मुझ पर टूट पड़े ।
- (C)मुझ पर टूट पड़ने के लिए भाई साहब द्वारा तलवार खींच ली गई ।
- (D)जब भाई साहब ने तलवार खींची तब वह मुझ पर टूट पड़े ।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य है :
- (A)जापान में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं ।
- (B)जापान में चाय पीने की जो विधि है उसे चा-नो-यू कहते हैं ।
- (C)जापानियों द्वारा चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहा जाता है ।
- (D)यह जापान में चाय पीने की विधि है और इसे चा-नो-यू कहते हैं ।
- (iv)1 mark
“कर्नल ने जंगल में जो खेमा लगाया था वो वज़ीर अली को पकड़ने के लिए था ।” — रचना की दृष्टि से वाक्य है :
- (A)सरल
- (B)संयुक्त
- (C)साधारण
- (D)मिश्र
- (v)1 mark
“वज़ीर अली ने वकील की हत्या की और नेपाल की तरफ भाग गया ।” — वाक्य का सरल वाक्य बनेगा :
- (A)जैसे ही वज़ीर अली ने वकील की हत्या की वह नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (B)जब वज़ीर अली ने वकील की हत्या की तब वह नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (C)वज़ीर अली ने वकील की हत्या की इसलिए नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (D)वकील की हत्या करने के बाद वज़ीर अली नेपाल की तरफ भाग गया ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) वाक्य में एक ही उपवाक्य (एक मुख्य क्रिया) है, अतः सरल वाक्य। उत्तर: (a)।
- 1 mark
(ii) संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' से जुड़ते हैं: 'भाई साहब ने तलवार खींची और मुझ पर टूट पड़े।' उत्तर: (a)।
- 1 mark
(iii) मिश्र वाक्य में एक आश्रित उपवाक्य होता है ('जो ... है')। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iv) 'जो खेमा लगाया था' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य। उत्तर: (d)।
(v) एक ही उपवाक्य वाला सरल रूप 'वकील की हत्या करने के बाद वज़ीर अली नेपाल की तरफ भाग गया।' उत्तर: (d)।
Answer: (i) A; (ii) A; (iii) B; (iv) D; (v) D (किन्हीं चार पर पूरे अंक)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q5 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
‘हस्तलिखित’ समस्तपद का सही समास विग्रह है :
- (A)हाथ पर लिखित
- (B)हाथ से लिखित
- (C)हाथ में लिखित
- (D)हाथ के लिखित
- (ii)1 mark
‘महात्मा’ समस्तपद का सही समास-विग्रह और समास का नाम वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
- (A)महान है जो आत्मा — कर्मधारय
- (B)महान है आत्मा जिसकी — कर्मधारय
- (C)महान आत्मा — बहुव्रीहि
- (D)महान आत्मा है जो — बहुव्रीहि
- (iii)1 mark
‘स्वाधीन’ समस्तपद का सही विग्रह है :
- (A)स्व के धीन
- (B)स्व के अधीन
- (C)स्व में आधीन
- (D)स्वा के आधीन
- (iv)1 mark
‘प्रतिक्षण’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (A)तत्पुरुष
- (B)अव्ययीभाव
- (C)बहुव्रीहि
- (D)कर्मधारय
- (v)1 mark
‘गगन को चूमने वाली’ विग्रह का समस्तपद है :
- (A)गगनमुक्ति
- (B)नभ चुमने वाली
- (C)आकाश चुंबकीय
- (D)गगनचुंबी
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) हस्तलिखित = हाथ से लिखित (करण तत्पुरुष)। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(ii) महात्मा = महान है जो आत्मा; विशेषण-विशेष्य होने से कर्मधारय। उत्तर: (a)।
- 1 mark
(iii) स्वाधीन = स्व के अधीन। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iv) प्रतिक्षण = हर क्षण; पहला पद अव्यय 'प्रति' होने से अव्ययीभाव। उत्तर: (b)।
(v) 'गगन को चूमने वाली' का समस्तपद 'गगनचुंबी'। उत्तर: (d)।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) B; (iv) B; (v) D (किन्हीं चार पर पूरे अंक)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q6 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
‘दबे पाँव आना’ मुहावरे का अर्थ है :
- (A)पैर दबाकर आना
- (B)चोरी-चोरी आना
- (C)पैर दबाते हुए आना
- (D)नंगे पैर आना
- (ii)1 mark
‘तराजू पर तोलना’ मुहावरे का अर्थ है :
- (A)नाप तोल का पता लगाना
- (B)उचित-अनुचित का निर्णय करना
- (C)वस्तु का वज़न पता करना
- (D)वस्तु की गुणवत्ता का पता करना
- (iii)1 mark
“आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सैनिक देश की सीमा पर _________ पड़े रहते हैं ।” रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए :
- (A)आँखों में धूल झोंकना
- (B)चक्कर खाना
- (C)सुध-बुध खोना
- (D)डेरा डालना
- (iv)1 mark
“मास्टर प्रीतम चंद छोटी-छोटी बातों में छात्रों की _________ तैयार रहते थे ।” रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए :
- (A)चमड़ी उधेड़ना
- (B)नज़र रखना
- (C)हाथों में लेना
- (D)नामोनिशान मिटाना
- (v)1 mark
‘अपमानित करना’ — अर्थ के लिए सही मुहावरा है :
- (A)पानी उतरना
- (B)नीचा दिखाना
- (C)घुटने टेकना
- (D)टोपी उछलना
- (vi)1 mark
‘एकमात्र सहारा’ — अर्थ के लिए सही मुहावरा है :
- (A)अंधे की लाठी
- (B)आँख का तारा
- (C)अँधेरे घर का उजाला
- (D)गुदड़ी का लाल
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'दबे पाँव आना' = चुपके से, चोरी-चोरी आना। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(ii) 'तराजू पर तोलना' = उचित-अनुचित का निर्णय करना। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iii) सैनिक सीमा पर 'डेरा डालकर' पड़े रहते हैं। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(iv) छोटी बातों पर 'चमड़ी उधेड़ने' (कठोर दंड देने) को तैयार रहना। उत्तर: (a)।
(v) अपमानित करना = नीचा दिखाना। उत्तर: (b)।
(vi) एकमात्र सहारा = अंधे की लाठी। उत्तर: (a)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) A; (v) B; (vi) A (किन्हीं चार पर पूरे अंक)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
उड़ गया, अचानक लो, भूधर
फड़का अपार पारद के पर !
रव-शेष रह गए हैं निर्झर !
है टूट पड़ा भू पर अंबर !
धँस गए धरा में सभ्य शाल !
उठ रहा धुआँ, जल गया ताल !
— यों जलद-यान में विचर-विचर
था इंद्र खेलता इंद्रजाल !- (i)1 mark
‘भूधर के उड़ जाने’ का आशय :
- (A)उसके पंछी समान उड़ने से है
- (B)उसके अदृश्य हो जाने से है
- (C)उसके बादलों के साथ चले जाने से है
- (D)उसके बादलों के पंख लगाने से है
- (ii)1 mark
‘है टूट पड़ा भू पर अंबर’ — पंक्ति में क्या कल्पना की गई है ?
- (A)अंबर ने धरती पर बाणों की वर्षा शुरू कर दी
- (B)अंबर ने धरती पर मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी
- (C)अंबर ने बादलों रूपी सेना द्वारा भूमि पर आक्रमण कर दिया
- (D)अंबर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ धरती पर गिर पड़ा
- (iii)1 mark
शाल के वृक्षों के भयभीत होने का कारण इनमें से क्या नहीं है ?
- (A)आसमान से मूसलाधार वर्षा
- (B)तालाबों का जलना
- (C)चारों तरफ उठता धुआँ
- (D)बादलों की गड़गड़ाहट
- (iv)1 mark
प्रस्तुत काव्यांश में किस ऋतु में कहाँ के सौंदर्य का वर्णन किया गया है ?
- (A)वर्षा ऋतु में मैदानी भागों के सौंदर्य का
- (B)वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश के सौंदर्य का
- (C)वसंत ऋतु में तटीय प्रदेश के सौंदर्य का
- (D)वसंत ऋतु में पर्वतीय प्रदेश के सौंदर्य का
- (v)1 mark
प्रस्तुत काव्यांश में किसका मानवीकरण किया गया है ?
- (A)पर्वतों का
- (B)अंबर का
- (C)वृक्षों का
- (D)प्रकृति का
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) बादलों में छिप जाने से पर्वत अदृश्य हो गया। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(ii) 'अंबर का भू पर टूट पड़ना' मूसलाधार वर्षा की कल्पना है। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iii) शाल के भयभीत होने के कारणों में बादलों की गड़गड़ाहट का उल्लेख पंक्तियों में नहीं है। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(iv) कविता में वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश का सौंदर्य वर्णित है। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(v) पूरे काव्यांश में प्रकृति पर मानव-व्यवहार का आरोप है, अतः प्रकृति का मानवीकरण। उत्तर: (d)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Q8 · 2 marks · Reading comprehensionरवींद्रनाथ ठाकुर – आत्मत्राण
पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 2×1=2
- (i)1 mark
‘आत्मत्राण’ कविता के अनुवादक का नाम है :
- (A)रवींद्रनाथ ठाकुर
- (B)रवींद्रनाथ सिंह
- (C)हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
- (D)हज़ारी प्रसाद चतुर्वेदी
- (ii)1 mark
‘छू न पाए सीता का दामन कोई’ — पंक्ति में सीता से अभिप्राय है :
- (A)भारत-माता
- (B)देश की बहन-बेटियाँ
- (C)(a) और (b) दोनों
- (D)तीनों में से कोई नहीं
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'आत्मत्राण' मूल बांग्ला में रवींद्रनाथ ठाकुर की है; इसका हिंदी अनुवाद हज़ारी प्रसाद द्विवेदी ने किया। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(ii) 'सीता' से भारत-माता और देश की बहन-बेटियाँ, दोनों का अभिप्राय है। उत्तर: (c)।
Answer: (i) C; (ii) C
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
महज़ इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास । जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो । रावण भूमंडल का स्वामी था । ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं । आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते । संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं । रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे । बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे । आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नामोनिशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू पानी देने वाला भी न बचा । आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराये नहीं । अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया ।
- (i)1 mark
‘जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो ।’ पंक्ति का आशय है :
- (A)पुस्तकीय ज्ञान का अक्षरश: अर्थ समझना
- (B)पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना
- (C)पुस्तकीय ज्ञान से परीक्षा पास करना
- (D)पुस्तकीय ज्ञान से अच्छे अंक लाना
- (ii)1 mark
अंग्रेज़ों को रावण की तरह चक्रवर्ती सम्राट क्यों नहीं कहा जा सकता ?
- (A)क्योंकि सभी देवता उनके दास नहीं थे
- (B)क्योंकि सभी देवता उन्हें कर नहीं देते
- (C)क्योंकि समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था
- (D)क्योंकि वे रावण की तरह शक्तिशाली नहीं थे
- (iii)1 mark
रावण के अंत का क्या कारण था ?
- (A)अपनी शक्ति पर घमंड करना
- (B)सभी देवताओं को दास बनाना
- (C)सभी राजाओं से कर लेना
- (D)सीता का हरण करना
- (iv)1 mark
बड़े भाई ने लेखक को रावण का उदाहरण क्यों दिया ?
- (A)रावण के अंत से परिचित कराने के लिए
- (B)रावण की शक्ति से परिचित कराने के लिए
- (C)लेखक की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए
- (D)लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए
- (v)1 mark
‘चुल्लू भर पानी देने वाला’ मुहावरे का अर्थ है :
- (A)प्यासे को पानी पिलाने वाला
- (B)थोड़ी सी सहायता करने वाला
- (C)दुख के समय साथ देने वाला
- (D)कंजूसी से जीवन बिताने वाला
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'अभिप्राय समझो' का आशय पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना है। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(ii) संसार के अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों के अधीन नहीं थे, अतः समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(iii) घमंड ने रावण का नाश किया। उत्तर: (a)।
- 1 mark
(iv) बड़े भाई ने लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए उदाहरण दिया। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(v) 'चुल्लू भर पानी देने वाला' = थोड़ी-सी सहायता करने वाला। उत्तर: (b)।
Answer: (i) B; (ii) C; (iii) A; (iv) D; (v) B
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) A (1 अंक)
- (iv) D (1 अंक)
- (v) B (1 अंक)
Q10 · 2 marks · Reading comprehensionनिदा फ़ाज़ली – अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 2×1=2
- (i)1 mark
‘अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले’ पाठ के आधार पर शेख अयाज़ के पिता द्वारा भोजन छोड़कर उठने का कारण था :
- (A)भोजन का अच्छा नहीं लगना
- (B)पेट का भर जाना
- (C)आवश्यक काम का याद आ जाना
- (D)बेघर जीव को उसके घर पहुँचाना
- (ii)1 mark
‘गिन्नी का सोना’ पाठ के आधार पर लिखिए कि समाज के पास विद्यमान शाश्वत जीवन मूल्य किनकी देन हैं ।
- (A)महात्मा गाँधी की
- (B)आदर्शवादियों की
- (C)व्यवहारवादियों की
- (D)प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों की
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) शेख अयाज़ के पिता कुएँ में गिरे/बेघर जीव (चींटी/जीव) को उसके घर पहुँचाने के लिए भोजन छोड़कर उठे। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(ii) 'गिन्नी का सोना' के अनुसार शाश्वत मूल्य आदर्शवादियों की देन हैं। उत्तर: (b)।
Answer: (i) D; (ii) B
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
Section B
Descriptive questions 11-18 (marks 3 to 6 each); internal choice (OR) in Q15-Q18; total 40 marks.
Q11 · 6 marks · Short answerरवींद्र केलेकर – पतझर में टूटी पत्तियाँ
गद्य पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6
- (क)3 marks
‘पतझर में टूटी पत्तियाँ’ के लेखक के अनुसार ‘सत्य केवल वर्तमान है, उसी में जीना चाहिए ।’ क्या आप लेखक के विचार से सहमत हैं ? अपने पक्ष के समर्थन या विरोध में तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
- (ख)3 marks
निदा फ़ाज़ली अपनी माँ और पत्नी द्वारा जीव-जंतुओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार के अंतर से क्या कहना चाहते हैं ? ‘अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले’ पाठ के संदर्भ में लिखिए ।
- (ग)3 marks
‘तताँरा-वामीरो कथा’ पाठ के आधार पर ‘पशु-पर्व’ में होने वाली घटना का उल्लेख कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) सहमति का मत: वर्तमान ही हमारे हाथ में है; अतीत बीत चुका और भविष्य अनिश्चित है, इसलिए वर्तमान में जीना चाहिए।
- 1 mark
तर्क: वर्तमान का सदुपयोग कर्म और सफलता का आधार है; अतीत-भविष्य की चिंता तनाव बढ़ाती है। (विरोध में तर्क भी स्वीकार्य, यदि उचित हो।)
- 1 mark
निष्कर्ष: अतीत से सीख और भविष्य की योजना के साथ वर्तमान को प्रमुखता देना ही सही है।
- 1 mark
(ख) निदा फ़ाज़ली की माँ पशु-पक्षियों के प्रति दया और संवेदना रखती थीं, जबकि पत्नी का व्यवहार उदासीन/असंवेदनशील था।
- 1 mark
यह अंतर दिखाता है कि सभ्यता के विकास के साथ संवेदनशीलता और जीवन-मूल्य घटे हैं।
- 1 mark
यह दो पीढ़ियों की सोच का अंतर भी दर्शाता है।
- 1 mark
(ग) पशु-पर्व में लपाती और पासा के गाँववाले एकत्र हुए; मेले में तताँरा और वामीरो मिले और उनका प्रेम प्रकट हुआ।
- 1 mark
वामीरो की माँ और गाँववालों ने इस प्रेम का विरोध किया।
- 1 mark
क्रोध में तताँरा ने तलवार धरती में गाड़ी जिससे द्वीप दो टुकड़ों में बँट गया।
Answer: किन्हीं दो उपभाग (क), (ख), (ग) के तर्कसंगत उत्तर, प्रत्येक 3 अंक
Where the marks are
- (क) मत, तर्क और निष्कर्ष (3 अंक)
- (ख) माँ-पत्नी का व्यवहार-अंतर, संवेदनशीलता में कमी, पीढ़ियों का अंतर (3 अंक)
- (ग) गाँववालों का जुटना, प्रेम का प्रकट होना, विरोध, तताँरा द्वारा द्वीप का विभाजन (3 अंक)
Q12 · 6 marks · Short answerकबीर – साखी
पद्य पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6
- (क)3 marks
‘साखी’ शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए अपने पाठ्यक्रम में संकलित कबीर की साखियों का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
- (ख)3 marks
‘आत्मत्राण’ कविता का कवि ईश्वर से सांसारिक सुखों की प्रार्थना न करते हुए, क्या निवेदन कर रहा है ? इससे उसके चरित्र की किस विशेषता का पता चलता है ?
- (ग)3 marks
‘हरि आप हरो जन री भीर’ पद के आधार पर सिद्ध कीजिए कि मीरा यदि एक ओर श्रीकृष्ण की क्षमताओं का गुणगान करती हैं तो दूसरी ओर उन्हें उनके कर्तव्य की याद दिलाने में भी विलंब नहीं करती ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) 'साखी' का अर्थ है साक्षी, यानी प्रत्यक्ष देखा-जाना हुआ ज्ञान।
- 1 mark
कबीर की साखियों का उद्देश्य व्यावहारिक जीवन-मूल्य सिखाना है: प्रेम का महत्त्व, मीठी वाणी, अहंकार-त्याग, निंदक को सकारात्मक रूप में लेना।
- 1 mark
साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान देना, जैसे कण-कण में ईश्वर की व्याप्ति।
- 2 marks
(ख) कवि प्रार्थना करता है कि विपत्तियों में उसे आत्मिक-मानसिक बल मिले और वह निर्भय होकर संघर्ष कर सके, न कि संकट से बचाव मिले।
- 1 mark
इससे उसका साहस, पुरुषार्थ, आत्मविश्वास और ईश्वर में अटूट विश्वास प्रकट होता है।
- 1 mark
(ग) मीरा श्रीकृष्ण के भक्तवत्सल रूप और क्षमता का गुणगान करती हैं।
- 1 mark
द्रौपदी का चीर बढ़ाना, प्रह्लाद के लिए नरसिंह रूप और गजराज की रक्षा के उदाहरण देती हैं।
- 1 mark
इन्हीं उदाहरणों से याद दिलाकर प्रार्थना करती हैं कि वे अपनी दासी (मीरा) का भी उद्धार करें।
Answer: किन्हीं दो उपभाग (क), (ख), (ग) के उत्तर, प्रत्येक 3 अंक
Where the marks are
- (क) अर्थ (1) और उद्देश्य (2) (3 अंक)
- (ख) निवेदन (2) और चरित्र-विशेषता (1) (3 अंक)
- (ग) गुणगान, उदाहरण और अपने उद्धार की प्रार्थना (3 अंक)
Q13 · 6 marks · Short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6
- (क)3 marks
‘हरिहर काका’ कहानी के आधार पर लिखिए कि कहानी के अंत में हरिहर काका की सुरक्षा में राइफलधारी पुलिस के चार जवान क्यों नियुक्त किए गए । हरिहर काका की वास्तविक सुरक्षा किसके द्वारा और कैसे की जा रही थी ?
- (ख)3 marks
‘सपनों के-से दिन’ पाठ में बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए माता-पिता, भाई-बहनों और अध्यापकों द्वारा मार-पीट करने का ज़िक्र आया है । वर्तमान समय में इसमें क्या परिवर्तन आया है ? आपकी दृष्टि में कौन-सा तरीका अधिक बेहतर है ?
- (ग)3 marks
‘टोपी शुक्ला’ कहानी के आधार पर लिखिए कि कहानी का प्रमुख पात्र टोपी अपने बड़े भाई मुन्नी बाबू से क्यों चिढ़ता था । टोपी के साथ मुन्नी बाबू द्वारा किए गए व्यवहार को आप कितना उचित मानते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) हरिहर काका को अपने प्राणों का भय था और महंत तथा भाइयों को आशंका थी कि वे बहला-फुसलाकर उनकी ज़मीन हड़प लेंगे, इसलिए पुलिस नियुक्त हुई।
- 1 mark
वास्तविक सुरक्षा महंत और हरिहर के भाइयों द्वारा की जा रही थी।
- 1 mark
वे चौबीसों घंटे उन पर निगरानी रखकर यह सुरक्षा कर रहे थे।
- 2 marks
(ख) परिवर्तन: अब कठोर शारीरिक दंड अपराध है और कानूनन प्रतिबंधित है; अनुशासन के लिए प्रोत्साहन, प्रशंसा और पुरस्कार जैसे मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाए जाते हैं; खेल-खेल में सिखाने पर ज़ोर है।
- 1 mark
मेरी दृष्टि में प्रेम और प्रोत्साहन का तरीका बेहतर है, क्योंकि इससे बच्चे डरते नहीं, आत्मविश्वास से सीखते हैं।
- 2 marks
(ग) टोपी इसलिए चिढ़ता था कि परिवार का व्यवहार पक्षपातपूर्ण था, मुन्नी बाबू को श्रेष्ठ और उसे निम्न माना जाता था, और मुन्नी बाबू के झूठ से टोपी को मार पड़ती थी।
- 1 mark
मुन्नी बाबू का व्यवहार अनुचित था, क्योंकि झूठ बोलकर दूसरे को दंड दिलाना अन्याय है। (तर्कसंगत मत स्वीकार्य)
Answer: किन्हीं दो उपभाग (क), (ख), (ग) के उत्तर, प्रत्येक 3 अंक
Where the marks are
- (क) कारण, किसके द्वारा, कैसे (1+1+1 = 3 अंक)
- (ख) परिवर्तन (2) और अपना दृष्टिकोण (1) (3 अंक)
- (ग) चिढ़ने का कारण (2) और दृष्टिकोण (1) (3 अंक)
Q14 · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : 1×5=5
- (क)0 marks
माँ-पिताजी की शादी की बीसवीं सालगिरह
• सगे-संबंधियों और मित्रों को निमंत्रण
• कार्यक्रम की तैयारी
• रंगारंग कार्यक्रम और माँ-पिताजी की प्रसन्नता OR
(ख)0 marksक्यों प्रिय है, मुझे मेरा देश ?
• भौगोलिक विविधता
• प्राकृतिक सुंदरता
• विविधता में एकताOR
(ग)0 marksस्वरोज़गार : आत्मनिर्भरता की सीढ़ी
• स्वरोज़गार का अर्थ
• समय की माँग
• युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक) — चुना हुआ विषय (ख): क्यों प्रिय है, मुझे मेरा देश?
मुझे अपना भारत इसलिए प्रिय है कि यहाँ की धरती अनेक रंगों से सजी है। उत्तर में हिमालय की बर्फ़ीली चोटियाँ खड़ी हैं, तो दक्षिण में तीन ओर से सागर इसके चरण धोता है। पश्चिम में थार का रेगिस्तान है, तो पूर्व में हरे-भरे वन और ब्रह्मपुत्र की घाटियाँ हैं। मैदान, पठार, नदियाँ और द्वीप मिलकर इसकी भौगोलिक विविधता बनाते हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। कश्मीर की वादियाँ, केरल के हरे-भरे बैकवाटर, गंगा-यमुना की पावन धाराएँ और बदलती ऋतुएँ हर मौसम में नया रूप दिखाती हैं। इससे भी बढ़कर यहाँ विविधता में एकता है। भाषाएँ, धर्म, पहनावे और खान-पान अलग-अलग हैं, फिर भी सब स्वयं को भारतीय मानते हैं। होली, ईद, क्रिसमस और बैसाखी सब मिलकर मनाते हैं। यही एकता मेरे देश की पहचान है, इसीलिए मुझे अपने देश पर गर्व है।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — शुद्ध वर्तनी, सरल व सटीक वाक्य, लगभग 100 शब्दों की सीमा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — एक ही अनुच्छेद, संकेत-बिंदुओं का क्रम, आरंभ-मध्य-अंत में तारतम्य।
Answer: संकेत-बिंदुओं (भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक सुंदरता, विविधता में एकता) पर लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: सभी संकेत-बिंदुओं का समावेश (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
- प्रस्तुति व क्रमबद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप क.ख.ग. कॉलोनी के निवासी हैं । आपके क्षेत्र में गत कई दिनों से बंदरों का प्रकोप बढ़ गया है । इस समस्या के शीघ्रातिशीघ्र समाधान के लिए नगर-निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
सेवा में,
नगर-आयुक्त महोदय,
नगर-निगम, दिल्ली।दिनांक: 12 मार्च 2023
विषय: कॉलोनी में बंदरों के बढ़ते प्रकोप के समाधान हेतु पत्र।
महोदय,
(अंत में) धन्यवाद सहित,
भवदीय,
क.ख.ग., निवासी क.ख.ग. कॉलोनी - 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक)
मैं क.ख.ग. कॉलोनी का निवासी हूँ। गत कई दिनों से हमारे क्षेत्र में बंदरों का आतंक बहुत बढ़ गया है। वे घरों में घुसकर खाने का सामान उठा ले जाते हैं, छतों पर सूखते कपड़े फाड़ देते हैं और गमले तोड़ देते हैं। बच्चे और बुज़ुर्ग इनके डर से घर से निकलने में घबराते हैं। कई लोगों को ये काट चुके हैं, जिससे संक्रमण का भय है। आपसे निवेदन है कि बंदर पकड़ने वाली टीम को शीघ्र भेजकर इन्हें सुरक्षित वन-क्षेत्र में छुड़वाने की व्यवस्था करें। आशा है आप शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — औपचारिक, शुद्ध और विनम्र भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — पत्र का सही प्रारूप, क्रम और लगभग 100 शब्द।
Answer: नगर-निगम अधिकारी को बंदरों के प्रकोप के समाधान हेतु औपचारिक पत्र (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- प्रापक, दिनांक, विषय, संबोधन व समाप्ति की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- समस्या का विवरण व समाधान का अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपके घर में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है । इस समस्या के शीघ्रातिशीघ्र समाधान के लिए नगर-निगमाधिकारी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
सेवा में,
जल-आपूर्ति अधिकारी / नगर-निगमाधिकारी महोदय,
नगर-निगम, लखनऊ।दिनांक: 12 मार्च 2023
विषय: गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति के समाधान हेतु पत्र।
महोदय,
(अंत में) धन्यवाद सहित,
भवदीय,
क.ख.ग., 25, गांधी नगर - 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक)
सविनय निवेदन है कि हमारे क्षेत्र के घरों में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। यह पीने तो क्या, नहाने-धोने योग्य भी नहीं है। इससे पेट के रोग, त्वचा की बीमारियाँ और हैज़ा-टाइफाइड फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बच्चे बीमार भी पड़ चुके हैं। संभव है कि पाइपलाइन टूटी हो या सीवर का पानी मिल रहा हो। आपसे प्रार्थना है कि पाइपलाइनों की जाँच कराकर शीघ्र स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — शिष्ट, शुद्ध औपचारिक भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — सही प्रारूप, क्रमबद्धता व लगभग 100 शब्द।
Answer: नगर-निगमाधिकारी को गंदे पानी की समस्या के समाधान हेतु औपचारिक पत्र (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- औपचारिकताएँ (1 अंक)
- समस्या, उसके दुष्परिणाम व समाधान का अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपके विद्यालय में ‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर हिन्दी सप्ताह आयोजित किया जा रहा है जिसमें हिन्दी भाषा से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ यथा — कवि गोष्ठी, नाट्य मंचन, वाद-विवाद आदि का आयोजन किया जाएगा । विद्यालय के सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष की ओर से इसकी जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक)
सूचना
आदर्श विद्यालय, जयपुर
10 सितंबर 2023हिन्दी सप्ताह का आयोजन
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक विद्यालय में हिन्दी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान कवि गोष्ठी, नाट्य मंचन, वाद-विवाद, श्रुतलेख और भाषण प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रतियोगिताएँ प्रतिदिन अंतिम दो कालांशों में विद्यालय सभागार में होंगी। इच्छुक छात्र अपने हिन्दी अध्यापक के पास 12 सितंबर तक नाम दर्ज कराएँ। सभी की सहभागिता अपेक्षित है।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षक 'सूचना', विद्यालय का नाम, दिनांक, नीचे जारीकर्ता: अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति (नाम सहित)।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — संक्षिप्त, स्पष्ट, शुद्ध भाषा; लगभग 80 शब्द।
Answer: हिन्दी सप्ताह की सूचना, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष की ओर से (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- गतिविधियाँ, तिथि, स्थान, पंजीकरण की जानकारी (2 अंक)
- प्रस्तुति: शीर्षक, दिनांक, जारीकर्ता (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से ‘आपदा-प्रबंधन’ पर आयोजित होने वाली कार्यशाला की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक)
सूचना
सरस्वती विद्या निकेतन, भोपाल
5 अगस्त 2023आपदा-प्रबंधन कार्यशाला
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आपदा-प्रबंधन पर कार्यशाला होगी। इसमें विशेषज्ञ भूकंप, आग और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव तथा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला विद्यालय के मुख्य सभागार में होगी। कक्षा नौ से बारह के इच्छुक विद्यार्थी 9 अगस्त तक अपने कक्षाध्यापक को नाम दें।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षक, संस्था का नाम, दिनांक तथा नीचे प्रधानाचार्य का नाम व पद।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — सरल, संक्षिप्त, शुद्ध; लगभग 80 शब्द।
Answer: आपदा-प्रबंधन कार्यशाला की सूचना, प्रधानाचार्य की ओर से (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- कार्यशाला का विषय, तिथि, समय, स्थान, पंजीकरण (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपकी बड़ी बहन बहुत ही स्वादिष्ट केक और पेस्ट्री बनाती हैं । उनकी बिक्री के प्रचार-प्रसार हेतु लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक) — केक व पेस्ट्री की विशेषताएँ, संपर्क-विवरण:
मीठी खुशियाँ — होम-मेड केक और पेस्ट्री
जन्मदिन हो या सालगिरह, हर मौके को बनाएँ और भी मीठा! घर जैसी शुद्धता, ताज़ा सामग्री और बेहतरीन स्वाद। चॉकलेट, पाइनएप्पल, बटरस्कॉच और ईगलेस केक के साथ तरह-तरह की पेस्ट्री उपलब्ध। मनचाही डिज़ाइन में ऑर्डर पर केक तैयार। घर पर मुफ़्त डिलीवरी। पहले ऑर्डर पर 10% छूट!
संपर्क: 98XXXXXX10, 14, राजेंद्र नगर।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — आकर्षक शीर्षक, नारा, संपर्क सूचना का स्पष्ट स्थान।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — प्रभावशाली, संक्षिप्त, शुद्ध भाषा; लगभग 60 शब्द।
Answer: केक और पेस्ट्री का आकर्षक विज्ञापन (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: विशेषताएँ व संपर्क (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपके पिताजी अपना दो कमरों वाला फ्लैट किराए पर देना चाहते हैं । फ्लैट और उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक)
किराए के लिए उपलब्ध
शहर के मुख्य क्षेत्र में दो कमरों का हवादार, सुसज्जित फ्लैट किराए के लिए तैयार। दो शयनकक्ष, रसोई, बालकनी, दो स्नानघर। बिजली-पानी की 24 घंटे सुविधा, पार्किंग, लिफ्ट तथा सुरक्षा-गार्ड। मेट्रो स्टेशन, बाज़ार, विद्यालय व अस्पताल पास में। छोटे परिवार को प्राथमिकता। किराया उचित व बातचीत योग्य।
संपर्क: 98XXXXXX20, श्री अशोक कुमार, सेक्टर 15।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — स्पष्ट शीर्षक, बिंदुवार जानकारी, संपर्क-विवरण।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — आकर्षक, संक्षिप्त, शुद्ध भाषा; लगभग 60 शब्द।
Answer: दो कमरों के फ्लैट को किराए पर देने का आकर्षक विज्ञापन (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- फ्लैट की सुविधाएँ, स्थान, किराया, संपर्क (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
सर्दियों के मौसम में कोहरे के प्रकोप के कारण, संभावित दुर्घटनाओं से छात्रों की सुरक्षा हेतु स्कूल प्रशासन ने, स्कूल का समय परिवर्तित करने का निर्णय लिया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से लगभग 100 शब्दों में बदले हुए समय की जानकारी अभिभावकों तक पहुँचाने के लिए एक ई-मेल स्कूल की वेबसाइट पर डालने हेतु तैयार कीजिए ।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक)
प्रेषक: principal@adarshvidyalaya.edu.in
प्रति: सभी अभिभावक
विषय: कोहरे के कारण विद्यालय के समय में परिवर्तनप्रिय अभिभावकगण,
(अंत में) सधन्यवाद,
प्रधानाचार्य, आदर्श विद्यालय, दिल्ली - 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक)
सर्दियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है और सड़क-दुर्घटनाओं का भय रहता है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने समय बदलने का निर्णय लिया है। 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक विद्यालय प्रातः 9:30 बजे खुलेगा और अपराह्न 3:30 बजे बंद होगा। पहले समय 8:00 से 2:00 बजे था। बस-सेवा का समय भी इसी अनुसार रहेगा। आपसे अनुरोध है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर समय पर भेजें।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — ई-मेल का सही प्रारूप: प्रेषक, प्रति, विषय, संबोधन, समापन।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — औपचारिक, शुद्ध; लगभग 100 शब्द।
Answer: कोहरे के कारण बदले विद्यालय-समय की ई-मेल सूचना (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- ई-मेल की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- कारण, नया व पुराना समय, अवधि, अनुरोध (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q18(b) · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित पंक्ति को आधार बनाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए :
‘राम दसवीं कक्षा का मेधावी छात्र था ।’Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक)
सच्ची सफलता
राम दसवीं कक्षा का मेधावी छात्र था। सभी शिक्षक उसकी प्रशंसा करते थे। बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले उसने देखा कि उसका सहपाठी मोहन उदास बैठा है। पूछने पर पता चला कि बीमारी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर सका और गणित के कठिन अध्याय उसे समझ नहीं आए। राम ने अपनी तैयारी के बीच भी रोज़ एक घंटा निकालकर उसे पढ़ाया। परीक्षा हुई तो मोहन अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुआ और राम ने भी शानदार परिणाम पाया। प्रधानाचार्य ने दोनों की सराहना की। राम मुस्कुराकर बोला, "ज्ञान बाँटने से बढ़ता है।"
शिक्षा: सच्चा मेधावी वही है जो दूसरों की सहायता करे।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — शुद्ध, प्रवाहमयी भाषा।
- 1 mark
प्रभाव (1 अंक) — रोचक शीर्षक, सुसंगत कथानक, सार्थक अंत व शिक्षा।
Answer: 'राम दसवीं कक्षा का मेधावी छात्र था' से आरंभ होने वाली लघुकथा (ऊपर आदर्श उत्तर)।
Where the marks are
- कथानक: आरंभ, घटना, समाधान, अंत (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव व शीर्षक (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.