CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 6
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 6, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
'मुहावरों' पर आधारित निम्नलिखित छह प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'चक्कर खाना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है –
- (a)बेहोश होना
- (b)गोल घूमना
- (c)भ्रमित होना
- (d)भ्रमण करना
- (ii)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
(I) सजग रहना – जागरूक होना
(II) रंग दिखाना – प्रभाव दिखाना
(III) दिमाग होना – बुद्धिमान होना
(IV) खून जलाना – तिरस्कार करना
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?- (a)(I) और (II)
- (b)(III) और (IV)
- (c)(I) और (III)
- (d)(II) और (IV)
- (iii)1 mark
'बहुत खुश होना' – अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है ?
- (a)हाथ-पाँव फूल जाना
- (b)फूलकर कुप्पा हो जाना
- (c)सातवें आसमान पर होना
- (d)फूटी आँख न सुहाना
- (iv)1 mark
'बड़े भाई साहब ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते कि मेरी ______ जाती ।' रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए।
- (a)तूती बोलना
- (b)खून खौलना
- (c)हिम्मत टूटना
- (d)दिल पसीजना
- (v)1 mark
"दबदबा होना" – अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा लिखिए :
- (a)हेकड़ी जताना
- (b)खाल खींचना
- (c)चमड़ी उधेड़ना
- (d)तूती बोलना
- (vi)1 mark
'कक्षा में प्रथम स्थान पाने के लिए उसने ______ दिया ।' रिक्त स्थान की पूर्ति निम्नलिखित में से उपयुक्त मुहावरे से कीजिए :
- (a)नाकों चने चबाना
- (b)अपना रंग दिखाना
- (c)ओखली में सिर देना
- (d)रात-दिन एक करना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
मुहावरे का लाक्षणिक अर्थ सोचिए।
Hint 2
रिक्त स्थान में वाक्य का संदर्भ देखिए।
Hint 3
विकल्पों को एक-एक करके वाक्य में रखकर जाँचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'चक्कर खाना' का अर्थ भ्रमित होना है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) सजग रहना–जागरूक होना और रंग दिखाना–प्रभाव दिखाना सही युग्म हैं। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iii) 'बहुत खुश होना' के लिए 'फूलकर कुप्पा हो जाना' उपयुक्त है। मूल अंक-योजना में (c) सातवें आसमान पर होना भी स्वीकार्य है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) बड़े भाई की लगती बातों से हिम्मत टूट जाती थी। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) 'दबदबा होना' का अर्थ 'तूती बोलना' है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(vi) प्रथम स्थान पाने के लिए 'रात-दिन एक कर दिया', इसलिए (d) सही है।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) b (या c); (iv) c; (v) d; (vi) d
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q6 · 4 marksनिर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4×1=4)
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q6 · 4 marksनिर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- 2024 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q6 · 4 marksनिर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.