Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :

सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।

  1. (i)

    गाँव के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे ?

    1. (a)वह सुंदर और शक्तिशाली था।
    2. (b)वह नेक और मददगार व्यक्ति था।
    3. (c)वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था।
    4. (d)वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था।
    1 mark
  2. (ii)

    दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे ?

    1. (a)उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
    2. (b)उसके साहसिक कारनामों के कारण
    3. (c)उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
    4. (d)उसकी विलक्षण तलवार के कारण
    1 mark
  3. (iii)

    तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी ?

    1. (a)क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था।
    2. (b)क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी।
    3. (c)क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था।
    4. (d)क्योंकि तताँरा अकेले ही अद्भुत, साहसिक कारनामे किया करता था।
    1 mark
  4. (iv)

    पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है ?

    1. (a)गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    2. (b)गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    3. (c)वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो।
    4. (d)वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो।
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन (A) : तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।
    कारण (R) : वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था।

    1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    2. (b)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
    3. (c)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
    4. (d)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में तताँरा के गुणों वाली पंक्तियाँ देखिए।

Hint 2

तलवार के रहस्य का कारण पाठ में स्पष्ट लिखा है।

Hint 3

(v) में जाँचिए कि सुंदर होने से सेवा-भाव सिद्ध होता है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) निकोबारी उसे प्रेम करते थे क्योंकि वह नेक और मददगार था। उत्तर (b)।

    1 mark
  2. (ii) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण उसे बुलाया जाता था। उत्तर (c)।

    1 mark
  3. (iii) तताँरा तलवार को कभी अपने से अलग नहीं करता था, इसलिए वह रहस्य थी। उत्तर (a)। मूल अंक-योजना में (d) भी स्वीकार्य है।

    1 mark
  4. (iv) पारंपरिक पोशाक वह है जो किसी प्रदेश में सदियों से पहनी जाती हो। उत्तर (c)।

    1 mark
  5. (v) (A) सही है, पर (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता, क्योंकि सेवा का कारण उसका सुंदर और शक्तिशाली होना नहीं था। उत्तर (c)।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) c; (iii) a (या d); (iv) c; (v) c

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.