Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

साँस थमती गई, नब्ज जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

  1. (i)

    'साँस थमती गई, नब्ज जमती गई' पंक्ति के संदर्भ में सैनिक की विशेषता को दर्शाने वाला सही विकल्प है –

    1. (a)दृढ़ता और कर्तव्य परायणता
    2. (b)साहस और निडरता
    3. (c)वीरता और निडरता
    4. (d)उदारता और भावुकता
    1 mark
  2. (ii)

    'हिमालय' किसका प्रतीक है ?

    1. (a)पर्वतों के राजा का
    2. (b)पर्वत शृंखला का
    3. (c)युद्ध के स्थल का
    4. (d)देश के मान का
    1 mark
  3. (iii)

    'कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं' में 'हमारे' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?

    1. (a)देश की रक्षा हेतु कुर्बान होते सैनिकों के लिए
    2. (b)देश की रक्षा हेतु घायल होते सैनिकों के लिए
    3. (c)देश की सीमाओं पर पहरा देते सैनिकों के लिए
    4. (d)देश के पर्वतीय हिस्सों में तैनात सैनिकों के लिए
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
    (क) सैनिक घायल अवस्था में भी अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करने से पीछे नहीं हटते।
    (ख) सैनिक युद्ध के लिए जाते समय अपने सभी उत्तरदायित्व किसी और को सौंप जाते हैं।
    (ग) सैनिक देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं।
    (घ) सभी सैनिक मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने के कारण ही अहंकारी होते हैं।
    उपर्युक्त कथनों के लिए काव्यांश से मेल खाते हुए उचित विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (a)(क) और (ख)
    2. (b)(क) और (ग)
    3. (c)(क), (ख) और (ग)
    4. (d)(क), (ग) और (घ)
    1 mark
  5. (v)

    काव्यांश में देशवासियों से क्या अपेक्षा की गई है ?

    1. (a)देश के विकास की
    2. (b)देश के विस्तार की
    3. (c)देश की रक्षा की
    4. (d)देश की संपन्नता की
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

काव्यांश की पंक्तियों का भाव समझिए।

Hint 2

हिमालय का सिर झुकने न देने का आशय सोचिए।

Hint 3

अंतिम पंक्ति देशवासियों को संबोधित है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) साँस थमने और नब्ज जमने पर भी कदम न रुकने से दृढ़ता और कर्तव्यपरायणता झलकती है। उत्तर (a)।

    1 mark
  2. (ii) हिमालय देश के मान-सम्मान का प्रतीक है। उत्तर (d)।

    1 mark
  3. (iii) 'हमारे' शब्द देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के लिए है। उत्तर (a)।

    1 mark
  4. (iv) (क) और (ग) काव्यांश से मेल खाते हैं। (ख) और (घ) का उल्लेख नहीं है। उत्तर (b)।

    1 mark
  5. (v) 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में देशवासियों से देश की रक्षा की अपेक्षा है। उत्तर (c)।

    1 mark

Answer: (i) a; (ii) d; (iii) a; (iv) b; (v) c

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.