Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

कभी-कभी सहज से तेज़ गति में परिवर्तित होते क्रोध को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो उसके परिणाम अत्यंत घातक और पश्चात्ताप के भाव जगाने वाले हो सकते हैं। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के मनोविश्लेषक टॉम जी. स्टीवेन्स ने अपनी किताब 'ओवरकम एंगर एंड एग्रेसन' में स्पष्ट किया है कि क्रोध-नियंत्रण का एक प्रमुख तरीका यह है कि स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नजरिये से देखें। दूसरों को उन स्थितियों पर प्रकाश डालने के लिए प्रोत्साहित करें, क्षमा करना सीखें, बीते को बिसारने की आदत विकसित करें और किसी को चोट पहुँचाने के बजाय प्रशंसा से उसका मूल्यांकन करें। याद रखें, क्रोध-नियंत्रण से आप स्वयं को शक्तिशाली बनाते हैं। इससे आपकी खुशहाली और स्मृतियों का विस्तार होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने अपनी किताब 50 साइंस ऑफ मेंटल इलनेस में इन कमजोरियों पर प्रकाश डालते हुए गुस्से को काबू में रखने के कारगर सूत्र दिए हैं। क्रोध-नियंत्रण से हम अपना ही नहीं, दूसरों के उजड़ते संसार को फिर से आबाद कर सकते हैं क्योंकि शांत मन सृजन में समर्थ होता है। हमारे सृजनात्मक होने से ही मानवता का हित सध सकता है। तो जब भी क्रोध आए, इन उपायों को आजमाएँ। जीवन में बिखरी हुई चीजों को सँवारने की ओर कदम खुद बढ़ चलेंगे।

  1. (i)

    क्रोध-नियंत्रण से होने वाले लाभों के संबंध में अनुपयुक्त कथन है

    1. (a)इससे व्यक्ति स्वयं को शक्तिशाली बनाता है।
    2. (b)इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।
    3. (c)इससे व्यक्ति की विस्मृतियों का विस्तार होता है।
    4. (d)इससे व्यक्ति की रचनात्मकता में वृद्धि होती है।
    1 mark
  2. (ii)

    किस तरह का क्रोध अंततः पश्चात्ताप का कारण बनता है ?

    1. (a)अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध
    2. (b)सहज भाव से किया गया क्रोध
    3. (c)प्रायश्चित भाव से किया गया क्रोध
    4. (d)आत्मघात भाव से किया गया क्रोध
    1 mark
  3. (iii)

    मनोविश्लेषक स्टीवेन्स के अनुसार क्रोध पर काबू पाने पर सर्वोपयुक्त उपाय है

    1. (a)परिस्थितियों पर दूसरों के नियंत्रण को स्वीकार करना।
    2. (b)परिस्थितियों पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना।
    3. (c)परिस्थितियों को अपने नजरिये से और अच्छे से समझना।
    4. (d)परिस्थितियों को दूसरों के नजरिये से जानने का प्रयास करना।
    1 mark
  4. (iv)

    क्रोध आने पर क्या करना चाहिए ?

    1. (a)उसकी असहज अभिव्यक्ति
    2. (b)उसकी सहज अभिव्यक्ति
    3. (c)संयमित रहने का प्रयत्न
    4. (d)घातक परिणाम का स्मरण
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन (A) – क्रोध नवसृजन का संहारक है।
    कारण (R) – क्रोध अवस्था में क्षमाशीलता न्यून हो जाती है।

    1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    2. (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
    3. (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
    4. (d)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में प्रत्येक प्रश्न से जुड़ी पंक्ति खोजिए।

Hint 2

'अनुपयुक्त' वाले प्रश्न में वह कथन चुनिए जो गद्यांश से मेल नहीं खाता।

Hint 3

अभिकथन-कारण में देखिए कि (R) से (A) की व्याख्या पूरी होती है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश कहता है कि क्रोध-नियंत्रण से स्मृतियों का विस्तार होता है, विस्मृतियों का नहीं। इसलिए कथन (c) अनुपयुक्त है।

    1 mark
  2. (ii) अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध घातक परिणाम देता है और पश्चात्ताप जगाता है, इसलिए (a) सही है।

    1 mark
  3. (iii) स्टीवेन्स के अनुसार स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नज़रिये से देखना चाहिए, इसलिए (d) सही है।

    1 mark
  4. (iv) क्रोध आने पर संयम रखने का प्रयत्न करना चाहिए, इसलिए (c) सही है।

    1 mark
  5. (v) कथन (A) सही है, क्योंकि क्रोध नवसृजन को नष्ट करता है। कारण (R) भी सही है, पर वह (A) की पूरी व्याख्या नहीं करता, क्योंकि गद्यांश में शांत मन को सृजन में समर्थ बताया गया है। इसलिए (d) सही है।

    1 mark

Answer: (i) c; (ii) a; (iii) d; (iv) c; (v) d

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.