Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 3

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · MCQGrammar

'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    तोतों को उनकी दहकती-भूरी आँखों से भय न लगता था ।' (रेखांकित पदबंध का भेद है)

    1. (a)विशेषण पदबंध
    2. (b)क्रिया-विशेषण पदबंध
    3. (c)संज्ञा पदबंध
    4. (d)सर्वनाम पदबंध
    1 mark
  2. (ii)

    'मोनुमेंट के नीचे ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा ।' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है –

    1. (a)संज्ञा पदबंध
    2. (b)सर्वनाम पदबंध
    3. (c)विशेषण पदबंध
    4. (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
    1 mark
  3. (iii)

    "वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए भी यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर ही रहे ।" इस वाक्य में क्रिया पदबंध है –

    1. (a)के बीच रहते हुए
    2. (b)सिनेमा की चकाचौंध
    3. (c)धन-लिप्सा से कोसों
    4. (d)दूर ही रहे
    1 mark
  4. (iv)

    "क्षितीश चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर आँख मिंच जाती थी ।" इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है –

    1. (a)सर्वनाम पदबंध
    2. (b)संज्ञा पदबंध
    3. (c)विशेषण पदबंध
    4. (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
    1 mark
  5. (v)

    'अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंकने वाला वह आजमगढ़ की तरफ भाग गया ।' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है –

    1. (a)संज्ञा पदबंध
    2. (b)सर्वनाम पदबंध
    3. (c)विशेषण पदबंध
    4. (d)क्रियाविशेषण पदबंध
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पदबंध का मुख्य शब्द पहचानिए।

Hint 2

देखिए कि पदबंध संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया या विशेषण में से किसका काम करता है।

Hint 3

समय या स्थान बताने वाला पदबंध क्रिया की विशेषता बताता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'उनकी दहकती-भूरी आँखों से' में मुख्य शब्द संज्ञा 'आँखों' है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (c)।

    1 mark
  2. (ii) 'ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर' समय बताता है और क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, इसलिए क्रिया-विशेषण पदबंध है। उत्तर (d)।

    1 mark
  3. (iii) 'दूर ही रहे' में मुख्य क्रिया 'रहे' है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। उत्तर (d)।

    1 mark
  4. (iv) 'फटा हुआ' संज्ञा 'सिर' की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध है। उत्तर (c)।

    1 mark
  5. (v) 'अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंकने वाला' सर्वनाम 'वह' की विशेषता बताता है, इसलिए सर्वनाम पदबंध है। उत्तर (b)।

    1 mark

Answer: (i) c; (ii) d; (iii) d; (iv) c; (v) b

Where the marks are

  • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.