Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 4

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q4 · 4 marks · MCQGrammar

'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'जब डॉक्टर साहब की ज़मानत जब्त हुई तब घर में ज़रा सन्नाटा हुआ ।' इस वाक्य का रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

    1. (a)सरल वाक्य
    2. (b)संयुक्त वाक्य
    3. (c)मिश्र वाक्य
    4. (d)विधानवाचक वाक्य
    1 mark
  2. (ii)

    'सालाना इम्तिहान होने पर मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया ।' इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित वाक्य है –

    1. (a)जब सालाना इम्तिहान हुआ तब मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
    2. (b)सालाना इम्तिहान हुआ और मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
    3. (c)सालाना इम्तिहान होते ही मैं उसमें अव्वल दरजे से पास हो गया।
    4. (d)सालाना इम्तिहान में मैं अव्वल दरजे से पास हो गया।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त कथन है –

    1. (a)सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।
    2. (b)सरल वाक्य में एक से अधिक उद्देश्य और विधेय होते हैं।
    3. (c)संयुक्त वाक्य में एक ही वाक्य संयोजक द्वारा जुड़े रहते हैं।
    4. (d)संयुक्त वाक्य में संयोजक द्वारा जुड़े वाक्य परस्पर आश्रित होते हैं।
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य नहीं है –

    1. (a)इतने बादशाहों के नाम याद रखना आसान काम नहीं है।
    2. (b)उनकी ऐसी हालत देखकर मुझे उन पर दया आती थी।
    3. (c)न जाने कैसे मैं अपने दरजे में अव्वल आ गया।
    4. (d)हालाँकि मैं पास हो गया फिर भी मेरा तिरस्कार हुआ।
    1 mark
  5. (v)

    'मेरे बहुत प्रयत्न करने पर भी उस पहेली का हल मुझे नहीं मिला ।' रचना की दृष्टि से यह वाक्य कैसा वाक्य है ?

    1. (a)मिश्र वाक्य
    2. (b)सरल वाक्य
    3. (c)संयुक्त वाक्य
    4. (d)सामान्य वाक्य
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

वाक्य में क्रियाएँ गिनिए।

Hint 2

जब/कि/जो जैसे योजक आश्रित उपवाक्य बनाते हैं।

Hint 3

एक ही मुख्य क्रिया हो तो वाक्य सरल होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'जब... तब...' में एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (c)।

    1 mark
  2. (ii) 'जब सालाना इम्तिहान हुआ तब मैं... पास हो गया' में आश्रित उपवाक्य बनता है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (a)।

    1 mark
  3. (iii) सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। उत्तर (a)।

    1 mark
  4. (iv) 'हालाँकि... फिर भी...' में दो उपवाक्य हैं, इसलिए यह सरल वाक्य नहीं है। उत्तर (d)।

    1 mark
  5. (v) इसमें एक ही उद्देश्य-विधेय है और कोई उपवाक्य नहीं है, इसलिए यह सरल वाक्य है। उत्तर (b)।

    1 mark

Answer: (i) c; (ii) a; (iii) a; (iv) d; (v) b

Where the marks are

  • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.