Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/6/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/6/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

शोर से होने वाली बहरेपन की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्यगत समस्या है। तेज आवाज हमारी श्रवण कोशिकाओं पर बहुत दबाव डालती है, जिससे वे स्थायी रूप से चोटिल हो सकती हैं। यदि सुनने की क्षमता एकबार चली गई तो उसे पुनः पाना नामुमकिन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 'वर्ल्ड हीयरिंग रिपोर्ट' के मुताबिक विश्व की 1.5 अरब आबादी बहरेपन के साथ जी रही है। ध्वनि प्रदूषण दरअसल ऐसे अवांछित विद्युत चुंबकीय संकेत है, जो इंसान को कई रूपों में नुकसान पहुँचाते हैं। इसीलिए, शोर-प्रेरित बहरेपन पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है। वैश्विक अध्ययन बताते हैं कि निर्माण कार्य, औद्योगिक कामकाज, जहाज बनाने या मरम्मत करने संबंधी काम, अग्निशमन, नागरिक उड्डयन आदि सेवाओं में लगे श्रमिकों में शोर-प्रेरित बहरेपन का खतरा अधिक होता है। आकलन है कि 15 फीसदी नौजवान संगीत-कार्यक्रमों, खेल-आयोजनों और दैनिक कामकाज में होने वाले शोर से बहरेपन का शिकार होते हैं। शोर-प्रेरित बहरेपन की समस्या विकासशील देशों में ज्यादा है, जहाँ तीव्र औद्योगीकरण, अनौपचारिक क्षेत्र के विस्तार और सुरक्षात्मक व शोर-नियंत्रणरोधी उपायों की कमी से लोग चौतरफा शोर-शराबे में दिन बिताने को अभिशप्त हैं। हमें यह समझना ही होगा कि श्रवण-शक्ति का ह्रास न सिर्फ इंसान को प्रभावित करता है, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है।

  1. (i)

    शोर-प्रेरित बहरेपन का खतरा किस क्षेत्र से जुड़े लोगों को कम है ?

    1. (a)जहाज-निर्माण से जुड़े लोगों को
    2. (b)स्वास्थ्य-सेवाओं से जुड़े लोगों को
    3. (c)खेल-आयोजनों से जुड़े लोगों को
    4. (d)संगीत-कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को
    1 mark
  2. (ii)

    गद्यांश के संदर्भ में अनुपयुक्त कथन है –

    1. (a)विकासशील देशों में अनौपचारिक क्षेत्र विस्तार की समस्या नहीं है।
    2. (b)विकासशील देशों में शोर-नियंत्रणरोधी उपायों पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है।
    3. (c)कुछ सेवाओं से जुड़े लोग अन्य की तुलना में बहरेपन के अधिक शिकार हैं।
    4. (d)कुछ खास सेवाओं से जुड़े युवा भी आज बहरेपन का शिकार हो रहे हैं।
    1 mark
  3. (iii)

    विकासशील देशों के लोगों के जीवन को अभिशप्त क्यों कहा गया है ?

    1. (a)उनका जीवन अनेक सामाजिक संकटों से घिरा है।
    2. (b)उनका जीवन अनेक आर्थिक संकटों से घिरा है।
    3. (c)वे खराब सेहत वाली विवश जिंदगी बसर करते हैं।
    4. (d)वे शोर-शराबे से भरी जिंदगी जीने को विवश हैं।
    1 mark
  4. (iv)

    तीव्र आवाज का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

    1. (a)तंत्रिका-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
    2. (b)श्रवण-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
    3. (c)रक्त-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
    4. (d)हृदय-कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन (A) – वर्तमान में श्रवण शक्ति का ह्रास एक सार्वजनिक समस्या बन गई है।
    कारण (R) – आर्थिक विकास की अनियमित होड़ इस समस्या के मूल कारणों में से एक है।

    1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    2. (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
    3. (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    4. (d)कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) कथन (A) की गलत व्याख्या करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रश्न से जुड़ी पंक्ति गद्यांश में ढूँढ़िए।

Hint 2

जिन क्षेत्रों का गद्यांश में नाम आया है, उन्हें छाँटिए।

Hint 3

(v) में देखिए कि गद्यांश औद्योगीकरण को कारण बताता है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश में निर्माण, जहाज़, अग्निशमन, उड्डयन, संगीत और खेल-आयोजनों से जुड़े लोगों को खतरा अधिक बताया गया है। स्वास्थ्य-सेवाओं का उल्लेख नहीं है, इसलिए (b) सही है।

    1 mark
  2. (ii) गद्यांश में अनौपचारिक क्षेत्र के विस्तार को समस्या कहा गया है, इसलिए (a) अनुपयुक्त कथन है।

    1 mark
  3. (iii) वे चारों ओर के शोर-शराबे में दिन बिताने को विवश हैं, इसीलिए 'अभिशप्त' कहा गया। सही उत्तर (d) है।

    1 mark
  4. (iv) तेज़ आवाज़ श्रवण-कोशिकाओं पर दबाव डालकर उन्हें स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त करती है, इसलिए (b) सही है।

    1 mark
  5. (v) श्रवण-शक्ति का ह्रास व्यक्ति और समाज दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए (A) सही है। अनियमित विकास (औद्योगीकरण) इसका कारण है, इसलिए (R) भी (A) की सही व्याख्या करता है। सही उत्तर (c) है।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) a; (iii) d; (iv) b; (v) c

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.