CBSE Class 10 Hindi Course B: 2024 board paper, set 4/5/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_5_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | खण्ड अ: बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न; प्रश्न 1-10 के उपप्रश्न; प्रश्न 3, 4, 5, 6 में किन्हीं चार; कुल 40 प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं |
| B | 11-18 | खण्ड ब: वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |
Instructions in brief: Section A: answer all sub-questions as directed; choose any four of questions 3, 4, 5 and 6. Section B: internal choice given (11, 12, 13 choose 2 of 3; 14 choose 1 of 3; 15-18 have OR alternatives).
Section A
खण्ड अ: बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न; प्रश्न 1-10 के उपप्रश्न; प्रश्न 3, 4, 5, 6 में किन्हीं चार; कुल 40 प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
संबंधों के मामले में सलाह देने वाले पेशेवरों का भी यह मानना रहा है कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनको आप जरा-से यत्न से रखें और समुचित मान-सम्मान दें तो हमारी खुशी का कारण बन सकते हैं। अपने निकट के रिश्तों या आत्मीय रिश्तों में सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को न सिर्फ प्रगाढ़ बनाता है, बल्कि दुख-सुख में एक सुंदर सहयोग का तंत्र भी बन सकता है। इनका साथ मन को आंतरिक संतोष और शांति भी देता है। इसलिए समय-समय पर किसी त्योहार के बहाने या जन्मदिन के समारोह के बहाने इनसे मेलजोल बनाए रखना चाहिए और आने वाले रिश्तेदारों को समुचित सम्मान देना चाहिए। जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में परिवार, रिश्तेदार ही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत होते हैं जो परेशानियों में हमारी हिम्मत बढ़ाते हैं। मुसीबतों में हमारा समर्थन करते हैं और खुशियों को सौ गुना बढ़ा देते हैं। अकेले रहने वाला इंसान हमेशा चिंताग्रस्त रहता है। उसके पास अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए, उन्हें संभालने के लिए कोई अपना नहीं होता। रिश्तेदारों के बीच रहकर ही व्यक्ति आपसी प्रेम के महत्त्व को, अपनी जिम्मेदारी को समझता है और मुसीबत में पड़े दूसरे लोगों की मदद करता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों में रिश्तेदारों की अनदेखी करना, उनसे किनारा करना उचित नहीं है।
- (i)1 mark
खुशी पाई जा सकती है यदि :
- (A)रिश्तों के मामले में पेशेवरों की सलाह मानें
- (B)रिश्तों को प्रेमपूर्वक समुचित मान-सम्मान से बनाए रखें
- (C)जो रिश्ते बोझ हैं उन्हें भी समझाकर अपने मन के अनुसार ढालें
- (D)दोस्तों के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताएँ
- (ii)1 mark
संबंधों में परस्पर सहयोग और सम्मान का भाव किस कार्य की पूर्ति करता है ?
I. रिश्तों को घनिष्ठ बनाता है
II. बेहतरीन सहयोग का तंत्र बनता है
III. अड़ोस-पड़ोस भी आपकी मदद करता है
IV. ज्यादा लोग आपका ध्यान रखते हैं- (A)I, IV
- (B)II, III
- (C)III, IV
- (D)I, II
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर, सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : समय-समय पर अपने सगे-संबंधियों से त्योहार, जन्मदिन या अन्य समारोह के बहाने मिलते रहना चाहिए।
कारण : ये मिलन मन को संतोष और शांति देते हैं।- (A)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (iv)1 mark
जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में संबंधी हमारी सबसे बड़ी ताकत क्यों हैं ?
- (A)संकटों में समर्थन और सहयोग के लिए
- (B)समाज में अपनी ताकत दिखाने के लिए
- (C)अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से समझने के लिए
- (D)सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देने के लिए
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथनों में गद्यांश के विचारों से कौन-सा/से विचार मेल खाते हैं ? उचित विकल्प का चयन करके लिखिए :
I. आत्मीय रिश्तेदार सुख-दुख के सच्चे साथी होते हैं।
II. अकेला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।
III. रिश्तेदारों से त्योहारों के अवसर पर ही मिलना चाहिए।
IV. रिश्तेदार सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करना सिखाते हैं।- (A)केवल I
- (B)I और III
- (C)II और IV
- (D)I और IV
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि रिश्तों को थोड़े यत्न और उचित मान-सम्मान से निभाएँ तो वे खुशी का कारण बनते हैं। अतः सही उत्तर (B) है।
- 1 mark
(ii) सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है और दुख-सुख में सहयोग का तंत्र बनता है। अतः (D) I, II।
- 1 mark
(iii) कथन सही है और कारण भी सही है। मेलजोल से संतोष-शांति मिलती है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। अतः (C)।
- 1 mark
(iv) संबंधी सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देते हैं, इसलिए वे हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। अतः (D)।
- 1 mark
(v) कथन I और IV गद्यांश से मेल खाते हैं। II (अकेला व्यक्ति सफल नहीं हो सकता) और III (केवल त्योहारों पर मिलना) गद्यांश में नहीं हैं। अतः (D)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
भारतीय संस्कृति में नदियों, जलाशयों, झीलों, तालाबों एवं कुओं का बहुत महत्त्व है। भारतीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पक्षों से नदियाँ और दूसरे जलस्रोत काफी गहरे से जुड़े हैं। जीवन के अधिकांश पक्ष जलाशयों के किनारे ही पूरे होते हैं। तालाबों ने हमारे सामाजिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। तालाब अपने जीवन के लिए मानसून एवं प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। पहले समाज अपने अस्तित्व के लिए तालाबों पर निर्भर रहता था। तब उसे प्राकृतिक आपदा के समय पीने के पानी की समस्या से कम जूझना पड़ता था क्योंकि तालाबों में पानी का पर्याप्त भण्डार रहता था। उससे ग्रामीण पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहता था। पहले हमारा समाज प्रकृति के रहस्यों और उसकी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमता था। पानी, वायु, धूप को वह दैवी कृपा मानकर उसकी पूजा करता था। इसका अभिप्राय यह था कि वह मानव जीवन के लिए उपयोगी प्राकृतिक चीज़ों में भगवान को देखता था इसलिए वह उसे गंदा करने या जरूरत से अधिक इस्तेमाल करने का विरोधी था। तालाब निर्माण से लेकर उसकी रक्षा में लोक अपनी जिम्मेदारी समझता था। नल, ट्यूबवेल आदि के आने से पानी के परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा हुई। लोग वर्षा जल संग्रह का पुराना तरीका भूलते गए जिससे नए-नए तरह के खतरे हमारे सामने आने लगे। अब सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर फिर से तालाबों के महत्त्व को समझकर उसके लिए काम शुरू हुआ है।
- (i)1 mark
तालाब अपने अस्तित्व के लिए निर्भर करते हैं :
- (A)भूगर्भ में स्थित जल पर
- (B)मानवीय कृपा-दृष्टि पर
- (C)मानसून और प्रकृति पर
- (D)नदियों और जलकूपों पर
- (ii)1 mark
निम्नलिखित में जल का प्राकृतिक स्रोत नहीं है :
- (A)नदी
- (B)झरने
- (C)तालाब
- (D)झील
- (iii)1 mark
हमारे समाज द्वारा प्रकृति को दैवी शक्ति के रूप में पूजने का क्या कारण है ?
- (A)प्राकृतिक शक्तियों से भयभीत रहना
- (B)प्रकृति के रहस्यों को न समझ पाना
- (C)प्रकृति के कण-कण में ईश्वर का वास मानना
- (D)मानवोपयोगी वस्तुओं को ईश्वर का प्रतिरूप मानना
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : भारतीय लोक मानस में तालाब एक स्थूल वस्तु न होकर जीवन का अविभाज्य अंग है।
कारण : तालाबों और जलाशयों के देखरेख का काम पूरा समाज करता था।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण गलत है, लेकिन कथन सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (v)1 mark
जल के परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा का कारण है :
- (A)इनका समाप्त हो जाना
- (B)अशुद्ध जल का होना
- (C)आधुनिक स्रोतों का होना
- (D)वर्तमान जीवन-शैली
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश में लिखा है कि तालाब अपने जीवन के लिए मानसून एवं प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। अतः (C)।
- 1 mark
(ii) नदी, झरने और झील प्राकृतिक स्रोत हैं। तालाब अधिकतर मानव-निर्मित होता है, इसलिए वह प्राकृतिक स्रोत नहीं है। अतः (C)।
- 1 mark
(iii) समाज मानव-जीवन के लिए उपयोगी चीज़ों (पानी, वायु, धूप) में भगवान को देखता था। अतः (D)।
- 1 mark
(iv) कथन और कारण दोनों सही हैं। अंक-योजना के अनुसार कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता, इसलिए उत्तर (C) है।
- 1 mark
(v) नल, ट्यूबवेल जैसे आधुनिक स्रोत आने से परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा हुई। अतः (C)।
Answer: (i) C; (ii) C; (iii) D; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
"उसी वक्त एक कटा हुआ कनकौआ हमारे ऊपर से गुज़रा।" — इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)विशेषण पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)सर्वनाम पदबंध
- (ii)1 mark
"मैं पीछे-पीछे दौड़ रहा था।" — इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)विशेषण पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)सर्वनाम पदबंध
- (iii)1 mark
एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया ? — इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)विशेषण पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)सर्वनाम पदबंध
- (iv)1 mark
"वह कटे हुए द्वीप के अंतिम भूखंड पर पड़ा हुआ था।" — इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)विशेषण पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (v)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटकर लिखिए :
- (A)उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।
- (B)उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।
- (C)उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।
- (D)उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'एक कटा हुआ कनकौआ' वाक्य का कर्ता है और उसका मुख्य शब्द संज्ञा 'कनकौआ' है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। (A)
- 1 mark
(ii) 'पीछे-पीछे दौड़ रहा था' में मुख्य शब्द क्रिया है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। (C)
- 1 mark
(iii) 'इतना मधुर गाना' का मुख्य शब्द संज्ञा 'गाना' है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। (A)
- 1 mark
(iv) 'कटे हुए द्वीप के अंतिम भूखंड' का मुख्य शब्द संज्ञा 'भूखंड' है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। (A)
- 1 mark
(v) 'खिड़कियों वाला' संज्ञा 'चौबारा' की विशेषता बताता है, इसलिए यह विशेषण पदबंध है। (B)
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) A; (iv) A; (v) B
Where the marks are
- किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) × 4
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)कहानी की छोटी-से-छोटी बारीकियाँ फ़िल्म में पूरी तरह उतर आईं।
- (B)वह कहीं हीरामन का अभिनय नहीं करता अपितु खुद हीरामन में ढल गया है।
- (C)'तीसरी कसम' उन फ़िल्मों में से है जिन्होंने साहित्य-रचना के साथ शत-प्रतिशत न्याय किया है।
- (D)फ़िल्म की खास बात थी कि वह दुख को भी सहज स्थिति में प्रस्तुत करती है।
- (ii)1 mark
"दुख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके।" — रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद होगा :
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (iii)1 mark
"पकड़े गए आदमियों की संख्या का पता नहीं चला पर लॉकअप में स्त्रियों की संख्या 105 थी।" — रचना के आधार पर इसका वाक्य-भेद होगा :
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।
- (B)जो बात उनकी ज़िन्दगी में थी वही उनके गीतों में भी थी।
- (C)मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है।
- (D)वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर थे।
- (v)1 mark
स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I: 1. उनका दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों पर उथलेपन को नहीं थोपना चाहिए। 2. शैलेंद्र ने राजकपूर जैसे स्टार को 'हीरामन' बना दिया। 3. फ़िल्म प्रदर्शन के पहले गीत बेहद लोकप्रिय हो चुके थे लेकिन इस फ़िल्म का खरीददार कोई नहीं था।
स्तंभ-II: (I) सरल वाक्य (II) संयुक्त वाक्य (III) मिश्र वाक्य
विकल्प :- (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (B)1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (C)1-(III), 2-(I), 3-(II)
- (D)1-(III), 2-(II), 3-(I)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) इसमें एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय (क्रिया 'उतर आईं') है, इसलिए यह सरल वाक्य है। (A)
- 1 mark
(ii) 'जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। (C)
- 1 mark
(iii) 'पर' से जुड़े दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है। (B)
- 1 mark
(iv) 'जो बात... वही...' में आश्रित उपवाक्य 'जो बात उनकी ज़िंदगी में थी' है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। (B)
- 1 mark
(v) 1 में 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र (III)। 2 सरल (I) है। 3 में 'लेकिन' से जुड़े दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं, इसलिए संयुक्त (II)। अतः (C)।
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) B; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) × 4
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
'प्रयोगशाला' समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (A)द्विगु समास
- (B)तत्पुरुष समास
- (C)कर्मधारय समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'निस्संदेह' समस्त-पद का समास-भेद होगा :
- (A)तत्पुरुष समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)बहुब्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (iii)1 mark
'कार्यकुशल' समस्त-पद का विग्रह होगा :
- (A)कार्य है जो कुशल
- (B)कार्य में कुशलता है जिसकी
- (C)कार्य में कुशल
- (D)कार्य में कुशलतावाला
- (iv)1 mark
सही युग्म चुनकर लिखिए :
- (A)सेनानायक – बहुब्रीहि समास
- (B)त्रिवेणी – द्विगु समास
- (C)विद्याधन – द्विगु समास
- (D)घनश्याम – तत्पुरुष समास
- (v)1 mark
निम्नलिखित में 'महाराजा' का सही युग्म है :
- (A)महान राजा – तत्पुरुष समास
- (B)महान और राजा – द्वंद्व समास
- (C)महान है जो राजा – बहुब्रीहि समास
- (D)महान है जो राजा – कर्मधारय समास
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला। यह संप्रदान कारक का तत्पुरुष समास है। (B)
- 1 mark
(ii) निस्संदेह = बिना संदेह के। पूर्वपद अव्यय होने से पूर्वपद प्रधान है, इसलिए अव्ययीभाव समास। (D)
- 1 mark
(iii) कार्यकुशल = कार्य में कुशल, यह अधिकरण तत्पुरुष का विग्रह है। (C)
- 1 mark
(iv) त्रिवेणी = तीन वेणियों (नदियों) का समूह, इसलिए द्विगु समास। (B)
- 1 mark
(v) महाराजा = महान है जो राजा। विशेषण-विशेष्य संबंध होने से कर्मधारय समास। (D)
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) × 4
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छह प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए :
- (A)हथियार डालना – हथियार धरती पर रखना
- (B)हाथ फैलाना – याचना करना
- (C)हवा से बातें करना – सुहावने मौसम का आनंद लेना
- (D)हाथ धोना – हाथ स्वच्छ रखना
- (ii)1 mark
'भारी संकट से बच जाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
- (A)रात-दिन एक करना
- (B)बगलें झाँकना
- (C)साफ़ मुकर जाना
- (D)बाल-बाल बचना
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में 'बदल जाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)आँखें फेरना
- (B)आँखें दिखाना
- (C)आँखों में धूल झोंकना
- (D)आँखें चुराना
- (iv)1 mark
'आज के युग में स्वार्थी लोग अपना काम बनाने में लगे रहते हैं।' इस वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)अपनी खिचड़ी अलग पकाना
- (B)एड़ी-चोटी का जोर लगाना
- (C)अपना उल्लू सीधा करना
- (D)उँगली उठाना
- (v)1 mark
"अध्यापिका के कक्षा से बाहर जाते ही छात्रों ने __________ लिया।" वाक्य में रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)आसमान सिर पर उठाना
- (B)कमर कसना
- (C)आग में घी डालना
- (D)आगे-पीछे फिरना
- (vi)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सा मुहावरा "चुनौती देकर अपनी बात कहना" अर्थ के लिए उपयुक्त होगा ?
- (A)टका-सा जवाब देना
- (B)घाव पर नमक छिड़कना
- (C)गाल बजाना
- (D)डंके की चोट पर कहना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'हाथ फैलाना' का अर्थ याचना करना है, इसलिए (B) सही मेल है।
- 1 mark
(ii) 'बाल-बाल बचना' का अर्थ भारी संकट से बच जाना है। (D)
- 1 mark
(iii) 'आँखें फेरना' का अर्थ बदल जाना या उदासीन हो जाना है। (A)
- 1 mark
(iv) 'अपना काम बनाना' के लिए मुहावरा 'अपना उल्लू सीधा करना' है। (C)
- 1 mark
(v) शिक्षिका के जाते ही छात्रों ने शोर मचाया, इसलिए 'आसमान सिर पर उठा लिया'। (A)
- 1 mark
(vi) 'डंके की चोट पर कहना' का अर्थ चुनौती देकर अपनी बात कहना है। (D)
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) A; (iv) C; (v) A; (vi) D
Where the marks are
- किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) × 4
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)
उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती,
उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती ।
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती;
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती ।
अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।- (i)1 mark
पद्यांश के अनुसार उदार किसे माना गया है ?
- (A)सभ्य व्यक्ति
- (B)परोपकारी व्यक्ति
- (C)प्रसिद्ध व्यक्ति
- (D)मिलनसार व्यक्ति
- (ii)1 mark
देवी सरस्वती किसका गुणगान करती है ?
- (A)संगीत का
- (B)गायकों का
- (C)सहृदयी का
- (D)ज्ञानी का
- (iii)1 mark
उदार के प्रति धरती का भाव है :
- (A)संवेदनशीलता
- (B)प्रेम
- (C)मित्रता
- (D)कृतज्ञता
- (iv)1 mark
रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए :
सब जगह अपने लिए न जीकर दूसरों के लिए जीने वालों की __________ गूँजती है।- (A)चहलपहल
- (B)कीर्ति
- (C)रौनक
- (D)अखंडता
- (v)1 mark
"अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे" — पंक्ति का भाव है :
- (A)वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का प्रसार करना
- (B)आध्यात्मिक विचारों को विश्व में प्रसारित करना
- (C)परमात्मा की अखंडता का उल्लेख करना
- (D)आत्मा को परमात्मा का अंश बताना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) पद्यांश में 'उदार' वह है जो दूसरों के लिए जीता-मरता है, अर्थात परोपकारी व्यक्ति। (B)
- 1 mark
(ii) सरस्वती उदार (सहृदय) व्यक्ति की कथा का गुणगान करती हैं। (C)
- 1 mark
(iii) धरा उदार व्यक्ति से 'कृतार्थ भाव' मानती है, अर्थात कृतज्ञता का भाव रखती है। (D)
- 1 mark
(iv) परोपकारी की 'सजीव कीर्ति' सब जगह गूँजती है। (B)
- 1 mark
(v) असीम विश्व में अखंड आत्मभाव भरने का अर्थ सारे विश्व को अपना मानना है, अर्थात वसुधैव कुटुंबकम् की भावना। (A)
Answer: (i) B; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) A
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q8 · 2 marks · Reading comprehensionकबीर – साखी
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उपयुक्त विकल्प को चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- (i)1 mark
कबीर ने कस्तूरी मृग के उदाहरण से क्या समझाया है ?
- (A)कस्तूरी मृग जंगल में कस्तूरी खोजता है।
- (B)हृदय में आत्मा के रूप में ही परमात्मा हैं।
- (C)हिरन की नाभि में ही कस्तूरी पाई जाती है।
- (D)जगह-जगह खोजने से परमात्मा मिल जाते हैं।
- (ii)1 mark
सुमित्रानंदन पंत ने पहाड़ पर झरनों की किस रूप में कल्पना की है ?
- (A)दूध की छोटी नदियों के रूप में
- (B)चाँदनी में फूलों की बरसात के रूप में
- (C)मोतियों की लड़ियों के रूप में
- (D)सोनजूही की बेल के रूप में
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कस्तूरी मृग की नाभि में सुगंध होती है पर वह उसे बाहर ढूँढ़ता फिरता है। कबीर के अनुसार इसी तरह ईश्वर हृदय में आत्मा रूप में है। (B)
- 1 mark
(ii) पंत ने पर्वत पर झरनों को मोतियों की लड़ियों के रूप में कल्पित किया है। (C)
Answer: (i) B; (ii) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 2
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए : (5×1=5)
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हल्के-हल्के झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था।
- (i)1 mark
लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ?
- (A)टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है।
- (B)टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं।
- (C)टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है।
- (D)टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है।
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता।
कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (C)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iii)1 mark
भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब :
- (A)छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता।
- (B)वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता।
- (C)टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता।
- (D)पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता।
- (iv)1 mark
छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ?
- (A)बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
- (B)बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
- (C)प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
- (D)दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
- (v)1 mark
गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I: 1. सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती। 2. नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता। 3. मोह-माया का बंधन
स्तंभ-II: (I) खेलकूद से प्रेम (II) कथानायक (III) बड़े भाई साहब
विकल्प :- (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (B)1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (C)1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (D)1-(I), 2-(III), 3-(II)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) टाइम-टेबिल सब बना लेते हैं, पर उसके अनुसार चलना सबके बस की बात नहीं। (B)
- 1 mark
(ii) कथन और कारण दोनों सही हैं। मैदान का आकर्षण ही छोटे भाई के सब भूल जाने का कारण है। (D)
- 1 mark
(iii) जब छोटा भाई टाइम-टेबिल और पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता, तब भाई साहब को उपदेश का अवसर मिलता। (C)
- 1 mark
(iv) वह बड़े भाई की डाँट-फटकार के भय से उनसे दूर रहता था। (A)
- 1 mark
(v) नंगी तलवार लटकना कथानायक (II) की स्थिति है। नसीहत देना भाई साहब (III) का काम है। मोह-माया खेलकूद से प्रेम (I) है। अतः (B)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) A; (v) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Q10 · 2 marks · Reading comprehensionCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- (i)1 mark
'तताँ-वामीरो कथा' से कौन-सा/से वाक्य मेल खाता/खाते है/हैं ?
I. ततााँ एक नेक और मददगार व्यक्ति था।
II. एक ही गाँव के होने के कारण उनका विवाह नहीं हो सकता था।
III. वामीरो मधुर गीत गाती थी।
IV. पासा गाँव में पशु-पर्व का आयोजन हुआ।- (A)केवल I
- (B)I और II
- (C)केवल IV
- (D)I, III और IV
- (ii)1 mark
महाजन सामाजिक व्यवस्था में अपने फ़ैसले सुनाने वाले न्यायाधीश भी कहे गए हैं। निम्नलिखित कथन और कारण को पढ़कर सही विकल्प चुनिए :
कथन : सवेरे उन्होंने गाँव के बुज़ुर्गों की सभा बुलाई और सबकी सहमति से फ़ैसला सुनाया।
कारण : वह उसे गिरफ़्तार करने का इरादा नहीं रखते थे।- (A)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कथन I, III और IV पाठ से मेल खाते हैं। कथन II गलत है, क्योंकि तताँ-वामीरो का विवाह एक गाँव के होने के कारण नहीं, बल्कि भिन्न गाँवों के होने पर भी परंपरा के कारण बाधित था। अतः (D)।
- 1 mark
(ii) महाजन ने बुज़ुर्गों की सभा बुलाकर सबकी सहमति से फ़ैसला सुनाया, यह कथन सही है। गिरफ़्तार करने का इरादा न रखना भी सही कारण है, जो उसके न्यायपूर्ण फ़ैसले की व्याख्या करता है। अतः (D)।
Answer: (i) D; (ii) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 2
Section B
खण्ड ब: वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प दिए गए हैं
Q11 · 6 marks · Long answerसीताराम सेकसरिया – डायरी का एक पन्ना
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
26 जनवरी, 1931 के दिन कलकत्ता के बड़े बाज़ार का दृश्य कैसा था ? स्वतंत्रता आंदोलन में इस तरह के दृश्यों का क्या महत्त्व रहा होगा ? 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
- (ख)3 marks
'शैलेंद्र' से फ़िल्म की कहानी सुनकर राजकपूर ने अपनी प्रतिक्रिया कैसे व्यक्त की और सच्ची दोस्ती का निर्वाह किस प्रकार किया ? 'तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र' पाठ के आधार पर लिखिए।
- (ग)3 marks
'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में महाकवि शेख अयाज़ की आत्मकथा से किस घटना को उद्धृत किया गया है ? उस घटना से आपको क्या सीख मिलती है ? अपने शब्दों में लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) दृश्य: 26 जनवरी 1931 को कलकत्ता के बड़े बाज़ार के अधिकांश मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था। मकान और सार्वजनिक स्थल ऐसे सजे थे मानो स्वतंत्रता मिल गई हो। लोगों में अपूर्व उत्साह और नयापन था। पुलिस और घुड़सवार गश्त लगा रहे थे तथा हर मोड़ पर गोरखे और सार्जेंट तैनात थे।
- 1 mark
(क) महत्त्व: ऐसे दृश्य देशभक्ति की भावना जगाते थे और जनता में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति जोश व उत्साह भरते थे। वे लोगों को संकल्पित होकर आंदोलन में भाग लेने की प्रेरणा देते थे।
- 1 mark
(ख) प्रतिक्रिया: 'तीसरी कसम' की कहानी सुनकर राजकपूर ने बड़े उत्साह से फ़िल्म में काम करना स्वीकार कर लिया।
- 2 marks
(ख) दोस्ती का निर्वाह: राजकपूर ने एक सच्चे मित्र की तरह शैलेंद्र को फ़िल्म की असफलता के खतरों से आगाह किया। उन्होंने पारिश्रमिक के रूप में केवल एक रुपया (पूरा एडवांस) माँगा और पूरे मन से हीरामन की भूमिका निभाई।
- 2 marks
(ग) घटना: शेख अयाज़ ने अपने पिता की घटना लिखी है। एक दिन उनके पिता कुएँ से नहाकर लौटे और भोजन करने बैठे। तभी उन्हें अपनी बाजू पर एक काला च्योंटा रेंगता दिखाई दिया। वे भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए। माँ के पूछने पर बोले, 'मैंने एक घरवाले को बेघर कर दिया है, उसे उसके घर कुएँ पर छोड़ने जा रहा हूँ।'
- 1 mark
(ग) सीख: हमें छोटे-से-छोटे जीव-जंतु के प्रति भी दया और करुणा रखनी चाहिए। उनके आशियानों की रक्षा करनी चाहिए और अनजाने में हुई गलती को सुधारने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
Answer: (क) बड़े बाज़ार में झंडे, सजावट, उत्साह और पुलिस की गश्त थी; ऐसे दृश्यों ने देशभक्ति और आंदोलन के प्रति जोश जगाया। (ख) राजकपूर ने उत्साह से काम स्वीकारा, असफलता के खतरों से आगाह किया और केवल एक रुपया पारिश्रमिक लिया। (ग) पिता ने बाजू पर रेंगते च्योंटे को भोजन छोड़कर कुएँ पर उसके घर पहुँचाया; सीख: सभी जीवों के प्रति करुणा। (किन्हीं दो के उत्तर)
Where the marks are
- (क) दृश्य के बिंदु (2 अंक) + महत्त्व (1 अंक) = (3 marks)
- (ख) प्रतिक्रिया (1 अंक) + दोस्ती का निर्वाह (2 अंक) = (3 marks)
- (ग) च्योंटे वाली घटना का वर्णन (2 अंक) + सीख (1 अंक) = (3 marks)
- किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (6 marks)
Q12 · 6 marks · Long answerकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
'कर चले हम फ़िदा' कविता की पंक्ति "साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई" में किस स्थिति का वर्णन किया गया है ? इसमें सैनिक के हृदय की कौन-सी भावना व्यक्त हुई है ?
- (ख)3 marks
'आत्मत्राण' कविता के माध्यम से कवि ने अपने अंतर्मन की भावना को किस प्रकार अभिव्यक्त किया है ?
- (ग)3 marks
कंपनी बाग की 'तोप' से हमें क्या जानकारी मिलती है ? उससे मिलने वाली सीख का भी उल्लेख कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) स्थिति: दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र की भीषण सर्दी में भी सैनिक मृत्यु की परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। युद्धक्षेत्र में किसी भी क्षण उनका सामना मृत्यु से हो सकता है। साँस थमना और नब्ज़ जमना इसी अंतिम क्षण का वर्णन है।
- 1 mark
(क) भावना: इसमें देशभक्ति, साहस, कर्तव्यबोध, त्याग और बलिदान की भावना व्यक्त हुई है।
- 3 marks
(ख) कवि विपत्तियों से बचाए जाने की नहीं, बल्कि निर्भय होकर उनसे संघर्ष करने की शक्ति माँगता है। वह धैर्य के साथ अपना उत्तरदायित्व निभाना चाहता है। उसके मन में ईश्वर के प्रति पूर्ण विश्वास है और वह सहायता के स्थान पर अपने पुरुषार्थ की कामना करता है।
- 2 marks
(ग) जानकारी: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का विरोध दबाने के लिए तोप का प्रयोग किया था।
- 1 mark
(ग) सीख: अत्याचारी सत्ता का अंत निश्चित है, इसलिए अपनी शक्ति पर घमंड नहीं करना चाहिए। साथ ही देश की आज़ादी के लिए बलिदान देना चाहिए।
Answer: (क) सैनिक के अंतिम क्षणों का वर्णन; देशभक्ति और बलिदान की भावना। (ख) निर्भयता, पुरुषार्थ और ईश्वर में विश्वास। (ग) 1857 में तोप का प्रयोग; सीख: आततायी सत्ता का अंत निश्चित है।
Where the marks are
- (क) स्थिति (2 अंक) और भावना (1 अंक)
- (ख) कवि की भावना के बिंदु (3 अंक)
- (ग) जानकारी (2 अंक) और सीख (1 अंक)
Q13 · 6 marks · Long answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
हरिहर काका के परिवार ने ठाकुरबारी से लौटने के बाद उन्हें 'बहुमूल्य वस्तु' जैसे सहेज कर रखा। यदि उनका परिवार पहले से ही उन्हें उचित प्यार-आदर देता तो स्थिति कैसी होती ? कहानी के आधार पर लिखिए।
- (ख)3 marks
'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक को विद्यालयी जीवन क्यों अच्छा नहीं लगता था ? कारण सहित उत्तर देते हुए लिखिए कि आप अपने विद्यालयी जीवन को रोचक कैसे बना सकते हैं।
- (ग)3 marks
'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर लिखिए कि टोपी शुक्ला के बार-बार फेल होने के पीछे क्या कारण रहे होंगे। शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए अपने सुझाव भी दीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
(क) यदि परिवार पहले से हरिहर काका को प्यार और आदर देता, तो काका अपने परिवार में खुश रहते और भाइयों में प्रेम व सहयोग रहता। काका परिवार वालों पर क्रोधित न होते। तब पुजारी को स्थिति का लाभ उठाने का अवसर न मिलता और महंत जैसे लोग उन्हें हानि पहुँचाने की हिम्मत न करते।
- 1 mark
(ख) कारण: लेखक को विद्यालय आकर्षक स्थान नहीं लगता था। नई कक्षा की पढ़ाई कठिन थी, ढेर-सा गृहकार्य मिलता था, पुरानी पुस्तकों की गंध अच्छी नहीं लगती थी और मास्टर की मार का भय रहता था।
- 2 marks
(ख) रोचक कैसे: मैं विद्यालय को रोचक बना सकता हूँ। खेल, संगीत और गतिविधियों में रुचि लेकर तथा मित्रों के साथ मिल-जुलकर पढ़कर, और नियमित गृहकार्य करके पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दूँगा।
- 2 marks
(ग) कारण: टोपी को परिवार से सहयोग नहीं मिला, दूसरे साल वह टायफ़ाइड से ग्रस्त हो गया। शिक्षकों और सहपाठियों ने उसकी भावनाओं को आहत किया, जिससे वह दुखी और निराश रहा और फेल होता गया।
- 1 mark
(ग) सुझाव: शिक्षा में रटने की जगह समझ पर बल हो, शिक्षक विद्यार्थियों से स्नेह का व्यवहार करें और दंड के स्थान पर प्रोत्साहन दें। बीमारी जैसी परिस्थितियों में विद्यार्थी को विशेष सहायता मिले।
Answer: (क) काका प्रसन्न रहते, पुजारी और महंत को अवसर न मिलता। (ख) कठिन पढ़ाई, गृहकार्य, मार का भय; खेल-गतिविधियों से रोचक बनाना। (ग) परिवार का असहयोग, बीमारी, अपमान और निराशा; सुझाव: स्नेहपूर्ण और समझ आधारित शिक्षा।
Where the marks are
- (क) परिवार के प्रेम से सुखद स्थिति के बिंदु (3 अंक)
- (ख) विद्यालय अच्छा न लगने का कारण (1 अंक) और उसे रोचक बनाने के उपाय (2 अंक)
- (ग) फेल होने के कारण (2 अंक) और सुझाव (1 अंक)
Q14 · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (5)
- (क)0 marks
स्वास्थ्य और खेल
संकेत-बिंदु: खेलों और स्वास्थ्य का संबंध; शारीरिक आवश्यकता; तनाव मुक्ति का साधन; अनुशासन की सीख - (ख)0 marks
महिलाएँ भी किसी से कम नहीं
संकेत-बिंदु: बदलता समय; हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी; महिलाओं की मजबूती; प्रगतिशील समाज - (ग)0 marks
जब ग्लेशियर पिघल जाएँगे तब ...
संकेत-बिंदु: त्राहि-त्राहि होगी; नदी-नद खो जाएँगे; ग्लेशियर का हाथ थामो
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय (ख) – महिलाएँ भी किसी से कम नहीं (शीर्षक सहित, चारों संकेत-बिंदुओं पर आधारित)
समय बदल चुका है और अब महिलाएँ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं। आज शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, सेना और उद्योग, हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी दिखाई देती है। अंतरिक्ष में कल्पना चावला और भारत की महिला पायलटों व सैनिकों ने सिद्ध किया है कि अवसर मिलने पर स्त्री किसी से पीछे नहीं रहती।
- 1 mark
महिलाओं की मजबूती उनके साहस, धैर्य और परिश्रम में झलकती है। वे घर और बाहर दोनों मोर्चों को कुशलता से सँभालती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे हार नहीं मानतीं। जब स्त्री और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, तभी समाज प्रगतिशील बनता है। इसलिए हमें बेटियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, सरल और प्रवाहमयी, लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रस्तुति: एक ही अनुच्छेद में क्रमबद्ध, शीर्षक और उचित समापन के साथ।
Answer: विषय (ख) पर लगभग 100 शब्दों का एक अनुच्छेद, चारों संकेत-बिंदुओं सहित।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: संकेत-बिंदुओं का समावेश और सटीक विचार (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
- प्रस्तुति और क्रम (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आप रजनी/रजत हैं। अपने विद्यालय की प्रधानाचार्य को, विद्यालय में शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाने का निवेदन करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। (5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
सेवा में,
प्रधानाचार्या महोदया,
xyz विद्यालय, नई दिल्ली।दिनांक: 10 जनवरी 2024
विषय: विद्यालय में शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु निवेदन।
महोदया,
- 2 marks
सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा दसवीं का छात्र/छात्रा रजनी/रजत हूँ। हमारे विद्यालय में अनेक विद्यार्थी शतरंज में रुचि रखते हैं, परंतु प्रशिक्षक के अभाव में वे अपनी प्रतिभा निखार नहीं पाते। शतरंज एकाग्रता, धैर्य, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता बढ़ाता है, जो पढ़ाई में भी सहायक है। अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी प्रशिक्षण आवश्यक है।
- 1 mark
अतः आपसे प्रार्थना है कि खेल के पीरियड या विद्यालय के बाद किसी योग्य प्रशिक्षक द्वारा शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने की कृपा करें। इसके लिए हम सब आपके आभारी रहेंगे।
- 1 mark
भाषा शुद्ध और औपचारिक हो।
धन्यवाद सहित,
आपका/आपकी आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या,
रजनी/रजत
कक्षा-दसवीं 'ख'
Answer: प्रधानाचार्या को शतरंज प्रशिक्षण हेतु औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ: प्रेषक/प्राप्तकर्ता, दिनांक, विषय, संबोधन, अभिवादन, हस्ताक्षर (1 अंक)
- विषय-वस्तु: शतरंज के लाभ और निवेदन (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप भावुक/भावना हैं। आप किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर धन्यवाद दीजिए कि उनके समाचार-पत्र ने 'चन्द्रयान-3' के चित्र सहित समाचार बहुत ही अच्छे ढंग से पाठकों को उपलब्ध करवाए हैं। (5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक भास्कर, नई दिल्ली।दिनांक: 25 अगस्त 2023
विषय: 'चंद्रयान-3' के चित्र सहित समाचारों हेतु धन्यवाद।
महोदय,
- 2 marks
मैं आपके समाचार-पत्र का नियमित पाठक भावुक/भावना हूँ। आपने 'चंद्रयान-3' से जुड़े समाचार चित्रों सहित बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किए। प्रक्षेपण से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफल लैंडिंग तक की हर जानकारी सरल भाषा में मिली। चित्रों से हमें वैज्ञानिकों के परिश्रम और इस उपलब्धि को समझने में बड़ी सहायता मिली।
- 1 mark
इस समाचार से देशवासियों का गौरव बढ़ा और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगी। इस उत्कृष्ट कवरेज के लिए मैं आपका हार्दिक धन्यवाद करता/करती हूँ और आशा है भविष्य में भी ऐसी सूचनाएँ मिलती रहेंगी।
- 1 mark
भाषा शुद्ध और औपचारिक हो।
भवदीय,
भावुक/भावना
नई दिल्ली
Answer: संपादक को 'चंद्रयान-3' कवरेज हेतु धन्यवाद-पत्र।
Where the marks are
- औपचारिकताएँ: संबोधन, विषय, दिनांक, अभिवादन, अंत (1 अंक)
- विषय-वस्तु: चित्र सहित समाचार की प्रशंसा, उपलब्धि का महत्त्व, धन्यवाद (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) विद्यालय के खेल सचिव की ओर से लगभग 60 शब्दों में सूचना प्रस्तुत कीजिए कि नवीं-दसवीं कक्षा के बीच अग्रिम सप्ताह अन्तर्विद्यालयी 'क्रिकेट मैच' खेला जाएगा। उसके लिए अधिकाधिक छात्रों की उपस्थिति वांछनीय है। (4)
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
सूचना
xyz विद्यालय, नई दिल्ली
10 जनवरी 2024अंतर्विद्यालयी क्रिकेट मैच
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि अगले सप्ताह कक्षा नवीं और दसवीं के बीच अंतर्विद्यालयी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मैच विद्यालय के खेल मैदान में प्रातः 9 बजे से होगा।
- 1 mark
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अधिकाधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति वांछनीय है। इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम खेल शिक्षक को दें।
रोहन/रोहिणी, खेल सचिव
- 1 mark
भाषा शुद्ध, संक्षिप्त और स्पष्ट हो।
Answer: क्रिकेट मैच की सूचना, खेल सचिव की ओर से।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: मैच, कक्षाएँ, समय-स्थान, उपस्थिति का अनुरोध (2 अंक)
- प्रस्तुति: शीर्षक, दिनांक, नाम व पद (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) 'गाँधी स्मारक निधि' की ओर से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विद्यालय में भाषण और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा छह से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को इस जानकारी से अवगत कराने हेतु एक सूचना लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए। (4)
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
सूचना
xyz विद्यालय, नई दिल्ली
20 सितंबर 2023भाषण एवं कविता प्रतियोगिता
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि 'गाँधी स्मारक निधि' की ओर से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विद्यालय में भाषण और कविता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
- 1 mark
विषय गांधी जी के जीवन और विचारों पर आधारित होंगे। इच्छुक विद्यार्थी 28 सितंबर तक अपना नाम हिंदी विभाग में दें।
सुमन/सुमित, सांस्कृतिक सचिव
- 1 mark
भाषा शुद्ध, संक्षिप्त और स्पष्ट हो।
Answer: गाँधी स्मारक निधि की प्रतियोगिता की सूचना।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: आयोजक, प्रतियोगिता, समय, पात्र कक्षाएँ, नाम देने की जानकारी (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आपको अपनी 'रेसिंग' साइकिल बेचनी है। उससे संबंधित जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए। (3)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
बिकाऊ है! रेसिंग साइकिल!
हल्की, तेज़ और दमदार रेसिंग साइकिल, केवल एक वर्ष पुरानी, बिल्कुल नई जैसी। 21 गियर, एल्यूमिनियम फ्रेम, डिस्क ब्रेक, मज़बूत टायर। खिलाड़ियों व शौकीनों के लिए बेहतरीन अवसर। मूल्य बहुत उचित और बातचीत संभव। - 1 mark
संपर्क: रोहन, 25-ए, राजनगर, फोन: 98XXXXXXXX। जल्दी करें!
- 1 mark
भाषा आकर्षक, संक्षिप्त और शुद्ध; लगभग 40 शब्द; सुंदर प्रस्तुति।
Answer: रेसिंग साइकिल बेचने का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: साइकिल की विशेषताएँ, मूल्य, संपर्क (1 अंक)
- प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक व बॉक्स (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) स्कूल बैग बनाने वाली कंपनी बाज़ार में नए किस्म के बैग लाना चाहती है, उसके लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए। (3)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
नया 'स्मार्ट-पैक' स्कूल बैग!
बच्चों की पीठ का साथी: हल्का, मज़बूत, जलरोधी। आरामदायक पट्टे, अनेक खाने, आकर्षक रंग व डिज़ाइन। भारी बोझ को बनाए हल्का, पढ़ाई को बनाए सुहाना। बाज़ार में आ रहा है नया पैकेज, पहली खरीद पर विशेष छूट! - 1 mark
संपर्क: सुरक्षा बैग्स प्रा. लि., नई दिल्ली; फोन: 11XXXXXXXX।
- 1 mark
भाषा आकर्षक, संक्षिप्त और शुद्ध; लगभग 40 शब्द; सुंदर प्रस्तुति।
Answer: नए स्कूल बैग का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: बैग की विशेषताएँ, छूट, संपर्क (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingWriting
(क) "एक बार जब आपको विद्यालय से लौटते हुए पैसों से भरा बैग मिला तब ..." इस कथा को लगभग 100 शब्दों में आगे बढ़ाकर पूरा कीजिए। (5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
ईमानदारी का पुरस्कार
एक बार विद्यालय से लौटते हुए मुझे सड़क किनारे पैसों से भरा बैग मिला। उसमें हज़ारों रुपये और कुछ ज़रूरी कागज़ थे। एक पल को मन ललचाया, पर तुरंत ध्यान आया कि जिसका यह बैग है, वह कितना परेशान होगा।
- 2 marks
मैं बैग लेकर घर आया और माँ-पिताजी को बताया। कागज़ों में एक पता मिला। हम उसी शाम वहाँ पहुँचे। बैग के मालिक एक बुज़ुर्ग थे, जो बेटी के इलाज के लिए पैसे लाए थे और रो-रोकर खोज रहे थे। बैग पाकर उनकी आँखें भर आईं।
- 1 mark
उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। अगले दिन विद्यालय में प्रधानाचार्य ने मेरी ईमानदारी की सराहना की। सीख: ईमानदारी सबसे बड़ा धन है।
- 1 mark
भाषा शुद्ध और कथा का प्रभावी अंत।
Answer: पैसों से भरे बैग को लौटाने की ईमानदारी पर आधारित लघुकथा।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: कथा का स्वाभाविक विकास और समापन (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव: शीर्षक और सीख (1 अंक)
OR
Q18(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आपका एटीएम कार्ड खो गया है। इसकी जानकारी देते हुए बैंक खाते से किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान और नकद निकासी पर रोक लगाने हेतु बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए। (5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रति: manager.branch@bank.com
विषय: एटीएम कार्ड खो जाने पर खाते से भुगतान एवं निकासी पर रोक हेतु अनुरोधमहोदय,
- 2 marks
मैं आपकी शाखा का खाताधारक हूँ, खाता संख्या 1234567890। आज प्रातः मेरा एटीएम कार्ड (संख्या XXXX-1234) कहीं खो गया है, जिसकी सूचना पुलिस को भी दे रहा/रही हूँ। कार्ड का दुरुपयोग होने की आशंका है।
- 1 mark
अतः अनुरोध है कि कार्ड तुरंत ब्लॉक करें तथा खाते से ऑनलाइन भुगतान और नकद निकासी पर रोक लगाएँ। साथ ही नया कार्ड जारी करने की प्रक्रिया बताएँ। शीघ्र कार्रवाई हेतु धन्यवाद।
- 1 mark
प्रस्तुति: विषय-पंक्ति, संबोधन, नाम, मोबाइल नंबर सहित औपचारिक समापन।
भवदीय,
रजत शर्मा
मोबाइल: 98XXXXXXXX
Answer: बैंक प्रबंधक को कार्ड खोने और खाते पर रोक लगाने हेतु औपचारिक ई-मेल।
Where the marks are
- औपचारिकताएँ: प्रति/प्रेषक, विषय, संबोधन, अभिवादन, अंत (1 अंक)
- विषय-वस्तु: कार्ड खोने की जानकारी, खाता-विवरण, रोक का अनुरोध (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.