CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/5/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
भारतीय संस्कृति में नदियों, जलाशयों, झीलों, तालाबों एवं कुओं का बहुत महत्त्व है। भारतीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पक्षों से नदियाँ और दूसरे जलस्रोत काफी गहरे से जुड़े हैं। जीवन के अधिकांश पक्ष जलाशयों के किनारे ही पूरे होते हैं। तालाबों ने हमारे सामाजिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। तालाब अपने जीवन के लिए मानसून एवं प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। पहले समाज अपने अस्तित्व के लिए तालाबों पर निर्भर रहता था। तब उसे प्राकृतिक आपदा के समय पीने के पानी की समस्या से कम जूझना पड़ता था क्योंकि तालाबों में पानी का पर्याप्त भण्डार रहता था। उससे ग्रामीण पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहता था। पहले हमारा समाज प्रकृति के रहस्यों और उसकी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमता था। पानी, वायु, धूप को वह दैवी कृपा मानकर उसकी पूजा करता था। इसका अभिप्राय यह था कि वह मानव जीवन के लिए उपयोगी प्राकृतिक चीज़ों में भगवान को देखता था इसलिए वह उसे गंदा करने या जरूरत से अधिक इस्तेमाल करने का विरोधी था। तालाब निर्माण से लेकर उसकी रक्षा में लोक अपनी जिम्मेदारी समझता था। नल, ट्यूबवेल आदि के आने से पानी के परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा हुई। लोग वर्षा जल संग्रह का पुराना तरीका भूलते गए जिससे नए-नए तरह के खतरे हमारे सामने आने लगे। अब सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर फिर से तालाबों के महत्त्व को समझकर उसके लिए काम शुरू हुआ है।
- (i)1 mark
तालाब अपने अस्तित्व के लिए निर्भर करते हैं :
- (A)भूगर्भ में स्थित जल पर
- (B)मानवीय कृपा-दृष्टि पर
- (C)मानसून और प्रकृति पर
- (D)नदियों और जलकूपों पर
- (ii)1 mark
निम्नलिखित में जल का प्राकृतिक स्रोत नहीं है :
- (A)नदी
- (B)झरने
- (C)तालाब
- (D)झील
- (iii)1 mark
हमारे समाज द्वारा प्रकृति को दैवी शक्ति के रूप में पूजने का क्या कारण है ?
- (A)प्राकृतिक शक्तियों से भयभीत रहना
- (B)प्रकृति के रहस्यों को न समझ पाना
- (C)प्रकृति के कण-कण में ईश्वर का वास मानना
- (D)मानवोपयोगी वस्तुओं को ईश्वर का प्रतिरूप मानना
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : भारतीय लोक मानस में तालाब एक स्थूल वस्तु न होकर जीवन का अविभाज्य अंग है।
कारण : तालाबों और जलाशयों के देखरेख का काम पूरा समाज करता था।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण गलत है, लेकिन कथन सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (v)1 mark
जल के परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा का कारण है :
- (A)इनका समाप्त हो जाना
- (B)अशुद्ध जल का होना
- (C)आधुनिक स्रोतों का होना
- (D)वर्तमान जीवन-शैली
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में तालाब की निर्भरता वाली पंक्ति खोजिए।
Hint 2
जो स्रोत मनुष्य बनाता है, वह प्राकृतिक नहीं होता।
Hint 3
उपेक्षा किसके आने से हुई, यह अंतिम अंश में देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश में लिखा है कि तालाब अपने जीवन के लिए मानसून एवं प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। अतः (C)।
- 1 mark
(ii) नदी, झरने और झील प्राकृतिक स्रोत हैं। तालाब अधिकतर मानव-निर्मित होता है, इसलिए वह प्राकृतिक स्रोत नहीं है। अतः (C)।
- 1 mark
(iii) समाज मानव-जीवन के लिए उपयोगी चीज़ों (पानी, वायु, धूप) में भगवान को देखता था। अतः (D)।
- 1 mark
(iv) कथन और कारण दोनों सही हैं। अंक-योजना के अनुसार कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता, इसलिए उत्तर (C) है।
- 1 mark
(v) नल, ट्यूबवेल जैसे आधुनिक स्रोत आने से परंपरागत स्रोतों की उपेक्षा हुई। अतः (C)।
Answer: (i) C; (ii) C; (iii) D; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए- आदमी की प…
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए- साहित्य क…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : प…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.