Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/5/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)

उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती,
उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती ।
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती;
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती ।
अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।

  1. (i)

    पद्यांश के अनुसार उदार किसे माना गया है ?

    1. (A)सभ्य व्यक्ति
    2. (B)परोपकारी व्यक्ति
    3. (C)प्रसिद्ध व्यक्ति
    4. (D)मिलनसार व्यक्ति
    1 mark
  2. (ii)

    देवी सरस्वती किसका गुणगान करती है ?

    1. (A)संगीत का
    2. (B)गायकों का
    3. (C)सहृदयी का
    4. (D)ज्ञानी का
    1 mark
  3. (iii)

    उदार के प्रति धरती का भाव है :

    1. (A)संवेदनशीलता
    2. (B)प्रेम
    3. (C)मित्रता
    4. (D)कृतज्ञता
    1 mark
  4. (iv)

    रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए :
    सब जगह अपने लिए न जीकर दूसरों के लिए जीने वालों की __________ गूँजती है।

    1. (A)चहलपहल
    2. (B)कीर्ति
    3. (C)रौनक
    4. (D)अखंडता
    1 mark
  5. (v)

    "अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे" — पंक्ति का भाव है :

    1. (A)वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का प्रसार करना
    2. (B)आध्यात्मिक विचारों को विश्व में प्रसारित करना
    3. (C)परमात्मा की अखंडता का उल्लेख करना
    4. (D)आत्मा को परमात्मा का अंश बताना
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

अंतिम दो पंक्तियों में उदार की पहचान बताई गई है।

Hint 2

'कृतार्थ' का भाव किस शब्द से जुड़ता है, सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) पद्यांश में 'उदार' वह है जो दूसरों के लिए जीता-मरता है, अर्थात परोपकारी व्यक्ति। (B)

    1 mark
  2. (ii) सरस्वती उदार (सहृदय) व्यक्ति की कथा का गुणगान करती हैं। (C)

    1 mark
  3. (iii) धरा उदार व्यक्ति से 'कृतार्थ भाव' मानती है, अर्थात कृतज्ञता का भाव रखती है। (D)

    1 mark
  4. (iv) परोपकारी की 'सजीव कीर्ति' सब जगह गूँजती है। (B)

    1 mark
  5. (v) असीम विश्व में अखंड आत्मभाव भरने का अर्थ सारे विश्व को अपना मानना है, अर्थात वसुधैव कुटुंबकम् की भावना। (A)

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) A

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.