CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 5
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/5/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
'प्रयोगशाला' समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (A)द्विगु समास
- (B)तत्पुरुष समास
- (C)कर्मधारय समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'निस्संदेह' समस्त-पद का समास-भेद होगा :
- (A)तत्पुरुष समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)बहुब्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (iii)1 mark
'कार्यकुशल' समस्त-पद का विग्रह होगा :
- (A)कार्य है जो कुशल
- (B)कार्य में कुशलता है जिसकी
- (C)कार्य में कुशल
- (D)कार्य में कुशलतावाला
- (iv)1 mark
सही युग्म चुनकर लिखिए :
- (A)सेनानायक – बहुब्रीहि समास
- (B)त्रिवेणी – द्विगु समास
- (C)विद्याधन – द्विगु समास
- (D)घनश्याम – तत्पुरुष समास
- (v)1 mark
निम्नलिखित में 'महाराजा' का सही युग्म है :
- (A)महान राजा – तत्पुरुष समास
- (B)महान और राजा – द्वंद्व समास
- (C)महान है जो राजा – बहुब्रीहि समास
- (D)महान है जो राजा – कर्मधारय समास
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पहले समस्त-पद का विग्रह कीजिए।
Hint 2
देखिए कि कौन-सा पद प्रधान है: पूर्वपद, उत्तरपद, दोनों या कोई अन्य।
Hint 3
संख्यावाचक शब्द के साथ समूह का भाव हो तो द्विगु समास होता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला। यह संप्रदान कारक का तत्पुरुष समास है। (B)
- 1 mark
(ii) निस्संदेह = बिना संदेह के। पूर्वपद अव्यय होने से पूर्वपद प्रधान है, इसलिए अव्ययीभाव समास। (D)
- 1 mark
(iii) कार्यकुशल = कार्य में कुशल, यह अधिकरण तत्पुरुष का विग्रह है। (C)
- 1 mark
(iv) त्रिवेणी = तीन वेणियों (नदियों) का समूह, इसलिए द्विगु समास। (B)
- 1 mark
(v) महाराजा = महान है जो राजा। विशेषण-विशेष्य संबंध होने से कर्मधारय समास। (D)
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) × 4
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार समास पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q5 · 4 marks'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखि…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q5 · 4 marks'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.