Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/5/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

संबंधों के मामले में सलाह देने वाले पेशेवरों का भी यह मानना रहा है कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनको आप जरा-से यत्न से रखें और समुचित मान-सम्मान दें तो हमारी खुशी का कारण बन सकते हैं। अपने निकट के रिश्तों या आत्मीय रिश्तों में सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को न सिर्फ प्रगाढ़ बनाता है, बल्कि दुख-सुख में एक सुंदर सहयोग का तंत्र भी बन सकता है। इनका साथ मन को आंतरिक संतोष और शांति भी देता है। इसलिए समय-समय पर किसी त्योहार के बहाने या जन्मदिन के समारोह के बहाने इनसे मेलजोल बनाए रखना चाहिए और आने वाले रिश्तेदारों को समुचित सम्मान देना चाहिए। जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में परिवार, रिश्तेदार ही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत होते हैं जो परेशानियों में हमारी हिम्मत बढ़ाते हैं। मुसीबतों में हमारा समर्थन करते हैं और खुशियों को सौ गुना बढ़ा देते हैं। अकेले रहने वाला इंसान हमेशा चिंताग्रस्त रहता है। उसके पास अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए, उन्हें संभालने के लिए कोई अपना नहीं होता। रिश्तेदारों के बीच रहकर ही व्यक्ति आपसी प्रेम के महत्त्व को, अपनी जिम्मेदारी को समझता है और मुसीबत में पड़े दूसरे लोगों की मदद करता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों में रिश्तेदारों की अनदेखी करना, उनसे किनारा करना उचित नहीं है।

  1. (i)

    खुशी पाई जा सकती है यदि :

    1. (A)रिश्तों के मामले में पेशेवरों की सलाह मानें
    2. (B)रिश्तों को प्रेमपूर्वक समुचित मान-सम्मान से बनाए रखें
    3. (C)जो रिश्ते बोझ हैं उन्हें भी समझाकर अपने मन के अनुसार ढालें
    4. (D)दोस्तों के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताएँ
    1 mark
  2. (ii)

    संबंधों में परस्पर सहयोग और सम्मान का भाव किस कार्य की पूर्ति करता है ?
    I. रिश्तों को घनिष्ठ बनाता है
    II. बेहतरीन सहयोग का तंत्र बनता है
    III. अड़ोस-पड़ोस भी आपकी मदद करता है
    IV. ज्यादा लोग आपका ध्यान रखते हैं

    1. (A)I, IV
    2. (B)II, III
    3. (C)III, IV
    4. (D)I, II
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर, सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : समय-समय पर अपने सगे-संबंधियों से त्योहार, जन्मदिन या अन्य समारोह के बहाने मिलते रहना चाहिए।
    कारण : ये मिलन मन को संतोष और शांति देते हैं।

    1. (A)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में संबंधी हमारी सबसे बड़ी ताकत क्यों हैं ?

    1. (A)संकटों में समर्थन और सहयोग के लिए
    2. (B)समाज में अपनी ताकत दिखाने के लिए
    3. (C)अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से समझने के लिए
    4. (D)सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देने के लिए
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथनों में गद्यांश के विचारों से कौन-सा/से विचार मेल खाते हैं ? उचित विकल्प का चयन करके लिखिए :
    I. आत्मीय रिश्तेदार सुख-दुख के सच्चे साथी होते हैं।
    II. अकेला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।
    III. रिश्तेदारों से त्योहारों के अवसर पर ही मिलना चाहिए।
    IV. रिश्तेदार सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करना सिखाते हैं।

    1. (A)केवल I
    2. (B)I और III
    3. (C)II और IV
    4. (D)I और IV
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक विकल्प को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाकर देखिए।

Hint 2

कथन-कारण में पहले दोनों की सत्यता जाँचिए, फिर देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश कहता है कि रिश्तों को थोड़े यत्न और उचित मान-सम्मान से निभाएँ तो वे खुशी का कारण बनते हैं। अतः सही उत्तर (B) है।

    1 mark
  2. (ii) सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है और दुख-सुख में सहयोग का तंत्र बनता है। अतः (D) I, II।

    1 mark
  3. (iii) कथन सही है और कारण भी सही है। मेलजोल से संतोष-शांति मिलती है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। अतः (C)।

    1 mark
  4. (iv) संबंधी सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देते हैं, इसलिए वे हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। अतः (D)।

    1 mark
  5. (v) कथन I और IV गद्यांश से मेल खाते हैं। II (अकेला व्यक्ति सफल नहीं हो सकता) और III (केवल त्योहारों पर मिलना) गद्यांश में नहीं हैं। अतः (D)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) D; (v) D

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.