CBSE Class 10 Hindi Course B: 2024 board paper, set 4/4/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_4_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | खण्ड अ: अपठित गद्यांश, पद्यांश, व्याकरण और पाठ आधारित वस्तुपरक प्रश्न; प्रश्न 3-6 में 5 या 6 में से किन्हीं चार, प्रश्न 4 व 5 में चार |
| B | 11-18 | खण्ड ब: वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प सहित |
Instructions in brief: सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं; खण्ड अ में 45 वस्तुपरक प्रश्नों में से कुल 40 के उत्तर लिखने हैं; खण्ड ब में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
Section A
खण्ड अ: अपठित गद्यांश, पद्यांश, व्याकरण और पाठ आधारित वस्तुपरक प्रश्न; प्रश्न 3-6 में 5 या 6 में से किन्हीं चार, प्रश्न 4 व 5 में चार
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
आज के दौर में जिसे देखो, वही दुखी, परेशान, हताश और उदास नजर आता है। तमाम तरह की चिंताओं ने लोगों को घेर रखा है। कोई अपनी सेहत को लेकर परेशान रहता है, तो कोई काम-धंधे की मंदी या वेतन में कटौती से दुखी है। किसी को भविष्य की चिंता सता रही है तो कोई अपने मान-सम्मान के बारे में सोच कर मायूस महसूस कर रहा है। जाहिर है, ऐसे में हर कोई खुशी के पीछे भाग रहा है। कई लोग सोचते हैं कि अमीर उद्योगपति या मोटा वेतन पाने वाले पेशेवर लोग खुश रहते हैं और ग़रीबी या आर्थिक विपन्नता ही खुशी से वंचित रहने की एकमात्र वजह है। लेकिन अगर धन से खुशी आती तो दुनिया में कई धनी लोग कुंठा और हताशा में जीवन नहीं जीते। खुशी पैसा नहीं, संतुष्टि का भाव है। यह पैसे से नहीं, हमारे प्रयासों से आती है और सबसे बड़ी बात है कि खुशी के पीछे भागने से खुशी नहीं मिलती। खुशी हमारे बिल्कुल आसपास होती है, जिसे हमें पहचानना और ग्रहण करना होता है।
ज्यादातर लोग खुशी हमेशा बाहर खोजते हैं, जबकि यह उसी परिवार में उपलब्ध होती है, जिसका हम अहम हिस्सा होते हैं। मुश्किल यह है कि आजकल परिवार की परिभाषा सिकुड़ गई है। हम सिर्फ पति-पत्नी और अपने बच्चों को ही परिवार मानने लगे हैं जबकि भाई-बहन, देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी, सास-ससुर, चाचा-मामा आदि सभी इस परिवार के सदस्य होते हैं। जब हम अपने परिवार के सदस्यों की खुशी में सच्चे मन से सम्मिलित होने लगते हैं और उनकी खुशी के लिए सक्रिय रहते हैं, तो खुशी स्वयं हमारे पास आती है। जब हम इस मानसिकता से व्यवहार करते हैं, तो परिवार के दूसरे सदस्य भी हमारे लिए ऐसा ही करते हैं। फिर खुशी न मिलने का कोई कारण नहीं हो सकता। इसलिए हम भले ही एक चारदीवारी में न रह कर अलग रहते हों, अलग खाना बनाते हों, लेकिन मन से हम अपने संपूर्ण परिवार से जुड़े रह सकते हैं।
- (i)1 mark
आजकल लोगों की चिंता के कारण हैं :
- (A)अस्वस्थ होना, वेतन कटौती, व्यावसायिक मंदी
- (B)आर्थिक मंदी, अस्वस्थ होना, हताशा
- (C)उदासी, वेतन कटौती, व्यावसायिक मंदी
- (D)निराशा, आर्थिक मंदी, अस्वस्थ होना
- (ii)1 mark
खुश रहने के लिए आवश्यक है :
- (A)आर्थिक संपन्नता
- (B)प्रतिष्ठित होना
- (C)उद्योगपति होना
- (D)संतोषी होना
- (iii)1 mark
प्रत्येक व्यक्ति खुशी के पीछे क्यों भाग रहा है ?
- (A)आर्थिक विपन्नता के कारण
- (B)विभिन्न चिंताओं से घिरे होने के कारण
- (C)'खुशी' से स्वस्थ रह पाएँगे, ऐसी सोच के कारण
- (D)'खुशी' से पैसा आएगा, ऐसी सोच के कारण
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : हमें अपने परिवार की खुशियों में सच्चे मन से और सक्रियता से उपस्थित रहना चाहिए।
कारण : यही प्रसन्न रहने का एकमात्र साधन है।- (A)कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है।
- (v)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-से कथन परिच्छेद के अनुसार ठीक हैं ?
I. संपूर्ण परिवार से जुड़कर खुशी पाई जा सकती है।
II. दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआ आदि को मिलाकर परिवार मानना चाहिए।
III. दुनिया में सभी धनी कुंठाग्रस्त और हताश नहीं हैं।
IV. तथाकथित खुशी को धन से नहीं खरीदा जा सकता।- (A)केवल I
- (B)II और III
- (C)केवल IV
- (D)I, II, IV
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश में सेहत की चिंता, काम-धंधे की मंदी और वेतन-कटौती गिनाई गई हैं, इसलिए सही उत्तर (A) अस्वस्थ होना, वेतन कटौती, व्यावसायिक मंदी है।
- 1 mark
(ii) लेखक के अनुसार खुशी पैसे से नहीं, 'संतुष्टि का भाव' है, इसलिए खुश रहने के लिए संतोषी होना आवश्यक है: (D)।
- 1 mark
(iii) लोग अनेक चिंताओं से घिरे हैं, इसलिए हर कोई खुशी के पीछे भाग रहा है: (B)।
- 1 mark
(iv) परिवार की खुशी में सच्चे मन से शामिल होने पर खुशी स्वयं आती है और दूसरे भी वैसा ही करते हैं। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है: (C)।
- 1 mark
(v) संपूर्ण परिवार से जुड़ना (I), विस्तृत परिवार की परिभाषा (II) और धन से खुशी न मिलना (IV) गद्यांश से मेल खाते हैं। कथन III गद्यांश में नहीं है। इसलिए (D) I, II, IV।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- (i) सही विकल्प A (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प B (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प C (1 अंक)
- (v) सही विकल्प D (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
अठारह साल के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा इन दिनों छाए हुए हैं। पाँच बार विश्व चैंपियन रहे मैग्नस कार्लसन के साथ शतरंज वर्ल्ड कप का अंतिम मुकाबला भले ही वह नहीं जीत पाए। पर, कम उम्र में ही सफलता और उम्मीदों का भारी ताज वह पहन चुके हैं। उनकी सादगी, शालीनता पसंद की जा रही है। अच्छी बात है कि वे हार-जीत दोनों में सहज दिखते हैं। बीते साल एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में कार्लसन को हराने के बाद प्रज्ञान ने कमाल बात कही। उन्होंने कहा, 'यह केवल एक जीत है, कोई अंतिम नहीं। आगे कई चुनौतियाँ हैं। बहुत कुछ करना है। यही हार के साथ होता है। किसी एक हार से सब खत्म नहीं हो जाता।'
अब सवाल यह है क्या अपनी सफलता की खुशी मनाना ग़लत है? माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स कहते हैं, 'सफलता की खुशी मनाने में हर्ज नहीं है। पर ज्यादा जरूरी है कि हम असफलताओं के सबक पर भी ध्यान देते रहें।'
सफलता के साथ बहुत कुछ बदलता है। कभी हम बदल जाते हैं तो कभी दूसरे। कितनी ही बार तो हमें अपने से आगे दिखना ही बंद हो जाता है। इस कारण कभी हम अतिआत्मविश्वास के शिकार होकर जरूरी मेहनत नहीं करते, तो कभी दूसरों से हमारे रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपने घमंड और आक्रामक होने की इच्छा को काबू करना जरूरी हो जाता है। कितनी ही प्रतिभाएँ एक-दो बड़ी जीत की चमक-धमक में ही अटक कर रह जाती हैं। या समझ नहीं आता कि आगे क्या ? ऐसे में सहजता ही हमारी उपलब्धियों के कद को बढ़ाती है। हम विनम्र रहें, सफलता की चाह हो और मेहनत करने में आगे रहें। ध्यान प्रक्रिया पर हो। हम नतीजा भले ही हार जाएँ, पर हमारा उत्साह हमेशा बना रहे।
- (i)1 mark
प्रज्ञाननंदा की प्रसिद्धि का कारण है :
- (A)कम उम्र में शतरंज के क्षेत्र में नाम कमाना
- (B)उनकी सादगी, सरलता और शालीनता
- (C)हार-जीत को समान भाव से स्वीकारना
- (D)जीवन को चुनौती के रूप में स्वीकारना
- (ii)1 mark
'किसी एक हार से सब खत्म नहीं हो जाता' — पंक्ति का आशय है :
- (A)जीत-हार जीवन के दिन और रात हैं।
- (B)असफल होने से जीवन समाप्त नहीं होता।
- (C)हार के बाद जीत अवश्य आती है।
- (D)लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए।
- (iii)1 mark
बिल गेट्स के अनुसार सफलता की खुशी मनाने से अधिक आवश्यक है :
- (A)असफलताओं की चुनौतियों को स्वीकारना
- (B)असफलताओं के कारणों पर ध्यान देना
- (C)नए लक्ष्य के लिए संघर्ष करना
- (D)असफलताओं से शिक्षा ग्रहण करना
- (iv)1 mark
सफलता प्राप्ति के बाद किसे अपने नियंत्रण में रखना आवश्यक है ?
- (A)दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को
- (B)अहंकार और आक्रोश की इच्छा को
- (C)आत्मविश्वास और जीत की खुशी को
- (D)अपने प्रति दूसरों के व्यवहार को
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन : सफलता के मद में हमें अपने से आगे दिखना ही बंद हो जाता है।
कारण : हम अति आत्मविश्वास के शिकार होकर जरूरी मेहनत नहीं करते।- (A)कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन ग़लत है लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) अठारह साल की उम्र में ही शतरंज में कार्लसन जैसे खिलाड़ी को हराकर वे चर्चित हुए। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) पंक्ति का आशय है कि एक हार से जीवन समाप्त नहीं होता। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) बिल गेट्स के अनुसार असफलताओं के सबक पर ध्यान देना यानी उनसे शिक्षा लेना ज़्यादा ज़रूरी है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) सफलता के बाद अपने घमंड और आक्रामक होने की इच्छा को काबू करना ज़रूरी है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) कथन सही है। अति आत्मविश्वास में मेहनत न करना भी सही है, पर यह आगे न दिखने की सही व्याख्या नहीं, बल्कि उसका परिणाम है। इसलिए (C)।
Answer: (i) A; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
"जिसकी छत पर दफ़्ती की दीवारोंवाली और तातामी की ज़मीनवाली एक सुंदर पर्णकुटी थी।" — इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)विशेषण पदबंध
- (ii)1 mark
'वे प्याले हमारे सामने रख दिए गए।' — में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
- (iii)1 mark
"उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी, सुंदर और बलिष्ठ युवक था।" — वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटिए :
- (A)वह तेज़ कदमों से चलती हुई वहाँ पहुँची।
- (B)वह तेज़ कदमों से चलती हुई वहाँ पहुँची।
- (C)वह तेज़ कदमों से चलती हुई वहाँ पहुँची।
- (D)वह तेज़ कदमों से चलती हुई वहाँ पहुँची।
- (v)1 mark
"वामीरो भीतर-ही-भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी थी।" — में रेखांकित का पदबंध भेद है :
- (A)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (B)संज्ञा पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) रेखांकित पदबंध संज्ञा का काम करता है, इसलिए संज्ञा पदबंध: (A)।
- 1 mark
(ii) 'रख दिए गए' अनेक पदों से बना है और वाक्य में क्रिया का काम करता है, इसलिए क्रिया पदबंध: (D)।
- 1 mark
(iii) 'अद्भुत साहसी, सुंदर और बलिष्ठ' संज्ञा 'युवक' की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध: (C)।
- 1 mark
(iv) 'तेज़ कदमों से चलती हुई' जैसे पदबंध क्रिया 'पहुँची' की विशेषता बताते हैं। प्रश्न में सभी विकल्प एक जैसे छपे हैं; अंक-योजना के अनुसार उत्तर (A)।
- 1 mark
(v) 'महसूस करने लगी थी' पूरे क्रिया-रूप का काम करता है, इसलिए क्रिया पदबंध: (D)।
Answer: (i) A संज्ञा पदबंध; (ii) D क्रिया पदबंध; (iii) C विशेषण पदबंध; (iv) A; (v) D क्रिया पदबंध (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे।
- (B)प्रेम सबको जोड़ता है और घृणा दूरी बढ़ाती है।
- (C)युगल के बलिदान की कथा यहाँ बयान की गई है।
- (D)समाज उसे न केवल याद रखता है बल्कि उसके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देता।
- (ii)1 mark
"जो सभ्यता जितनी पुरानी है, उसके बारे में उतने ही ज़्यादा किस्से-कहानियाँ भी सुनने को मिलते हैं।" — रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)सामान्य वाक्य
- (D)संयुक्त वाक्य
- (iii)1 mark
"मैं तुमसे परिचय पूछ रही हूँ और तुम बस एक ही राग अलाप रहे हो।" — रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था अतएव उसने भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा।
- (B)तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था।
- (C)दोनों को समझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे।
- (D)आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
- (v)1 mark
स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I स्तंभ-II 1. वह बीच-बीच में दृष्टि इधर-उधर दौड़ाती। (I) मिश्र वाक्य 2. उन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि-हृदय ही बना सकता था। (II) संयुक्त वाक्य 3. 'तीसरी कसम' फ़िल्म नहीं थी बल्कि सैल्यूलाइड पर लिखी कविता थी। (III) सरल वाक्य विकल्प : (A) 1-(III), 2-(I), 3-(II) (B) 1-(I), 2-(II), 3-(III) (C) 1-(III), 2-(II), 3-(I) (D) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (A)1-(III), 2-(I), 3-(II)
- (B)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (C)1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (D)1-(II), 2-(III), 3-(I)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'युगल के बलिदान की कथा यहाँ बयान की गई है' में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है, इसलिए यह सरल वाक्य है: (C)।
- 1 mark
(ii) 'जो सभ्यता जितनी पुरानी है' आश्रित उपवाक्य है और मुख्य उपवाक्य उस पर निर्भर है, इसलिए मिश्र वाक्य: (B)।
- 1 mark
(iii) दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' से जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य: (C)।
- 1 mark
(iv) 'जो समुद्र की देह पर ... डूब सकती थी' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य: (D)।
- 1 mark
(v) 1 में एक ही क्रिया होने से सरल (III), 2 में 'जिसे' से आश्रित उपवाक्य होने से मिश्र (I), 3 में 'बल्कि' से जुड़े स्वतंत्र उपवाक्य होने से संयुक्त (II)। इसलिए (A)।
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) A (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
'स्वर्णपदक' समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (A)द्विगु समास
- (B)तत्पुरुष समास
- (C)बहुव्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'आजीवन' समस्त-पद का समास-भेद होगा :
- (A)तत्पुरुष समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)बहुव्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (iii)1 mark
'भलामानस' समस्त-पद का विग्रह होगा :
- (A)भलाई का मानस
- (B)भला और मानस
- (C)भला है जो मानस
- (D)भलाई के लिए मानस
- (iv)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए और सही जोड़े को चुनिए :
- (A)घोरतपस्या – बहुव्रीहि समास
- (B)सिनेमाघर – कर्मधारय समास
- (C)पंजाब – द्विगु समास
- (D)क्रोधाग्नि – अव्ययीभाव समास
- (v)1 mark
निम्नलिखित में 'त्रिलोचन' समस्त-पद का सही युग्म है :
- (A)तीन लोचन का समूह – कर्मधारय समास
- (B)तीन हैं जो लोचन – तत्पुरुष समास
- (C)तीन हैं लोचन जिसके – द्विगु समास
- (D)तीन हैं लोचन जिसके – बहुव्रीहि समास
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'स्वर्णपदक' = स्वर्ण का पदक (षष्ठी विभक्ति लुप्त), इसलिए तत्पुरुष समास: (B)।
- 1 mark
(ii) 'आजीवन' = जीवन भर, अर्थात् पूरा जीवन। पहला पद 'आ' अव्यय है, इसलिए अव्ययीभाव समास: (D)।
- 1 mark
(iii) 'भलामानस' का विग्रह 'भला है जो मानस': (C)।
- 1 mark
(iv) 'पंजाब' = पाँच आबों (नदियों) का समूह, इसलिए द्विगु समास। यही जोड़ा सही है: (C)।
- 1 mark
(v) 'त्रिलोचन' = तीन हैं लोचन जिसके (शिव), अर्थ अन्य पद की ओर संकेत करता है, इसलिए बहुव्रीहि समास: (D)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) C; (v) D (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित छह प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए :
- (A)नतमस्तक होना – सिर उठाना
- (B)दौड़-धूप करना – धूप में दौड़ना
- (C)नज़र रखना – ध्यान रखना
- (D)पन्ने रंगना – कागज़ों पर रंग बिखेरना
- (ii)1 mark
'युद्ध के लिए तैयार होना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
- (A)डींग मारना
- (B)तिल का ताड़ बनाना
- (C)तू-तू मैं-मैं होना
- (D)तलवार खींचना
- (iii)1 mark
'असंभव कार्य कर दिखाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)तारे तोड़ लाना
- (B)तूती बोलना
- (C)त्योरियाँ चढ़ाना
- (D)तिल का ताड़ बनाना
- (iv)1 mark
'हमारी सेना ने दुश्मन को बुरी तरह हरा दिया।' वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)नमक-मिर्च लगाना
- (B)छक्के छुड़ाना
- (C)खून खौलना
- (D)खून जलाना
- (v)1 mark
"मेरी बहन साँप-सीढ़ी के खेल में हार रही थी, अतः उसने गोटियाँ मिलाकर पूरा खेल ही ________ दिया।" वाक्य में रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)घाव हरा होना
- (B)गागर में सागर भरना
- (C)आँखों में धूल झोंकना
- (D)गुड़ गोबर कर देना
- (vi)1 mark
'प्रतिष्ठा बढ़ाना' अर्थ के लिए मुहावरा होगा :
- (A)शेर के दाँत गिनना
- (B)सिर पर कफ़न बाँधना
- (C)चार चाँद लगाना
- (D)हवाई किले बनाना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'नज़र रखना' का अर्थ 'ध्यान रखना' सही जोड़ा है: (C)।
- 1 mark
(ii) 'युद्ध के लिए तैयार होना' = तलवार खींचना: (D)।
- 1 mark
(iii) 'असंभव कार्य कर दिखाना' = तारे तोड़ लाना: (A)।
- 1 mark
(iv) 'बुरी तरह हराना' = छक्के छुड़ाना: (B)।
- 1 mark
(v) हारते समय खेल बिगाड़ देना = गुड़ गोबर कर देना: (D)।
- 1 mark
(vi) 'प्रतिष्ठा बढ़ाना' = चार चाँद लगाना: (C)।
Answer: (i) C; (ii) D; (iii) A; (iv) B; (v) D; (vi) C (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी ।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए ।
वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।- (i)1 mark
कवि ने ऐसा क्यों कहा कि मृत्यु से नहीं डरना चाहिए ?
- (A)मृत्यु से यश प्राप्त होता है
- (B)जन्म-मरण ईश्वर के हाथ में है
- (C)मृत्यु के बाद नया शरीर मिलता है
- (D)मृत्यु तो अवश्यंभावी है
- (ii)1 mark
कवि कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहता है ?
- (A)बिना किसी पीड़ा के हुई मृत्यु
- (B)अपनों के हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
- (C)महान उद्देश्य के लिए मरने वाले की मृत्यु
- (D)स्वार्थ सिद्ध करते समय हुई मृत्यु
- (iii)1 mark
कैसी मृत्यु व्यर्थ है ?
- (A)देश हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
- (B)जिस मृत्यु को याद न किया जाए
- (C)दूसरों के लिए संघर्ष करते हुए प्राप्त मृत्यु
- (D)मृत्यु के बाद जो हमेशा याद रहे
- (iv)1 mark
पशु प्रवृत्ति क्या है ?
- (A)अपने लिए जीना-खाना
- (B)दूसरों के लिए जीना-खाना
- (C)परोपकार का भाव रखना
- (D)दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना
- (v)1 mark
कौन-सा/से कथन पद्यांश के अनुसार ठीक है/हैं ?
I. वीर-पुरुष मृत्यु का भय नहीं करते।
II. यश के लिए मरना व्यर्थ है।
III. मृत्यु के बाद जो याद रहे, वही सुमृत्यु है।
IV. मनुष्य वही है जो दूसरों के लिए मरे।- (A)केवल I
- (B)II, IV
- (C)I, III
- (D)II, III
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) मृत्यु अवश्यंभावी है, उससे बचा नहीं जा सकता, इसलिए डरना व्यर्थ है: (D)।
- 1 mark
(ii) सुमृत्यु वह है जो किसी महान उद्देश्य के लिए हो और सब उसे याद करें: (C)।
- 1 mark
(iii) जिस मृत्यु को कोई याद न करे, वह व्यर्थ है ('वृथा मरे, वृथा जिए'): (B)।
- 1 mark
(iv) 'आप आप ही चरे' अर्थात् केवल अपने लिए जीना-खाना पशु-प्रवृत्ति है: (A)।
- 1 mark
(v) वीर मृत्यु से नहीं डरते (I) और जिसे याद रखा जाए वही सुमृत्यु है (III), इसलिए (C) I, III। II और IV पद्यांश के अनुसार ठीक नहीं बैठते।
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) B; (iv) A; (v) C
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Q8 · 2 marks · MCQकबीर – साखी
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उपयुक्त विकल्प को चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- (i)1 mark
कबीर के अनुसार मीठी बोली का क्या प्रभाव होता है ?
I. हमारा शरीर शीतल होता है।
II. बोली में अहं का भाव आता है।
III. हमारा काम सरलतापूर्वक हो जाता है।
IV. सुनने वाले को सुखानुभूति होती है।- (A)I, II
- (B)II, III
- (C)III, IV
- (D)I, IV
- (ii)1 mark
"जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल" — इन पंक्तियों में कवि ने ताल को किस रूप में चित्रित किया है ?
- (A)पर्वत की परछाई के रूप में
- (B)विशाल जल-स्रोत के रूप में
- (C)विशाल दर्पण के रूप में
- (D)छत्रछाया में पलने वाले के रूप में
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कबीर के अनुसार मीठी बोली से अपना तन शीतल होता है और सुनने वाले को सुख मिलता है, इसलिए I और IV: (D)।
- 1 mark
(ii) ताल के दर्पण-सा फैले होने से कवि ने उसे विशाल दर्पण के रूप में चित्रित किया है: (C)।
Answer: (i) D; (ii) C
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
सालाना इम्तिहान हुआ। भाई साहब फ़ेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था। भाई साहब ने इसे भाँप लिया – उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा, तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली ।
- (i)1 mark
कक्षा में प्रथम आने पर छोटे भाई के व्यवहार में बड़े भाई साहब के प्रति झलकने लगा :
- (A)प्रसन्नता
- (B)अहंकार
- (C)स्वाभिमान
- (D)गर्व
- (ii)1 mark
छोटा भाई बड़े भाई साहब को आड़े हाथों लेना चाहता था परंतु ऐसा कर नहीं पाया, क्यों ?
- (A)उनकी डाँट-डपट का डर था
- (B)उसकी हिम्मत नहीं पड़ी
- (C)लोक-लाज का डर था
- (D)उनसे हमदर्दी हो आई
- (iii)1 mark
छोटे भाई के अव्वल आने पर भाई साहब के व्यवहार में क्या अंतर आया ?
- (A)वे और अधिक ध्यानपूर्वक पढ़ने लगे
- (B)उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई
- (C)वे भी खेल-कूद में भाग लेने लगे
- (D)अपनी पीड़ा भूलकर बेहद प्रसन्न हो गए
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : भाई साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने तलवार खींच ली।
कारण : छोटा भाई सुबह से शाम तक गुल्ली-डंडा खेलकर लौटा था।- (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
- (B)कथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है
- (C)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है
- (v)1 mark
कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाते हैं ?
I. वार्षिक परीक्षा में हर बार की तरह छोटा भाई भी अच्छे अंकों से पास हो गया।
II. भाई साहब दुखी और उदास हो गए थे।
III. छोटे भाई ने अपने हाव-भाव से दर्शा दिया कि उन दोनों में कोई बराबरी नहीं है।
IV. अब बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को कुछ भी कहना पूरी तरह से छोड़ दिया था।- (A)I, II
- (B)केवल III
- (C)II, III
- (D)III, IV
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) प्रथम आने पर छोटे भाई में अभिमान आ गया और भाई साहब का रौब उस पर नहीं रहा, इसलिए अहंकार: (B)।
- 1 mark
(ii) भाई साहब को दुखी देखकर उसे दिली हमदर्दी हो आई, इसलिए वह आड़े हाथों न ले सका: (D)।
- 1 mark
(iii) अव्वल आने पर भाई साहब के रौब में थोड़ी नरमी आ गई: (B)।
- 1 mark
(iv) भाई साहब का गुस्सा होना (तलवार खींचना मुहावरा) और उसका कारण, सुबह से भोजन के समय तक गुल्ली-डंडा खेलना, दोनों सही हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है: (D)।
- 1 mark
(v) भाई साहब दुखी-उदास थे (II) और छोटे भाई के रंग-ढंग से जाहिर था कि उन पर भाई साहब का आतंक नहीं रहा (III)। इसलिए (C) II, III।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) B; (iv) D; (v) C
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) D (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Q10 · 2 marks · Reading comprehensionCompetency-basedहबीब तनवीर – कारतूस
गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- (i)1 mark
कौन-सा/से वाक्य 'कारतूस' एकांकी से मेल खाते हैं ?
I. वज़ीर अली की आज़ादी बहुत ख़तरनाक है।
II. वकील ने वज़ीर अली की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सहायता का पूरा आश्वासन दिया।
III. इसका मतलब कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
IV. लेफ़्टीनेंट के अनुसार वज़ीर अली को पकड़ना बहुत सरल है।- (A)केवल II
- (B)I, III
- (C)I, II, IV
- (D)III, IV
- (ii)1 mark
'तताँरा-वामीरो कथा' में तताँरा की कौन-सी विशेषताएँ उभरकर आती हैं ?
- (A)मिलनसार, संवेदनशील, चालाक
- (B)संवेदनशील, साहसी, निर्दयी
- (C)नेक, साहसी, मददगार
- (D)साहसी, मददगार, निष्ठुर
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'कारतूस' में वज़ीर अली की आज़ादी कंपनी के लिए ख़तरनाक बताई गई है (I) और कंपनी के विरुद्ध पूरे हिंदुस्तान में लहर की बात आती है (III)। II और IV एकांकी से मेल नहीं खाते। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) तताँरा नेक, साहसी और मददगार था, इसलिए (C)।
Answer: (i) B; (ii) C
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
Section B
खण्ड ब: वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प सहित
Q11 · 6 marks · Long answerसीताराम सेकसरिया – डायरी का एक पन्ना
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
'डायरी का एक पन्ना' पाठ में 26 जनवरी 1931 को अमर-दिन क्यों कहा गया है और उसके लिए क्या तैयारियाँ की गईं ?
- (ख)3 marks
फिल्मकार शैलेंद्र के बारे में लेखक ने क्या कहा है ? उन कथनों से आपके मन में शैलेंद्र की कौन-सी छवि उभरती है ?
- (ग)3 marks
'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के लेखक की माँ की तरह आपकी माँ भी आपको कुछ हिदायतें देती होंगी, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए और बताइए कि आप पर क्या प्रभाव पड़ा।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) अमर-दिन क्यों: 26 जनवरी 1931 को अंग्रेज़ सरकार के आदेश के विरुद्ध जनता ने सभा करके स्वतंत्रता दिवस की प्रतिज्ञा दोहराई। सभा में बड़ी संख्या में लोग आए और स्त्रियों की विशेष भूमिका रही, इसलिए इसे अमर-दिन कहा गया।
- 2 marks
तैयारियाँ: प्रचार पर दो हज़ार रुपये खर्च हुए और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया। मकान, बाज़ार और घर सजाए गए तथा जगह-जगह झंडे लगाए गए।
- 2 marks
(ख) लेखक का कथन: लेखक के अनुसार शैलेंद्र आदर्शवादी, भावुक और संवेदनशील कवि थे। वे यश, धन-लिप्सा, मोह-माया और फ़िल्मी चकाचौंध से दूर रहे। उनके जीवन और गीतों में करुणा और सरलता झलकती है, और उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा।
- 1 mark
छवि: इन कथनों से शैलेंद्र की छवि एक सच्चे, सादगीपसंद, मूल्यनिष्ठ और संवेदनशील कलाकार की उभरती है। (मुक्त उत्तर स्वीकार्य)
- 2 marks
(ग) हिदायतें: माँ बड़ों का आदर करने, सच बोलने, ज़रूरतमंद की मदद करने और दूसरों के दुख में साथ देने की सीख देती है। (मुक्त उत्तर स्वीकार्य)
- 1 mark
प्रभाव: इन बातों से मुझमें संवेदनशीलता, विनम्रता और ज़िम्मेदारी की भावना बढ़ी। (मुक्त उत्तर स्वीकार्य)
Answer: किन्हीं दो उपभागों के उत्तर (प्रत्येक 3 अंक), ऊपर दिए अनुसार
Where the marks are
- (क) अमर-दिन के कारण (1 अंक) और तैयारियाँ (2 अंक)
- (ख) शैलेंद्र के बारे में लेखक के कथन (2 अंक) और उभरती छवि (1 अंक)
- (ग) माँ की हिदायतें (2 अंक) और प्रभाव (1 अंक); संदर्भगत मुक्त उत्तर स्वीकार्य
Q12 · 6 marks · Long answerमीरा – पद
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए मीरा कौन-कौन से कार्य करने को तत्पर है ? इनसे श्रीकृष्ण के प्रति मीरा के किस भाव का पता चलता है ?
- (ख)3 marks
कैफ़ी आज़मी का यह गीत — 'कर चले हम फ़िदा ...' किनके बारे में लिखा गया है ? इस गीत में उनकी किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है ?
- (ग)3 marks
'आत्मत्राण' कविता की कौन-सी दो बातें आपको बहुत प्रेरित करती हैं और क्यों ? अपने शब्दों में लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) कार्य: मीरा श्रीकृष्ण की चाकरी करने को तत्पर है। वह बाग लगाएगी, ऊँचे महल बनवाएगी, वृंदावन की गली-गली में गोविंद की लीला गाएगी, और आधी रात को कुसुंबी साड़ी पहनकर यमुना तट पर दर्शन के लिए आएगी।
- 1 mark
भाव: इससे श्रीकृष्ण के प्रति मीरा का अनन्य, एकनिष्ठ प्रेम, आराध्य से मनुहार और माधुर्य भाव प्रकट होता है।
- 1 mark
(ख) किनके बारे में: यह गीत भारतीय सैनिकों के बारे में लिखा गया है।
- 2 marks
विशेषताएँ: वे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं, उनमें त्याग और बलिदान की भावना है और देश का सम्मान सर्वोपरि है। वे नागरिकों को उनके कर्तव्य याद दिलाकर देश-रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
- 1½ marks
(ग) पहली बात: कवि प्रार्थना करता है कि विपदाओं से बचाया न जाए, बल्कि उनसे निर्भय होकर जूझने की शक्ति मिले। यह प्रेरणा देती है कि संकट से भागना नहीं, उस पर विजय पाना सीखना चाहिए। (मुक्त उत्तर स्वीकार्य)
- 1½ marks
दूसरी बात: कवि चाहता है कि दुख में सहायता न मिलने पर भी उसका बल न टूटे और ईश्वर पर विश्वास बना रहे। यह आत्मबल और आत्मविश्वास सिखाती है। (मुक्त उत्तर स्वीकार्य)
Answer: किन्हीं दो उपभागों के उत्तर (प्रत्येक 3 अंक), ऊपर दिए अनुसार
Where the marks are
- (क) मीरा के कार्य (2 अंक) और भाव (1 अंक)
- (ख) सैनिकों के बारे में (1 अंक) और उनकी विशेषताएँ (2 अंक)
- (ग) 'आत्मत्राण' की दो प्रेरक बातें, कारण सहित (3 अंक); मुक्त उत्तर स्वीकार्य
Q13 · 6 marks · Long answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)
- (क)3 marks
"लेखक का हरिहर काका से घनिष्ठ जुड़ाव है।" — पाठ में आए इस कथन को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
- (ख)3 marks
'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक को बचपन में प्रकृति कैसी प्रतीत होती थी ? उस समय लेखक फूलों के साथ कैसा व्यवहार करता था ?
- (ग)3 marks
'टोपी शुक्ला का दोस्त इफ्फन था लेकिन उसकी घनिष्ठ दोस्ती इफ्फन की दादी से भी थी ।' इस कथन को 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) लेखक हरिहर काका के पड़ोसी हैं और उनसे लेखक का पिता-तुल्य संबंध है। लेखक की हरिहर काका से पहली दोस्ती हुई और दोनों खुलकर बातचीत करते थे।
- 1 mark
जब काका मौन हो गए, तो लेखक चिंतित हो उठा। इससे उनका गहरा जुड़ाव प्रमाणित होता है।
- 2 marks
(ख) प्रकृति: बचपन में लेखक को घास अधिक हरी और फूलों की सुगंध अधिक मनमोहक लगती थी। स्कूल में गेंदा, गुलाब और मोतिया की दूध-सी सफ़ेद कलियाँ उसे बेहद पसंद थीं, और अलियार झाड़ की पत्तियों की नीम जैसी महक भी भाती थी।
- 1 mark
व्यवहार: वह चुपके से फूल तोड़ लेता था और उन्हें जेब में सँभाल लेता था या चबा लेता था।
- 2 marks
(ग) टोपी और इफ़्फ़न की दादी में परस्पर प्रेम था। दादी माँ की तरह पूरबी भाषा बोलती थीं, जिससे टोपी को माँ जैसा अपनापन मिलता था। वे उसे तरह-तरह की कहानियाँ सुनाती थीं।
- 1 mark
टोपी इफ़्फ़न के घर जाकर दादी के साथ समय बिताता था। दादी का स्नेहपूर्ण व्यवहार उनकी घनिष्ठ दोस्ती का प्रमाण है।
Answer: किन्हीं दो उपभागों के उत्तर (प्रत्येक 3 अंक), ऊपर दिए अनुसार
Where the marks are
- (क) पड़ोसी, पिता-तुल्य संबंध, पहली दोस्ती, खुलकर बातचीत, मौन पर चिंता (3 अंक)
- (ख) प्रकृति का वर्णन (2 अंक) और फूलों के साथ व्यवहार (1 अंक)
- (ग) दादी-टोपी के प्रेम के प्रसंग: भाषा, कहानियाँ, समय बिताना, स्नेह (3 अंक)
Q14 · 5 marks · Long answerWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए :
- (क)0 marks
सड़कों को कचरे से बचाओ
संकेत-बिंदु
• हर कोई फेंक रहा कचरा
• सोच बदलने की जरूरत
• स्वच्छता के लिए जागरूकता अपेक्षित OR
(ख)0 marksमेरी रेगिस्तान-यात्रा
संकेत-बिंदु
• धूल ही धूल
• रात की शीतलता और सौंदर्य
• तापमान एवं लोक-संस्कृतिOR
(ग)0 marksआज़ादी का अमृत महोत्सव
संकेत-बिंदु
• आज़ादी के 75 वर्ष
• हर घर तिरंगा क्यों ?
• विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक) – (क) सड़कों को कचरे से बचाओ: आज हर कोई सड़क पर कचरा फेंक देता है। कोई केले का छिलका, कोई प्लास्टिक की थैली, तो कोई खाने का डिब्बा उछाल देता है। इससे गंदगी और बदबू फैलती है, मक्खी-मच्छर पनपते हैं और बीमारियाँ बढ़ती हैं। नालियाँ रुकने से बरसात में जलभराव होता है। समस्या कूड़ेदान की कमी से अधिक हमारी सोच की है। हमें 'कोई देख थोड़े रहा है' वाली मानसिकता बदलनी होगी। कचरा कूड़ेदान में डालना और गीले-सूखे कचरे को अलग करना हमारी आदत बने। स्वच्छता के लिए विद्यालयों, मोहल्ला-समितियों और मीडिया द्वारा जागरूकता अभियान चलें। सड़क हमारी साझा संपत्ति है। जब हर नागरिक अपना कर्तव्य निभाएगा, तभी हमारी सड़कें और शहर स्वच्छ व सुंदर बनेंगे।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध वर्तनी, सरल व सटीक वाक्य, अनुच्छेद लगभग 100 शब्दों का।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): तीनों संकेत-बिंदुओं का क्रम से समावेश, एक ही अनुच्छेद में सुसंगत प्रवाह और उचित आरंभ-अंत।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (विकल्प क)
Where the marks are
- सभी संकेत-बिंदुओं पर सार्थक विषय-वस्तु (3 अंक)
- शुद्ध व सरल भाषा (1 अंक)
- क्रमबद्ध प्रस्तुति व शब्द-सीमा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आप साहिल/सारा हैं। नगर-निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपने मोहल्ले के पार्क की दुर्व्यवस्था को सुधारने का निवेदन कीजिए। पार्क में बिजली और स्वच्छता का अभाव है, जिसके कारण वह असामाजिक तत्त्वों का अड्डा बन गया है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक):
सेवा में,
नगर-निगम अधिकारी,
नगर-निगम कार्यालय, दिल्ली।
दिनांक: 10 मार्च 2024
विषय: मोहल्ले के पार्क की दुर्व्यवस्था सुधारने हेतु।
महोदय,
... (अंत में) धन्यवाद सहित,
भवदीय/भवदीया,
साहिल, 24, गांधी नगर। - 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक): सविनय निवेदन है कि हमारे मोहल्ले का पार्क बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए बना था, पर आज उसकी दशा बहुत खराब है। वहाँ बिजली की व्यवस्था नहीं है, लगे खंभों की लाइटें महीनों से खराब हैं। शाम होते ही अँधेरा छा जाता है। सफ़ाई के अभाव में जगह-जगह कचरा, झाड़ियाँ और गंदगी फैली है। इस कारण पार्क असामाजिक तत्त्वों का अड्डा बन गया है; वे वहाँ नशा और शोर करते हैं, जिससे लोग डरकर वहाँ नहीं जाते। अतः आपसे अनुरोध है कि पार्क में बिजली लगवाने, नियमित सफ़ाई कराने और सुरक्षा हेतु गश्त की व्यवस्था करने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): औपचारिक, शुद्ध और शिष्ट भाषा; लगभग 100 शब्द।
Answer: नगर-निगम अधिकारी को पार्क की दुर्व्यवस्था सुधारने हेतु औपचारिक पत्र
Where the marks are
- प्रेषक-प्रेषिती, दिनांक, विषय, संबोधन व समाप्ति (1 अंक)
- बिजली-सफ़ाई का अभाव, असामाजिक तत्त्व व निवेदन (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप सुरभि/सौरभ हैं। आप बैंगलुरु घूमने जाने वाले हैं। किसी होटल के प्रबंधक को, ठहरने तथा घूमने की व्यवस्था का व्यय आदि जानने के लिए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक):
सेवा में,
प्रबंधक महोदय,
होटल सुखसागर, बैंगलुरु।
दिनांक: 10 मार्च 2024
विषय: ठहरने व घूमने की व्यवस्था के व्यय की जानकारी हेतु।
महोदय,
... भवदीय/भवदीया, सुरभि, 12, सरस्वती विहार, जयपुर। - 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक): मैं अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पाँच दिन के लिए बैंगलुरु घूमने आ रही हूँ। कृपया बताएँ कि आपके होटल में दो कमरों का प्रतिदिन का किराया कितना है और उसमें नाश्ता-भोजन शामिल है या नहीं। साथ ही लालबाग, कब्बन पार्क, बैंगलुरु पैलेस आदि स्थानों के भ्रमण के लिए वाहन-सुविधा, गाइड तथा उसका कुल व्यय भी बताएँ। यदि अग्रिम बुकिंग आवश्यक हो तो उसकी प्रक्रिया और छूट की जानकारी भी दें। कृपया उत्तर शीघ्र भेजें।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): विनम्र, शुद्ध, औपचारिक भाषा; लगभग 100 शब्द।
Answer: होटल प्रबंधक को ठहरने व घूमने के व्यय की जानकारी हेतु औपचारिक पत्र
Where the marks are
- औपचारिकताएँ (1 अंक)
- ठहरने, भोजन, घूमने के व्यय व बुकिंग की पूछताछ (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक): सूचना – अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता: सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि 20 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे विद्यालय सभागार में अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता होगी। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कहानी मौलिक हो और समय-सीमा पाँच मिनट होगी। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र मिलेंगे। इच्छुक छात्र 15 मार्च तक अपना नाम सांस्कृतिक सचिव को दें। अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक 'सूचना', विद्यालय का नाम, दिनांक, नीचे नाम व पद – सांस्कृतिक सचिव (नाम: रोहन/रोहिणी), चौखटे में।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, शुद्ध व सटीक भाषा; लगभग 60 शब्द।
Answer: अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता की सूचना
Where the marks are
- तिथि, समय, स्थान, पात्रता, नियम, पुरस्कार, प्रोत्साहन (2 अंक)
- प्रारूप: शीर्षक, दिनांक, नाम-पद (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) छुट्टी के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बैग बस में ही छूट गया। बस का रूट नं. और अपने बैग का विवरण देते हुए विद्यालय के सूचना पट्ट पर लगाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक): खोया बैग – मैं कक्षा 10 'ब' का छात्र/छात्रा अमन/अनीता हूँ। 12 मार्च को छुट्टी के बाद स्कूल बस रूट नं. 14 में मेरा नीले रंग का बैग छूट गया। उसमें कक्षा 10 की पुस्तकें-कॉपियाँ, एक ज्यामिति-बॉक्स और पानी की बोतल हैं। बैग पर मेरा नाम लिखा है। जिस किसी को मिले, कृपया कक्षा 10 'ब' में या कार्यालय में जमा करा दें। मैं आभारी रहूँगा/रहूँगी।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक 'सूचना', विद्यालय का नाम, दिनांक, नीचे नाम, कक्षा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, सटीक, शुद्ध भाषा; लगभग 60 शब्द।
Answer: बस में छूटे बैग की सूचना
Where the marks are
- बस रूट नं., बैग का विवरण, संपर्क/जमा स्थान (2 अंक)
- प्रारूप (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) स्कूल बैग बनाने वाली कंपनी विद्यार्थियों के लिए विशेष बैग बाज़ार में लाना चाहती है, उसके लिए आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): 'स्मार्ट पैक' – विद्यार्थियों का अपना बैग! हल्का, मज़बूत, वाटरप्रूफ़ और आरामदायक गद्देदार पट्टों वाला। किताबों, लंच, बोतल के लिए अलग खाने और आकर्षक रंग-डिज़ाइन। साल भर की गारंटी, किफ़ायती दाम। अब हर कंधे पर स्मार्ट पैक!
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक/नारा, कंपनी का नाम, पता व संपर्क, चौखटा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): रोचक, छोटे, प्रभावी वाक्य; लगभग 40 शब्द।
Answer: विशेष स्कूल बैग का विज्ञापन
Where the marks are
- बैग की विशेषताएँ (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
- प्रभावी भाषा (1 अंक)
OR
Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) लाल बाग में पुष्प-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उसके प्रचार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): रंगों-खुशबुओं का मेला! लाल बाग में भव्य पुष्प-प्रदर्शनी। देश-विदेश के हज़ारों रंग-बिरंगे फूल, मनमोहक सजावट, फूलों से बनी कलाकृतियाँ। 10 से 15 अगस्त, प्रातः 9 से सायं 7 बजे। बच्चों के लिए विशेष प्रवेश, परिवार सहित पधारें।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक, तिथि-समय, स्थान, आयोजक का नाम, चौखटा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): आकर्षक, संक्षिप्त, शुद्ध भाषा; लगभग 40 शब्द।
Answer: लाल बाग पुष्प-प्रदर्शनी का विज्ञापन
Where the marks are
- प्रदर्शनी की विशेषताएँ, तिथि, समय (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
- प्रभावी भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) "अभी धूप चमक रही थी कि अचानक आकाश में काले बादलों का साम्राज्य छा गया और तभी तेज़ ओलों की बौछार ने सड़क पर धमा-चौकड़ी मचा दी ..." इस कथा को लगभग 100 शब्दों में आगे बढ़ाकर लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक): ओले इतने तेज़ थे कि लोग इधर-उधर भागने लगे। मैं स्कूल से लौट रहा था, मेरे पास छाता नहीं था। मैं एक पुरानी दुकान के छज्जे के नीचे जा खड़ा हुआ। तभी देखा कि सामने फुटपाथ पर एक बूढ़ी अम्मा अपनी फलों की टोकरी लिए ओलों से बचने की कोशिश कर रही थीं। मैं भागकर गया, टोकरी उठाई और उन्हें अपने साथ छज्जे के नीचे ले आया। अम्मा काँप रही थीं। दुकानदार ने उन्हें चाय दी। थोड़ी देर में ओले थमे और धूप निकली। अम्मा ने आशीर्वाद दिया। उस दिन मैंने जाना कि मुसीबत में किसी की मदद करने से मिलने वाला सुख सबसे बड़ा होता है।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, प्रवाहमयी भाषा; लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रभाव (1 अंक): रोचक कथा-क्रम, स्वाभाविक अंत और संदेश।
Answer: दी गई कथा का लगभग 100 शब्दों में विस्तार
Where the marks are
- कथा का सार्थक, क्रमबद्ध विकास (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव (1 अंक)
OR
Q18(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) नगर-निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए जिसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया गया हो।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक):
प्रति: healthofficer@nagarnigam.gov.in
विषय: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक हेतु कड़े कदम उठाने का आग्रह
महोदय/महोदया,
... (अंत में) भवदीय, रमेश कुमार, rameshk@gmail.com - 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक): मैं इस नगर का निवासी हूँ। आजकल दूध, मसाले, मिठाई, तेल आदि में खुलेआम मिलावट हो रही है, जिससे पेट के रोगों, एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अतः निवेदन है कि बाज़ारों में नियमित जाँच कराई जाए, नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हो, दोषी दुकानदारों पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई हो तथा जागरूकता अभियान चलाया जाए।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): ई-मेल का सही क्रम: प्रति, विषय, संबोधन, मुख्य भाग, समापन, भेजने वाले का नाम।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): औपचारिक, शुद्ध, विनम्र भाषा; लगभग 100 शब्द।
Answer: स्वास्थ्य अधिकारी को मिलावट रोकने हेतु औपचारिक ई-मेल
Where the marks are
- ई-मेल पता, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- मिलावट की समस्या व कड़े कदमों का आग्रह (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.