CBSE Class 10 Hindi Course B: sample paper 2023-24
The sample question paper CBSE published for the 2023-24 session, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official sample question paper from cbseacademic.nic.in: https://cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassX_2023_24/HindiCourseB-SQP.pdf. Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | वस्तुपरक प्रश्न; 40 मार्क्स, प्रश्न 1-10 (उपप्रश्नों सहित 45 वस्तुपरक प्रश्नों में से कुल 40 प्रश्नों के उत्तर) |
| B | 11-18 | वर्णनात्मक प्रश्न; 40 मार्क्स, आंतरिक विकल्प सहित |
Instructions in brief: दो खंड (अ और ब); खंड अ में 45 वस्तुपरक प्रश्नों में से 40 के उत्तर देने हैं; खंड ब में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं; दोनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
Section A
वस्तुपरक प्रश्न; 40 मार्क्स, प्रश्न 1-10 (उपप्रश्नों सहित 45 वस्तुपरक प्रश्नों में से कुल 40 प्रश्नों के उत्तर)
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-
आदमी की पहचान उसकी भाषा से होती है और भाषा संस्कार से बनती है। जिसके जैसे संस्कार होंगे, वैसी उसकी भाषा होगी। जब कोई आदमी भाषा बोलता है, तो साथ में उसके संस्कार भी बोलते हैं। यही कारण है कि भाषा शिक्षक का दायित्व बहुत गुरुतर और चुनौतीपूर्ण है। परंपरागत रूप में शिक्षक की भूमिका इन तीन कौशलों -- बोलना, पढ़ना और लिखना तक सीमित कर दी गई है। केवल यांत्रिक कौशल किसी जीती-जागती भाषा का उदाहरण नहीं हो सकते हैं। सोचना और महसूस करना दो ऐसे कारक हैं, जिनमें भाषा सही आकार पाती है। इनके बिना भाषा, भाषा नहीं है, इनके बिना भाषा संस्कार नहीं बन सकती, इनके बिना भाषा युगों-युगों का लंबा सफ़र तय नहीं कर सकती, इनके बिना कोई भाषा किसी देश या समाज की धड़कन नहीं बन सकती। केवल संप्रेषण ही भाषा नहीं है। दर्द और मुस्कान के बिना कोई भाषा जीवंत नहीं हो सकती।
भाषा हमारे समाज के निर्माण, विकास, अस्मिता, सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण साधन है। भाषा के बिना मनुष्य पूर्ण नहीं है। भाषा में ही हमारे भाव राज्य, संस्कार, प्रांतीयता झलकती है। इस झलक का संबंध व्यक्ति की मानवीय संवेदना और मानसिकता से भी होता है। जिस व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य और मानसिकता जिस स्तर की होगी, उसकी भाषा के शब्द और मुख्यार्थ भी उसी स्तर के होंगे। साहित्यकार ऐसी भाषा को आधार बनाते हैं, जो उनके पाठकों एवं श्रोताओं की संवेदना के साथ एकाकार करने में समर्थ हों।
- (1)1 mark
आदमी की पहचान उसकी भाषा से होती है, क्योंकि-
- (A)मनुष्य की पूर्णता भाषा द्वारा ही संभव है।
- (B)व्यक्ति के मनोभाव भाषा से ही व्यक्त होते हैं।
- (C)भाषा का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।
- (D)दर्द और मुस्कान के बिना भाषा जीवित नहीं हो सकती।
- (2)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) जब कोई आदमी बोलता है, तो साथ में उसके संस्कार भी बोलते हैं।
कारण (R) : भाषा शिक्षक का दायित्व बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि उसे कौशलों का विकास करना होता है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (3)1 mark
गद्यांश में साहित्यकार द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख इनमें से कौन-से विकल्प से ज्ञात होता है-
- (A)साहित्य समाज का दर्पण है।
- (B)साहित्यकार साहित्य सृजन में व्यस्त रहता है।
- (C)साहित्यकार सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान बनाता है।
- (D)साहित्यकार जन सामान्य की अस्मिता का परिचायक होता है।
- (4)1 mark
'दर्द और मुसकान के बिना भाषा जीवंत नहीं हो सकती।' लेखक द्वारा ऐसा कथन दर्शाता है-
- (A)यथार्थ की समझ
- (B)सामाजिक समरसता
- (C)साहित्य-प्रेम
- (D)भाषा कौशल
- (5)1 mark
भाषा तब सही आकार पाती है, जब-
- (A)मनुष्य निरंतर उसका अभ्यास करता रहता है।
- (B)भाषा को सरकारी समर्थन भी प्राप्त होता है।
- (C)भाषा सामाजिक संस्थाओं से प्रोत्साहन प्राप्त करती है।
- (D)भाषायी कौशलों के साथ मनुष्य सोचता और महसूस भी करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) गद्यांश कहता है कि भाषा में व्यक्ति के संस्कार और भाव झलकते हैं, इसलिए भाषा से ही पहचान होती है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(2) कथन (A) सही है। कारण (R) भी सही है, पर वह (A) की व्याख्या नहीं करता: संस्कारों का भाषा में बोलना शिक्षक की चुनौती का कारण नहीं है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(3) साहित्यकार पाठकों-श्रोताओं की संवेदना से जुड़ने वाली भाषा अपनाकर जन-सामान्य की अस्मिता का परिचायक बनता है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(4) दर्द और मुसकान जीवन का यथार्थ हैं। इन्हें भाषा का अंग मानना लेखक की यथार्थ-समझ दिखाता है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(5) गद्यांश में कहा है कि सोचना और महसूस करना ही भाषा को सही आकार देते हैं। उत्तर: (D)।
Answer: (1) B; (2) C; (3) D; (4) A; (5) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-
साहित्य को समाज का प्रतिबिंब माना गया है अर्थात समाज का पूर्णरूप साहित्य में प्रतिबिंबित होता रहता है। अनादि काल से साहित्य अपने इसी धर्म का पूर्ण निर्वाह करता चला आ रहा है। वह समाज के विभिन्न रूपों का चित्रण कर एक ओर तो हमारे सामने समाज का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है और दूसरी ओर अपनी प्रखर मेधा और स्वस्थ कल्पना द्वारा समाज के विभिन्न पहलुओं का विवेचन करता हुआ यह भी बताता है कि मानव समाज की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए कौन-सा मार्ग उपादेय है? एक आलोचक के शब्दों में- "कवि वास्तव में समाज की व्यवस्था, वातावरण, धर्म-कर्म, रीति-नीति तथा सामाजिक शिष्टाचार या लोक व्यवहार से ही अपने काव्य के उपकरण चुनता है और उनका प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।"
साहित्यकार उसी समाज का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें वह जन्म लेता है।वह अपनी समस्याओं का सुलझाव, अपने आदर्श की स्थापना अपने समाज के आदर्शों के अनुरूप ही करता है। जिस सामाजिक वातावरण में उसका जन्म होता है, उसी में उसका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास भी होता है। अतः यह कहना सर्वथा असंभव और अविवेकपूर्ण है कि साहित्यकार समाज से पूर्णतः निरपेक्ष या तटस्थ रह कर साहित्य सृजन करता है। वाल्मीकि, तुलसी, सूर, भारतेंदु, प्रेमचंद आदि का साहित्य इस बात का सर्वाधिक सशक्त प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से घनिष्ठ रूप से संबंध रखता हुआ ही साहित्य सृजन करता है। समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है।
- (1)1 mark
साहित्य समाज का प्रतिबिंब है क्योंकि यह-
- (A)समाज की वास्तविकता का द्योतक है।
- (B)समाज में लोक व्यवहार का समर्थक है।
- (C)व्यक्ति की समस्याओं का निदान करता है।
- (D)साहित्य को दिशा प्रदान करता है।
- (2)1 mark
गद्यांश दर्शाता है-
- (A)समाज एवं साहित्य का पारस्परिक संबंध
- (B)समाज एवं साहित्य की अवहेलना
- (C)साहित्यकार की सृजन शक्ति
- (D)सामाजिक शिष्टाचार एवं लोक व्यवहार
- (3)1 mark
साहित्य की क्षणभंगुरता का कारण होगा-
- (A)सामाजिक अवज्ञा
- (B)सामाजिक समस्या
- (C)सामाजिक सद्भाव
- (D)सामाजिक समरसता
- (4)1 mark
वाल्मीकि, तुलसी, सूर के उदाहरण द्वारा लेखक चाहता है -
- (A)भाव साम्यता
- (B)प्रत्यक्ष प्रमाण
- (C)सहानुभूति
- (D)शिष्टाचार
- (5)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) - कवि अपने काव्य के उपकरणों का प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।
कारण (R) कवि हृदय अत्यधिक संवेदनशील होता है एव सदैव देशहित चाहता है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) साहित्य समाज के विभिन्न रूपों का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है, इसलिए वह प्रतिबिंब है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) पूरा गद्यांश साहित्य और समाज के आपसी संबंध को बताता है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(3) अंत में लिखा है कि समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है, अर्थात कारण सामाजिक अवज्ञा है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(4) वाल्मीकि, तुलसी, सूर आदि का साहित्य इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से जुड़ा रहता है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(5) कथन (A) सही है। कारण (R) सही हो सकता है, पर कवि के आदर्शों के अनुरूप प्रतिपादन करने की व्याख्या वह नहीं करता, इसलिए (C)।
Answer: (1) A; (2) A; (3) A; (4) B; (5) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- (1)1 mark
'सुलेमान केवल मानव जाति के ही राजा नहीं थे, सारे छोटे-बड़े पशु- पक्षी के भी हाकिम थे।' रेखांकित पदबंध का भेद है -
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)विशेषण पदबंध
- (2)1 mark
'जीने मरने वाले मनुष्य तो हो सकते हैं पर सही अर्थों में नहीं।' इस वाक्य में विशेषण पदबंध होगा -
- (A)मनुष्य तो हो सकते हैं
- (B)सही अर्थों में नहीं
- (C)जीने-मरने वाले मनुष्य
- (D)जीने-मरने वाले
- (3)1 mark
क्रियाविशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटिए -
- (A)'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
- (B)'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
- (C)'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
- (D)'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
- (4)1 mark
'अकसर हम या तो गुज़रे हुए दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं ।' रेखांकित पदबंध का भेद है-
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
- (5)1 mark
'खिड़की के बाहर अब असहाय दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।' रेखांकित पदबंध का भेद है-
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)क्रिया पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रियाविशेषण पदबंध
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'सारे छोटे-बड़े पशु-पक्षी के भी हाकिम' का केंद्र 'हाकिम' (संज्ञा) है, अतः संज्ञा पदबंध। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) 'जीने-मरने वाले' मनुष्य की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) 'धीरे-धीरे' पीछे हटने की रीति बताता है, अतः क्रियाविशेषण पदबंध। विकल्प छपाई में एक जैसे हैं; अंक योजना के अनुसार (B)।
- 1 mark
(4) रेखांकित अंश का केंद्र 'यादों' (संज्ञा) है, इसलिए संज्ञा पदबंध। अंक योजना के अनुसार उत्तर (D) दिया गया है, जो प्रश्न के रेखांकित अंश पर निर्भर है (रेखांकन उपलब्ध नहीं)।
- 1 mark
(5) अंक योजना के अनुसार उत्तर (A) है, पर रेखांकित अंश पाठ में उपलब्ध नहीं है।
Answer: (1) A; (2) D; (3) B; (4) D; (5) A (किन्हीं चार)
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (किन्हीं चार के 4 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- (1)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटिए -
- (A)जो कहोगे उसका परिणाम तो भुगतना ही पड़ेगा।
- (B)नहू ने जब उनकी बात सुनी तो दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।
- (C)दूसरे गाँव के युवक के साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था।
- (D)मैं उनकी लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता।
- (2)1 mark
'जब से कानून भंग का काम शुरू हुआ है तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी ।' रचना के आधार पर वाक्य भेद है -
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्रित वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (3)1 mark
कॉलम 1 कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए
कॉलम 1 कॉलम 2 1 भाई साहब और मैं कनकौआ लूटने के लिए दौड़ रहे थे। i संयुक्त वाक्य 2 क्योंकि मुझे और भाईसाहब को कनकौआ लूटना था इसीलिए हम दौड़ रहे थे। ii सरल वाक्य 3 मुझे कनकौआ लूटना था और भाई साहब मेरे साथ दौड़ रहे थे। iii मिश्र वाक्य - (A)1-(iii) , 2-(i) , 3-(ii)
- (B)1-(ii) , 2-(iii) , 3-(i)
- (C)1-(i) , 2-(ii) , 3-(iii)
- (D)1-(ii) , 2-(i), 3-(iii)
- (4)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में मिश्रित वाक्य है-
- (A)जैसे ही वे घर से बाहर निकले, वैसे ही जोर से धमाका हुआ।
- (B)वे लोग घर से बाहर निकले और ज़ोर से धमाका हुआ।
- (C)धमाका होते ही घर से बाहर निकले।
- (D)उनके घर से निकलते ही ज़ोर से धमाका हुआ।
- (5)1 mark
' शैलेंद्र का दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों की रुचि की आड़ में हमें उथलेपन को उनपर नहीं थोपना चाहिए ।' रचना के आधार पर इस वाक्य का भेद होगा-
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)विधानवाचक वाक्य
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'दूसरे गाँव के युवक के साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था।' में एक ही उद्देश्य-विधेय है, अतः सरल वाक्य। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(2) 'जब से... तब से...' उपवाक्य आश्रित हैं, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(3) 1 एक क्रिया वाला सरल, 2 'क्योंकि' से जुड़ा मिश्र, 3 'और' से जुड़ा संयुक्त। अतः 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(4) 'जैसे ही... वैसे ही...' आश्रित उपवाक्य वाला मिश्र वाक्य है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(5) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (C)।
Answer: (1) C; (2) C; (3) B; (4) A; (5) C (किन्हीं चार)
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (किन्हीं चार के 4 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार समास पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- (1)1 mark
'मार्गव्यय' शब्द/समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
- (A)द्विगु समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)तत्पुरुष समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (2)1 mark
'महाजन'-समस्त पद का विग्रह होगा -
- (A)महान है जो जन
- (B)महा है जो जन
- (C)महान का जन
- (D)जन की महानता
- (3)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
समस्तपद समास i पराधीन i तत्पुरुष समास ii महात्मा ii अव्ययीभाव समास iii नीलकंठ iii बहुव्रीहि समास iv सज्जन iv द्विगु समास उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं -
- (A)i और ii
- (B)i और iii
- (C)ii और iv
- (D)iii और iv
- (4)1 mark
' यथाशक्ति' शब्द के लिए सही समास- विग्रह और समास का चयन कीजिए -
- (A)यथा और शक्ति - द्वंद्व समास
- (B)यथा की शक्ति - तत्पुरुष समास
- (C)शक्ति के अनुसार - अव्ययीभाव समास
- (D)यथार्थ शक्ति का धनी अर्थात व्यक्ति विशेष- बहुव्रीहि समास
- (5)1 mark
' तिरंगा' का समास विग्रह एवं भेद होगा -
- (A)तीन में रंगा-तत्पुरुष समास
- (B)तीन रंग-द्विगु समास
- (C)तीन रंगों के समान- कर्मधारय
- (D)तीन रंगों वाला अर्थात भारत का राष्ट्र ध्वज- बहुव्रीहि समास
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) मार्ग के लिए व्यय: चतुर्थी तत्पुरुष समास। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(2) महान है जो जन: कर्मधारय, अतः विग्रह (A)।
- 1 mark
(3) पराधीन (दूसरे के अधीन) तत्पुरुष और नीलकंठ (नीला है कंठ जिसका) बहुव्रीहि सही मेल हैं। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(4) यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार, अव्ययीभाव समास। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(5) तिरंगा = तीन रंगों वाला अर्थात राष्ट्रध्वज, बहुव्रीहि समास। उत्तर: (D)।
Answer: (1) C; (2) A; (3) B; (4) C; (5) D (किन्हीं चार)
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (किन्हीं चार के 4 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार मुहावरे पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- (1)1 mark
मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए-
- (A)तूती बोलना- मुसीबत में फँसना
- (B)दूध की मक्खी- अनुपयोगी
- (C)लोहा मानना- कठिन काम करना
- (D)टूट पड़ना- काम शुरू करना
- (2)1 mark
'गहरी नींद से जाग जाना /होश आना' के लिए उपयुक्त मुहावरा है-
- (A)सुध-बुध खोना
- (B)अलख जगाना
- (C)दिमाग होना
- (D)तंद्रा भंग होना
- (3)1 mark
'आड़े हाथों लेना' मुहावरे का अर्थ है -
- (A)घमंड करना
- (B)विरोध करना
- (C)खिंचाई करना
- (D)बेराह चलना
- (4)1 mark
रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा?
'तू मित्र है या शत्रु? जहाँ भी जाता हूँ, वहीं मेरे सामने बाधा उत्पन्न कर देता है।'- (A)मज़ा चखवाना
- (B)दीवार खड़ी करना
- (C)हावी होना
- (D)राह न सूझना
- (5)1 mark
सेठ दीनदयाल अपने क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी हैं।.................. के द्वारा ही उनकी गिनती चुने हुए धनवानों में होती है।
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।- (A)सातवें आसमान पर होने
- (B)नतमस्तक होने
- (C)हवा में उड़ने
- (D)दो से चार बनाने के गणित
- (6)1 mark
'परेशानी देखकर घबरा जाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है-
- (A)हाथ-पाँव फूल जाना
- (B)प्राण ले लेना
- (C)सिर फिरना
- (D)ठंडा पड़ना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'दूध की मक्खी' का अर्थ अनुपयोगी (निकाल फेंकना) है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(2) गहरी नींद या बेहोशी से जागने के लिए 'तंद्रा भंग होना'। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) 'आड़े हाथों लेना' का अर्थ खिंचाई करना। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(4) बाधा उत्पन्न करना = 'दीवार खड़ी करना'। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(5) चुने हुए धनवानों में गिनती चतुराई-हिसाब के कारण है, अतः 'दो से चार बनाने के गणित'। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(6) परेशानी देखकर घबराना = 'हाथ-पाँव फूल जाना'। उत्तर: (A)।
Answer: (1) B; (2) D; (3) C; (4) B; (5) D; (6) A (किन्हीं चार)
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (किन्हीं चार के 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
साँस थमती गई, नब्ज़ ज़मती गई,
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया,
कट गए सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं,
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया,
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।
ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं,
आज धरती बनी है दुल्हन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो !- (1)1 mark
'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' का अर्थ है-
- (A)हिमालय को सजाना
- (B)हिमालय की हिफाज़त करना
- (C)भारत के गौरव को बनाए रखना
- (D)भारत का गुणगान करना
- (2)1 mark
कवि द्वारा 'साथियो' संबोधन का प्रयोग......... के लिए किया गया है।
- (A)कवियों
- (B)शहीदों
- (C)सैनिकों
- (D)देशवासियों
- (3)1 mark
'मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो' कवि ने ऐसा कहा है क्योंकि-
- (A)सैनिक धरती को दुल्हन की तरह सजा हुआ देखकर प्रसन्न हो गए।
- (B)सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु जोश और साहस से युद्ध किया।
- (C)देशवासियों को बार-बार पुकारकर सैनिकों ने उनमें देशभक्ति का भाव जगाया।
- (D)सैनिकों ने कभी भी टेढ़ेपन से बातचीत नहीं की, देश रक्षा ही एकमात्र उद्देश्य रहा।
- (4)1 mark
'जान देने की रुत रोज़ आती नहीं' का भाव है -
- (A)सैनिकों के हृदय में जीवित रहने की इच्छा नहीं
- (B)जीवित रहने का समय आनंददायक होना चाहिए
- (C)आत्म बलिदान द्वारा भी देश की रक्षा के लिए तत्पर
- (D)जीवन और मरण सब कुछ ईश्वर की इच्छा पर निर्भर
- (5)1 mark
इस काव्यांश का संदेश यह है कि हमें -
- (A)हुस्न और इश्क को रुसवा करना चाहिए
- (B)देश को दूसरों के हवाले कर देना चाहिए
- (C)धरती को दुल्हन की तरह सजाना चाहिए
- (D)देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार रहना चाहिए
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) हिमालय का सिर न झुकने देना भारत का गौरव बनाए रखना है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(2) सैनिक वतन को 'हवाले' देशवासियों के कर रहे हैं, अतः 'साथियो' देशवासियों के लिए। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) मरते दम तक बाँकपन रहा, अर्थात सैनिकों ने जोश-साहस से युद्ध किया। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(4) जान देने का अवसर रोज़ नहीं आता, इसलिए आत्म-बलिदान से भी देश-रक्षा को तत्पर। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(5) संदेश है कि देश पर कुर्बान होने को तैयार रहें। उत्तर: (D)।
Answer: (1) C; (2) D; (3) B; (4) C; (5) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Q8 · 2 marks · MCQवीरेन डंगवाल – तोप
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए – (1x2=2)
- (1)1 mark
तोप के अतीत और वर्तमान का वर्णन करने के उपरांत कवि ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि
- (A)स्थिति सदैव एक जैसी नहीं रहती।
- (B)गौरैया जैसे पक्षी भी खेलते हैं।
- (C)कंपनी बाग में भी सजावट की गई है।
- (D)तोप बड़े-बड़े योद्धाओं के पसीने छुटा देती है।
- (2)1 mark
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उपयुक्त कथन चुनिए।
- (A)पशु प्रवृति को बनाए रखना ही सुमृत्यु है।
- (B)सच्ची मनुष्यता ही सुमृत्यु के समान है।
- (C)सुमृत्यु वही है जिसमें व्यक्ति को कष्ट न हो।
- (D)सुमृत्यु वही है जिसे मरने के बाद भी लोग याद करें।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'तोप' कविता में कवि बताता है कि जो तोप कभी वीरों को भयभीत करती थी, अब बच्चे उस पर बैठते हैं और गौरैया खेलती है। अतः स्थिति सदैव एक जैसी नहीं रहती। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) 'मनुष्यता' के अनुसार सुमृत्यु वही है जिसे मरने के बाद भी लोग याद करें। उत्तर: (D)।
Answer: (1) A; (2) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (कुल 2 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
(इस प्रश्न का गद्यांश पृष्ठ 10 पर दिया गया है: "क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था। लोग सहम उठे। एक सन्नाटा-सा खिंच गया। जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। वह पसीने से नहा उठा। सब घबराए हुए थे। वह तलवार को अपनी तरफ़ खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया। वह हाँफ रहा था। अचानक जहाँ तक लकीर खिंच गई थी, वहाँ एक दरार होने लगी। मानो धरती दो टुकड़ों में बँटने लगी हो। एक गड़गड़ाहट-सी गूँजने लगी और लकीर की सीध में धरती फटती ही जा रही थी। द्वीप के अंतिम सिरे तक तताँरा धरती को मानो क्रोध में काटता जा रहा था। सभी भयाकुल हो उठे। लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी, वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी - तताँरा.... तताँरा....तताँरा उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई। तताँरा दुर्भाग्यवश दूसरी तरफ़ था। द्वीप के अंतिम सिरे तक धरती को चाकता वह जैसे ही अंतिम छोर पर पहुँचा, द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो चुका था। एक तरफ़ तताँरा था दूसरी तरफ़ वामीरो।")
- (1)1 mark
लोगों का सहम जाना किस बात का परिचायक है?
- (A)भय
- (B)करुणा
- (C)क्रोध
- (D)प्रसन्नता
- (2)1 mark
तताँरा को कोई राह न सूझने के कारणों पर विचार कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए।
(i) आत्मसमर्पण का भाव
(ii) वामीरो से अत्यधिक प्रेम
(iii) तलवार की दैवीय शक्ति
(iv) गाँव वालों के प्रति रोष- (A)(i) और (iii)
- (B)(i), (iii), (iv)
- (C)केवल (iii)
- (D)(ii) और (iv)
- (3)1 mark
निम्नलिखित कथन- कारण को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी।
कारण (R) ग्रामवासियों ने यह कदापि न सोचा था कि तताँरा की प्रतिक्रिया इतनी विनाशकारी सिद्ध हो सकती है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (4)1 mark
तताँरा और वामीरो अलग कैसे हुए?
- (A)अपमान के डर से
- (B)गाँव वालों के दबाव में
- (C)पशु मेले की भीड़ के कारण
- (D)भूमि के दो भागों में कटने से
- (5)1 mark
गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विचार मेल खाता है -
- (A)जो मनुष्य अपने क्रोध को अपने वश में कर लेता है, वह दूसरों के क्रोध से स्वयमेव बच जाता है। - सुकरात
- (B)क्रोध में मनुष्य अपने मन की बात नहीं कहता, वह केवल दूसरों का दिल दुखाना चाहता है। - प्रेमचंद
- (C)वह आदमी वास्तव में बुद्धिमान है जो क्रोध में भी गलत बात मुँह से नहीं निकालता। - शेखसादी
- (D)ईर्ष्या, लोभ, क्रोध एवं कठोर वचन - इन चारों से सदा बचते रहना ही वस्तुतः धर्म है। - तिरुवल्लुवर
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) लोग तताँरा का क्रोध देखकर डर गए, अतः सहम जाना भय का परिचायक है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) राह न सूझने के कारण वामीरो से अत्यधिक प्रेम और गाँव वालों के प्रति रोष थे। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) दोनों कथन सही हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(4) धरती के दो भागों में कटने से तताँरा और वामीरो अलग हुए। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(5) क्रोध में तताँरा ने मन की बात कहने के स्थान पर विनाश किया, जो प्रेमचंद के कथन से मेल खाता है। उत्तर: (B)।
Answer: (1) A; (2) D; (3) D; (4) D; (5) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Q10 · 2 marks · MCQसीताराम सेकसरिया – डायरी का एक पन्ना
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए - (1x2=2)
- (1)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सेवाक्य 'डायरी का एक पन्ना ' से मेल खाते हैं-
(i) पुरानी सभ्यता के बारे में ज़्यादा किस्से-कहानियाँ सुनने को मिलते हैं।
(ii) एक संगठित समाज कृत संकल्प हो तो वह कुछ भी कर सकता है।
(iii) यह पाठ हमारे क्रांतिकारियों की याद दिलाता है और देशभक्ति का भाव भरता है।
(iv) 26 जनवरी 1930 को गुलाम भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।- (A)केवल (i)
- (B)(i) और (ii)
- (C)केवल (iv)
- (D)(ii),(iii),(iv)
- (2)1 mark
ग्वालियर से मुंबई के बीच लेखक ने एक बदलाव महसूस किया कि -
- (A)बस्ती ने जंगल का रूप ले लिया है।
- (B)जंगल ने बस्ती का रूप ले लिया है।
- (C)वसर्वा नाम का शहर बस गया है।
- (D)पशु-पक्षी जंगलों को छोड़कर चले गए हैं।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'डायरी का एक पन्ना' में संगठित समाज की शक्ति, क्रांतिकारियों की याद और 26 जनवरी 1930 के स्वतंत्रता दिवस का वर्णन है; कथन (i) पाठ से नहीं है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(2) 'जॉर्ज पंचम की नाक' नहीं, 'एक कहानी यह भी' नहीं; लेखक ने ग्वालियर-मुंबई यात्रा में देखा कि जंगल ने बस्ती का रूप ले लिया है। उत्तर: (B)।
Answer: (1) D; (2) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (कुल 2 अंक)
Section B
वर्णनात्मक प्रश्न; 40 मार्क्स, आंतरिक विकल्प सहित
Q11 · 6 marks · WritingWriting
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3x2=6)
- (1)3 marks
परिवार के अनुभवी जनों द्वारा दी गई सीख भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। आपके द्वारा स्पर्श पाठ्यपुस्तक में पढ़े गए पाठ के माध्यम से भी है यह ज्ञात होता है। कहानी के पात्रों के माध्यम से कथन को सिद्ध कीजिए।
OR
(2)3 marksपाठ्यक्रम में पढ़ी एकांकी द्वारा सिद्ध कीजिए कि मुट्ठी भर आदमी भी बड़ी फ़ौज पर काबू पा सकते हैं।
OR
(3)3 marksआशय स्पष्ट कीजिए- 'व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।'
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) 'बड़े भाईसाहब' में बड़े भाई अपने छोटे भाई को बार-बार सीख देते हैं कि पढ़ाई ही सफलता का आधार है।
- 1 mark
वे अपने अनुभव से समझाते हैं कि खेल-कूद में समय गँवाने से भविष्य बिगड़ता है; स्वयं भी खेल छोड़कर मेहनत करते हैं ताकि छोटे भाई के लिए आदर्श बनें।
- 1 mark
उनकी सीख का असर यह हुआ कि छोटा भाई आगे चलकर समझदार बना और पढ़ाई के प्रति गंभीर हुआ। (अथवा (2) 'कारतूस': वज़ीर अली ने मुट्ठी भर साथियों से अंग्रेज़ी फ़ौज को बरसों चकमा दिया और खुली चुनौती दी, जिसे कर्नल ने भी माना। अथवा (3) दुख हार नहीं मनवाता, बल्कि उससे छुटकारे के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।)
Answer: किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में; ऊपर (1) का उत्तर है, (2) और (3) के संकेत भी दिए गए हैं।
Where the marks are
- सही पाठ/पात्र का उल्लेख (1 अंक)
- तर्क और उदाहरण (1 अंक)
- निष्कर्ष, भाषा और प्रस्तुति (1 अंक)
Q12 · 6 marks · Writingकबीर – साखी
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3x2=6)
- (1)3 marks
कबीर ने निंदक को पास रखने की सलाह क्यों दी है? क्या यह सलाह आपको उचित प्रतीत होती है? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
OR
(2)3 marksआपके द्वारा इस पाठ्यक्रम में पढ़ी गई किस कविता की अंतिम पंक्तियाँ आपको सर्वाधिक प्रभावित करती हैं और क्यों? अपने विचार व्यक्त कीजिए।
OR
(3)3 marksरवींद्रनाथ ठाकुर और मीरा की भक्ति का तुलनात्मक विश्लेषण कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) कबीर के अनुसार निंदक को सदा अपने पास रखना चाहिए, क्योंकि उसकी निंदा के भय से हम बुरे कार्य नहीं करेंगे।
- 1 mark
निंदक हमारी कमियाँ बताता है, जिन्हें सुनकर हमें आत्मसुधार का अवसर मिलता है; वह बिना साबुन-पानी के स्वभाव निर्मल करता है।
- 1 mark
मुझे यह सलाह उचित लगती है, क्योंकि आलोचना से हम अपनी कमियाँ पहचानकर बेहतर इंसान बन सकते हैं। (विकल्प (2) में कविता की अंतिम पंक्तियों का प्रभाव और (3) में टैगोर की ईश्वर-निष्ठ प्रार्थना बनाम मीरा की कृष्ण-प्रेम भक्ति की तुलना लिखी जा सकती है।)
Answer: किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में; ऊपर (1) का उत्तर है।
Where the marks are
- कारण: निंदा के भय से बुरे कार्यों से बचाव (1 अंक)
- आत्मसुधार का अवसर (1 अंक)
- अपना मत और कारण (1 अंक)
Q13 · 6 marks · Writingराही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3x2=6)
- (1)3 marks
ठाकुर हरिनाम सिंह के तीनों लड़कों को एहसास था कि वे कलेक्टर के बेटे हैं। लेखक द्वारा ऐसा कहा जाना ठाकुर हरिनाम सिंह के तीनों बेटों और टोपी के विषय में किस विचारधारा को स्पष्ट करता है।'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर लिखिए।
OR
(2)3 marks"उनकी इस स्थिति में मुझे चिंतित कर दिया है। जैसे कोई नाव बीच मझधार में फँसी हो और उस पर सवार लोग चिल्ला कर भी अपनी रक्षा ना कर सकते हो क्योंकि उनकी चिल्लाहट दूर तक फैले सागर के बीच उठती गिरती लहरों में विलीन हो जाने की अतिरिक्त कर ही क्या सकती है।" 'हरिहर काका' पाठ से उद्धृत लेखक के इस कथन की संदर्भ सहित विवेचना कीजिए।
OR
(3)3 marks'सपनों के से दिन' पाठ के आधार पर बताइए कि स्कूल की छुट्टियों के शुरू और आखिरी दिनों में बच्चों की दृष्टि में क्या अंतर होता था? क्या यही स्थिति आपकी भी होती है? अपने विचार लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(1) ठाकुर हरिनाम सिंह के तीनों लड़के पिता के कलेक्टर होने के कारण घमंडी थे और अंग्रेज़ी बोलकर अपने को श्रेष्ठ समझते थे।
- 1 mark
इसके विपरीत टोपी भावुक और सरल हृदय था; यह अभिजात्य-अहंकार और सहज मानवीयता की टकराहट को दिखाता है।
- 1 mark
अतः लेखक ऊँच-नीच और सामंती सोच पर व्यंग्य करता है। (विकल्प (2): हरिहर काका का सिर उठाकर देखना और झुका लेना उनकी पीड़ा बताता है; गाँव में रहकर भी वे अकेले और असहाय हैं, मझधार में फँसी नाव जैसे। विकल्प (3): छुट्टियों के आरंभ में खेल-मस्ती, अंत में काम और पिटाई का डर।)
Answer: किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में; ऊपर (1) का उत्तर है।
Where the marks are
- पात्रों का घमंड और कलेक्टर होने का एहसास (1 अंक)
- टोपी की सरलता से तुलना (1 अंक)
- निष्कर्ष/विचारधारा (1 अंक)
Q14 · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए - (5x1=5)
- (1)0 marks
प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा
•मनुष्य प्रकृति का अंग •प्रकृति से खिलवाड़ •दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय OR
(2)0 marksजी ट्वेंटी और भारत
•जी 20 क्या है? •गठन का कारण •कार्यशैली और भारत की भूमिकाOR
(3)0 marksकरत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान
•सूक्ति का आशय •जीवन में अभ्यास का महत्व •सफलता का मूलमंत्र
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक) – (1) प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा: मनुष्य प्रकृति की गोद में जन्मता है और उसी से हवा, पानी, भोजन और आश्रय पाता है। वह प्रकृति का अंग है, उसका स्वामी नहीं। फिर भी लोभवश वह वनों को काटता, नदियों को प्रदूषित करता और पहाड़ों को खोखला करता है। इस खिलवाड़ के दुष्परिणाम बाढ़, सूखा, भूस्खलन, जलवायु-परिवर्तन और बढ़ती बीमारियों के रूप में सामने हैं। इन्हें दूर करने के लिए अधिक पेड़ लगाएँ, जल-बिजली बचाएँ, प्लास्टिक का प्रयोग घटाएँ और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाएँ। जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): वाक्य शुद्ध, वर्तनी और व्याकरण सही, भाषा सरल और प्रवाहपूर्ण हो; तीनों संकेत-बिंदुओं का क्रम से उपयोग हो।
- 2 marks
प्रस्तुति (2 अंक): एक ही अनुच्छेद में, लगभग 100 शब्दों में, शीर्षक सहित, भूमिका-विस्तार-निष्कर्ष के क्रम में लिखा हो।
(2) जी ट्वेंटी और भारत (वैकल्पिक नमूना): जी-20 विश्व की बीस प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का अंतर-सरकारी मंच है। इसका गठन 1999 की एशियाई आर्थिक मंदी के बाद वैश्विक आर्थिक स्थिरता और सहयोग के लिए हुआ। इसके सदस्य देश विश्व के अधिकांश व्यापार और जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह वार्षिक शिखर सम्मेलनों और मंत्रिस्तरीय बैठकों के माध्यम से सर्वसम्मति से निर्णय लेता है। भारत ने 2023 में अध्यक्षता की और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सूत्र के साथ विकासशील देशों की आवाज़ उठाई। अफ्रीकी संघ को सदस्यता दिलाना उसकी बड़ी सफलता रही।
(3) करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान (वैकल्पिक नमूना): इस सूक्ति का आशय है कि निरंतर अभ्यास से मंदबुद्धि व्यक्ति भी कुशल हो जाता है, जैसे कुएँ की जगत पर रस्सी के बार-बार आने-जाने से पत्थर पर भी निशान पड़ जाते हैं। जीवन में अभ्यास का बहुत महत्त्व है। खिलाड़ी, संगीतकार और विद्यार्थी अभ्यास से ही निपुण बनते हैं। अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन कार्य सरल लगने लगते हैं। इसलिए अभ्यास को सफलता का मूलमंत्र कहा गया है। हमें निराश हुए बिना लगातार परिश्रम करना चाहिए।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (ऊपर तीनों विषयों के नमूने; किसी एक पर लिखना है)।
Where the marks are
- तीनों संकेत-बिंदुओं पर सटीक विषयवस्तु (3 अंक)
- शुद्ध, सरल और प्रभावपूर्ण भाषा (1 अंक)
- शीर्षक, एक अनुच्छेद और शब्द-सीमा के साथ प्रस्तुति (2 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(1) आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो। (शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द) (5x1=5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ-अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक): सेवा में, / प्रधानाचार्य महोदय, / [विद्यालय का नाम व पता] / दिनांक: 10 मार्च 2024 / विषय: पुस्तकालय के लिए हिंदी की पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने हेतु निवेदन। / महोदय, ... अंत में: धन्यवाद सहित / आपके आज्ञाकारी शिष्य / रजत चट्टोपाध्याय एवं श्वेता चट्टोपाध्याय / सचिव, हिंदी संघ
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): सविनय निवेदन है कि हम हिंदी संघ के सचिव हैं। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी की पुस्तकें और पत्रिकाएँ बहुत कम हैं और जो हैं, वे पुरानी हो चुकी हैं। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ने की रुचि और भाषा-ज्ञान का विकास नहीं हो पा रहा। अतः आपसे निवेदन है कि प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, दिनकर आदि की श्रेष्ठ रचनाएँ, बाल-साहित्य तथा 'चंपक', 'नंदन', 'कादम्बिनी' जैसी पत्रिकाएँ मँगवाने की कृपा करें। इससे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और हिंदी संघ की गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): औपचारिक, शिष्ट और शुद्ध भाषा; वर्तनी की त्रुटि न हो।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): पत्र का सही क्रम, उचित अनुच्छेद-विभाजन और लगभग 100 शब्द।
Answer: प्रधानाचार्य को हिंदी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के निवेदन का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- प्रेषक-प्राप्तकर्ता, दिनांक, विषय, संबोधन और समापन की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- आवश्यकता बताकर पुस्तकों-पत्रिकाओं के लिए निवेदन (2 अंक)
- शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)
- क्रमबद्ध प्रस्तुति और शब्द-सीमा (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(2) आप शौर्य शर्मा /शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों। (शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ-अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक): सेवा में, / संपादक महोदय, / नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली। / दिनांक: 10 मार्च 2024 / विषय: सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के सुझाव। / महोदय, ... अंत में: धन्यवाद सहित / भवदीय / शौर्य शर्मा
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से मैं सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करना चाहता हूँ। प्रतिदिन अनेक लोग तेज़ गति, यातायात-नियमों की अनदेखी और शराब पीकर वाहन चलाने से जान गँवा देते हैं। इन्हें रोकने के लिए गति-सीमा का कड़ाई से पालन हो, हेलमेट और सीट-बेल्ट अनिवार्य हों, नाबालिगों को वाहन न दिए जाएँ और चालान-व्यवस्था सख्त हो। सड़कों के गड्ढे भरे जाएँ, उचित रोशनी और संकेतक लगें तथा स्कूलों में यातायात-शिक्षा दी जाए। आशा है आप इसे प्रकाशित करेंगे।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, शिष्ट और प्रभावी भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): सही प्रारूप, अनुच्छेद-विभाजन और लगभग 100 शब्द।
Answer: संपादक को सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के सुझावों वाला औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- औपचारिकताएँ: पता, दिनांक, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- समस्या का परिचय और व्यावहारिक सुझाव (2 अंक)
- शुद्ध भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति और शब्द-सीमा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(1) विद्यालय द्वारा चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विवरण सहित इसकी सूचना प्रदान कीजिए। (4x1=4)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): विद्यालय का नाम / सूचना / दिनांक: 10 मार्च 2024 / शीर्षक: चिकित्सा जाँच शिविर
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन 15 मार्च 2024 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय के सभागार में किया जाएगा। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की आँख, दाँत और सामान्य स्वास्थ्य की जाँच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा होगी। सभी विद्यार्थी अपनी पहचान-पत्र के साथ समय पर पहुँचें।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, स्पष्ट और शुद्ध भाषा; अंत में: अनुराग/अनुराधा, सचिव, स्वास्थ्य संगठन।
Answer: चिकित्सा जाँच शिविर की सूचना (लगभग 60 शब्द)।
Where the marks are
- सूचना का सही प्रारूप: नाम, दिनांक, शीर्षक, लेखक का पद (1 अंक)
- तिथि, समय, स्थान और शिविर का विवरण (2 अंक)
- शुद्ध संक्षिप्त भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(2) संस्कृति क्लब की ओर से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए तथा सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए अध्यक्ष की ओर से सूचना लिखिए। (4x1=4)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): विद्यालय का नाम / सूचना / दिनांक: 10 मार्च 2024 / शीर्षक: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): संस्कृति क्लब की ओर से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को बढ़ावा देने के लिए 20 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, गीत, वेशभूषा और व्यंजनों की प्रस्तुति होगी। इच्छुक विद्यार्थी 15 मार्च तक क्लब-प्रभारी के पास नाम दर्ज कराएँ और अपनी प्रतिभा दिखाकर देश की एकता के उत्सव में भाग लें।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध और प्रेरक भाषा; अंत में: अध्यक्ष, संस्कृति क्लब।
Answer: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना (लगभग 60 शब्द)।
Where the marks are
- सही सूचना-प्रारूप (1 अंक)
- कार्यक्रम का दिन, समय, स्थान, गतिविधियाँ और सहभागिता का आह्वान (2 अंक)
- शुद्ध भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(1) योग को बढ़ावा देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए। (3x1=3)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषयवस्तु (1 अंक): योग के लाभ: निरोग शरीर, शांत मन, तनाव से मुक्ति, एकाग्रता।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक और नारा बड़े अक्षरों में, संपर्क-विवरण अंत में।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) – नमूना विज्ञापन: योग अपनाएँ, जीवन सँवारें! रोज़ सिर्फ़ 30 मिनट योग करें और पाएँ निरोगी काया, शांत मन, तेज़ स्मरण-शक्ति तथा तनाव से मुक्ति। न दवा का खर्च, न किसी उपकरण की ज़रूरत। योग भगाए रोग, जगाए आत्मविश्वास! आइए, हमारे योग-केंद्र से जुड़िए। संपर्क: 98XXXXXXXX, प्रातः 6 से 8 बजे। स्वस्थ तन, स्वस्थ मन, स्वस्थ राष्ट्र।
Answer: योग को बढ़ावा देने वाला लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- योग के लाभ और आकर्षक संदेश (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति: शीर्षक, नारा, संपर्क (1 अंक)
- सरल, प्रभावी, शुद्ध भाषा (1 अंक)
OR
Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
(2) अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषयवस्तु (1 अंक): पोषक अनाज (श्री अन्न/मोटे अनाज) के लाभ: पौष्टिक, रेशेदार, कम पानी में उगने वाले, पर्यावरण-अनुकूल।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक, नारा और संपर्क-विवरण स्पष्ट रूप से।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) – नमूना विज्ञापन: अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023: खाएँ श्री अन्न, रहें प्रसन्न! ज्वार, बाजरा, रागी और कोदो अपनाएँ। ये प्रोटीन, फाइबर और खनिजों से भरपूर हैं, मधुमेह व मोटापे से बचाते हैं और कम पानी में उगकर धरती को भी बचाते हैं। स्वस्थ रहें, किसान को सशक्त बनाएँ। मोटा अनाज, पोषण का खज़ाना। संपर्क: कृषि विभाग।
Answer: पोषक अनाज वर्ष 2023 का लगभग 40 शब्दों का विज्ञापन।
Where the marks are
- पोषक अनाज के लाभ और संदेश (1 अंक)
- आकर्षक शीर्षक-नारा और संपर्क (1 अंक)
- शुद्ध प्रभावी भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingWriting
(1) 'पश्चाताप' विषय पर लघुकथा लगभग 100 शब्दों में लिखिए। (5x1=5)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): शीर्षक 'पश्चाताप' और कथा का कथानक-क्रम: आरंभ, विकास, चरमोत्कर्ष, अंत।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): रोहन अपने बीमार सहपाठी की मदद माँगने पर हर बार हँसकर टाल देता था। एक दिन परीक्षा में उसने उसकी कॉपी देखकर अपने अंक बढ़ा लिए और वह निर्दोष लड़का दंडित हुआ। घर लौटकर रोहन का मन बेचैन हो उठा। रात भर नींद न आई। सुबह उसने प्रधानाचार्य के सामने सच स्वीकार किया और अपने सहपाठी से क्षमा माँगी। दंड मिलने पर भी उसे सुकून था। उसने सीखा कि सच्चा पश्चाताप गलती सुधारने का साहस देता है।
- 2 marks
प्रस्तुति व भाषा (1+1 अंक): रोचक प्रवाह, संवाद या भाव-चित्रण, शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द और शिक्षाप्रद अंत।
Answer: 'पश्चाताप' पर लगभग 100 शब्दों की लघुकथा।
Where the marks are
- शीर्षक और कथा का सही प्रारूप (1 अंक)
- पश्चाताप की घटना, भाव और सीख (2 अंक)
- क्रमबद्ध प्रस्तुति (1 अंक)
- शुद्ध, प्रभावी भाषा (1 अंक)
OR
Q18(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(2) आपके बैंक खाते में गलती से 5000 रुपये की राशि अधिक आ गई है। इसकी जानकारी बैंक अधिकारी को ईमेल लिखकर दीजिए। (शब्द-सीमा लगभग 100शब्द)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): प्रति: प्रबंधक, [बैंक का नाम], शाखा-ईमेल / प्रेषक: [अपना ईमेल] / दिनांक: 10 मार्च 2024 / विषय: खाते में गलती से जमा 5000 रुपये के संबंध में / आदरणीय महोदय, ... अंत में: भवदीय, नाम, खाता संख्या, मोबाइल नंबर
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक): मैं आपकी शाखा का खाताधारक हूँ (खाता संख्या XXXX)। 9 मार्च 2024 को मेरे खाते में किसी अज्ञात स्रोत से 5000 रुपये अधिक जमा हो गए हैं, जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है। मैं यह राशि अपने उपयोग में नहीं लाऊँगा। कृपया जाँच कर इसे सही खाते में वापस भेज दें या मुझे आवश्यक प्रक्रिया बताएँ। मैं पूरा सहयोग करूँगा। मुझे विश्वास है कि आप शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
- 2 marks
प्रस्तुति व भाषा (1+1 अंक): ई-मेल का सही प्रारूप, अनुच्छेद-विभाजन, शिष्ट और शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द।
Answer: बैंक अधिकारी को अतिरिक्त 5000 रुपये की सूचना देने वाला ई-मेल।
Where the marks are
- प्रति, प्रेषक, विषय, संबोधन, समापन की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- गलती से आई राशि की जानकारी और वापसी का अनुरोध (2 अंक)
- क्रमबद्ध प्रस्तुति (1 अंक)
- शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)
Source: official sample paper, cbseacademic.nic.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.