CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/5/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए : (5×1=5)
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हल्के-हल्के झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था।
- (i)1 mark
लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ?
- (A)टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है।
- (B)टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं।
- (C)टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है।
- (D)टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है।
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता।
कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (C)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iii)1 mark
भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब :
- (A)छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता।
- (B)वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता।
- (C)टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता।
- (D)पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता।
- (iv)1 mark
छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ?
- (A)बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
- (B)बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
- (C)प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
- (D)दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
- (v)1 mark
गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I: 1. सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती। 2. नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता। 3. मोह-माया का बंधन
स्तंभ-II: (I) खेलकूद से प्रेम (II) कथानायक (III) बड़े भाई साहब
विकल्प :- (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (B)1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (C)1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (D)1-(I), 2-(III), 3-(II)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
अनुच्छेद की पहली पंक्ति पर ध्यान दीजिए।
Hint 2
स्तंभ-मिलान में पहले देखिए कि कथन किस पात्र पर लागू होता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) टाइम-टेबिल सब बना लेते हैं, पर उसके अनुसार चलना सबके बस की बात नहीं। (B)
- 1 mark
(ii) कथन और कारण दोनों सही हैं। मैदान का आकर्षण ही छोटे भाई के सब भूल जाने का कारण है। (D)
- 1 mark
(iii) जब छोटा भाई टाइम-टेबिल और पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता, तब भाई साहब को उपदेश का अवसर मिलता। (C)
- 1 mark
(iv) वह बड़े भाई की डाँट-फटकार के भय से उनसे दूर रहता था। (A)
- 1 mark
(v) नंगी तलवार लटकना कथानायक (II) की स्थिति है। नसीहत देना भाई साहब (III) का काम है। मोह-माया खेलकूद से प्रेम (I) है। अतः (B)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) A; (v) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Revise the chapter
- Chapter: प्रेमचंद – बड़े भाई साहब (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from प्रेमचंद – बड़े भाई साहब
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
- 2023 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q11 · 6 marksगद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- 2023 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q11 · 6 marksनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.