Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024 (session 2023-24)

CBSE Class 10 Hindi Course A: 2024 board paper, set 3/3/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_3_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10खंड-अ: बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न (Q.1-10, कुल 10 प्रश्न, 44 उप-प्रश्न; 40 उप-प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य हैं)
B11-17खंड-ब: वर्णनात्मक प्रश्न (Q.11-17)

Instructions in brief: सभी 17 प्रश्न अनिवार्य हैं; खंड-अ में बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न, खंड-ब में वर्णनात्मक प्रश्न; कुछ प्रश्नों में 'चार/तीन/दो में से किन्हीं' तथा प्रश्न 15, 16, 17 में 'अथवा' का विकल्प है; प्रश्न 14 में तीन विषयों में से किसी एक पर लेखन है।

Section A

खंड-अ: बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न (Q.1-10, कुल 10 प्रश्न, 44 उप-प्रश्न; 40 उप-प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य हैं)

  1. Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    उन्नीसवीं सदी में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी मनोचिकित्सक हुए एमिल कुए। उन्होंने आत्म-सम्मोहन के आधार पर स्वास्थ्य लाभ की एक नई विधि की खोज की थी जो खूब चर्चित हुई। उनका सूत्र था – 'दिन-ब-दिन मैं बेहतर, और बेहतर होता जा रहा हूँ।' यह एक प्रयोग था जो ध्यान के नियम पर आधारित था। कुए ने हज़ारों लोगों को इस वाक्य को बार-बार दोहराने के लिए कहकर ठीक किया। जब भी किसी विचार पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है तो यह स्वत: उसे जीवंत बना देता है। विचार इतना प्रभावशाली होता है कि शरीर उसका अनुसरण करता है और वही भाव महसूस करने लगता है।

    विचार और शरीर बहुत गहराई से जुड़े हैं। अधिकांश लोग दुःख में जीते हैं या बीमारी को आश्रय देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है। हमारा अचेतन मन जो कुल मन का 90 प्रतिशत हिस्सा होता है, हमारे विचारों को साकार करता है। यदि हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे, तो सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगा और यदि हम नकारात्मकता से भरे रहेंगे, तो बीमारी पैदा करके वह हमारा समर्थन करेगा। एक बार जब इसे पूरी तरह से समझ लिया जाता है तो हम शरीर व मन में स्वस्थ तरंगें पैदा करके अपनी बीमारियों को काफ़ी हद तक ठीक कर सकते हैं।

    जब शारीरिक और मानसिक घाव भर जाते हैं, तब व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कई बीमारियाँ शारीरिक से अधिक मानसिक होती हैं। लोग आस-पास की दवा की दुकान से दवाएँ तो खरीदते हैं पर स्वास्थ्य क्लब में जाकर स्वस्थ रहने की कला नहीं सीखते। लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं। स्वास्थ्य को आदत बनानी चाहिए।

    1. (i)

      'हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे तो मन सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा।' – पंक्ति का आशय है –

      1. (A)स्वस्थ मन से खेती करने पर अच्छी फसल होगी।
      2. (B)स्वस्थ मन से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी।
      3. (C)स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन आवश्यक है।
      4. (D)स्वस्थ विचार ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
      1 mark
    2. (ii)

      इस गद्यांश के अनुसार, नकारात्मक विचार जन्म देते हैं –

      1. (A)उदासी
      2. (B)एकाकीपन
      3. (C)असफलता
      4. (D)बीमारी
      1 mark
    3. (iii)

      हमारे विचारों को साकार रूप देने का कार्य किया जाता है –

      1. (A)मस्तिष्क द्वारा
      2. (B)चेतन मन द्वारा
      3. (C)अचेतन मन द्वारा
      4. (D)कर्मेन्द्रियों द्वारा
      1 mark
    4. (iv)

      'लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं' – से क्या अभिप्राय है ?

      1. (A)लोग स्वस्थ रहने से अधिक बीमारी से बचने के तरीके ढूँढ़ते हैं।
      2. (B)लोग चिकित्सा में पैसा खर्च करते हैं स्वास्थ्य सुधार के तरीकों में नहीं।
      3. (C)इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ ढूँढ़ते हैं।
      4. (D)स्वास्थ्य बीमा न कराके लोग चिकित्सा में निवेश करते हैं।
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
      कथन : वर्तमान समय में लोगों के जीवन में एकाकीपन बढ़ रहा है।
      कारण : लोगों ने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है।

      1. (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
      2. (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
      3. (C)कथन सही है, किंतु कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गद्यांश कहता है कि स्वस्थ विचारों की खेती से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और शरीर विचार का अनुसरण करता है। इसलिए आशय है कि स्वस्थ विचार ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) नकारात्मकता से भरे रहने पर अचेतन मन 'बीमारी पैदा करके' समर्थन करता है। अतः नकारात्मक विचार बीमारी को जन्म देते हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) अचेतन मन कुल मन का 90 प्रतिशत है और वही हमारे विचारों को साकार करता है। उत्तर (C)।

      1 mark
    4. (iv) लोग दवाइयों और इलाज पर खर्च करते हैं, पर स्वस्थ रहने की कला नहीं सीखते। यही भाव विकल्प (B) में है।

      1 mark
    5. (v) गद्यांश में निराशावादी रवैये की बात है, पर एकाकीपन बढ़ने का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए कथन गलत है और कारण सही है। उत्तर (B)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) B

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
    • (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (iv) सही विकल्प B (1 अंक)
    • (v) सही विकल्प B (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    निर्मल तेरा नीर, अमृत के सम उत्तम है,
    शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है,
    षट्ऋतुओं का विविध दृश्य युत अद्भुत क्रम है,
    हरियाली फ़र्श नहीं मख़मल से कम है,
    शुचि-सुधा सींचता रात में, तुझ पर चंद्रप्रकाश है।
    हे मातृभूमि, दिन में तरणि, करता तम का नाश है।
    सुरभित, सुंदर सुखद सुमन तुझ पर खिलते हैं,
    भाँति-भाँति के सरस, सुधोपम फल मिलते हैं,
    औषधियाँ हैं प्राप्त एक से एक निराली,
    खानें शोभित कहीं धातु वर रत्नों वाली,
    जो आवश्यक होते हमें, मिलते सभी पदार्थ हैं।
    हे मातृभूमि वसुधा, धरा, तेरे नाम यथार्थ हैं।

    क्षमामयी, दयामयी है, तू क्षेममयी है,
    सुधामयी, वात्सल्यमयी तू प्रेममयी है,
    विभवशालिनी, विश्वपालिनी, दुखहर्त्री है,
    हे शरणदायिनी देवि, तू करती सबका त्राण है।
    हे मातृभूमि, संतान हम, तू जननी, तू प्राण है।

    1. (i)

      पद्यांश में मातृभूमि की किस विशेषता का उल्लेख नहीं है ?

      1. (A)प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है।
      2. (B)प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।
      3. (C)माँ के समान पालन करने वाली है।
      4. (D)शांति और सुखों की वर्षा करने वाली है।
      1 mark
    2. (ii)

      शीतल-सुगंधित पवन व्यक्ति पर क्या प्रभाव डालता है ?

      1. (A)वह उसकी श्रम करने की क्षमता हर लेता है।
      2. (B)वह उसे श्रम करने से रोक लेता है।
      3. (C)वह उसे विश्राम करने पर विवश कर देता है।
      4. (D)वह उसकी थकान को दूर भगा देता है।
      1 mark
    3. (iii)

      धरती की 'हरियाली' की तुलना किससे की गई है ?

      1. (A)कोमल-मख़मली कपड़े से
      2. (B)कोमल-समतल धरा से
      3. (C)रंग-बिरंगे कपड़े से
      4. (D)हरी-भरी धरा से
      1 mark
    4. (iv)

      कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
      कथन : धरती को जननी कहा गया है।
      कारण : धरती से प्राप्त जल अमृत समान होता है।

      1. (A)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
      2. (B)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन कारण की सही व्याख्या है।
      4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
      1 mark
    5. (v)

      'दिन में तरणि, करता तम का नाश है।' – इस पंक्ति का आशय है :

      1. (A)यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं।
      2. (B)यहाँ पड़ने वाली तेज रोशनी भीषण कष्ट का कारण है।
      3. (C)मातृभूमि अपने तम का स्वयं ही नाश करती है।
      4. (D)मातृभूमि किसी भी तरह के तम से पूर्णतः मुक्त है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पद्यांश में सुंदरता, संसाधन और माँ जैसे पालन का वर्णन है, पर शांति और सुखों की वर्षा का उल्लेख नहीं है। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) 'शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है' का अर्थ है कि पवन थकान दूर करता है। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) 'हरियाली फ़र्श नहीं मख़मल से कम है' में हरियाली की तुलना कोमल मख़मली कपड़े से की गई है। उत्तर (A)।

      1 mark
    4. (iv) धरती को जननी कहा गया है और उसका जल अमृत समान है, दोनों कथन सही हैं। पर जल का अमृत होना धरती के जननी होने की सही व्याख्या नहीं है। उत्तर (D)।

      1 mark
    5. (v) सूर्य दिन में अंधकार का नाश करता है, यानी यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं। उत्तर (A)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) D; (iii) A; (iv) D; (v) A

    Where the marks are

    • (i) D (1 अंक)
    • (ii) D (1 अंक)
    • (iii) A (1 अंक)
    • (iv) D (1 अंक)
    • (v) A (1 अंक)

    Open Q2 on its own page

  3. Q3 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं, वे दो शब्द हैं सभ्यता और संस्कृति ।' इस वाक्य का रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद होगा –

      1. (A)संयुक्त वाक्य
      2. (B)साधारण वाक्य
      3. (C)सरल वाक्य
      4. (D)मिश्र वाक्य
      1 mark
    2. (ii)

      'आग का आविष्कार जिस आदमी ने किया होगा, वह महान आविष्कर्ता होगा ।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –

      1. (A)जिसने आग का आविष्कार किया वह महान आविष्कर्ता होगा।
      2. (B)आग का आविष्कार करने वाला व्यक्ति महान आविष्कर्ता रहा होगा।
      3. (C)वह महान आविष्कर्ता होगा जिसने आग का आविष्कार किया होगा।
      4. (D)आग का आविष्कार करने वाला जो भी हो कोई महान व्यक्ति था।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
      (1) लेखक को संस्कृति का बँटवारा करने वाले लोगों पर आश्चर्य होता है।
      (2) जिसे बाज़ार कहा जाऱ सके वैसा उस कस्बे में एक ही बाज़ार था।
      (3) मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती है लेकिन चरमा तो बदल ही सकती है।
      (4) उसने दुकान के नीचे पान थूका और अपनी काली-लाल बत्तीसी दिखाकर बोला।

      1. (A)(1) और (2) सही हैं।
      2. (B)(2) और (3) सही हैं।
      3. (C)(3) और (4) सही हैं।
      4. (D)(1) और (4) सही हैं।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :

      1. (A)असहयोग आंदोलन के प्रभाव से शिवपूजन सहाय ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
      2. (B)उनकी रचनाओं में लोकजीवन और लोकसंस्कृति के प्रसंग सहज ही मिल जाते हैं।
      3. (C)उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की और बनारस में नकलनवीस की नौकरी की।
      4. (D)शिवपूजन सहाय का जन्म जिस गाँव में हुआ था, वह बिहार में है।
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :

      स्तंभ – 1स्तंभ – 2
      (1)जैसे ही मैं वहाँ पहुँचा वह चला गया।(I)संयुक्त वाक्य
      (2)मैं वहाँ पहुँचा और वह चला गया।(II)सरल वाक्य
      (3)मेरे वहाँ पहुँचते ही वह चला गया।(III)मिश्र वाक्य
      1. (A)(1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
      2. (B)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
      3. (C)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
      4. (D)(1) – (III); (2) – (I); (3) – (II)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) इसमें एक प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य 'जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं' है, इसलिए मिश्र वाक्य। (D)

      1 mark
    2. (ii) आश्रित उपवाक्य को शब्द-समूह बनाकर 'आग का आविष्कार करने वाला व्यक्ति महान आविष्कर्ता रहा होगा' सरल वाक्य बनता है। (B)

      1 mark
    3. (iii) वाक्य (3) में 'लेकिन' और (4) में 'और' से दो स्वतंत्र उपवाक्य जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य (3) और (4) हैं। (C)

      1 mark
    4. (iv) विकल्प D में 'जिस गाँव में' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य। (D)

      1 mark
    5. (v) (1) 'जैसे ही' से आश्रित उपवाक्य, इसलिए मिश्र (III); (2) 'और' से संयुक्त (I); (3) एक उपवाक्य, इसलिए सरल (II)। (D)

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) D

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'निराला ने फागुन के प्रभाव को अभिव्यक्त किया है।' वाक्य में वाच्य है –

      1. (A)कर्मवाच्य
      2. (B)भाववाच्य
      3. (C)कर्तृवाच्य
      4. (D)कर्मवाच्य और कर्तृवाच्य दोनों
      1 mark
    2. (ii)

      'माँ द्वारा बेटी को परंपरा से हटकर सीख दी गई है।' उदाहरण है –

      1. (A)कर्तावाच्य का
      2. (B)कर्मवाच्य का
      3. (C)कर्तृवाच्य का
      4. (D)भाववाच्य का
      1 mark
    3. (iii)

      'पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन रहे थे ।' इसका कर्मवाच्य होगा –

      1. (A)पिताजी ने हम सबकी बात ध्यान से सुनी।
      2. (B)पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुनते थे।
      3. (C)पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन पाते थे।
      4. (D)पिताजी द्वारा हम सबकी बात ध्यान से सुनी जा रही थी।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण नहीं है :
      (1) मुझसे इतने ऊँचे से कैसे कूदा जाएगा ?
      (2) वह फुटबॉल नहीं खेलता।
      (3) तुमसे अब खेला नहीं जाता।
      (4) वह रोज पढ़ने जाती है।

      1. (A)(1) और (2)
      2. (B)(3) और (4)
      3. (C)(2) और (4)
      4. (D)(1) और (3)
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए –

      स्तंभ – 1स्तंभ – 2
      (1)अब उनसे टहला नहीं जाता।(I)कर्तृवाच्य
      (2)उससे गीत नहीं गाया गया।(II)भाववाच्य
      (3)मैंने एक लंबी कविता लिखी।(III)कर्मवाच्य
      1. (A)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
      2. (B)(1) – (I); (2) – (II); (3) – (III)
      3. (C)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
      4. (D)(1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कर्ता 'निराला' प्रधान है और क्रिया कर्ता के अनुसार चलती है, इसलिए कर्तृवाच्य। (C)

      1 mark
    2. (ii) 'माँ द्वारा ... सीख दी गई' में कर्म प्रधान है, इसलिए कर्मवाच्य। (B)

      1 mark
    3. (iii) कर्मवाच्य में कर्ता के साथ 'द्वारा' आता है और क्रिया कर्म के अनुसार चलती है: 'पिताजी द्वारा हम सबकी बात ध्यान से सुनी जा रही थी'। (D)

      1 mark
    4. (iv) (1) और (3) में असमर्थता या निषेध के साथ भाववाच्य है; (2) और (4) कर्तृवाच्य हैं, इसलिए भाववाच्य नहीं हैं (2) और (4)। (C)

      1 mark
    5. (v) (1) भाववाच्य (II); (2) कर्मवाच्य (III); (3) कर्तृवाच्य (I)। (A)

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) A

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'शर्माजी उसकी बातें सुनकर ठहाके मारकर हँसने लगे ।' रेखांकित पद का परिचय होगा –

      1. (A)रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
      2. (B)कालवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
      3. (C)स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
      4. (D)परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
      1 mark
    2. (ii)

      'मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –

      1. (A)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
      2. (B)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
      3. (C)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
      4. (D)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में कालवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है ?

      1. (A)महावीर प्रसाद आज सुबह-सुबह गाँव चले गए।
      2. (B)उसका संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदल गया।
      3. (C)थके होने के कारण बच्चे जल्दी सो गए।
      4. (D)यह गलत परंपरा तत्काल खत्म होनी चाहिए।
      1 mark
    4. (iv)

      'भानपुरा से मेरी यादों का सिलसिला शुरू होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –

      1. (A)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
      2. (B)पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
      3. (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
      4. (D)सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
      1 mark
    5. (v)

      'मैं भी वहाँ रुककर उन्हें सुनना चाहती थी ।' रेखांकित पद का परिचय है –

      1. (A)मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      2. (B)अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      3. (C)उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      4. (D)सार्वनामिक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'ठहाके मारकर' हँसने का ढंग बताता है, इसलिए रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' की विशेषता। (A)

      1 mark
    2. (ii) 'मनुष्य' जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग है और 'के' से संबंध कारक है। (D)

      1 mark
    3. (iii) 'धीरे-धीरे' रीतिवाचक है, कालवाचक नहीं। अन्य वाक्यों में आज, सुबह-सुबह, जल्दी, तत्काल कालवाचक हैं। (B)

      1 mark
    4. (iv) 'मेरी' 'यादों' की विशेषता बताता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण; यादें बहुवचन, स्त्रीलिंग हैं और 'यादों' विशेष्य है। (D)

      1 mark
    5. (v) 'मैं' उत्तमपुरुष सर्वनाम है; 'चाहती थी' से स्त्रीलिंग, एकवचन और कर्ता कारक। (C)

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) D; (v) C

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'हनुमान की पूँछ में लगन न पाई आग । लंका सिगरी जल गई, गए निसाचर भाग ।।' इस पंक्ति में अलंकार है –

      1. (A)उत्प्रेक्षा
      2. (B)अतिशयोक्ति
      3. (C)यमक
      4. (D)श्लेष
      1 mark
    2. (ii)

      'जो नत हुआ वह मृत हुआ, ज्यों वृंत से झर कर कुसुम ।' इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –

      1. (A)अतिशयोक्ति
      2. (B)यमक
      3. (C)श्लेष
      4. (D)उत्प्रेक्षा
      1 mark
    3. (iii)

      'लेटी है श्रांत-क्लांत, निश्चल !
      तापस बाला गंगा निर्मल ।'
      – इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है ?

      1. (A)यमक
      2. (B)श्लेष
      3. (C)उत्प्रेक्षा
      4. (D)मानवीकरण
      1 mark
    4. (iv)

      'मेरी भव-बाधा हरौ राधा नागरि सोइ ।
      जा तन की झाईं परै स्याम हरित दुति होइ ।।'
      – इन काव्य पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?

      1. (A)मानवीकरण
      2. (B)उत्प्रेक्षा
      3. (C)श्लेष
      4. (D)यमक
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन सी काव्य-पंक्ति उत्प्रेक्षा अलंकार का उदाहरण है ?

      1. (A)धँस गए धरा में सभय शाल
      2. (B)सूरदास अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी ।
      3. (C)पानी गए न उबरै मोती मानुष चून ।
      4. (D)पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पूँछ में आग लगने से पहले ही लंका जल जाने का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन अतिशयोक्ति है। (B)

      1 mark
    2. (ii) 'ज्यों वृंत से झर कर कुसुम' में संभावना या कल्पना है, इसलिए उत्प्रेक्षा। (D)

      1 mark
    3. (iii) गंगा को तापस बाला मानकर चेतन जैसा वर्णन किया गया है, इसलिए मानवीकरण। (D)

      1 mark
    4. (iv) 'हरित' के अनेक अर्थ (हरा, प्रसन्न, दूर करना) हैं, एक शब्द से कई अर्थ निकलते हैं, इसलिए श्लेष। (C)

      1 mark
    5. (v) 'गुर चाँटी ज्यौं पागी' में 'ज्यौं' वाचक शब्द से उत्प्रेक्षा है। (B)

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) D; (iii) D; (iv) C; (v) B

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत

    निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

    कार्तिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं, जो फागुन तक चला करतीं। इन दिनों वह सबेरे ही उठते। न जाने किस वक्त जगकर वह नदी-स्नान को जाते-गाँव से दो मील दूर। वहाँ से नहा-धोकर लौटते और गाँव के बाहर ही, पोखरे के ऊँचे भिंडे पर, अपनी खँजड़ी लेकर जा बैठते और अपने गाने टेरने लगते। मैं शुरू से ही देर तक सोनेवाला हूँ, किंतु, एक दिन, माघ की उस दाँत किटकिटानेवाली भोर में भी, उनका संगीत मुझे पोखर पर ले गया था। अभी आसमान के तारों के दीपक बुझे नहीं थे। हाँ, पूरब में लोहा लग गई थी जिसकी लालिमा को शुक्र तारा और बढ़ा रहा था। खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था। सारा वातावरण अजीब रहस्य से आवृत्त मालूम पड़ता था। उस रहस्यमय वातावरण में एक कुश की चटाई पर पूरब मुँह, काली कमली ओढ़े, बालगोबिन भगत अपनी खँजड़ी लिए बैठे थे। उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था। उनकी अँगुलियाँ खँजड़ी पर लगातार चल रही थीं। गाते-गाते इतने मस्त हो जाते, इतने सुरूर में आते, उत्तेजित हो उठते कि मालूम होता, अब खड़े हो जाएँगे। कमली तो बार-बार सिर से नीचे सरक जाती। मैं जाड़े से कँपकँपा रहा था। किंतु तारे की छाँव में भी उनके मस्तक के श्रमबिंदु, जब-तब, चमक ही पड़ते।

    1. (i)

      प्रभातियाँ किस समय गाया जाने वाला गीत है ?

      1. (A)भोर
      2. (B)संध्या
      3. (C)मध्याह्न
      4. (D)अपराह्न
      1 mark
    2. (ii)

      'उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था ।' – का आशय है :

      1. (A)वह एक के बाद एक गीत गाए जा रहे थे।
      2. (B)वह लगातार प्रवचन दिए जा रहे थे।
      3. (C)वह लगातार लोगों को आशीर्वचन दे रहे थे।
      4. (D)वह किसी से लगातार बातें किए जा रहे थे।
      1 mark
    3. (iii)

      गद्यांश में किस ऋतु का उल्लेख है ?

      1. (A)वसंत ऋतु
      2. (B)ग्रीष्म ऋतु
      3. (C)शीत ऋतु
      4. (D)वर्षा ऋतु
      1 mark
    4. (iv)

      बालगोबिन की प्रभातियाँ कब तक चला करती थीं ?

      1. (A)फाल्गुन से कार्तिक तक
      2. (B)कार्तिक से फाल्गुन तक
      3. (C)फाल्गुन से आषाढ़ तक
      4. (D)कार्तिक से चैत्र तक
      1 mark
    5. (v)

      भगत गाँव के बाहर पोखरे के ऊँचे भिंडे पर क्यों गाया करते थे ? अनुपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –

      1. (A)शांत और प्राकृतिक वातावरण के कारण।
      2. (B)ताकि गाँववाले को परेशानी न हो।
      3. (C)गाँव में अधिक शोर की मनाही थी।
      4. (D)उन्हें उस स्थान पर रोज़ गाने की आदत थी।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) प्रभातियाँ सुबह के समय गाए जाने वाले गीत हैं, इसलिए भोर। (A)

      1 mark
    2. (ii) शब्दों का ताँता लगने का अर्थ है कि भगत एक के बाद एक गीत गाए जा रहे थे। (A)

      1 mark
    3. (iii) माघ की दाँत किटकिटाने वाली भोर और जाड़े का वर्णन है, इसलिए शीत ऋतु। (C)

      1 mark
    4. (iv) गद्यांश के प्रारंभ में लिखा है कि कार्तिक से प्रभातियाँ शुरू होकर फागुन तक चलती थीं। (B)

      1 mark
    5. (v) गद्यांश में गाँव में शोर की मनाही का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए अनुपयुक्त विकल्प (C)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) C

    Where the marks are

    • (i) A (1 अंक)
    • (ii) A (1 अंक)
    • (iii) C (1 अंक)
    • (iv) B (1 अंक)
    • (v) C (1 अंक)

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · MCQयतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत

    गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      बिस्मिल्ला खाँ अपनी दुआओं में क्या माँगा करते थे ?

      1. (A)अपने सुरों की सलामती
      2. (B)जन्मभूमि काशी का सौहार्द
      3. (C)विविध संप्रदायों में भाईचारा
      4. (D)पूरे देश की सलामती
      1 mark
    2. (ii)

      नेताजी की मूर्ति पर लगे सरकंडे के चश्मे को देखकर हालदार साहब की आँखें क्यों भर आईं ?

      1. (A)सरकंडे से बना चश्मा उन्हें नेताजी की गरिमा के अनुरूप नहीं लगा।
      2. (B)नेताजी की मूर्ति के हिसाब से चश्मे का स्वरूप सही नहीं था।
      3. (C)चश्मे को देखकर उन्हें कैप्टन की याद आ गई थी।
      4. (D)बच्चों में नेताजी के प्रति सम्मान और देशभक्ति देखकर वे भावुक हो गए।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) बिस्मिल्ला खाँ पाँचों वक्त की नमाज़ में सच्चे सुर की नेमत माँगते थे, यानी अपने सुरों की सलामती। (A)

      1 mark
    2. (ii) बच्चों द्वारा सरकंडे का चश्मा लगाने से नेताजी के प्रति उनका सम्मान और देशभक्ति देखकर हालदार साहब भावुक हो गए। (D)

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) D

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प A (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प D (1 अंक)

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

    निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

    नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
    आयेसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
    सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
    सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
    सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ॥
    सुनि मुनि बचन लखन मुसकाने । बोले परसुधरहि अवमाने ॥
    बहु धनुही तोरी लरिकाईं । कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥
    येहि धनु पर ममता केहि हेतू । सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥

    1. (i)

      राम ने स्वयं को परशुराम का सेवक क्यों बताया ?

      1. (A)वे परशुराम के क्रोध से डर गए थे।
      2. (B)वे परशुराम का क्रोध शांत करना चाहते थे।
      3. (C)वे उनसे उम्र में बहुत ही छोटे थे।
      4. (D)वे व्यंग्य में उनसे ऐसा कह रहे थे।
      1 mark
    2. (ii)

      परशुराम के क्रोध का क्या कारण था ?

      1. (A)सभा में उन्हें न बुलाया जाना।
      2. (B)उनके गुरु शिव का धनुष टूटना।
      3. (C)लक्ष्मण की धृष्टता से भरी बातें।
      4. (D)राम की अभिमान से भरी बातें।
      1 mark
    3. (iii)

      लक्ष्मण ने शिवधनुष की तुलना अन्य धनुषों से क्यों की ?

      1. (A)परशुराम का क्रोध शांत करने के लिए।
      2. (B)परशुराम का क्रोध और भड़काने के लिए।
      3. (C)परशुराम के प्रति अपने व्यंग्यात्मक लहजे के कारण।
      4. (D)शिवधनुष का अन्य धनुषों के जैसा होने के कारण।
      1 mark
    4. (iv)

      परशुराम की बातें सुनकर लक्ष्मण मुसकुराने क्यों लगे ?

      1. (A)स्वयं पर नियंत्रण न रखने के कारण
      2. (B)परशुराम के क्रोध को गंभीरता से न लेने के कारण
      3. (C)परशुराम के क्रोध को भड़काने के लिए
      4. (D)परशुराम के आत्मप्रशंसात्मक वचनों को सुनकर
      1 mark
    5. (v)

      परशुराम ने राम के विनम्र वचनों का उत्तर कैसे दिया ?

      1. (A)विनम्रतापूर्वक
      2. (B)क्रोधपूर्वक
      3. (C)शांतिपूर्वक
      4. (D)तटस्थ भाव
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) राम स्वयं को सेवक बताकर परशुराम का क्रोध शांत करना चाहते थे। (B)

      1 mark
    2. (ii) परशुराम के क्रोध का कारण उनके गुरु शिव का धनुष टूटना था। (B)

      1 mark
    3. (iii) बहुत-से धनुष बचपन में तोड़ने की बात लक्ष्मण ने व्यंग्यात्मक लहजे में कही। (C)

      1 mark
    4. (iv) परशुराम की आत्मप्रशंसा भरी बातें सुनकर लक्ष्मण मुसकुराए। (D)

      1 mark
    5. (v) राम के विनम्र वचन सुनकर परशुराम ने क्रोध से उत्तर दिया। (B)

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) B

    Where the marks are

    • (i) B (1 अंक)
    • (ii) B (1 अंक)
    • (iii) C (1 अंक)
    • (iv) D (1 अंक)
    • (v) B (1 अंक)

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · MCQसूरदास – पद

    पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      सूरदास के पदों में उद्धव की तुलना किसने नहीं की गई है ?

      1. (A)तेल की गगरी
      2. (B)हारिल पक्षी की लकड़ी
      3. (C)मधुकर
      4. (D)कमलपात (कमल-पात)
      1 mark
    2. (ii)

      'यह दंतुरित मुसकान' में बच्चे के धूल-धूसरित शरीर को देखकर पिता को कैसे लगता है ?

      1. (A)जैसे झोपड़ी कमल के फूल में रूपांतरित हो गई हो।
      2. (B)जैसे झोपड़ी में कमल का फूल खिल गया हो।
      3. (C)जैसे झोपड़ी के चारों ओर कमल खिल गए हों।
      4. (D)जैसे चारों तरफ कीचड़ और झोपड़ी कमल का फूल हो।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) सूरदास के पदों में उद्धव की तुलना तेल की गगरी, मधुकर और कमल-पात से की गई है, हारिल की लकड़ी से नहीं, क्योंकि वह गोपियों की कृष्ण के प्रति दृढ़ता का प्रतीक है। (B)

      1 mark
    2. (ii) धूल-धूसरित शिशु को देखकर कवि को लगता है जैसे झोपड़ी में कमल का फूल खिल गया हो। (B)

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प B (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प B (1 अंक)

    Open Q10 on its own page

Section B

खंड-ब: वर्णनात्मक प्रश्न (Q.11-17)

  1. Q11 · 6 marks · Short answerयतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत

    गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)

    1. (क)

      'नौबतखाने में इबादत' पाठ में काशी को संस्कृति की पाठशाला क्यों कहा गया है ?

      2 marks
    2. (ख)

      'लखनवी अंदाज़' पाठ में 'लेखक नवाब साहब के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित थे ।' – इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए ।

      2 marks
    3. (ग)

      मानव की आरंभिक खोजों यथा आग, पहिया आदि की खोज के पीछे क्या प्रेरणा रही होगी ? 'संस्कृति' पाठ के आधार पर लिखिए ।

      2 marks
    4. (घ)

      'जीवन में सफल होने के लिए बाहरी रंग-रूप ही महत्वपूर्ण नहीं हैं ।' 'एक कहानी यह भी' के आधार पर तर्कसंगत उत्तर दीजिए ।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) काशी प्राचीन नगरी है, जो शास्त्रों में आनंद-कानन के नाम से प्रतिष्ठित है। यहाँ गंगा-जमुनी संस्कृति और संगीत, साहित्य व अदब की समृद्ध परंपरा रही है। पं. कंठे महाराज, विद्याधरी और बिस्मिल्ला खाँ जैसी विभूतियाँ यहाँ रहीं, इसलिए इसे संस्कृति की पाठशाला कहा गया (कोई दो बिंदु)।

      2 marks
    2. (ख) लेखक ने नवाब साहब को देखे बिना ही धारणा बना ली कि वे खीरे के साथ देखे जाने के संकोच में होंगे और मध्यम दर्जे में सफ़र करते देखे जाने में भी संकोच करेंगे। अपरिचित होकर भी ऐसी राय बनाना उनका पूर्वग्रह था।

      2 marks
    3. (ग) आग और पहिये जैसी खोजों के पीछे आत्मरक्षा और सुरक्षा की प्रेरणा रही होगी। साथ ही आरामदायक जीवन की इच्छा और लोक कल्याण की भावना भी रही होगी (कोई दो प्रेरणाएँ)।

      2 marks
    4. (घ) लेखिका साधारण रूप-रंग की थीं और पिता गोरी बहन से तुलना करते थे। फिर भी वे अपने गुणों और स्वतंत्र निर्णयों से प्रसिद्ध लेखिका बनीं और आंदोलनों में सक्रिय रहीं। इससे सिद्ध होता है कि सफलता के लिए बाहरी रंग-रूप नहीं, व्यक्तित्व और योग्यता महत्त्वपूर्ण हैं।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन उपभागों के उत्तर: (क) आनंद-कानन, गंगा-जमुनी संस्कृति, संगीत-साहित्य परंपरा; (ख) देखे बिना पूर्वग्रह; (ग) आत्मरक्षा, आरामदायक जीवन, लोक कल्याण; (घ) व्यक्तित्व और गुण रंग-रूप से बड़े हैं

    Where the marks are

    • (क) कोई दो उपयुक्त बिंदु (1+1 = 2 अंक)
    • (ख) पूर्वग्रह का भाव और कारण (2 अंक)
    • (ग) कोई दो प्रेरणाएँ (1+1 = 2 अंक)
    • (घ) पाठ-संदर्भ सहित तर्कपूर्ण उत्तर (2 अंक)

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Short answerजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य

    निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)

    1. (क)

      मित्रों द्वारा प्रेरित किए जाने पर भी जयशंकर प्रसाद अपनी आत्मकथा क्यों नहीं लिखना चाहते थे ?

      2 marks
    2. (ख)

      'उत्साह' कविता को कोई और शीर्षक दीजिए और बताइए कि आपने उस विशेष शीर्षक का चयन क्यों किया ।

      2 marks
    3. (ग)

      'संगतकार' कविता के संदर्भ में लिखिए कि संगतकार कौन होता है ? उसके द्वारा किस प्राचीन परंपरा का निर्वाह किया जाता है ?

      2 marks
    4. (घ)

      'फसल' का सृजन कब संभव है ? पठित कविता के आधार लिखिए ।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) प्रसाद अपना निजी जीवन सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। उनके अनुसार जीवन सामान्य और अभावों से भरा रहा, लिखने योग्य कुछ विशेष नहीं था। उन्हें डर था कि दुर्बलताएँ और छल सामने आने से लोग हँसेंगे या सुख पाएँगे (कोई दो कारण)।

      2 marks
    2. (ख) उत्साह कविता का दूसरा शीर्षक 'क्रांति दूत' या 'क्रांति का अग्रदूत' हो सकता है, क्योंकि कविता में बादल को क्रांति का आह्वान करने वाला तथा सामाजिक बदलाव की आकांक्षा का प्रतीक बनाया गया है।

      2 marks
    3. (ग) संगतकार वह है जो मुख्य गायक के साथ गाता है या कोई वाद्य बजाता है, यानी सहयोगी कलाकार। वह मुख्य गायक का साथ देने और गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वाह करता है।

      2 marks
    4. (घ) फसल का सृजन तब संभव है जब नदियों का पानी, मिट्टी के गुण-धर्म, सूरज की रोशनी, हवा का स्पर्श और किसान का परिश्रम मिल जाएँ।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन उपभागों के उत्तर: (क) निजी जीवन सार्वजनिक न करना, साधारण जीवन, हँसी का भय; (ख) 'क्रांति दूत'; (ग) सहयोगी कलाकार, गुरु-शिष्य परंपरा; (घ) प्रकृति और किसान के श्रम का मेल

    Where the marks are

    • (क) दो उपयुक्त कारण (1+1 = 2 अंक)
    • (ख) उपयुक्त शीर्षक और कारण (2 अंक)
    • (ग) संगतकार का अर्थ (1) और परंपरा (1) (2 अंक)
    • (घ) फसल सृजन के कारकों का समन्वय (2 अंक)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 8 marks · Long answerमैं क्यों लिखता हूँ?

    पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (2 × 4 = 8)

    1. (क)

      'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखिए कि लेखक ने अपनी जापान यात्रा के दौरान हिरोशिमा में सब कुछ देखकर भी तत्काल क्यों नहीं लिखा ? अणु-विस्फोट की अनुभूति लेखक को कब हुई ?

      4 marks
    2. (ख)

      'माता का अँचल' पाठ जैसा वात्सल्य क्या वर्तमान की भागती-सी व्यस्त ज़िंदगी में भी देखने को मिलता है ? इस प्रश्न के उत्तर में उपयुक्त तर्क भी दीजिए ।

      4 marks
    3. (ग)

      बार्डर एरिया में छावनी पर 'वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो' को पढ़कर लेखिका का मन उदास क्यों हो गया ? 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए ।

      4 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) अनुभव स्वयं के जीवन में घटित सत्य होता है, जबकि अनुभूति अपने या दूसरों के जीवन में घटित सत्य को संवेदना और कल्पना से आत्मसात करना है।

      2 marks
    2. हिरोशिमा में लेखक ने सब देखकर भी तत्काल नहीं लिखा क्योंकि उन्हें प्रत्यक्ष अनुभूति नहीं हो पाई थी। अणु-विस्फोट की अनुभूति उन्हें सड़क पर टहलते समय जले हुए पत्थर पर लंबी उजली छाया देखकर हुई।

      2 marks
    3. (ख) वर्तमान में यह वात्सल्य कम दिखता है, क्योंकि आजकल माता-पिता के पास व्यस्त जीवन के कारण बच्चों के लिए समय का अभाव है। (विकल्प में 'हाँ, वात्सल्य कभी कम नहीं होता' भी तर्क सहित मान्य)।

      2 marks
    4. पाठ में पिता बच्चे के साथ खेलते और उसे सँवारते हैं, पर आज नौकरी और भाग-दौड़ से यह निकटता घट गई है। फिर भी माता-पिता का स्नेह भीतर से बना रहता है।

      2 marks
    5. (ग) 'वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो' पढ़कर लेखिका जान गईं कि सैनिक हमारे आने वाले कल के लिए अपना आज कुर्बान करते हैं। वे प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थितियों में, माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में, कर्तव्य निभाते हैं।

      2 marks
    6. वे परिवार से दूर रहकर कठिन जीवन बिताते हैं, जबकि हम सुख से रहते हैं। यह सोचकर लेखिका का मन उदास हो गया।

      2 marks

    Answer: किन्हीं दो उपभागों के उत्तर: (क) अनुभव-अनुभूति भेद, प्रत्यक्ष अनुभूति न होना, जले पत्थर की छाया; (ख) समय के अभाव में कमी या तर्कसहित स्नेह बना रहना; (ग) सैनिकों का त्याग, कठिन परिस्थितियाँ, परिवार से दूरी

    Where the marks are

    • (क) अनुभव-अनुभूति भेद (2), प्रत्यक्ष अनुभूति न होने से तत्काल न लिखना (1), जले पत्थर पर उजली छाया (1)
    • (ख) पाठ के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर (4 अंक)
    • (ग) दो उपयुक्त बिंदु विस्तार से (2+2 = 4 अंक)

    Open Q13 on its own page

  4. Q14 · 6 marks · WritingWriting

    निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए :

    1. (क)

      निष्पक्ष मीडिया : सफल लोकतंत्र का आधार
      संकेत बिंदु – • भूमिका • अर्थ • लोकतंत्र पर प्रभाव • समस्याएँ • समाधान

      0 marks
    2. (ख)

      परोपकार ही सच्चा धर्म है
      • परोपकार का अर्थ • मनुष्य का उत्तम गुण • प्रकृति से उदाहरण • सच्चे आनंद का स्रोत

      0 marks
    3. (ग)

      विश्व पर्यावरण दिवस
      संकेत बिंदु – • भूमिका • क्या • क्यों • पर्यावरण पर प्रभाव

      0 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. भूमिका (1 अंक): (विषय क – निष्पक्ष मीडिया) लोकतंत्र को जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन कहा जाता है। इसे जीवित रखने में मीडिया की भूमिका विशेष है, इसीलिए उसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (3 अंक): निष्पक्ष मीडिया का अर्थ है बिना दबाव, पक्षपात या स्वार्थ के सच्ची और संतुलित खबरें देना। ऐसा मीडिया जनता को सरकार के कामकाज की जानकारी देता है, जनमत बनाता है और नेताओं को जवाबदेह रखता है। आज पेड न्यूज़, टीआरपी की होड़, राजनीतिक व आर्थिक दबाव और फैलती अफ़वाहें बड़ी समस्याएँ हैं, जिनसे जनता भ्रमित होती है। समाधान: मीडिया संस्थान आचार-संहिता का पालन करें, तथ्यों की जाँच करें, स्वतंत्र नियामक संस्था सशक्त हो और पाठक-दर्शक भी जागरूक बनें।

      3 marks
    3. निष्कर्ष (1 अंक): निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया ही सजग नागरिक बनाता है और लोकतंत्र को मज़बूत करता है। (विकल्प ख या ग चुनने पर भी संकेत बिंदुओं सहित लगभग 120 शब्दों में इसी प्रकार लिखें।)

      1 mark
    4. भाषा-शुद्धता (1 अंक): वर्तनी और वाक्य-रचना शुद्ध तथा प्रवाहमय हो।

      1 mark

    Answer: संकेत बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (भूमिका, विषयवस्तु, निष्कर्ष, भाषा-शुद्धता)।

    Where the marks are

    • भूमिका (1 अंक)
    • सभी संकेत बिंदुओं सहित विषयवस्तु (3 अंक)
    • निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आप साची/सचिन हैं। आपने महसूस किया है कि आपके मित्र का स्वभाव, बोलने का तरीका दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है। संयमित व्यवहार और मीठी वाणी का महत्त्व बताते हुए उसे लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (1 अंक): पता और दिनांक: 12, गांधी नगर, पटना; 5 मार्च 2024। संबोधन: प्रिय मित्र रोहन। अभिवादन: सप्रेम नमस्कार। अंत: तुम्हारा मित्र, साची।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (3 अंक): आशा है तुम स्वस्थ होगे। आजकल मुझे लगा है कि तुम्हारा स्वभाव उग्र होता जा रहा है और बात-बात पर तुम कठोर शब्द बोल देते हो। मित्र, मीठी वाणी से दूसरों का दिल जीता जाता है, जबकि कटु वचन रिश्तों में दरार डालते हैं। संयम रखने से क्रोध में होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है। गहरी साँस लेना, योग-ध्यान और अच्छी पुस्तकें पढ़ना मन को शांत करते हैं। मीठा बोलने वाला हर जगह सम्मान पाता है। मुझे विश्वास है कि तुम मेरी बात को अन्यथा न लेकर अपने व्यवहार में सुधार करोगे।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): शुद्ध वर्तनी और व्याकरण, लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: मित्र को संयम और मीठी वाणी का महत्त्व बताने वाला लगभग 100 शब्दों का अनौपचारिक पत्र।

    Where the marks are

    • अनौपचारिक पत्र का उचित प्रारूप (1 अंक)
    • संयम व मीठी वाणी का महत्त्व, सुझाव सहित विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप प्रगति विद्यालय के साची/सचिन हैं। स्कूली शिक्षा में स्मार्ट कक्षाओं की बढ़ती भूमिका को देखते हुए अपने विद्यालय में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए जाने का अनुरोध करते हुए अपने क्षेत्र के शिक्षा पदाधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (1 अंक): सेवा में, शिक्षा पदाधिकारी, पटना। विषय: विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड लगवाने हेतु अनुरोध। महोदय, ... भवदीय, साची, प्रगति विद्यालय; दिनांक।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (3 अंक): निवेदन है कि मैं प्रगति विद्यालय का छात्र हूँ। आज स्मार्ट कक्षाएँ शिक्षा को रोचक व सरल बना रही हैं। चित्र, एनीमेशन और वीडियो से कठिन विषय जल्दी समझ आते हैं, पढ़ाई में रुचि बढ़ती है और समय की बचत होती है। हमारे विद्यालय में अभी पारंपरिक बोर्ड हैं, जिससे हम पीछे रह रहे हैं। अतः अनुरोध है कि विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड लगवाने की स्वीकृति और धनराशि प्रदान करें। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। आपकी अति कृपा होगी।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): औपचारिक भाषा, शुद्ध वर्तनी, लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: शिक्षा पदाधिकारी को स्मार्ट बोर्ड लगवाने का अनुरोध करने वाला लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।

    Where the marks are

    • औपचारिक पत्र का प्रारूप (1 अंक)
    • स्मार्ट कक्षा के लाभ और अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आप निभा/निर्भय हैं। आपको अपने मित्र से पता चला है कि स्थानीय नवोदय विद्यालय में सहायक प्राथमिक शिक्षक का पद रिक्त है। आप इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं और अपनी सेवा देने के इच्छुक भी हैं। उक्त पद के लिए नवोदय विद्यालय के प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (1 अंक): शीर्षक 'स्ववृत्त (बायोडाटा)'; नाम, पता, संपर्क, ई-मेल क्रमवार शीर्षकों के साथ।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (3 अंक): नाम: निर्भय कुमार; पिता का नाम: श्री रमेश कुमार; जन्म-तिथि: 10-08-1998; पता: 15, शांति नगर, पटना; मोबाइल: 98XXXXXXXX; ई-मेल: nirbhay@email.com। शैक्षणिक योग्यता: 10वीं 85%, 12वीं 82%, स्नातक 78%, बी.एड., सीटीईटी उत्तीर्ण। अनुभव: दो वर्ष निजी विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक। रुचि: पठन, संगीत, खेल। भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेज़ी। उद्देश्य: नवोदय विद्यालय में सहायक प्राथमिक शिक्षक के रूप में सेवा देना। घोषणा: उपर्युक्त जानकारी सत्य है। दिनांक व हस्ताक्षर।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): संक्षिप्त, शुद्ध, लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: सहायक प्राथमिक शिक्षक पद हेतु लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त।

    Where the marks are

    • स्ववृत्त का उचित प्रारूप (1 अंक)
    • व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, अनुभव आदि (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप निभा / निर्भय हैं। आपने ऑनलाइन खरीदारी करके कुछ कपड़े खरीदे थे। उनकी गुणवत्ता आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल न होने के कारण आपने उन्हें वापस कर दिया था। परंतु 10 दिन बीत जाने के बाद भी आपकी रकम वापस नहीं आई। संबंधित कंपनी के ग्राहक सेवा कक्ष (कस्टमर सर्विस सेल) को ई-मेल द्वारा अपनी समस्या से अवगत कराइए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (1 अंक): प्रति: customercare@company.com; विषय: वापस किए गए कपड़ों की धनराशि न मिलने के संबंध में; संबोधन: महोदय/महोदया; अंत: धन्यवाद सहित, निर्भय, मोबाइल, ई-मेल।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (3 अंक): मैंने आपकी वेबसाइट से 25 फरवरी को ऑर्डर संख्या 456789 के अंतर्गत कपड़े खरीदे थे। गुणवत्ता मेरी आवश्यकता के अनुकूल न होने से मैंने 28 फरवरी को उन्हें वापस कर दिया, जिसकी पुष्टि कंपनी ने की। किंतु 10 दिन बीतने पर भी मेरी राशि बैंक खाते में वापस नहीं आई। इससे मुझे असुविधा हो रही है। अनुरोध है कि कृपया शीघ्र जाँच कर धनराशि वापस कराएँ, अन्यथा मुझे उपभोक्ता मंच में शिकायत करनी पड़ेगी।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): औपचारिक और शुद्ध भाषा।

      1 mark

    Answer: ग्राहक सेवा कक्ष को धनवापसी न होने की शिकायत वाला औपचारिक ई-मेल।

    Where the marks are

    • ई-मेल का प्रारूप: प्रति, विषय, संबोधन, अंत (1 अंक)
    • ऑर्डर विवरण, समस्या और अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रक्तदान हेतु जागरूकता फैलाने के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रचनात्मकता और प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक 'रक्तदान – महादान'; नारा: 'आपका एक कदम, किसी की ज़िंदगी'; नीचे स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (2 अंक): रक्तदान करें, जीवन बचाएँ! आपके रक्त की एक बूँद किसी को नया जीवन दे सकती है। 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। इससे कोई कमज़ोरी नहीं होती, बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। आइए, नज़दीकी रक्तदान शिविर में पहुँचें और मानवता का धर्म निभाएँ। संपर्क: हेल्पलाइन 104।

      2 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): आकर्षक, संक्षिप्त और शुद्ध भाषा, लगभग 40 शब्द।

      1 mark

    Answer: रक्तदान जागरूकता पर लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।

    Where the marks are

    • रचनात्मकता व आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु: संदेश व अपील (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(a) on its own page

    OR

    Q17(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप नंदिनी/नंदन हैं। आपके मित्र का चयन एन.डी.ए. में हो गया है। उसे शुभकामना देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक संदेश लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (1 अंक): दिनांक: 5 मार्च 2024; समय: सायं 5 बजे; प्रिय मित्र अमन; अंत में तुम्हारी मित्र, नंदिनी।

      1 mark
    2. विषयवस्तु (2 अंक): तुम्हारे एन.डी.ए. में चयन की खबर सुनकर मन गर्व और खुशी से भर गया। यह तुम्हारी कड़ी मेहनत और लगन का फल है। देश-सेवा के इस पथ पर अनुशासन और साहस के साथ आगे बढ़ना। मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। ईश्वर तुम्हें सफलता दे।

      2 marks
    3. भाषा-शुद्धता (1 अंक): शुद्ध भाषा, लगभग 40 शब्द।

      1 mark

    Answer: एन.डी.ए. में चयन पर मित्र को लगभग 40 शब्दों का शुभकामना संदेश।

    Where the marks are

    • संदेश का उचित प्रारूप: दिनांक, समय, संबोधन, नाम (1 अंक)
    • बधाई और शुभकामना की विषयवस्तु (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.