CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 5
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'शर्माजी उसकी बातें सुनकर ठहाके मारकर हँसने लगे ।' रेखांकित पद का परिचय होगा –
- (A)रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (B)कालवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (C)स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (D)परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (ii)1 mark
'मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (B)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (C)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- (D)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में कालवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है ?
- (A)महावीर प्रसाद आज सुबह-सुबह गाँव चले गए।
- (B)उसका संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदल गया।
- (C)थके होने के कारण बच्चे जल्दी सो गए।
- (D)यह गलत परंपरा तत्काल खत्म होनी चाहिए।
- (iv)1 mark
'भानपुरा से मेरी यादों का सिलसिला शुरू होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (B)पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
- (D)सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
- (v)1 mark
'मैं भी वहाँ रुककर उन्हें सुनना चाहती थी ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (B)अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (C)उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (D)सार्वनामिक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
रेखांकित शब्द किस शब्द की विशेषता बता रहा है, यह देखिए।
Hint 2
सर्वनाम के बाद संज्ञा आए तो वह सार्वनामिक विशेषण होता है।
Hint 3
क्रिया के रूप से लिंग और वचन पहचानिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'ठहाके मारकर' हँसने का ढंग बताता है, इसलिए रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' की विशेषता। (A)
- 1 mark
(ii) 'मनुष्य' जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग है और 'के' से संबंध कारक है। (D)
- 1 mark
(iii) 'धीरे-धीरे' रीतिवाचक है, कालवाचक नहीं। अन्य वाक्यों में आज, सुबह-सुबह, जल्दी, तत्काल कालवाचक हैं। (B)
- 1 mark
(iv) 'मेरी' 'यादों' की विशेषता बताता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण; यादें बहुवचन, स्त्रीलिंग हैं और 'यादों' विशेष्य है। (D)
- 1 mark
(v) 'मैं' उत्तमपुरुष सर्वनाम है; 'चाहती थी' से स्त्रीलिंग, एकवचन और कर्ता कारक। (C)
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) D; (v) C
Where the marks are
- किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q5 · 4 marksमें रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4 मैथिलीशरण गुप्त को…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q5 · 4 marks'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.