Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/3/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ॥
सुनि मुनि बचन लखन मुसकाने । बोले परसुधरहि अवमाने ॥
बहु धनुही तोरी लरिकाईं । कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू । सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥

  1. (i)

    राम ने स्वयं को परशुराम का सेवक क्यों बताया ?

    1. (A)वे परशुराम के क्रोध से डर गए थे।
    2. (B)वे परशुराम का क्रोध शांत करना चाहते थे।
    3. (C)वे उनसे उम्र में बहुत ही छोटे थे।
    4. (D)वे व्यंग्य में उनसे ऐसा कह रहे थे।
    1 mark
  2. (ii)

    परशुराम के क्रोध का क्या कारण था ?

    1. (A)सभा में उन्हें न बुलाया जाना।
    2. (B)उनके गुरु शिव का धनुष टूटना।
    3. (C)लक्ष्मण की धृष्टता से भरी बातें।
    4. (D)राम की अभिमान से भरी बातें।
    1 mark
  3. (iii)

    लक्ष्मण ने शिवधनुष की तुलना अन्य धनुषों से क्यों की ?

    1. (A)परशुराम का क्रोध शांत करने के लिए।
    2. (B)परशुराम का क्रोध और भड़काने के लिए।
    3. (C)परशुराम के प्रति अपने व्यंग्यात्मक लहजे के कारण।
    4. (D)शिवधनुष का अन्य धनुषों के जैसा होने के कारण।
    1 mark
  4. (iv)

    परशुराम की बातें सुनकर लक्ष्मण मुसकुराने क्यों लगे ?

    1. (A)स्वयं पर नियंत्रण न रखने के कारण
    2. (B)परशुराम के क्रोध को गंभीरता से न लेने के कारण
    3. (C)परशुराम के क्रोध को भड़काने के लिए
    4. (D)परशुराम के आत्मप्रशंसात्मक वचनों को सुनकर
    1 mark
  5. (v)

    परशुराम ने राम के विनम्र वचनों का उत्तर कैसे दिया ?

    1. (A)विनम्रतापूर्वक
    2. (B)क्रोधपूर्वक
    3. (C)शांतिपूर्वक
    4. (D)तटस्थ भाव
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

राम का स्वभाव विनम्र और शांत है।

Hint 2

परशुराम क्यों क्रोधित हुए, उसका मूल कारण याद कीजिए।

Hint 3

लक्ष्मण का उद्देश्य परशुराम पर व्यंग्य करना था।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) राम स्वयं को सेवक बताकर परशुराम का क्रोध शांत करना चाहते थे। (B)

    1 mark
  2. (ii) परशुराम के क्रोध का कारण उनके गुरु शिव का धनुष टूटना था। (B)

    1 mark
  3. (iii) बहुत-से धनुष बचपन में तोड़ने की बात लक्ष्मण ने व्यंग्यात्मक लहजे में कही। (C)

    1 mark
  4. (iv) परशुराम की आत्मप्रशंसा भरी बातें सुनकर लक्ष्मण मुसकुराए। (D)

    1 mark
  5. (v) राम के विनम्र वचन सुनकर परशुराम ने क्रोध से उत्तर दिया। (B)

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) B

Where the marks are

  • (i) B (1 अंक)
  • (ii) B (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) D (1 अंक)
  • (v) B (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.