CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'निराला ने फागुन के प्रभाव को अभिव्यक्त किया है।' वाक्य में वाच्य है –
- (A)कर्मवाच्य
- (B)भाववाच्य
- (C)कर्तृवाच्य
- (D)कर्मवाच्य और कर्तृवाच्य दोनों
- (ii)1 mark
'माँ द्वारा बेटी को परंपरा से हटकर सीख दी गई है।' उदाहरण है –
- (A)कर्तावाच्य का
- (B)कर्मवाच्य का
- (C)कर्तृवाच्य का
- (D)भाववाच्य का
- (iii)1 mark
'पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन रहे थे ।' इसका कर्मवाच्य होगा –
- (A)पिताजी ने हम सबकी बात ध्यान से सुनी।
- (B)पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुनते थे।
- (C)पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन पाते थे।
- (D)पिताजी द्वारा हम सबकी बात ध्यान से सुनी जा रही थी।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण नहीं है :
(1) मुझसे इतने ऊँचे से कैसे कूदा जाएगा ?
(2) वह फुटबॉल नहीं खेलता।
(3) तुमसे अब खेला नहीं जाता।
(4) वह रोज पढ़ने जाती है।- (A)(1) और (2)
- (B)(3) और (4)
- (C)(2) और (4)
- (D)(1) और (3)
- (v)1 mark
स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए –
स्तंभ – 1 स्तंभ – 2 (1) अब उनसे टहला नहीं जाता। (I) कर्तृवाच्य (2) उससे गीत नहीं गाया गया। (II) भाववाच्य (3) मैंने एक लंबी कविता लिखी। (III) कर्मवाच्य - (A)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
- (B)(1) – (I); (2) – (II); (3) – (III)
- (C)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
- (D)(1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
देखिए कि क्रिया कर्ता, कर्म या भाव में से किसके अनुसार चल रही है।
Hint 2
कर्मवाच्य में 'द्वारा' और 'जाना' क्रिया आती है।
Hint 3
भाववाच्य में सामान्यतः असमर्थता या निषेध का भाव होता है और कर्ता के साथ 'से' आता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कर्ता 'निराला' प्रधान है और क्रिया कर्ता के अनुसार चलती है, इसलिए कर्तृवाच्य। (C)
- 1 mark
(ii) 'माँ द्वारा ... सीख दी गई' में कर्म प्रधान है, इसलिए कर्मवाच्य। (B)
- 1 mark
(iii) कर्मवाच्य में कर्ता के साथ 'द्वारा' आता है और क्रिया कर्म के अनुसार चलती है: 'पिताजी द्वारा हम सबकी बात ध्यान से सुनी जा रही थी'। (D)
- 1 mark
(iv) (1) और (3) में असमर्थता या निषेध के साथ भाववाच्य है; (2) और (4) कर्तृवाच्य हैं, इसलिए भाववाच्य नहीं हैं (2) और (4)। (C)
- 1 mark
(v) (1) भाववाच्य (II); (2) कर्मवाच्य (III); (3) कर्तृवाच्य (I)। (A)
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) A
Where the marks are
- किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प …
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प …
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.