CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
उन्नीसवीं सदी में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी मनोचिकित्सक हुए एमिल कुए। उन्होंने आत्म-सम्मोहन के आधार पर स्वास्थ्य लाभ की एक नई विधि की खोज की थी जो खूब चर्चित हुई। उनका सूत्र था – 'दिन-ब-दिन मैं बेहतर, और बेहतर होता जा रहा हूँ।' यह एक प्रयोग था जो ध्यान के नियम पर आधारित था। कुए ने हज़ारों लोगों को इस वाक्य को बार-बार दोहराने के लिए कहकर ठीक किया। जब भी किसी विचार पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है तो यह स्वत: उसे जीवंत बना देता है। विचार इतना प्रभावशाली होता है कि शरीर उसका अनुसरण करता है और वही भाव महसूस करने लगता है।
विचार और शरीर बहुत गहराई से जुड़े हैं। अधिकांश लोग दुःख में जीते हैं या बीमारी को आश्रय देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है। हमारा अचेतन मन जो कुल मन का 90 प्रतिशत हिस्सा होता है, हमारे विचारों को साकार करता है। यदि हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे, तो सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगा और यदि हम नकारात्मकता से भरे रहेंगे, तो बीमारी पैदा करके वह हमारा समर्थन करेगा। एक बार जब इसे पूरी तरह से समझ लिया जाता है तो हम शरीर व मन में स्वस्थ तरंगें पैदा करके अपनी बीमारियों को काफ़ी हद तक ठीक कर सकते हैं।
जब शारीरिक और मानसिक घाव भर जाते हैं, तब व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कई बीमारियाँ शारीरिक से अधिक मानसिक होती हैं। लोग आस-पास की दवा की दुकान से दवाएँ तो खरीदते हैं पर स्वास्थ्य क्लब में जाकर स्वस्थ रहने की कला नहीं सीखते। लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं। स्वास्थ्य को आदत बनानी चाहिए।
- (i)1 mark
'हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे तो मन सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा।' – पंक्ति का आशय है –
- (A)स्वस्थ मन से खेती करने पर अच्छी फसल होगी।
- (B)स्वस्थ मन से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी।
- (C)स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन आवश्यक है।
- (D)स्वस्थ विचार ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
- (ii)1 mark
इस गद्यांश के अनुसार, नकारात्मक विचार जन्म देते हैं –
- (A)उदासी
- (B)एकाकीपन
- (C)असफलता
- (D)बीमारी
- (iii)1 mark
हमारे विचारों को साकार रूप देने का कार्य किया जाता है –
- (A)मस्तिष्क द्वारा
- (B)चेतन मन द्वारा
- (C)अचेतन मन द्वारा
- (D)कर्मेन्द्रियों द्वारा
- (iv)1 mark
'लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं' – से क्या अभिप्राय है ?
- (A)लोग स्वस्थ रहने से अधिक बीमारी से बचने के तरीके ढूँढ़ते हैं।
- (B)लोग चिकित्सा में पैसा खर्च करते हैं स्वास्थ्य सुधार के तरीकों में नहीं।
- (C)इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ ढूँढ़ते हैं।
- (D)स्वास्थ्य बीमा न कराके लोग चिकित्सा में निवेश करते हैं।
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : वर्तमान समय में लोगों के जीवन में एकाकीपन बढ़ रहा है।
कारण : लोगों ने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
- (C)कथन सही है, किंतु कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की संबंधित पंक्ति में खोजिए।
Hint 2
अचेतन मन और विचार के संबंध वाला अनुच्छेद दोबारा पढ़िए।
Hint 3
कथन-कारण में पहले देखिए कि कथन गद्यांश में आया है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि स्वस्थ विचारों की खेती से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और शरीर विचार का अनुसरण करता है। इसलिए आशय है कि स्वस्थ विचार ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) नकारात्मकता से भरे रहने पर अचेतन मन 'बीमारी पैदा करके' समर्थन करता है। अतः नकारात्मक विचार बीमारी को जन्म देते हैं। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) अचेतन मन कुल मन का 90 प्रतिशत है और वही हमारे विचारों को साकार करता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) लोग दवाइयों और इलाज पर खर्च करते हैं, पर स्वस्थ रहने की कला नहीं सीखते। यही भाव विकल्प (B) में है।
- 1 mark
(v) गद्यांश में निराशावादी रवैये की बात है, पर एकाकीपन बढ़ने का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए कथन गलत है और कारण सही है। उत्तर (B)।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) B
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प B (1 अंक)
- (v) सही विकल्प B (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5…
- 2024 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.