Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/3/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

निर्मल तेरा नीर, अमृत के सम उत्तम है,
शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है,
षट्ऋतुओं का विविध दृश्य युत अद्भुत क्रम है,
हरियाली फ़र्श नहीं मख़मल से कम है,
शुचि-सुधा सींचता रात में, तुझ पर चंद्रप्रकाश है।
हे मातृभूमि, दिन में तरणि, करता तम का नाश है।
सुरभित, सुंदर सुखद सुमन तुझ पर खिलते हैं,
भाँति-भाँति के सरस, सुधोपम फल मिलते हैं,
औषधियाँ हैं प्राप्त एक से एक निराली,
खानें शोभित कहीं धातु वर रत्नों वाली,
जो आवश्यक होते हमें, मिलते सभी पदार्थ हैं।
हे मातृभूमि वसुधा, धरा, तेरे नाम यथार्थ हैं।

क्षमामयी, दयामयी है, तू क्षेममयी है,
सुधामयी, वात्सल्यमयी तू प्रेममयी है,
विभवशालिनी, विश्वपालिनी, दुखहर्त्री है,
हे शरणदायिनी देवि, तू करती सबका त्राण है।
हे मातृभूमि, संतान हम, तू जननी, तू प्राण है।

  1. (i)

    पद्यांश में मातृभूमि की किस विशेषता का उल्लेख नहीं है ?

    1. (A)प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है।
    2. (B)प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।
    3. (C)माँ के समान पालन करने वाली है।
    4. (D)शांति और सुखों की वर्षा करने वाली है।
    1 mark
  2. (ii)

    शीतल-सुगंधित पवन व्यक्ति पर क्या प्रभाव डालता है ?

    1. (A)वह उसकी श्रम करने की क्षमता हर लेता है।
    2. (B)वह उसे श्रम करने से रोक लेता है।
    3. (C)वह उसे विश्राम करने पर विवश कर देता है।
    4. (D)वह उसकी थकान को दूर भगा देता है।
    1 mark
  3. (iii)

    धरती की 'हरियाली' की तुलना किससे की गई है ?

    1. (A)कोमल-मख़मली कपड़े से
    2. (B)कोमल-समतल धरा से
    3. (C)रंग-बिरंगे कपड़े से
    4. (D)हरी-भरी धरा से
    1 mark
  4. (iv)

    कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
    कथन : धरती को जननी कहा गया है।
    कारण : धरती से प्राप्त जल अमृत समान होता है।

    1. (A)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
    2. (B)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन कारण की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  5. (v)

    'दिन में तरणि, करता तम का नाश है।' – इस पंक्ति का आशय है :

    1. (A)यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं।
    2. (B)यहाँ पड़ने वाली तेज रोशनी भीषण कष्ट का कारण है।
    3. (C)मातृभूमि अपने तम का स्वयं ही नाश करती है।
    4. (D)मातृभूमि किसी भी तरह के तम से पूर्णतः मुक्त है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पद्यांश की पंक्तियों से विकल्पों का मिलान कीजिए।

Hint 2

उपमा किसकी किससे दी गई है, यह देखिए।

Hint 3

कथन-कारण में जाँचिए कि क्या कारण से कथन सिद्ध होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) पद्यांश में सुंदरता, संसाधन और माँ जैसे पालन का वर्णन है, पर शांति और सुखों की वर्षा का उल्लेख नहीं है। उत्तर (D)।

    1 mark
  2. (ii) 'शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है' का अर्थ है कि पवन थकान दूर करता है। उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) 'हरियाली फ़र्श नहीं मख़मल से कम है' में हरियाली की तुलना कोमल मख़मली कपड़े से की गई है। उत्तर (A)।

    1 mark
  4. (iv) धरती को जननी कहा गया है और उसका जल अमृत समान है, दोनों कथन सही हैं। पर जल का अमृत होना धरती के जननी होने की सही व्याख्या नहीं है। उत्तर (D)।

    1 mark
  5. (v) सूर्य दिन में अंधकार का नाश करता है, यानी यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं। उत्तर (A)।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) D; (iii) A; (iv) D; (v) A

Where the marks are

  • (i) D (1 अंक)
  • (ii) D (1 अंक)
  • (iii) A (1 अंक)
  • (iv) D (1 अंक)
  • (v) A (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.