Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024 (session 2023-24)

CBSE Class 10 Hindi Course A: 2024 board paper, set 3/4/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_4_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10खण्ड अ: बहुविकल्पी/वस्तुपरक; कुल 10 प्रश्न, उपप्रश्न 44; 40 उपप्रश्नों के उत्तर देने हैं
B11-17खण्ड ब: वर्णनात्मक; प्रश्न 11-17 (कुछ में आंतरिक विकल्प)

Instructions in brief: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं; प्रश्न 3, 4, 5, 6 में किन्हीं चार; प्रश्न 7 पूरा; प्रश्न 11 में किन्हीं तीन, 12 में किन्हीं तीन, 13 में किन्हीं दो, 14 में कोई एक विषय; प्रश्न 15, 16, 17 में प्रत्येक में आंतरिक विकल्प (अथवा)।

Section A

खण्ड अ: बहुविकल्पी/वस्तुपरक; कुल 10 प्रश्न, उपप्रश्न 44; 40 उपप्रश्नों के उत्तर देने हैं

  1. Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    भारत में फिलहाल बिजली का बहुत बड़ा संकट नहीं है, मगर भविष्य की ज़रूरतों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के संकल्पों के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन के माध्यम से भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाने, अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को कार्बन मुक्त करने और वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के एक वैश्विक केंद्र में बदलने की योजना है।

    इसमें संदेह नहीं कि विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ने की कोशिश करते भारत जैसे देशों के लिए ऊर्जा में स्वावलंबन हासिल करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें कारख़ाने लगाने, उत्पादन बढ़ाने, लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार पैदा करने हैं। इसके लिए स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता है क्योंकि देश में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती हुई माँग की आपूर्ति हेतु करोड़ों रुपए प्रति वर्ष सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। सौर-ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। इस प्रकार जनता को राहत दिलाते हुए ऊर्जा स्वावलंबन हासिल किया जा सकता है, बशर्ते कुछ ठोस योजनाओं पर सतर्कता से अमल किया जाए। विशेषकर यह देखते हुए कि हाइड्रोजन स्वच्छ ईंधन है और एक बार दक्षता हासिल होने के बाद इससे अनंत काल तक असीमित ऊर्जा पाई जा सकती है। मगर इसमें कुछ समस्याएँ भी हैं। मुख्य अड़चन इसके भंडारण की है। यह अत्यंत विस्फोटक होने के कारण दुर्घटना का कारण बन सकती है। उम्मीद है राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। मसलन हाइड्रोजन ईंधन को सस्ता करना। कोयले की उपलब्धता का भी फिलहाल कोई संकट नहीं है। मगर ऊर्जा की बढ़ती माँग कोयले के भविष्य को धुँधला कर देती है। ऐसे में बेहतर होगा कि या तो परमाणु बिजली की तरफ बढ़ा जाए या फिर हाइड्रोजन ईंधन समेत स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प आज़माए जाएँ।

    1. (i)

      राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का/के मुख्य उद्देश्य है/हैं, भारत को :
      I. ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बनाना
      II. सर्वोच्च स्थान तक पहुँचाना
      III. वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन करना

      1. (A)I सही है।
      2. (B)II सही है।
      3. (C)II और III सही हैं।
      4. (D)I और III सही हैं।
      1 mark
    2. (ii)

      भारत को स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता क्यों है?

      1. (A)उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए
      2. (B)स्वच्छ पर्यावरण को प्रोत्साहन देने के लिए
      3. (C)युवा-पीढ़ी की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए
      4. (D)वैश्विक माँग को पूरा करने के लिए
      1 mark
    3. (iii)

      भारत अपने ऊर्जा-व्यय को किस प्रकार सीमित कर सकता है?

      1. (A)पेट्रोल-डीज़ल को प्रतिबंधित करके
      2. (B)कम क़ीमत पर पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध करवाकर
      3. (C)ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके
      4. (D)अपने देश में पेट्रोल-डीज़ल पैदा करके
      1 mark
    4. (iv)

      कौन-सा कथन अनुच्छेद के अनुरूप नहीं है?

      1. (A)मिशन सभी समस्याओं का समाधान खोज लेगा।
      2. (B)कोयले से प्राप्त बिजली सहज उपलब्ध है।
      3. (C)स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प खोजने चाहिए।
      4. (D)परमाणु बिजली को छोड़ देना चाहिए।
      1 mark
    5. (v)

      कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
      कथन : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है।
      कारण : भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है।

      1. (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
      2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
      3. (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
      4. (D)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) मिशन का उद्देश्य भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाना और वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन करना है, इसलिए I और III सही हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) गद्यांश के अनुसार कारख़ाने लगाने, उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा चाहिए। उत्तर (A)।

      1 mark
    3. (iii) पेट्रोल-डीज़ल पर होने वाला भारी खर्च ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके ही घट सकता है। उत्तर (C)।

      1 mark
    4. (iv) गद्यांश परमाणु बिजली की ओर बढ़ने का सुझाव देता है, उसे छोड़ने का नहीं; इसलिए (D) अनुरूप नहीं है।

      1 mark
    5. (v) मंत्रिमंडल की मंजूरी तथ्य है और भविष्य की ज़रूरतें व स्वच्छ ऊर्जा उसका उचित कारण हैं। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) D; (v) C

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
    • (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (iv) सही विकल्प D (1 अंक)
    • (v) सही विकल्प C (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    हे ग्राम देवता ! नमस्कार !
    सोने-चाँदी से नहीं किंतु
    तुमने मिट्टी से किया प्यार ।
    हे ग्राम देवता ! नमस्कार !

    जन कोलाहल से दूर कहीं
    एकाकी सिमटा-सा निवास,
    रवि-शशि का उतना नहीं कि
    जितना प्राणों का होता प्रकाश ।
    श्रम-वैभव के बल पर करते हो,
    जड़ में चेतन का विकास,
    दानों-दानों में फूट रहे,
    सौ-सौ दानों के हरे हास ।
    यह है न पसीने की धारा,
    यह गंगा की है धवल धार ।
    हे ग्राम देवता ! नमस्कार !

    अधखुले अंग जिनमें केवल है
    कसे हुए कुछ अस्थि-खंड
    जिनमें दधीचि की हड्डी है,
    यह वज्र इंद्र का है प्रचंड !
    जो है गतिशील सभी ऋतु में
    गर्मी, वर्षा हो या कि ठंड ।
    जग को देते हो पुरस्कार,
    देकर अपने को कठिन दंड !
    झोंपड़ी झुकाकर तुम अपनी,
    ऊँचे करते हो राज-द्वार !
    हे ग्राम देवता ! नमस्कार !

    1. (i)

      'किसान स्वयं छोटे-से घर में संतुष्ट रहता है।' — यह भाव किन पंक्तियों में आया है?

      1. (A)सोने-चाँदी से नहीं किंतु तुमने मिट्टी से किया प्यार।
      2. (B)जन कोलाहल से दूर कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास।
      3. (C)रवि-शशि का उतना नहीं कि जितना प्राणों का होता प्रकाश।
      4. (D)जो है गतिशील सभी ऋतु में गर्मी, वर्षा हो या कि ठंड।
      1 mark
    2. (ii)

      किसान को कवि ने 'देवता' क्यों कहा है?

      1. (A)गर्मी-सर्दी सभी ऋतुओं में कठोर परिश्रम करने के कारण
      2. (B)ऊँचे-ऊँचे राज-प्रासादों में रहने वालों का पेट भरने के कारण
      3. (C)सोने-चाँदी के स्थान पर मिट्टी से प्रेम करने के कारण
      4. (D)अपने श्रमबल से अन्न उपजा कर संसार का पेट भरने के कारण
      1 mark
    3. (iii)

      किसान के परिश्रम का परिणाम है :

      1. (A)गंगा की धारा का धवल होना
      2. (B)खेतों में चहल-पहल होना
      3. (C)ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना
      4. (D)पसीने का वर्षा में बदलना
      1 mark
    4. (iv)

      अंतिम पद में किसान की कौन-सी विशेषताओं का वर्णन है?

      1. (A)सहनशीलता – उदारता
      2. (B)अहिंसक – सत्यवादी
      3. (C)कर्मठ – प्रतिभाशाली
      4. (D)दानवीर – विश्वसनीय
      1 mark
    5. (v)

      कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
      कथन : किसान को किसी तरह का लालच नहीं है।
      कारण : किसान धन-दौलत से ऊपर उठकर मिट्टी से प्रेम करता है। मिट्टी ही उसका जीवन है।

      1. (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
      2. (B)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
      3. (C)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
      4. (D)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'जन कोलाहल से दूर कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास' में छोटे घर में संतोष का भाव है। उत्तर (B)।

      1 mark
    2. (ii) किसान अपने श्रम से अन्न उपजाकर संसार का पेट भरता है, इसीलिए देवता है। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) 'जड़ में चेतन का विकास' का अर्थ है ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना। उत्तर (C)।

      1 mark
    4. (iv) 'देकर अपने को कठिन दंड' में सहनशीलता और 'जग को देते हो पुरस्कार' में उदारता है। उत्तर (A)।

      1 mark
    5. (v) किसान को धन का लालच नहीं, वह मिट्टी से प्रेम करता है; कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) A; (v) D

    Where the marks are

    • (i) B (1 अंक)
    • (ii) D (1 अंक)
    • (iii) C (1 अंक)
    • (iv) A (1 अंक)
    • (v) D (1 अंक)

    Open Q2 on its own page

  3. Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे वे एक संस्था थे — इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :

      1. (A)जो महावीर प्रसाद द्विवेदी थे वे केवल एक व्यक्ति नहीं संस्था थे।
      2. (B)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे एक संस्था थे।
      3. (C)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे परंतु वे एक संस्था थे।
      4. (D)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति न होकर संस्था थे।
      1 mark
    2. (ii)

      जिस टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं उस टोली की हार होती है। — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :

      1. (A)अधिक बच्चे खिंच जाने पर टोली की हार होती है।
      2. (B)टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं इसलिए टोली की हार होती है।
      3. (C)जब टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं तो टोली की हार होती है।
      4. (D)वह टोली हार जाती है जिसके अधिक बच्चे खिंच जाते हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है :

      1. (A)आज सुबह पापा ने जल्दी से मुझे उठाया और ओले दिखाए।
      2. (B)आज सुबह पापा ने मुझे जल्दी उठाकर ओले दिखाए।
      3. (C)अभी तक कोई बच्चा खेलने नहीं निकला।
      4. (D)हमने देखा कि सामने वाले मैदान में हरी-हरी घास पर ओले गिर रहे थे।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
      I. पापा ने दीदी को भी उठाया।
      II. चिड़िया भाग रही थी और कौए परेशान थे।
      III. दोपहर को जब धूप निकली तब हम खेलने निकले।
      IV. बारिश हो रही थी लेकिन ओले गिरने बंद हो गए थे।

      1. (A)I और II
      2. (B)II और III
      3. (C)II और IV
      4. (D)I और IV
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
      स्तंभ-I: 1. आज मेरा नया पेंसिल बॉक्स आया है। 2. उसने बताया कि चिड़िया उड़ गई। 3. पेड़ काँप रहे थे और बिजली चमक रही थी।
      स्तंभ-II: (I) मिश्र वाक्य (II) संयुक्त वाक्य (III) सरल वाक्य

      1. (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
      2. (B)1-(III), 2-(I), 3-(II)
      3. (C)1-(II), 2-(III), 3-(I)
      4. (D)1-(II), 2-(I), 3-(III)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य-विधेय होता है; 'न होकर' से दोनों उपवाक्य जुड़कर एक वाक्य बनते हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) दोनों उपवाक्य स्वतंत्र रहकर 'इसलिए' से जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने से मिश्र वाक्य। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) II ('और') और IV ('लेकिन') में दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं, अतः संयुक्त। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) 1 सरल (III), 2 मिश्र (I), 3 संयुक्त (II)। उत्तर (B)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) B (किन्हीं चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      'अध्यापक ने बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची।' इसका शुद्ध कर्मवाच्य होगा :

      1. (A)अध्यापक द्वारा बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची गईं।
      2. (B)अध्यापक बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींचेंगे।
      3. (C)अध्यापक से बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची जाएँगी।
      4. (D)अध्यापक बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींच रहे हैं।
      1 mark
    2. (ii)

      'उससे वहाँ बैठा नहीं गया।' वाक्य का वाच्य है :

      1. (A)कर्तृवाच्य
      2. (B)कर्मवाच्य
      3. (C)भाववाच्य
      4. (D)कर्तृवाच्य और भाववाच्य दोनों
      1 mark
    3. (iii)

      'एक चिड़िया हमारी खिड़की पर डरी-डरी बैठी थी।' यह वाक्य उदाहरण है :

      1. (A)भाववाच्य का
      2. (B)कर्तृवाच्य का
      3. (C)कर्मवाच्य का
      4. (D)विचारवाच्य का
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य के उदाहरण पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
      I. हम मिट्टी के गोले बनाकर सुखा देते हैं।
      II. हम उन पर पेंटिंग करते हैं।
      III. मुझसे अब चला जाता है।
      IV. चिड़िया से उड़ा जाता है।

      1. (A)I और II
      2. (B)II और III
      3. (C)III और IV
      4. (D)I और IV
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
      स्तंभ-I: 1. नागार्जुन को सम्मानित किया गया। 2. माँ से खड़ा नहीं हुआ जाता। 3. नागार्जुन 'यात्री' नाम से प्रतिष्ठित हैं।
      स्तंभ-II: (I) भाववाच्य (II) कर्तृवाच्य (III) कर्मवाच्य

      1. (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
      2. (B)1-(III), 2-(II), 3-(I)
      3. (C)1-(II), 2-(I), 3-(III)
      4. (D)1-(III), 2-(I), 3-(II)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कर्मवाच्य में कर्म प्रधान होता है और क्रिया कर्म के अनुसार बदलती है: 'पंक्तियाँ खींची गईं'। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) 'बैठा नहीं गया' में कर्ता गौण और क्रिया का भाव प्रधान है, अतः भाववाच्य। उत्तर (C)।

      1 mark
    3. (iii) कर्ता 'चिड़िया' प्रधान और क्रिया उसके अनुसार है, अतः कर्तृवाच्य। उत्तर (B)।

      1 mark
    4. (iv) III और IV में असमर्थता का भाव है और क्रिया भाव के अनुसार है, अतः भाववाच्य। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) 1 कर्मवाच्य (III), 2 भाववाच्य (I), 3 कर्तृवाच्य (II)। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) C; (iii) B; (iv) C; (v) D (किन्हीं चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · GrammarGrammar

    में रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    मैथिलीशरण गुप्त को साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कार मिले और उन्हें सराहा भी गया।

    1. (i)

      मैथिलीशरण गुप्त

      1. (A)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
      2. (B)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
      3. (C)भाववाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
      4. (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
      1 mark
    2. (ii)

      अनेक

      1. (A)परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
      2. (B)गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
      3. (C)संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
      4. (D)संख्यावाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
      1 mark
    3. (iii)

      मिले

      1. (A)अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
      2. (B)अकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
      3. (C)सकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
      4. (D)सकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
      1 mark
    4. (iv)

      उन्हें

      1. (A)अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      2. (B)अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, कर्म कारक
      3. (C)उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
      4. (D)उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक
      1 mark
    5. (v)

      भी

      1. (A)निपात, 'सराहा' पर बल दे रहा है
      2. (B)निपात, 'पुरस्कार' पर बल दे रहा है
      3. (C)समानाधिकरण योजक, दो वाक्यों को जोड़ रहा है
      4. (D)व्यधिकरण योजक, दो शब्दों को जोड़ रहा है
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) मैथिलीशरण गुप्त: व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, 'को' के कारण कर्म (संप्रदान) कारक। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) अनेक: संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, विशेष्य 'पुरस्कार'। उत्तर (C)।

      1 mark
    3. (iii) मिले: सकर्मक क्रिया, बहुवचन ('पुरस्कार'), पुल्लिंग, भूतकाल। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) उन्हें: अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, कर्म कारक। उत्तर (B)।

      1 mark
    5. (v) भी: निपात, 'सराहा' पर बल देता है। उत्तर (A)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) A (किन्हीं चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार पदों का सही पद-परिचय, प्रत्येक (1 अंक)

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      'सुबरन को ढूँढत फिरत कवि, व्यभिचारी, चोर।' — में अलंकार है :

      1. (A)श्लेष
      2. (B)उत्प्रेक्षा
      3. (C)अतिशयोक्ति
      4. (D)मानवीकरण
      1 mark
    2. (ii)

      'प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै।' — में कौन-सा अलंकार है?

      1. (A)श्लेष
      2. (B)उत्प्रेक्षा
      3. (C)अतिशयोक्ति
      4. (D)मानवीकरण
      1 mark
    3. (iii)

      'मानो माई घनघन अंतर दामिनी।' — में कौन-सा अलंकार है?

      1. (A)श्लेष
      2. (B)उत्प्रेक्षा
      3. (C)अतिशयोक्ति
      4. (D)मानवीकरण
      1 mark
    4. (iv)

      'जिस वीरता से शत्रुओं का सामना उसने किया। असमर्थ हो उसके कथन में मौन वाणी ने लिया।' — में अलंकार निहित है :

      1. (A)श्लेष
      2. (B)उत्प्रेक्षा
      3. (C)अतिशयोक्ति
      4. (D)मानवीकरण
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित में मानवीकरण अलंकार का उदाहरण है :

      1. (A)तीन बेर खाती थीं वे तीन बेर खाती हैं।
      2. (B)विज्ञान यान पर चढ़ी सभ्यता डूबने जाती है।
      3. (C)संसार की समरस्थली में धीरता धारण करो।
      4. (D)कलियाँ दरवाजे खोल-खोल जब झुरमुट में मुस्कातीं हैं।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'सुबरन' के अनेक अर्थ (सोना, सुंदर वर्ण, अच्छे अक्षर) हैं, अतः श्लेष। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) गुलाब द्वारा जगाना मानवीय क्रिया है, अतः मानवीकरण। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) 'मानो' वाचक शब्द से संभावना की गई है, अतः उत्प्रेक्षा। उत्तर (B)।

      1 mark
    4. (iv) वीरता का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन होने से अतिशयोक्ति। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) कलियों का दरवाज़े खोलना और मुस्कुराना मानवीकरण है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) C; (v) D (किन्हीं चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत

    निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

    खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे – साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले। कबीर को 'साहब' मानते थे, उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते। कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते। किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते। किसी की चीज़ नहीं छूते, न बिना पूछे व्यवहार में लाते। इस नियम को कभी-कभी इतनी बारीकी तक ले जाते कि लोगों को कुतूहल होता! – कभी वह दूसरे के खेत में शौच के लिए भी नहीं बैठते! वह गृहस्थ थे; लेकिन उनकी सब चीज़ 'साहब' की थी। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते – जो उनके घर से चार कोस दूर पर था – एक कबीरपंथी मठ से मतलब! वह दरबार में 'भेंट' रूप रख लिया जाकर 'प्रसाद' रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुज़र चलाते!

    1. (i)

      कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
      कथन : बालगोबिन भगत साधु प्रकृति के थे।
      कारण : गृहस्थ होते हुए भी निर्मोही जीवन व्यतीत करते थे।

      1. (A)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
      2. (B)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
      3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है।
      1 mark
    2. (ii)

      इस गद्यांश में बालगोबिन भगत की किन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है?

      1. (A)सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान
      2. (B)सत्यवादी, साहसी, स्पष्टवादी
      3. (C)निष्ठावान, जिज्ञासु, स्पष्टवादी
      4. (D)कर्मठ, जिज्ञासु, निष्ठावान
      1 mark
    3. (iii)

      बालगोबिन कबीर को अपना मानते थे :

      1. (A)भाई
      2. (B)मित्र
      3. (C)पिता
      4. (D)गुरु
      1 mark
    4. (iv)

      बालगोबिन का कबीर को अपना 'आदर्श' मानने का आधार था, कबीर की :

      1. (A)सत्यप्रियता और मधुर गायन
      2. (B)गृहस्थ होते हुए भी साधु प्रवृत्ति
      3. (C)स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध
      4. (D)गृहस्थ होते हुए संसार से विरक्ति
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गद्यांश के अनुरूप नहीं है?

      1. (A)बालगोबिन कबीर के आदेशों का पालन करते।
      2. (B)बिना अनुमति के किसी की वस्तु नहीं छूते।
      3. (C)दो-टूक बात करने में संकोच करते।
      4. (D)'प्रसाद' से ही गुज़र-बसर करते।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कथन और कारण दोनों सही हैं; गृहस्थ होकर भी निर्मोही रहना ही साधुता है। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) झूठ न बोलना, दो-टूक बात, कबीर के आदेशों का पालन: सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान। उत्तर (A)।

      1 mark
    3. (iii) वे कबीर को 'साहब' अर्थात् गुरु मानते थे। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) कबीर की स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध ही बालगोबिन के आदर्श का आधार था। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) गद्यांश में दो-टूक बात करने में संकोच न करने का उल्लेख है, अतः (C) अनुरूप नहीं। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) C; (v) C

    Where the marks are

    • (i) C (1 अंक)
    • (ii) A (1 अंक)
    • (iii) D (1 अंक)
    • (iv) C (1 अंक)
    • (v) C (1 अंक)

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · Reading comprehensionस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

    गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 2×1=2

    1. (i)

      'नेताजी का चश्मा' पाठ का केन्द्र-बिंदु है :

      1. (A)देशभक्ति
      2. (B)दिव्यांग का साहस
      3. (C)नेताजी का चश्मा
      4. (D)नेताजी की मूर्ति
      1 mark
    2. (ii)

      'लखनवी अंदाज़' के लेखक ने यात्रा के लिए सेकंड क्लास का टिकट क्यों लिया?

      1. (A)लंबा सफ़र तय करना था
      2. (B)पैसे अपेक्षाकृत कम लगते
      3. (C)नई कहानी के बारे में सोच सकने के लिए
      4. (D)नवाब साहब से दोस्ती करने के लिए
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पाठ में हालदार साहब, कैप्टन और बच्चों के माध्यम से देशभक्ति की भावना केंद्र में है। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) लेखक भीड़ से बचकर एकांत में नई कहानी के बारे में सोचना चाहता था। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) C

    Where the marks are

    • (i) देशभक्ति (1 अंक)
    • (ii) नई कहानी के बारे में सोचने के लिए (1 अंक)

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

    पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

    लखन कहा हसि हमरे जाना । सुनहु देव सब धनुष समाना ॥
    का छति लाभु जून धनु तोरें । देखा राम नयन के भोरें ॥
    छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू । मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू ॥
    बोले चितै परसु की ओरा । रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ॥
    बालकु बोलि बधौं नहि तोही । केवल मुनि जड़ जानहि मोही ॥
    बाल ब्रह्मचारी अति कोही । बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही ॥

    1. (i)

      पद्यांश में लक्ष्मण किन्हें संबोधित कर रहे हैं?

      1. (A)श्रीराम को
      2. (B)राजा जनक को
      3. (C)परशुराम को
      4. (D)विश्वामित्र को
      1 mark
    2. (ii)

      लक्ष्मण ने धनुष टूटने के लिए कौन-से तर्क दिए?
      I. सभी धनुष एक समान हैं।
      II. पुराना धनुष टूटने से क्या हानि, क्या लाभ?
      III. वह तो छूते ही टूट गया।
      IV. मुनिवर आप इतना क्रोध क्यों कर रहे हो?

      1. (A)I, II, IV
      2. (B)II, III, IV
      3. (C)I, II, III
      4. (D)I, III, IV
      1 mark
    3. (iii)

      'परशुराम ने अपने फरसे की ओर देखा' — इसका क्या भाव है?

      1. (A)उनका फरसा अति सुंदर है।
      2. (B)उनका फरसा उनका सहारा है।
      3. (C)वैसा फरसा किसी और के पास नहीं है।
      4. (D)वे कमज़ोर नहीं, फरसाधारी वीर हैं।
      1 mark
    4. (iv)

      परशुराम ने लक्ष्मण का वध न करने के लिए क्या तर्क दिया?

      1. (A)वे बालक का वध नहीं करेंगे।
      2. (B)वे मुनि हैं, अतः किसी का वध नहीं करेंगे।
      3. (C)वध करने के लिए उनका फरसा अनुपयुक्त है।
      4. (D)ऐसा उनका स्वभाव ही नहीं है।
      1 mark
    5. (v)

      परशुराम ने अपने परिचय में नहीं कहा :

      1. (A)मैं निरा मुनि नहीं हूँ।
      2. (B)मैं अत्यधिक क्रोधी हूँ।
      3. (C)मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ।
      4. (D)मैं बहुत विद्वान हूँ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) लक्ष्मण परशुराम को संबोधित कर रहे हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) लक्ष्मण ने कहा सब धनुष समान हैं, पुराने धनुष में हानि-लाभ क्या, वह छूते ही टूटा: I, II, III। उत्तर (C)।

      1 mark
    3. (iii) फरसे की ओर देखना जताता है कि वे कमज़ोर नहीं, फरसाधारी वीर हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) 'बालकु बोलि बधौं नहि तोही' अर्थात् वे बालक का वध नहीं करेंगे। उत्तर (A)।

      1 mark
    5. (v) परशुराम ने स्वयं को क्रोधी, बाल ब्रह्मचारी और मुनि से अधिक बताया, 'बहुत विद्वान' नहीं कहा। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) C; (iii) D; (iv) A; (v) D

    Where the marks are

    • (i) C (1 अंक)
    • (ii) C (1 अंक)
    • (iii) D (1 अंक)
    • (iv) A (1 अंक)
    • (v) D (1 अंक)

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · Reading comprehensionसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है

    पठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए : 2×1=2

    1. (i)

      'उत्साह' कविता की विशेषताएँ हैं :
      I. संबोधन शैली
      II. खड़ी बोली
      III. ब्रजभाषा
      IV. संवाद शैली

      1. (A)I, II
      2. (B)III, IV
      3. (C)II, III
      4. (D)I, IV
      1 mark
    2. (ii)

      'यह दंतुरित मुसकान' कविता में कौन-सा भाव मुखरित होता है?

      1. (A)मैत्री
      2. (B)व्यंग्य
      3. (C)प्रेम
      4. (D)वात्सल्य
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'उत्साह' में बादल को संबोधित किया गया है और भाषा खड़ी बोली है: I, II। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) शिशु की मुसकान देखकर पिता में वात्सल्य उमड़ता है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) D

    Where the marks are

    • (i) A (1 अंक)
    • (ii) वात्सल्य (1 अंक)

    Open Q10 on its own page

Section B

खण्ड ब: वर्णनात्मक; प्रश्न 11-17 (कुछ में आंतरिक विकल्प)

  1. Q11 · 6 marks · Very short answerमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी

    गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : 3×2=6

    1. (क)

      'एक कहानी यह भी' से लिया गया 'निहायत असहाय मजबूरी में लिपटा उनका यह त्याग कभी मेरा आदर्श नहीं बन सका।' — यह कथन किसके लिए कहा गया है और क्यों?

      2 marks
    2. (ख)

      बिस्मिल्ला खाँ के जीवन में रसूलनबाई और बतूलनबाई का क्या महत्त्व है?

      2 marks
    3. (ग)

      कौसल्यायन जी ने 'संस्कृति' किसे कहा है?

      2 marks
    4. (घ)

      हम कैसे कह सकते हैं कि पानवाला कैप्टन का मित्र था? 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) यह कथन लेखिका (मन्नू भंडारी) ने अपनी माँ के लिए कहा है। माँ का अपना कोई व्यक्तित्व नहीं था; वे पिता की हर आज्ञा और बच्चों की हर ज़िद को अपना फर्ज़ समझकर मानती थीं। यह असीमित सहिष्णुता मजबूरी से उपजी थी, इसलिए लेखिका को आदर्श न लगी।

      2 marks
    2. (ख) रसूलनबाई और बतूलनबाई की ठुमरी, दादरा और टप्पे सुनकर बिस्मिल्ला खाँ को संगीत की प्रेरणा मिली। बचपन से ही उनमें संगीत की समझ बनी।

      2 marks
    3. (ग) कौसल्यायन जी के अनुसार संस्कृति नए आविष्कार या तथ्यों को खोजने की प्रवृत्ति, योग्यता और प्रेरणा है। साथ ही नए ज्ञान की जिज्ञासा और मानवता के कल्याण व त्याग की भावना भी संस्कृति है।

      2 marks
    4. (घ) कैप्टन की मृत्यु का समाचार सुनाते समय पानवाले की आँखों में आँसू आ गए। यह सिद्ध करता है कि वह कैप्टन का सच्चा मित्र था और उसकी देशभक्ति का सम्मान करता था।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन उपभागों के उपर्युक्त उत्तर

    Where the marks are

    • कथन किसके लिए है, यह बताना (½ अंक)
    • कारणों के तीन बिंदु (1½ अंक)
    • (ख) संगीत की प्रेरणा/समझ का महत्त्व (2 अंक)
    • (ग) संस्कृति के दो उपयुक्त बिंदु (2 अंक)
    • (घ) आँसू आने का उदाहरण और निष्कर्ष (2 अंक)

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Very short answerसूरदास – पद

    निर्धारित कविताओं पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : 3×2=6

    1. (क)

      उद्धव ने गोपियों को समझाने के लिए कौन-सा उपदेश दिया और गोपियों को वह पसंद क्यों नहीं आया?

      2 marks
    2. (ख)

      जयशंकर प्रसाद ने अपनी आत्मकथा न लिखने के क्या कारण गिनवाए हैं?

      2 marks
    3. (ग)

      'मुख्य गायक-गायिकाओं की सफलता उनके संगतकारों पर निर्भर करती है।' — स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    4. (घ)

      निराला ने फागुन मास के सौंदर्य का वर्णन किया है। आप फागुन में अपने आस-पास के सौंदर्य का वर्णन कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) उद्धव ने गोपियों को योग और निर्गुण ब्रह्म का संदेश दिया। गोपियाँ कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम में डूबी थीं; यह संदेश उन्हें शुष्क, नीरस, कड़वी ककड़ी जैसा और विरह-वेदना बढ़ाने वाला लगा।

      2 marks
    2. (ख) प्रसाद अपना निजी जीवन सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। उनका जीवन सामान्य और अभावों से भरा था, लिखने योग्य कुछ विशेष नहीं; दुर्बलताएँ बताने से दूसरे उपहास कर सुख पाते।

      2 marks
    3. (ग) संगतकार मुख्य गायक की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर उसे सशक्त बनाते हैं, कठिन तानों में गायन सँभालते हैं और तार सप्तक में थके स्वर को सहारा देते हैं। इस प्रकार गायक अकेला नहीं पड़ता और सफल होता है।

      2 marks
    4. (घ) फागुन में वातावरण पुष्पित और सुगंधित हो जाता है। पेड़ों पर नए पत्ते और कोंपलें निकलती हैं तथा प्रकृति नई उमंग और सौंदर्य से भर उठती है।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन उपभागों के उपर्युक्त उत्तर

    Where the marks are

    • (क) संदेश (1) और अरुचि का कारण (1)
    • (ख) दो कारण (1+1)
    • (ग) संगतकार की भूमिका के दो बिंदु (1+1)
    • (घ) अनुभव के दो बिंदु (1+1)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 8 marks · Short answerमाता का अँचल

    पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए : 2×4=8

    1. (क)

      'माता का आँचल' पाठ में वर्णित बच्चों के खेल अलग थे और वर्तमान काल में अलग हैं। दोनों में भिन्नता का विवरण देते हुए अपने विचार भी लिखिए।

      4 marks
    2. (ख)

      'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में जितेन ने पहाड़ी स्कूली बच्चों के बारे में क्या-क्या बताया? आपकी दिनचर्या इन बच्चों से कितनी भिन्न है? संक्षेप में लिखिए।

      4 marks
    3. (ग)

      अज्ञेय जी ने किसी रचना के लेखन के कौन-कौन से कारण गिनवाए हैं? अपने लेखन के बारे में उन्होंने क्या कहा? — स्पष्ट कीजिए।

      4 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) पाठ के खेल सामूहिक थे और साथियों के साथ मिलकर खेले जाते थे, जैसे भोलानाथ का साथियों संग खेलना; आज के खेल व्यक्ति-केंद्रित हैं, बच्चे मोबाइल/कंप्यूटर की अपनी स्क्रीन पर खेलते हैं।

      2 marks
    2. पाठ की खेल-सामग्री पारंपरिक और प्राकृतिक थी, परिवेश की चीज़ों से खेलते थे; आज महँगी, तकनीकी और प्लास्टिक की सामग्री है। मेरे विचार में पुराने खेल स्वास्थ्य और मेल-जोल के लिए बेहतर हैं।

      2 marks
    3. (ख) जितेन ने बताया कि पहाड़ी बच्चों का जीवन कठोर है: स्कूल के लिए दूर-दूर तक चलना, शाम को माँओं के साथ पशु चराना, पानी भरना और जंगल से लकड़ी के गट्ठर ढोना।

      2 marks
    4. मेरी दिनचर्या सुविधाजनक है: स्कूल पास या वाहन से, पढ़ाई-खेल का समय। पर इन बच्चों से प्रेरणा लेकर मुझे परिश्रम और घर के कामों में सहयोग करना चाहिए।

      2 marks
    5. (ग) अज्ञेय के अनुसार लेखन के कारण आंतरिक विवशता से मुक्ति पाना, प्रकाशकों के तक़ाज़े व संपादकों के आग्रह जैसा बाहरी दबाव और आर्थिक विवशता हैं।

      2 marks
    6. अपने लेखन के बारे में उन्होंने कहा कि आंतरिक विवशता से मुक्ति ही असली कारण है, और लेखन का कारण तटस्थ होकर पहचानना चाहिए।

      2 marks

    Answer: किन्हीं दो उपभागों के उपर्युक्त उत्तर

    Where the marks are

    • (क) दो भिन्नताएँ (2+2) और अपने विचार
    • (ख) बच्चों के जीवन के दो बिंदु (2) और अपनी दिनचर्या से भिन्नता (2)
    • (ग) लेखन के दो कारण (2) और अपने लेखन पर दो बिंदु (2)

    Open Q13 on its own page

  4. Q14 · 6 marks · Long answerWriting

    निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : 6

    1. (क)

      लड़की पढ़े तो घर शिक्षित हो जाए
      संकेत-बिंदु: आवश्यकता; घर का शिक्षित होना; समाज का शिक्षित होना

      0 marks
    2. (ख)

      खेलें खेल, खेल-भावना से
      संकेत-बिंदु: खेल-भावना; खेल अनुशासन की पहचान; खेल वही जो मेल बढ़ाए

      0 marks
    3. (ग)

      विज्ञान के बढ़ते क़दम
      संकेत-बिंदु: हर तरफ़ विज्ञान का बोलबाला; सहज जीवन; वैज्ञानिक उड़ान

      0 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) लड़की पढ़े तो घर शिक्षित हो जाए

      भूमिका: कहा जाता है कि एक पुरुष को पढ़ाने से एक व्यक्ति शिक्षित होता है, पर एक लड़की को पढ़ाने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।

      1 mark
    2. आवश्यकता और घर का शिक्षित होना: लड़की भावी माँ होती है। शिक्षित माँ बच्चों को अच्छे संस्कार देती है, उनकी पढ़ाई पर ध्यान रखती है और स्वास्थ्य, स्वच्छता व घर के बजट को समझदारी से सँभालती है। इससे घर में अंधविश्वास और कुरीतियों की जगह विवेक आता है।

      2 marks
    3. समाज का शिक्षित होना: शिक्षित लड़की आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आय बढ़ाती है और दहेज, बाल-विवाह जैसी बुराइयों का विरोध करती है। उसकी जागरूकता से आसपास की महिलाएँ भी प्रेरित होती हैं और धीरे-धीरे पूरा समाज शिक्षित व प्रगतिशील बनता है।

      1 mark
    4. निष्कर्ष: अतः बेटियों को पढ़ाना पूरे परिवार और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। हमें हर लड़की को शिक्षा के अवसर देने चाहिए। (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      2 marks

    Answer: लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद: भूमिका, तीनों संकेत-बिंदु, निष्कर्ष। (ख) या (ग) पर भी इसी प्रकार लिख सकते हैं।

    Where the marks are

    • भूमिका (1 अंक)
    • विषयवस्तु में संकेत-बिंदुओं का समावेश (3 अंक)
    • निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप दीप्ति/प्रदीप हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को क्रिकेट प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करवाने हेतु लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      सेवा में,
      प्रधानाचार्य महोदय,
      XYZ पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली।

      दिनांक: 10 मार्च 2024

      विषय: क्रिकेट प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु प्रार्थना-पत्र।

      महोदय,

      1 mark
    2. विषयवस्तु: सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा दसवीं का छात्र/छात्रा दीप्ति/प्रदीप हूँ। हमारे विद्यालय में क्रिकेट के प्रति छात्रों में बहुत उत्साह है, परंतु कोई प्रशिक्षित कोच न होने से हम सही तकनीक नहीं सीख पाते और अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते हैं। मैदान और उपकरण उपलब्ध हैं।

      2 marks
    3. आपसे अनुरोध है कि शीघ्र किसी योग्य क्रिकेट प्रशिक्षक की नियुक्ति करवाने की कृपा करें, जिससे हमारी प्रतिभा निखरे और विद्यालय का नाम रोशन हो। इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।

      1 mark
    4. समापन:
      धन्यवाद सहित।
      आपका आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या,
      दीप्ति/प्रदीप, कक्षा दसवीं 'क'
      (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: प्रधानाचार्य को क्रिकेट कोच की व्यवस्था हेतु लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।

    Where the marks are

    • प्रारूप: आरंभ-अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • विषयवस्तु: समस्या, कारण, अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप मोहिनी/मोहित हैं। आपकी दादी का नया काव्य-संग्रह 'कुदरत की लय' हाल ही में प्रकाशित हुआ है। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      12, गांधी नगर,
      जयपुर।
      दिनांक: 10 मार्च 2024

      पूज्य दादी जी,
      सादर प्रणाम।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: आपका नया काव्य-संग्रह 'कुदरत की लय' प्रकाशित होने का समाचार पाकर मेरा मन खुशी से भर उठा। हमें आप पर गर्व है। प्रकृति पर लिखी आपकी कविताएँ सरल, भावपूर्ण और संवेदनशील हैं।

      2 marks
    3. मैं स्वयं इन्हें पढ़ूँगा/पढ़ूँगी और मित्रों को भी भेंट करूँगा/करूँगी। मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें और ऐसे ही लिखती रहें। घर आने पर आपसे संग्रह पर हस्ताक्षर करवाऊँगा/करवाऊँगी।

      1 mark
    4. समापन:
      आपका स्नेहाकांक्षी पोता/पोती,
      मोहित/मोहिनी
      (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: दादी को काव्य-संग्रह 'कुदरत की लय' की बधाई का लगभग 100 शब्दों का अनौपचारिक पत्र।

    Where the marks are

    • प्रारूप: पता, तिथि, संबोधन, अभिवादन, समापन (1 अंक)
    • विषयवस्तु: बधाई, प्रशंसा, शुभकामना (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप विवेक/वल्लरी हैं। आपके पड़ोस के विद्यालय में हिन्दी शिक्षक के लिए पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता, एम.ए. (हिन्दी), बी.एड. को धारण करते हैं। उक्त पद के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवेदन भेजने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: स्ववृत्त (बायोडेटा) शीर्षक, फिर आवेदित पद: हिन्दी शिक्षक।

      1 mark
    2. व्यक्तिगत विवरण:
      नाम: विवेक/वल्लरी शर्मा
      पिता का नाम: श्री रमेश शर्मा
      जन्म-तिथि: 5 मई 1998
      पता: 14, शांति कॉलोनी, लखनऊ
      दूरभाष: 98XXXXXXXX
      ई-मेल: vivek@example.com
      राष्ट्रीयता: भारतीय; भाषाएँ: हिन्दी, अंग्रेज़ी

      1 mark
    3. शैक्षणिक योग्यता:
      एम.ए. (हिन्दी), 2021, लखनऊ विश्वविद्यालय, 72%
      बी.एड., 2023, लखनऊ विश्वविद्यालय, 75%
      स्नातक (हिन्दी), 2019, 70%
      बारहवीं, 2016, 80%; दसवीं, 2014, 85%
      अन्य: कंप्यूटर में दक्ष; वाद-विवाद व कविता-लेखन में रुचि; अनुभव: दो वर्ष अध्यापन।

      2 marks
    4. घोषणा: मैं घोषणा करता/करती हूँ कि उपर्युक्त विवरण सत्य है।
      स्थान: लखनऊ, दिनांक: 10 मार्च 2024
      हस्ताक्षर: विवेक/वल्लरी (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: हिन्दी शिक्षक पद हेतु एम.ए. (हिन्दी), बी.एड. योग्यता वाला लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त।

    Where the marks are

    • प्रारूप (1 अंक)
    • विषयवस्तु: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप दिनेश/सृष्टि हैं। आपके मुहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित है, अतः जल उपलब्ध कराने के लिए जल आपूर्ति-विभाग के अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में शिकायती ई-मेल लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      प्रेषक: dinesh@example.com
      प्रति: adhyaksh.jal@example.com
      विषय: मुहल्ले में जल-आपूर्ति बाधित होने के संबंध में।

      महोदय,

      1 mark
    2. विषयवस्तु: मैं दिनेश/सृष्टि, शिवाजी नगर का निवासी हूँ। हमारे मुहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे बच्चों, बुज़ुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी हो रही है; लोग महँगे टैंकरों पर निर्भर हैं। कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ।

      2 marks
    3. आपसे अनुरोध है कि शीघ्र पाइपलाइन की जाँच कर जल-आपूर्ति सुचारु करवाएँ तथा तब तक टैंकर भिजवाएँ। आपकी अति कृपा होगी।

      1 mark
    4. समापन:
      भवदीय,
      दिनेश/सृष्टि
      शिवाजी नगर, मोबाइल: 98XXXXXXXX
      (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: जल आपूर्ति-विभाग अध्यक्ष को पानी की समस्या पर लगभग 80 शब्दों का औपचारिक शिकायती ई-मेल।

    Where the marks are

    • ई-मेल प्रारूप: प्रेषक, प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषयवस्तु: समस्या, कष्ट, अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप रूपेंद्र/रूपा हैं। आप अपनी पुरानी साइकिल बेचना चाहते हैं। उससे संबंधित जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रचनात्मकता व प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक व बॉक्स में सजावट।

      बिकाऊ साइकिल! बिकाऊ साइकिल!

      1 mark
    2. विषयवस्तु: हीरो स्पोर्ट्स साइकिल, मात्र दो वर्ष पुरानी, बिल्कुल नई जैसी हालत में। 21 गियर, नए टायर व मज़बूत ब्रेक। असली क़ीमत ₹9000, अब केवल ₹4000 (मोल-भाव संभव)।

      2 marks
    3. संपर्क: रूपेंद्र/रूपा, 25, गांधी रोड, मोबाइल 98XXXXXXXX (शाम 5 से 8 बजे)। पहले आओ, पहले पाओ! (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: पुरानी साइकिल बेचने का लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।

    Where the marks are

    • रचनात्मकता व प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु: विशेषताएँ, मूल्य, संपर्क (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(a) on its own page

    OR

    Q17(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप शिक्षा/विदित हैं। अपनी मित्र स्नेहा को बैडमिंटन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए लगभग 40 शब्दों में एक बधाई-संदेश लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      10 मार्च 2024
      समय: सायं 5 बजे

      प्रिय स्नेहा,

      1 mark
    2. विषयवस्तु: बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर के लिए तुम्हारे चयन का समाचार सुनकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ। यह तुम्हारी कड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास का फल है। तुमने विद्यालय और हम सबका नाम रोशन किया है।

      2 marks
    3. मेरी हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अनेक शुभकामनाएँ; तुम स्वर्ण पदक जीतो।

      तुम्हारी सखी,
      शिक्षा/विदित (भाषा-शुद्धता: 1 अंक)

      1 mark

    Answer: स्नेहा को बैडमिंटन में राष्ट्रीय चयन पर लगभग 40 शब्दों का बधाई-संदेश।

    Where the marks are

    • प्रारूप: तिथि, समय, संबोधन, अंत में नाम (1 अंक)
    • विषयवस्तु: बधाई, प्रशंसा, शुभकामना (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.