Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/3/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

कार्तिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं, जो फागुन तक चला करतीं। इन दिनों वह सबेरे ही उठते। न जाने किस वक्त जगकर वह नदी-स्नान को जाते-गाँव से दो मील दूर। वहाँ से नहा-धोकर लौटते और गाँव के बाहर ही, पोखरे के ऊँचे भिंडे पर, अपनी खँजड़ी लेकर जा बैठते और अपने गाने टेरने लगते। मैं शुरू से ही देर तक सोनेवाला हूँ, किंतु, एक दिन, माघ की उस दाँत किटकिटानेवाली भोर में भी, उनका संगीत मुझे पोखर पर ले गया था। अभी आसमान के तारों के दीपक बुझे नहीं थे। हाँ, पूरब में लोहा लग गई थी जिसकी लालिमा को शुक्र तारा और बढ़ा रहा था। खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था। सारा वातावरण अजीब रहस्य से आवृत्त मालूम पड़ता था। उस रहस्यमय वातावरण में एक कुश की चटाई पर पूरब मुँह, काली कमली ओढ़े, बालगोबिन भगत अपनी खँजड़ी लिए बैठे थे। उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था। उनकी अँगुलियाँ खँजड़ी पर लगातार चल रही थीं। गाते-गाते इतने मस्त हो जाते, इतने सुरूर में आते, उत्तेजित हो उठते कि मालूम होता, अब खड़े हो जाएँगे। कमली तो बार-बार सिर से नीचे सरक जाती। मैं जाड़े से कँपकँपा रहा था। किंतु तारे की छाँव में भी उनके मस्तक के श्रमबिंदु, जब-तब, चमक ही पड़ते।

  1. (i)

    प्रभातियाँ किस समय गाया जाने वाला गीत है ?

    1. (A)भोर
    2. (B)संध्या
    3. (C)मध्याह्न
    4. (D)अपराह्न
    1 mark
  2. (ii)

    'उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था ।' – का आशय है :

    1. (A)वह एक के बाद एक गीत गाए जा रहे थे।
    2. (B)वह लगातार प्रवचन दिए जा रहे थे।
    3. (C)वह लगातार लोगों को आशीर्वचन दे रहे थे।
    4. (D)वह किसी से लगातार बातें किए जा रहे थे।
    1 mark
  3. (iii)

    गद्यांश में किस ऋतु का उल्लेख है ?

    1. (A)वसंत ऋतु
    2. (B)ग्रीष्म ऋतु
    3. (C)शीत ऋतु
    4. (D)वर्षा ऋतु
    1 mark
  4. (iv)

    बालगोबिन की प्रभातियाँ कब तक चला करती थीं ?

    1. (A)फाल्गुन से कार्तिक तक
    2. (B)कार्तिक से फाल्गुन तक
    3. (C)फाल्गुन से आषाढ़ तक
    4. (D)कार्तिक से चैत्र तक
    1 mark
  5. (v)

    भगत गाँव के बाहर पोखरे के ऊँचे भिंडे पर क्यों गाया करते थे ? अनुपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –

    1. (A)शांत और प्राकृतिक वातावरण के कारण।
    2. (B)ताकि गाँववाले को परेशानी न हो।
    3. (C)गाँव में अधिक शोर की मनाही थी।
    4. (D)उन्हें उस स्थान पर रोज़ गाने की आदत थी।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्ति देखिए।

Hint 2

'माघ' और 'कुहासा' से मौसम पहचानिए।

Hint 3

(v) में वह विकल्प खोजिए जिसका गद्यांश में आधार नहीं है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) प्रभातियाँ सुबह के समय गाए जाने वाले गीत हैं, इसलिए भोर। (A)

    1 mark
  2. (ii) शब्दों का ताँता लगने का अर्थ है कि भगत एक के बाद एक गीत गाए जा रहे थे। (A)

    1 mark
  3. (iii) माघ की दाँत किटकिटाने वाली भोर और जाड़े का वर्णन है, इसलिए शीत ऋतु। (C)

    1 mark
  4. (iv) गद्यांश के प्रारंभ में लिखा है कि कार्तिक से प्रभातियाँ शुरू होकर फागुन तक चलती थीं। (B)

    1 mark
  5. (v) गद्यांश में गाँव में शोर की मनाही का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए अनुपयुक्त विकल्प (C)।

    1 mark

Answer: (i) A; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) C

Where the marks are

  • (i) A (1 अंक)
  • (ii) A (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) B (1 अंक)
  • (v) C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.