CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/3/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं, वे दो शब्द हैं सभ्यता और संस्कृति ।' इस वाक्य का रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद होगा –
- (A)संयुक्त वाक्य
- (B)साधारण वाक्य
- (C)सरल वाक्य
- (D)मिश्र वाक्य
- (ii)1 mark
'आग का आविष्कार जिस आदमी ने किया होगा, वह महान आविष्कर्ता होगा ।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
- (A)जिसने आग का आविष्कार किया वह महान आविष्कर्ता होगा।
- (B)आग का आविष्कार करने वाला व्यक्ति महान आविष्कर्ता रहा होगा।
- (C)वह महान आविष्कर्ता होगा जिसने आग का आविष्कार किया होगा।
- (D)आग का आविष्कार करने वाला जो भी हो कोई महान व्यक्ति था।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
(1) लेखक को संस्कृति का बँटवारा करने वाले लोगों पर आश्चर्य होता है।
(2) जिसे बाज़ार कहा जाऱ सके वैसा उस कस्बे में एक ही बाज़ार था।
(3) मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती है लेकिन चरमा तो बदल ही सकती है।
(4) उसने दुकान के नीचे पान थूका और अपनी काली-लाल बत्तीसी दिखाकर बोला।- (A)(1) और (2) सही हैं।
- (B)(2) और (3) सही हैं।
- (C)(3) और (4) सही हैं।
- (D)(1) और (4) सही हैं।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
- (A)असहयोग आंदोलन के प्रभाव से शिवपूजन सहाय ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
- (B)उनकी रचनाओं में लोकजीवन और लोकसंस्कृति के प्रसंग सहज ही मिल जाते हैं।
- (C)उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की और बनारस में नकलनवीस की नौकरी की।
- (D)शिवपूजन सहाय का जन्म जिस गाँव में हुआ था, वह बिहार में है।
- (v)1 mark
स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
स्तंभ – 1 स्तंभ – 2 (1) जैसे ही मैं वहाँ पहुँचा वह चला गया। (I) संयुक्त वाक्य (2) मैं वहाँ पहुँचा और वह चला गया। (II) सरल वाक्य (3) मेरे वहाँ पहुँचते ही वह चला गया। (III) मिश्र वाक्य - (A)(1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
- (B)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
- (C)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
- (D)(1) – (III); (2) – (I); (3) – (II)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
वाक्य में उपवाक्यों की संख्या गिनिए।
Hint 2
आश्रित उपवाक्य हो तो मिश्र; 'और/लेकिन' से जुड़े स्वतंत्र उपवाक्य हों तो संयुक्त।
Hint 3
एक ही क्रिया वाला वाक्य सरल होता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) इसमें एक प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य 'जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं' है, इसलिए मिश्र वाक्य। (D)
- 1 mark
(ii) आश्रित उपवाक्य को शब्द-समूह बनाकर 'आग का आविष्कार करने वाला व्यक्ति महान आविष्कर्ता रहा होगा' सरल वाक्य बनता है। (B)
- 1 mark
(iii) वाक्य (3) में 'लेकिन' और (4) में 'और' से दो स्वतंत्र उपवाक्य जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य (3) और (4) हैं। (C)
- 1 mark
(iv) विकल्प D में 'जिस गाँव में' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य। (D)
- 1 mark
(v) (1) 'जैसे ही' से आश्रित उपवाक्य, इसलिए मिश्र (III); (2) 'और' से संयुक्त (I); (3) एक उपवाक्य, इसलिए सरल (II)। (D)
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- किन्हीं चार उपप्रश्नों के सही विकल्प (4×1 = 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सह…
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सह…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q3 · 4 marks'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर निर्देशा…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.