Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024 (session 2023-24)

CBSE Class 10 Hindi Course B: 2024 board paper, set 4/3/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_3_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न; उप-प्रश्नों सहित 45 में से कुल 40 के उत्तर लिखने हैं
B11-18वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प दिए गए हैं

Instructions in brief: कुल 18 प्रश्न, सभी अनिवार्य; खंड-'अ' में 45 बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्नों में से 40 के उत्तर; खंड-'ब' में वर्णनात्मक प्रश्न, जहाँ आंतरिक विकल्प (अथवा) दिए गए हैं।

Section A

बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न; उप-प्रश्नों सहित 45 में से कुल 40 के उत्तर लिखने हैं

  1. Q1 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    "जब गांधीजी जीवित थे, हम अपनी गुत्थियों को सुलझाने के लिए प्रायः उनके पास पहुँचा करते थे। परन्तु आज वह स्थूल रूप में हमारे बीच विद्यमान नहीं हैं। हमको अब पथ-निर्देश के लिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनके सिखाए सुन्दर उसूलों का आश्रय लेना होगा।" उपर्युक्त शब्द 30 अप्रैल, 1948 को गांधीजी के सिद्धांतों का स्मरण करते हुए श्री गोविन्दवल्लभ पंत ने रेडियो में प्रसारित एक भाषण के दौरान कहे थे। पंत जी ने कहा सत्य और अहिंसा गांधीजी के जीवन का मूल मंत्र था। उन्होंने मूलतः इन्हीं दो उसूलों पर भारत की स्वतंत्रता के महल को खड़ा करने में खून-पसीना एक किया और जो सफलता उन्हें प्राप्त हुई वह अपूर्व है। गांधीजी का यह विश्वास था कि कोई भी सरकार तब तक लोकप्रिय नहीं हो सकती जब तक कि आधारतः इन दो सिद्धांतों का पालन न करे। सत्य और अहिंसा भारत की संस्कृति की आधारशिलाएँ हैं। हमारे पूर्वजों में से महावीर व बुद्ध प्रभृति बहुत से महापुरुषों ने अपनी शिक्षाओं में इन सिद्धांतों को सर्वोपरि स्थान दिया है। इन्हीं सिद्धांतों को व्यापक रूप देने और एक वृहद् मानव समुदाय के कष्ट निवारण के लिए उनको प्रयोग करने का श्रेय महात्माजी को ही है। परन्तु उनकी अहिंसा कायर की लाचारी का अन्तिम अस्त्र नहीं थी। उनकी अहिंसा उन बलवानों की अहिंसा है, जो किसी सदुद्देश्य के लिए करने या मरने में विश्वास रखते हैं।"

    पश्चिम देशों ने गत दो महायुद्धों से कोई पाठ ग्रहण नहीं किया, जबकि इनसे विश्व को न केवल सामान की क्षति, बल्कि करोड़ों जान का नुकसान भी उठाना पड़ा है। ये राष्ट्र अब भी एक-दूसरे के विरुद्ध घृणा और संदेह का बीजारोपण कर रहे हैं। अभी समय है कि विश्व बापू की शिक्षाओं से शान्ति, भाईचारे और साम्प्रदायिक ऐक्य का पाठ ग्रहण करे।

    1. (i)

      'जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पथ-निर्देश के लिए गांधीजी के द्वारा सिखाए उसूलों का आश्रय लेना होगा।' – पंत जी ने ऐसा क्यों कहा गया ?

      1. (A)गांधीजी विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
      2. (B)गांधीजी आज हमारे बीच जीवित नहीं हैं।
      3. (C)गांधीजी की शिक्षाओं से ही विश्व में शांति संभव है।
      4. (D)गांधीजी ने देश को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मार्ग प्रशस्त किया।
      1 mark
    2. (ii)

      गांधीजी द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किन जीवन-मूल्यों को महत्त्व दिया ?

      1. (A)सत्य और अहिंसा
      2. (B)त्याग और बलिदान
      3. (C)संयम और उदारता
      4. (D)संघर्ष और वीरता
      1 mark
    3. (iii)

      संदर्भ के अनुसार गद्यांश में 'प्रभृति' शब्द का सटीक अर्थ हो सकता है –

      1. (A)बड़े
      2. (B)बुद्धिमान
      3. (C)विद्वान
      4. (D)आदि/इत्यादि
      1 mark
    4. (iv)

      सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को व्यापक और व्यावहारिक रूप दिया –

      1. (A)बुद्ध ने
      2. (B)गांधी ने
      3. (C)महावीर ने
      4. (D)पंत ने
      1 mark
    5. (v)

      गद्यांश के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं, सही उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
      (i) सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही सरकार लोकप्रियता प्राप्त कर सकती है।
      (ii) युद्ध जन-धन की क्षति का कारक है।
      (iii) अहिंसा कायर की विवशता का अस्त्र है।

      1. (A)केवल कथन (i) सही है।
      2. (B)कथन (i) और (ii) सही हैं।
      3. (C)कथन (ii) और (iii) सही हैं।
      4. (D)कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गद्यांश में लिखा है कि 'आज वह स्थूल रूप में हमारे बीच विद्यमान नहीं हैं', इसलिए उनके उसूलों का सहारा लेना होगा। सही विकल्प (B)।

      1 mark
    2. (ii) पंत जी के अनुसार सत्य और अहिंसा गांधीजी के जीवन का मूल मंत्र थे और उन्हीं पर स्वतंत्रता का महल खड़ा हुआ। सही विकल्प (A)।

      1 mark
    3. (iii) 'प्रभृति' का अर्थ है 'आदि/इत्यादि', जैसे 'महावीर व बुद्ध प्रभृति महापुरुष'। सही विकल्प (D)।

      1 mark
    4. (iv) सिद्धांतों को व्यापक रूप देने और बड़े मानव समुदाय के कष्ट निवारण में प्रयोग करने का श्रेय महात्माजी को दिया गया है। सही विकल्प (B)।

      1 mark
    5. (v) कथन (i) और (ii) गद्यांश से सही सिद्ध होते हैं। कथन (iii) गलत है, क्योंकि गद्यांश में अहिंसा को कायर की लाचारी का अस्त्र नहीं, बलवानों की अहिंसा कहा गया है। सही विकल्प (B)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) A; (iii) D; (iv) B; (v) B

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    गरमियों के दिन 'छुट्टी और यात्रा' पर जाने के दिन होते हैं। 'छुट्टी पर जाने' का यह अनुराग काफ़ी आधुनिक है, क्योंकि लोग 'कर्मोन्मत्त' बन गए हैं और वे जो कुछ भी करते हैं या नहीं करते हैं, वह उनके लिए तनाव पैदा करता है। पहले 'छुट्टी' शब्द मूल रूप से धार्मिक दिनों के लिए इस्तेमाल होता था; आजकल इसका मतलब सामान्य दिनों के विपरीत आराम या विश्राम का कोई विशेष दिन है। लेकिन असली सवाल है कि छुट्टी पर जाने से पहले क्या आपका मन और शरीर नई जगह का आनंद लेने की स्थिति में है ? यात्रा की सारी तैयारी बाहरी होती है, लोग विश्राम की भाषा पूरी तरह भूल चुके हैं।

    जब आप कुछ नहीं करते, तो यह मत सोचना कि समय बर्बाद हो रहा है। कुछ न करने के दौरान आपकी ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है। सतत काम करते रहने का जुनून ही आपको छुट्टी का आनंद नहीं लेने देता। आप जहाँ हैं, वहाँ मौजूद रहना सीखें, इसका अर्थ है – अभी और यहीं होना। बाहरी दुनिया के बिना जीवित रहना सीखें। इसका स्पष्ट मतलब है, अपने साथ रहना शुरू करें, खुद को जानना सीखें। छुट्टी का मतलब यह कदापि नहीं कि आप सिर्फ कामकाज से दूरी बनाएँ, बल्कि अपने मन, उसके दबावों और उलझनों से भी दूरी बनाइए।

    1. (i)

      'छुट्टी पर जाने का यह अनुराग काफ़ी आधुनिक है' – पंक्ति का आशय है –

      1. (A)प्राचीन समय में लोग छुट्टियों का आनंद घर पर ही लेते थे।
      2. (B)छुट्टियों में घर से बाहर जाने का प्रचलन वर्तमान समय की देन है।
      3. (C)वर्तमान समय में छुट्टियों के प्रति प्रेम बढ़ा है।
      4. (D)कार्यस्थलों/शिक्षा केन्द्रों में छुट्टी पर जाने का प्रचलन बढ़ा है।
      1 mark
    2. (ii)

      'कर्मोन्मत्त' शब्द का अर्थ है –

      1. (A)कार्य से विमुख
      2. (B)कार्य करने का आदी
      3. (C)कार्य न करने का आदी
      4. (D)आराम करने का आदी
      1 mark
    3. (iii)

      यात्रा पर निकलने से पहले क्या आवश्यक है ?

      1. (A)गंतव्य स्थल की जानकारी हासिल करना
      2. (B)गंतव्य स्थल की टिकट बुक कराना
      3. (C)आवश्यक सामान को बैग में डालना
      4. (D)तन और मन को आनंद लेने के लिए तैयार करना
      1 mark
    4. (iv)

      गद्यांश के अनुसार कुछ न करने से भी समय बर्बाद नहीं होता, क्यों ?

      1. (A)शरीर की ऊर्जा नष्ट नहीं होती।
      2. (B)शरीर की ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है।
      3. (C)हम आत्मावलोकन करते हैं।
      4. (D)तन और मन को विश्राम मिलता है।
      1 mark
    5. (v)

      'जहाँ हैं, वहाँ मौजूद रहना' का अभिप्राय है –

      1. (A)निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहना।
      2. (B)बिना हिले-डुले एक स्थान पर बने रहना।
      3. (C)एक ही स्थान पर लंबे समय तक बने रहना।
      4. (D)शारीरिक उपस्थिति के साथ मानसिक उपस्थिति का होना।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) लेखक के अनुसार छुट्टी पर बाहर जाने का चलन आज के समय की देन है, पहले ऐसा नहीं था। सही विकल्प (B)।

      1 mark
    2. (ii) 'कर्मोन्मत्त' का अर्थ है काम का दीवाना, यानी कार्य करने का आदी। सही विकल्प (B)।

      1 mark
    3. (iii) यात्रा से पहले असली ज़रूरत यह है कि मन और शरीर नई जगह का आनंद लेने के लिए तैयार हों। सही विकल्प (D)।

      1 mark
    4. (iv) गद्यांश कहता है कि कुछ न करने के दौरान ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है। सही विकल्प (B)।

      1 mark
    5. (v) 'जहाँ हैं वहाँ मौजूद रहना' का अर्थ 'अभी और यहीं होना' है, यानी शरीर के साथ मन की उपस्थिति। सही विकल्प (D)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) D

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक

    Open Q2 on its own page

  3. Q3 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटकर लिखिए :

      1. (A)मैं तो खेलेते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
      2. (B)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
      3. (C)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
      4. (D)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
      1 mark
    2. (ii)

      किताब के हाशियों पर चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तसवीरें बनाया करते थे। – रेखांकित पदबंध का भेद होगा –

      1. (A)संज्ञा पदबंध
      2. (B)सर्वनाम पदबंध
      3. (C)विशेषण पदबंध
      4. (D)क्रिया पदबंध
      1 mark
    3. (iii)

      किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ दिन गुजरने लगा। – इस वाक्य में विशेषण पदबंध है –

      1. (A)किसी तरह आँचरहित
      2. (B)ठंडा और उबाऊ दिन
      3. (C)दिन गुजरने लगा
      4. (D)आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ
      1 mark
    4. (iv)

      रोने की आवाज लगातार ऊँची होती जा रही थी। रेखांकित पदबंध का भेद है –

      1. (A)संज्ञा पदबंध
      2. (B)सर्वनाम पदबंध
      3. (C)क्रिया पदबंध
      4. (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
      1 mark
    5. (v)

      'सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर बिहराने लगा।' इस वाक्य में संज्ञा पदबंध का उदाहरण है –

      1. (A)सूरज की अंतिम
      2. (B)अंतिम रंग-बिरंगी
      3. (C)सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों
      4. (D)रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'खेलते-कूदते' से पता चलता है कि अव्वल आना किस तरह हुआ, इसलिए यह क्रिया-विशेषण पदबंध है। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) 'चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तसवीरें' का मुख्य शब्द 'तसवीरें' संज्ञा है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (A)।

      1 mark
    3. (iii) 'आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ' संज्ञा 'दिन' की विशेषता बताता है, इसलिए यह विशेषण पदबंध है। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) 'होती जा रही थी' में क्रिया का पूरा रूप है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) 'सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों' में मुख्य शब्द 'किरणों' संज्ञा है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) C; (v) C (कोई चार पर्याप्त)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :

      1. (A)गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
      2. (B)लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की।
      3. (C)लोग मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह वहाँ पहुँच जाता।
      4. (D)जो सभ्यता जितनी पुरानी होती है उसके किस्से ज्यादा सुनने को मिलते हैं।
      1 mark
    2. (ii)

      'वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे।' – रचना के आधार पर वाक्य-भेद है –

      1. (A)सरल वाक्य
      2. (B)संयुक्त वाक्य
      3. (C)मिश्र वाक्य
      4. (D)साधारण वाक्य
      1 mark
    3. (iii)

      स्तंभ-1 और स्तंभ-2 को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :

      स्तंभ – 1स्तंभ – 2
      1.तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी।I.संयुक्त वाक्य
      2.उसने तताँरा को देखा और फूटकर रोने लगी।II.मिश्र वाक्य
      3.उसने जैसे ही तताँरा को देखा वैसे ही फूटकर रोने लगी।III.सरल वाक्य
      1. (A)(1-III), (2-I), (3-II)
      2. (B)(1-II), (2-III), (3-I)
      3. (C)(1-I), (2-III), (3-II)
      4. (D)(1-III), (2-II), (3-I)
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य है :

      1. (A)तताँरा को जैसे ही होश आया वह छटपटाने लगा।
      2. (B)रीति अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था।
      3. (C)धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए।
      4. (D)लोगों ने उसे ढूँढ़ने की बहुत कोशिश की किंतु उसका कोई पता नहीं चला।
      1 mark
    5. (v)

      'तताँरा की तलवार लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।' – इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा –

      1. (A)तताँरा के पास एक तलवार थी और वह लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।
      2. (B)तताँरा की तलवार विलक्षण थी इसलिए वह लोगों के लिए रहस्य थी।
      3. (C)तताँरा के पास जो तलवार थी वह लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।
      4. (D)तताँरा की विलक्षण तलवार लोगों के लिए एक रहस्य थी।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की' में एक ही उद्देश्य-विधेय है और कोई उपवाक्य नहीं, इसलिए यह सरल वाक्य है। उत्तर (B)।

      1 mark
    2. (ii) 'किंतु' समानाधिकरण योजक है जो दो स्वतंत्र वाक्यों को जोड़ता है, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) (1) एक ही क्रिया है, अतः सरल; (2) 'और' से जुड़ा, अतः संयुक्त; (3) 'जैसे ही...वैसे ही' आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र। उत्तर (A)।

      1 mark
    4. (iv) 'किंतु' से जुड़े दो स्वतंत्र वाक्यों वाला विकल्प संयुक्त वाक्य है। उत्तर (D)।

      1 mark
    5. (v) 'जो तलवार थी' आश्रित उपवाक्य है और 'वह...रहस्य थी' प्रधान उपवाक्य, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B; (iii) A; (iv) D; (v) C (कोई चार पर्याप्त)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      'आत्मकथा' समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?

      1. (A)अव्ययीभाव समास
      2. (B)द्विगु समास
      3. (C)तत्पुरुष समास
      4. (D)कर्मधारय समास
      1 mark
    2. (ii)

      'मनोरोग' समस्तपद का विग्रह होगा –

      1. (A)मन का रोग
      2. (B)मन पर रोग
      3. (C)मन में रोगी
      4. (D)मन के समान रोगी
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है :

      1. (A)पराधीन
      2. (B)चतुर्भुज
      3. (C)महाशय
      4. (D)आजीवन
      1 mark
    4. (iv)

      'शिरोवेदना' समस्तपद के लिए सही समास-विग्रह और समास का चयन कर लिखिए।

      1. (A)शिर में वेदना – तत्पुरुष
      2. (B)शिर के लिए वेदना – कर्मधारय
      3. (C)शिर और वेदना – बहुव्रीहि
      4. (D)शिर है जो वेदना – द्वन्द्व
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित में कौन-सा समस्तपद कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है ?

      1. (A)कापुरुष
      2. (B)श्वेतकमल
      3. (C)विद्यापति
      4. (D)क्रोधाग्नि
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) आत्मकथा = अपनी कथा (संबंध कारक); उत्तरपद प्रधान है, इसलिए तत्पुरुष समास। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) मनोरोग = मन का रोग। उत्तर (A)।

      1 mark
    3. (iii) आजीवन = जीवन भर; पहला पद अव्यय है और अर्थ अव्यय जैसा, इसलिए अव्ययीभाव। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) शिरोवेदना = शिर में वेदना (अधिकरण कारक), अतः तत्पुरुष। उत्तर (A)।

      1 mark
    5. (v) विद्यापति = विद्या का पति (संबंध तत्पुरुष), कर्मधारय नहीं। कापुरुष, श्वेतकमल और क्रोधाग्नि में विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय संबंध है। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) A; (v) C (कोई चार पर्याप्त)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

      स्तंभ – 1स्तंभ – 2
      1. लाज रखनासम्मान की रक्षा करना
      2. आपा खोनाअहंकार समाप्त होना / नियंत्रण खोना
      3. छक्के छुड़ानामैदान मारना
      4. मुँह बंद होनाअंत समय नजदीक होना

      उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?

      1. (A)(1) और (2)
      2. (B)(2) और (3)
      3. (C)(1) और (3)
      4. (D)(2) और (4)
      1 mark
    2. (ii)

      मुहावरे और अर्थ का उचित मेल वाले विकल्प का चयन कर लिखिए।

      1. (A)तू-तू, मैं-मैं – लड़ाई झगड़ा
      2. (B)तारे गिनना – समय का हिसाब लगाना
      3. (C)दाँतों तले उँगली दबाना – बूते से बाहर होना
      4. (D)बाल-बाल बचना – गंजे होने से बचना
      1 mark
    3. (iii)

      'बुरी तरह पीड़ा पहुँचाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है –

      1. (A)हेकड़ी जताना
      2. (B)छुट्टी करना
      3. (C)हाथ तोड़ना
      4. (D)खाल खींचना
      1 mark
    4. (iv)

      "मास्टर जी को धोखा देना आसान नहीं वे तो ________ लेते हैं।" वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए।

      1. (A)आग-बबूला होना
      2. (B)उड़ती चिड़िया के पर गिनना
      3. (C)जमीन आसमान एक करना
      4. (D)तिल का ताड़ बनाना
      1 mark
    5. (v)

      "महँगाई इतनी है कि बहुत परिश्रम करने के बाद भी घर का गुजारा नहीं चलता।" वाक्य में रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा ?

      1. (A)खाक छानना
      2. (B)सिर पर कफन बाँधना
      3. (C)नक्शा बनाना
      4. (D)दिन-रात एक करना
      1 mark
    6. (vi)

      'जरा भी अच्छा न लगना' अर्थ के लिए उचित मुहावरा है –

      1. (A)आस्तीन का साँप
      2. (B)फूटी आँख न सुहाना
      3. (C)दूध की मक्खी
      4. (D)सिर चकराना
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'लाज रखना' = सम्मान की रक्षा करना और 'आपा खोना' = नियंत्रण खोना सही हैं। 'छक्के छुड़ाना' का अर्थ हराना है और 'मुँह बंद होना' का अर्थ चुप हो जाना है। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) 'तू-तू, मैं-मैं' का अर्थ लड़ाई-झगड़ा है, जो सही मेल है। उत्तर (A)।

      1 mark
    3. (iii) 'खाल खींचना' का अर्थ है बुरी तरह पीड़ा पहुँचाना। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) जो मास्टर जी हर बात की बारीक खबर रखते हैं, उनके लिए 'उड़ती चिड़िया के पर गिनना' उपयुक्त है। उत्तर (B)।

      1 mark
    5. (v) बहुत परिश्रम करने के अर्थ में 'दिन-रात एक करना' आता है। उत्तर (D)।

      1 mark
    6. (vi) 'जरा भी अच्छा न लगना' के लिए 'फूटी आँख न सुहाना' मुहावरा है। उत्तर (B)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) A; (iii) D; (iv) B; (v) D; (vi) B (कोई चार पर्याप्त)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedकबीर – साखी

    निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    सुखिया सब संसार है, खावै अरू सोवै ।
    दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै ।।

    बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
    राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ ।।

    1. (i)

      पहले दोहे में 'सोना' और 'जागना' प्रतीकार्थ है –

      1. (A)अज्ञानता और ज्ञान का
      2. (B)निष्क्रियता और सक्रियता का
      3. (C)अचेतनता और चेतनता का
      4. (D)निर्जीवता और सजीवता का
      1 mark
    2. (ii)

      कबीर दुखी हैं क्योंकि वे –

      1. (A)एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
      2. (B)ईश्वर से वियोग के कारण व्यथित हैं।
      3. (C)सांसारिक सुखों का भोग नहीं कर पा रहे हैं।
      4. (D)ईश्वरीय सत्य से लोगों को परिचित नहीं करवा पा रहे हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      'मंत्र न लगना' का आशय है –

      1. (A)मंत्रों का निष्फल होना
      2. (B)पूजा-पाठ का काम न आना
      3. (C)कोई उपाय काम न आना
      4. (D)मंत्रोच्चार की विधि न जानना
      1 mark
    4. (iv)

      राम वियोगी व्यक्ति की तुलना किससे की गई है ?

      1. (A)विक्षिप्त व्यक्ति से
      2. (B)विरह रूपी व्यक्ति से
      3. (C)विष युक्त सर्प के तन से
      4. (D)विरह रूपी सर्प से ग्रसित व्यक्ति से
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
      कथन : सांसारिक मनुष्य सुख-पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं।
      कारण : वह भौतिक सुखों को ही सच्चा सुख मानते हैं।

      1. (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
      2. (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
      3. (C)कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) संसार खाता-सोता है (अज्ञान की नींद), जबकि कबीर जागते हैं (ज्ञान की जागृति)। सोना और जागना अज्ञानता और ज्ञान के प्रतीक हैं। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) कबीर राम से बिछड़ने के कारण दुखी हैं। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'मंत्र न लगना' का आशय है कि कोई उपाय काम नहीं आता, जैसे साँप के काटे पर मंत्र असर न करे। उत्तर (C)।

      1 mark
    4. (iv) राम-वियोगी की तुलना विरह रूपी साँप से ग्रसित व्यक्ति से की गई है। उत्तर (D)।

      1 mark
    5. (v) कथन सही है, क्योंकि संसार खा-सोकर सुखी है; कारण भी सही है कि वह भौतिक सुख को ही सच्चा सुख मानता है, और वही कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) D

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · MCQमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता

    काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए :

    1. (i)

      'मनुष्यता' कविता के अनुसार संसार में मनुष्यों की स्थिति में भिन्नता का कारण है –

      1. (A)भौगोलिक परिस्थितियाँ
      2. (B)आर्थिक परिस्थितियाँ
      3. (C)मनुष्य द्वारा किए गए उसके कर्म
      4. (D)मनुष्य द्वारा प्राप्त किया गया ज्ञान
      1 mark
    2. (ii)

      'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' – पंक्ति का आशय है –

      1. (A)देश के आत्मसम्मान और गौरव पर आँच न आने देना।
      2. (B)हिमालय की ओर से शत्रुओं को देश में प्रवेश न करने देना।
      3. (C)देश की आन-बान-शान हिमालय की रक्षा करना।
      4. (D)हिमालय की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान करना।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'मनुष्यता' कविता के अनुसार मनुष्यों की स्थिति का अंतर उनके अपने कर्मों से बनता है। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) हिमालय का सिर न झुकने देने का आशय देश के आत्मसम्मान और गौरव पर आँच न आने देना है। उत्तर (A)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) A

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 2 अंक

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में आज जहाँ मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती हैं। वे कभी किसी चीज को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्जा गालिब को सताने लगते हैं। इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

    1. (i)

      पहले वर्सोवा की क्या स्थिति थी ?

      1. (A)दूर तक सुनसान था।
      2. (B)समुद्र किनारे बस्ती थी।
      3. (C)आवागमन के साधन नहीं थे।
      4. (D)प्राकृतिक परिवेश था।
      1 mark
    2. (ii)

      'इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया' – पंक्ति संकेत करती है –

      1. (A)बढ़ते शहरीकरण के दुष्परिणामों की ओर
      2. (B)बढ़ते शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने की ओर
      3. (C)जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आशियानों से चले जाने की ओर
      4. (D)जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ विलुप्त हो जाने की ओर
      1 mark
    3. (iii)

      'जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है' – पंक्ति में 'डेरा डालना' का आशय है –

      1. (A)स्थायी पड़ाव बनाना।
      2. (B)अस्थायी पड़ाव बनाना।
      3. (C)जबरदस्ती घर बनाना।
      4. (D)किसी भी प्रकार से रहना।
      1 mark
    4. (iv)

      कबूतर लेखक के घर क्यों आया-जाया करते थे ?

      1. (A)उस घर को अपना मानने के कारण
      2. (B)वहाँ अपना घोंसला होने के कारण
      3. (C)खिड़की खुली होने के कारण
      4. (D)अपने बच्चों को खिलाने-पिलाने के लिए
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
      कथन : खिड़की के बाहर दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते थे।
      कारण : उनका आशियाना छिन गया था।

      1. (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
      2. (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
      3. (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पहले वर्सोवा में दूर तक जंगल, पेड़ और परिंदे थे, यानी प्राकृतिक परिवेश था। उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) बस्ती ने परिंदों-चरिंदों का घर छीना, यह शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने का संकेत है। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'डेरा डालना' का अर्थ है अस्थायी पड़ाव बनाना। उत्तर (B)।

      1 mark
    4. (iv) कबूतरों ने लेखक के फ्लैट के मचान में घोंसला बना लिया था, इसलिए वे वहाँ आते-जाते थे। उत्तर (B)।

      1 mark
    5. (v) कथन सही है और कारण भी सही है कि उनका आशियाना छिन गया; कारण ही कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) D; (ii) B; (iii) B; (iv) B; (v) D

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · MCQप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

    गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए :

    1. (i)

      'व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।' – पंक्ति का भाव है –

      1. (A)जीवन की प्रत्येक घटना किसी उद्देश्य को लेकर घटित होती है।
      2. (B)सुख-दुख का सम्मिश्रण ही जीवन का आधार है।
      3. (C)विपरीत परिस्थितियाँ मनुष्य को सक्षम बनाने में सहायक हैं।
      4. (D)विपरीत परिस्थितियाँ मनुष्य को सुखों की ओर अग्रसर करती हैं।
      1 mark
    2. (ii)

      बड़े भाई साहब को लेखक की निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार क्यों था ?

      1. (A)आयु में बड़े होने के कारण
      2. (B)बड़ी जमात में पढ़ने के कारण
      3. (C)अधिक गुणी होने के कारण
      4. (D)पारिवारिक संस्कारों के कारण
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) व्यथा हराती नहीं, आगे बढ़ाती है; इसका भाव यह है कि विपरीत परिस्थितियाँ मनुष्य को सक्षम बनाने में सहायक हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) बड़े भाई साहब को निगरानी का जन्मसिद्ध अधिकार पारिवारिक संस्कारों के कारण था, जिनमें बड़े का छोटे पर अनुशासन माना जाता है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) D

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 2 अंक

    Open Q10 on its own page

Section B

वर्णनात्मक प्रश्न; आंतरिक विकल्प दिए गए हैं

  1. Q11 · 6 marks · Very short answerप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

    गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

    1. (क)

      'बड़े भाई साहब' कहानी के अनुसार एक जमाना था कि लोग आठवाँ दर्जा पास करके नायक तहसीलदार हो जाते थे, वर्तमान में क्या स्थिति है और इसके क्या कारण हैं ?

      3 marks
    2. (ख)

      'डायरी का पन्ना' पाठ से उद्धृत पंक्ति 'आज जो बात थी वह निराली थी।' – का आशय स्पष्ट कीजिए।

      3 marks
    3. (ग)

      'झेन की देन' पाठ में दिमाग को आराम देने के लिए 'टी. सेरेमनी' का उल्लेख किया गया है, टी. सेरेमनी का वर्णन करते हुए लिखिए कि क्या हमारे देश में भी इस प्रकार का कोई उत्सव या विधि अपनाई जाती है ? स्पष्ट कीजिए।

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) वर्तमान स्थिति: आज नौकरी के लिए बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है और रोज़गार के साधन सीमित हैं। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य नौकरी पाना रह गया है, फिर भी योग्यता के अनुसार काम और आय के अवसर कम हैं।

      1 mark
    2. (क) कारण: जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, पारंपरिक कुटीर उद्योग घटे हैं और शिक्षित लोगों की संख्या बढ़ी है। व्यावसायिक और कौशल-आधारित शिक्षा की कमी है तथा शारीरिक श्रम की जगह बौद्धिक श्रम को प्राथमिकता दी जाती है।

      2 marks
    3. (ख) 'आज जो बात थी वह निराली थी' का आशय है कि उस दिन कलकत्ता में जैसी स्वतंत्रता-दिवस की तैयारी और उत्साह दिखा, वह पहले कभी नहीं हुआ था। लोगों में नया उत्साह और नवीनता थी और सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

      1 mark
    4. (ख) पुरुषों के साथ स्त्रियों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। सार्वजनिक स्थल और निजी मकान सजाए गए और झंडे लगाए गए। प्रशासन को ऐसी खुली चुनौती पहले कभी नहीं मिली थी।

      2 marks
    5. (ग) टी-सेरेमनी का वर्णन: यह शांत, प्राकृतिक वातावरण में होती है, जहाँ चाजीन गरिमापूर्ण क्रियाओं से चाय परोसता है। एक समय में तीन से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं मिलता। लोग थोड़ी-सी चाय घूँट-घूँट पीते हैं और भूत-भविष्य छोड़कर वर्तमान पर ध्यान लगाते हैं।

      2 marks
    6. (ग) भारत में स्थिति: हाँ, हमारे यहाँ प्राचीन काल से योग, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक क्रियाएँ अपनाई जाती हैं, जो मन को शांत करके तनाव घटाती हैं।

      1 mark

    Answer: (क) रोज़गार की कमी व कड़ी प्रतिस्पर्धा; कारण जनसंख्या वृद्धि, कुटीर उद्योगों का अभाव, कौशल-शिक्षा की कमी। (ख) उस दिन का उत्साह, भागीदारी और खुली चुनौती पहले कभी नहीं देखी गई थी। (ग) शांत वातावरण में चाजीन द्वारा चाय की गरिमापूर्ण विधि; भारत में योग-ध्यान हैं।

    Where the marks are

    • (क) वर्तमान स्थिति बताई (1 अंक)
    • (क) कारण दिए (2 अंक)
    • (ख) अर्थ स्पष्ट किया (1 अंक) और उदाहरण/विवरण दिए (2 अंक)
    • (ग) टी-सेरेमनी का वर्णन (2 अंक)
    • (ग) भारत में योग-ध्यान का उल्लेख (1 अंक)
    • किन्हीं दो उपभागों के 3-3 अंक, कुल 6 अंक

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Very short answerसुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस

    काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

    1. (क)

      'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में वर्णित पर्वतीय प्रदेश की सुंदरता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

      3 marks
    2. (ख)

      'तोप' कविता के आधार पर तोप और चिड़िया की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए लिखिए कि इस कविता के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है ?

      3 marks
    3. (ग)

      'कर चले हम फिदा' कविता से उद्धृत 'तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे' पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि सैनिक देशवासियों से क्या अपेक्षा रखता है ?

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश का रूप पल-पल बदलता है। विशाल पर्वत अपने पुष्प रूपी नेत्रों से तलहटी के दर्पण जैसे सरोवर में अपनी छवि देखकर मुग्ध है। पर्वत से गिरते झरने मोती की लड़ियों जैसे सुंदर लगते हैं।

      2 marks
    2. (क) शाल के वृक्ष भयभीत होकर धरती में धँसे लगते हैं। बादलों से घिरकर पर्वत अदृश्य हो जाता है, मूसलाधार वर्षा होती है और चारों ओर धुआँ-धुआँ सा दिखता है।

      1 mark
    3. (ख) प्रतीकात्मकता: तोप आततायी (अत्याचारी) सत्ता का प्रतीक है और चिड़िया आम जनता का प्रतीक है।

      2 marks
    4. (ख) संदेश: अत्याचारी शासक कितना भी शक्तिशाली हो, उसका अंत निश्चित है। हमें अतीत की गलतियों से सीख लेनी चाहिए। आततायी सत्ता के अंत पर आम जनता को प्रसन्नता मिलती है।

      1 mark
    5. (ग) सैनिक अपेक्षा रखता है कि देशवासी देश की रक्षा के लिए सदा तत्पर, सजग और सतर्क रहें। देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को मुँहतोड़ जवाब दें।

      2 marks
    6. (ग) 'हाथ तोड़ दो' का भाव है कि जो हाथ देश की ओर उठे, उसे नष्ट कर दो। देश के लिए मर-मिटने को तैयार रहें।

      1 mark

    Answer: (क) पर्वत का दर्पण-सरोवर में निहारना, मोती-से झरने, शाल वृक्ष, बादल-वर्षा से धुआँ-धुआँ दृश्य। (ख) तोप = अत्याचारी सत्ता, चिड़िया = आम जनता; अत्याचारी का अंत निश्चित है। (ग) सैनिक चाहता है कि देशवासी देश की रक्षा के लिए सजग रहें और शत्रु को मुँहतोड़ जवाब दें।

    Where the marks are

    • (क) सौंदर्य-वर्णन (2 अंक) और बादल-वर्षा का दृश्य (1 अंक)
    • (ख) दोनों प्रतीक (2 अंक) और संदेश (1 अंक)
    • (ग) सैनिक की अपेक्षा (2 अंक) और पंक्ति का भाव (1 अंक)
    • किन्हीं दो उपभागों के 3-3 अंक, कुल 6 अंक

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 6 marks · Very short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

    1. (क)

      'हरिहर काका' कहानी समाज के किन पहलुओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है ? आप अपने आस-पास रह रहे अकेले व्यक्ति की मदद कैसे करेंगे ?

      3 marks
    2. (ख)

      'भरे-पूरे परिवार में रहता हुआ भी व्यक्ति अकेला हो सकता है।' 'हरिहर काका' और 'टोपी शुक्ला' कहानी के आधार पर इस कथन को सिद्ध कीजिए।

      3 marks
    3. (ग)

      'सपनों के से दिन' पाठ में अंग्रेजों द्वारा गाँव के लोगों को सेना में भर्ती करने के लिए नौटंकी का सहारा लिया गया। वर्तमान समय में प्रचार-प्रसार के साधनों में, तरीकों में क्या अंतर आया है ?

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कहानी पारिवारिक रिश्तों में स्वार्थ और संवेदनहीनता, समाज में व्याप्त धार्मिक अंधविश्वास तथा टूटते-बिखरते जीवन-मूल्यों की ओर ध्यान खींचती है।

      2 marks
    2. (क) मैं अकेले व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताकर और उसका दुख-दर्द बाँटकर उसकी मदद करूँगा। ज़रूरत पड़ने पर पुलिस या मीडिया की सहायता भी लूँगा।

      1 mark
    3. (ख) भरे-पूरे परिवार के बावजूद पारिवारिक प्रेम के अभाव में हरिहर काका और टोपी शुक्ला अकेलेपन के शिकार हैं। हरिहर काका के भाई संपत्ति के लालच में उन्हें सताते हैं और टोपी के घर में कोई उसकी भावनाएँ नहीं समझता।

      2 marks
    4. (ख) किसी के पास उनसे बात करने या उनका दुख बाँटने का समय नहीं है। वे सब उपेक्षा के शिकार हैं, इसलिए कथन सिद्ध होता है।

      1 mark
    5. (ग) आज तकनीक की मदद से प्रचार-प्रसार में अप्रत्याशित प्रगति हुई है। मुद्रित माध्यम, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम (टी.वी., रेडियो) और डिजिटल माध्यम/इंटरनेट से किसी भी बात का व्यापक प्रचार संभव है।

      2 marks
    6. (ग) विज्ञापनों का स्वरूप आकर्षक हो गया है और संदेश पल भर में लाखों लोगों तक पहुँचता है। पहले की नौटंकी, ढोल और मुनादी जैसे सीमित साधन अब कम रह गए हैं।

      1 mark

    Answer: (क) स्वार्थ, संवेदनहीनता, अंधविश्वास, मूल्यों का ह्रास; मदद: साथ बैठकर दुख बाँटना, पुलिस/मीडिया की सहायता। (ख) संपत्ति-लोभ और भावनाओं की उपेक्षा से हरिहर काका व टोपी अकेले हैं। (ग) अब मुद्रित, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल माध्यमों से तेज़ और व्यापक प्रचार होता है।

    Where the marks are

    • (क) समाज के पहलू (2 अंक) और मदद के तरीके (1 अंक)
    • (ख) दोनों कहानियों के उदाहरण (2 अंक) और निष्कर्ष (1 अंक)
    • (ग) आज के साधनों का वर्णन (2 अंक) और अंतर (1 अंक)
    • किन्हीं दो उपभागों के 3-3 अंक, कुल 6 अंक

    Open Q13 on its own page

  4. Q14 · 5 marks · WritingWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :

    1. (क)

      कृत्रिम बौद्धिकता (आर्टीफियोशल इंटेलिजेंस) के बढ़ते कदम
      संकेत बिंदु:
      • क्या है कृत्रिम बौद्धिकता
      • बढ़ता प्रभाव
      • संभावित खतरा

      0 marks
    2. (ख)

      जब मुझे मेरा निजी स्मार्ट फोन मिला
      संकेत बिंदु:
      • कब और क्यों मिला ?
      • अवर्णनीय खुशी का अनुभव
      • मित्रों और संबंधियों के साथ खुशी बाँटना

      0 marks
    3. (ग)

      दैव-दैव आलसी पुकारा
      संकेत बिंदु: • कथन का अर्थ • आलस्य सबसे बड़ा शत्रु • कर्म से ही सफलता

      0 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कृत्रिम बौद्धिकता के बढ़ते कदम (विषय-वस्तु, तीनों संकेत-बिंदु):

      कृत्रिम बौद्धिकता मशीनों और कंप्यूटरों में मनुष्य जैसी सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की तकनीक है। आज इसका प्रभाव चिकित्सा, शिक्षा, बैंकिंग, खेती, वाहन-चालन और मोबाइल सहायकों तक फैल चुका है। इससे काम तेज़, सटीक और आसान हुए हैं। किंतु इसके खतरे भी हैं। रोज़गार घटने की आशंका है, निजी जानकारी की सुरक्षा संकट में है और साइबर अपराध बढ़ सकते हैं। मनुष्य मशीनों पर अत्यधिक निर्भर होकर अपनी सोच और रचनात्मकता खो सकता है। अतः इसका प्रयोग विवेक और नियंत्रण के साथ ही करना चाहिए।

      3 marks
    2. भाषा: शुद्ध वर्तनी, सरल और उपयुक्त वाक्य-रचना।

      1 mark
    3. प्रस्तुति: एक ही अनुच्छेद, शीर्षक सहित, लगभग 100 शब्द, संकेत-बिंदुओं का क्रम।

      1 mark
    4. (ख) जब मुझे मेरा निजी स्मार्ट फोन मिला (वैकल्पिक नमूना):

      मेरे जन्मदिन पर पिताजी ने मुझे मेरा अपना स्मार्ट फोन उपहार में दिया, क्योंकि मैंने कक्षा में अच्छे अंक पाए थे और ऑनलाइन पढ़ाई में मुझे इसकी ज़रूरत थी। डिब्बा खोलते ही मेरी खुशी की सीमा न रही। उस क्षण का आनंद शब्दों में बताना कठिन है। मैंने तुरंत अपने मित्रों को फोन करके खबर दी, दादी-नानी को वीडियो कॉल की और सबके साथ मिठाई बाँटी। सबने बधाई दी। मैंने संकल्प लिया कि इसका उपयोग केवल पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए करूँगा।

    5. (ग) दैव-दैव आलसी पुकारा (वैकल्पिक नमूना):

      इस कथन का अर्थ है कि आलसी व्यक्ति स्वयं परिश्रम नहीं करता और अपनी असफलता का दोष भाग्य को देता है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, क्योंकि यह समय, प्रतिभा और अवसर तीनों को नष्ट कर देता है। भाग्य के भरोसे बैठने वाले पीछे रह जाते हैं। इसके विपरीत कर्मठ लोग कठिनाइयों से जूझकर सफलता पाते हैं। कर्म से ही भाग्य बनता है, इसलिए हमें आलस्य त्यागकर निरंतर परिश्रम करना चाहिए।

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का एक अनुच्छेद (क, ख या ग में से कोई एक)

    Where the marks are

    • तीनों संकेत-बिंदुओं पर सार्थक विषय-वस्तु (3 अंक)
    • शुद्ध और सरल भाषा (1 अंक)
    • उचित प्रस्तुति और शब्द-सीमा (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) प्रधानाचार्य, क.ख.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण का निवेदन किया गया हो।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. औपचारिकताएँ: प्रेषक का पता और दिनांक, प्राप्तकर्ता का पद व पता, विषय, संबोधन (महोदय), अंत में 'भवदीय', नाम, पद।

      सेवा में,
      मुख्य चिकित्साधिकारी,
      जिला .........

      दिनांक: .........

      विषय: विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निवेदन।

      1 mark
    2. महोदय,

      सविनय निवेदन है कि हमारे क.ख.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग एक हज़ार छात्र अध्ययन करते हैं। इनमें अनेक छात्र कमज़ोर दृष्टि, दाँतों की समस्या, कुपोषण और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं। छात्रों का स्वस्थ रहना उनकी पढ़ाई के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जाँच ज़रूरी है। अतः आपसे अनुरोध है कि एक चिकित्सा दल भेजकर सभी छात्रों का नेत्र, दंत और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की कृपा करें। आपकी सुविधानुसार जो भी दिन निश्चित होगा, विद्यालय उसके अनुरूप सभी व्यवस्थाएँ करेगा। आपके सहयोग के लिए हम आभारी रहेंगे।

      3 marks
    3. भवदीय,
      हस्ताक्षर, नाम, प्रधानाचार्य, क.ख.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय। भाषा शुद्ध और औपचारिक हो।

      1 mark

    Answer: मुख्य चिकित्साधिकारी को छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु औपचारिक पत्र (लगभग 100 शब्द)

    Where the marks are

    • आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ: पता, दिनांक, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: कारण, निवेदन और सहयोग का आश्वासन (3 अंक)
    • शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप अपने विद्यालय के रसायन विज्ञान के अध्यापक हैं। रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरण मँगवाने हेतु उपकरण विक्रेता को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सेवा में,
      प्रबंधक,
      .......... वैज्ञानिक उपकरण भंडार,
      (शहर)

      दिनांक: .........

      विषय: रसायन विज्ञान प्रयोगशाला हेतु उपकरण मँगवाने के संबंध में।

      1 mark
    2. महोदय,

      मैं क.ख.ग. विद्यालय में रसायन विज्ञान का अध्यापक हूँ। हमारी प्रयोगशाला में कई उपकरण टूट गए हैं या कम पड़ रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के प्रयोग प्रभावित हो रहे हैं। कृपया निम्नलिखित सामग्री भेजें: बीकर (250 मिली) – 20, परखनली – 100, शंक्वाकार फ्लास्क – 15, ब्यूरेट – 10, पिपेट – 10, स्प्रिट लैंप – 10, तुला और ड्रॉपर। सभी वस्तुएँ उत्तम गुणवत्ता की हों। कृपया मूल्य-सूची और बिल सहित सामग्री एक सप्ताह के भीतर भेजें। भुगतान प्राप्ति पर चेक द्वारा कर दिया जाएगा। आपके शीघ्र सहयोग हेतु धन्यवाद।

      3 marks
    3. भवदीय,
      हस्ताक्षर, नाम, रसायन विज्ञान अध्यापक, क.ख.ग. विद्यालय। भाषा शुद्ध और औपचारिक हो।

      1 mark

    Answer: उपकरण विक्रेता को उपकरण मँगवाने हेतु औपचारिक पत्र (लगभग 100 शब्द)

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ: पता, दिनांक, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: आवश्यकता, उपकरणों की सूची व मात्रा, भुगतान और समय (3 अंक)
    • शुद्ध भाषा (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आपके विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान 'व्यक्तित्व-विकास (पर्सनैल्टी डेवलपमेंट) शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। छात्र कल्याण संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा नवीं से बारहवीं तक के सभी छात्रों तक इस शिविर की जानकारी प्रदान करने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना-पत्र तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रस्तुति: बॉक्स में शीर्षक 'सूचना', विद्यालय का नाम, दिनांक, अंत में नाम, पद और हस्ताक्षर।

      क.ख.ग. विद्यालय
      सूचना
      दिनांक: .........

      व्यक्तित्व-विकास शिविर

      1 mark
    2. सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्मावकाश में विद्यालय में 'व्यक्तित्व-विकास शिविर' का आयोजन होगा। यह शिविर 1 जून से 10 जून तक, प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 बजे तक, विद्यालय सभागार में चलेगा। इसमें संवाद-कौशल, नेतृत्व, समय-प्रबंधन और आत्मविश्वास पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। कक्षा नवीं से बारहवीं के इच्छुक छात्र 25 मई तक अपना नाम कार्यालय में दर्ज कराएँ।

      2 marks
    3. भाषा: शुद्ध, संक्षिप्त और स्पष्ट वाक्य।

      सचिव, छात्र कल्याण संगठन

      1 mark

    Answer: व्यक्तित्व-विकास शिविर की सूचना (लगभग 60 शब्द)

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, गतिविधि, पंजीकरण (2 अंक)
    • प्रस्तुति: शीर्षक, दिनांक, लेखक का नाम व पद (1 अंक)
    • शुद्ध संक्षिप्त भाषा (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आपकी सोसायटी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर संगठन के सचिव होने के नाते सोसायटी निवासियों को इसकी जानकारी देने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना पत्र तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. .......... रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
      सूचना
      दिनांक: .........

      गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम

      1 mark
    2. सोसायटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के बाद सोसायटी के उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण की प्रस्तुतियाँ होंगी। भाग लेने के इच्छुक बच्चे और निवासी 20 जनवरी तक सचिव के पास नाम दर्ज कराएँ। सभी परिवारों से सपरिवार पधारने का अनुरोध है।

      2 marks
    3. भाषा: शुद्ध और संक्षिप्त।

      सचिव, रेजिडेंट वेलफेयर संगठन

      1 mark

    Answer: गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना (लगभग 60 शब्द)

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, कार्यक्रम, पंजीकरण (2 अंक)
    • प्रस्तुति: शीर्षक, दिनांक, नाम व पद (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) किसी दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित करने के लिए लगभग 40 शब्दों में एक विज्ञापन का प्रारूप तैयार कीजिए जिसमें आवश्यक दस्तावेज यात्रा के समय मार्ग में खो जाने का उल्लेख हो।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु: खोए दस्तावेज़ों का विवरण, खोने का स्थान व समय, पाने वाले से अनुरोध, संपर्क और इनाम।

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक, बॉक्स और संपर्क-सूत्र।

      खो गए हैं! आवश्यक दस्तावेज़
      दिल्ली से जयपुर की यात्रा के दौरान 5 मार्च को मार्ग में एक भूरा बैग खो गया है। उसमें शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र और बैंक की पासबुक हैं। पाने वाले सज्जन कृपया संपर्क करें। उचित इनाम दिया जाएगा।
      संपर्क: रमेश शर्मा, मो. 98XXXXXXXX

      1 mark
    3. भाषा: संक्षिप्त, प्रभावी और शुद्ध वाक्य।

      1 mark

    Answer: खोए हुए दस्तावेज़ों का लगभग 40 शब्दों का विज्ञापन

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: खोई वस्तु, स्थान, संपर्क, इनाम (1 अंक)
    • आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
    • संक्षिप्त शुद्ध भाषा (1 अंक)

    Open Q17(a) on its own page

    OR

    Q17(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों को निःशुल्क शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु क.ख.ग. स्कूल की ओर से एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु: निःशुल्क शिक्षा किनके लिए, सुविधाएँ, प्रवेश की शर्तें और संपर्क।

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक और बॉक्स।

      शिक्षा सबका अधिकार!
      क.ख.ग. स्कूल में आर्थिक रूप से कमज़ोर मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें और गणवेश। योग्य शिक्षक, स्मार्ट कक्षाएँ और पुस्तकालय। प्रवेश सीमित। आय-प्रमाण-पत्र सहित 30 अप्रैल तक आवेदन करें।
      संपर्क: 011-XXXXXXX

      1 mark
    3. भाषा: संक्षिप्त, प्रभावी और शुद्ध।

      1 mark

    Answer: निःशुल्क शिक्षा सुविधा का लगभग 40 शब्दों का विज्ञापन

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: लाभार्थी, सुविधाएँ, संपर्क (1 अंक)
    • आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
    • शुद्ध संक्षिप्त भाषा (1 अंक)

    Open Q17(b) on its own page

  8. Answer one of these 2 alternatives.

    Q18(a) · 5 marks · WritingWriting

    (क) 'सच्चा मित्र' विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सच्चा मित्र

      रोहन और सोहन बचपन के मित्र थे। रोहन धनी परिवार का था, सोहन गरीब। एक दिन परीक्षा-शुल्क जमा न कर पाने के कारण सोहन का नाम कटने वाला था। वह चुपचाप रोने लगा। रोहन को पता चला तो उसने बिना बताए अपनी जमा-पूँजी से शुल्क भर दिया। जब सोहन ने धन्यवाद देना चाहा तो रोहन मुस्कुराकर बोला, 'मित्र वही जो विपत्ति में काम आए।' सोहन की आँखें भर आईं। उसने मेहनत से पढ़कर अच्छे अंक पाए। सीख: सच्चा मित्र वही है जो संकट में निःस्वार्थ साथ दे।

      3 marks
    2. भाषा: शुद्ध वर्तनी और प्रवाहपूर्ण वाक्य।

      1 mark
    3. प्रभाव: रोचक आरंभ, क्रमबद्ध कथानक, मार्मिक अंत और स्पष्ट सीख।

      1 mark

    Answer: 'सच्चा मित्र' पर लगभग 100 शब्दों की लघुकथा

    Where the marks are

    • कथानक: पात्र, घटना, संकट और समाधान (3 अंक)
    • शुद्ध भाषा (1 अंक)
    • प्रभावशाली अंत और सीख (1 अंक)

    Open Q18(a) on its own page

    OR

    Q18(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) बड़ी बहन के विवाह में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए अपने मित्र को लगभग 100 शब्दों में ई-मेल द्वारा निमंत्रण पत्र भेजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. औपचारिकताएँ: प्रति (To), विषय (Subject), संबोधन, अंत में आपका मित्र और नाम।

      प्रति: rohit123@email.com
      विषय: दीदी के विवाह में सपरिवार आमंत्रण

      प्रिय रोहित,

      1 mark
    2. सप्रेम नमस्कार। आशा है तुम सब कुशल होंगे। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि मेरी बड़ी बहन प्रिया का विवाह 15 फरवरी को तय हुआ है। समारोह हमारे निवास पर सायं 7 बजे से होगा, और 14 फरवरी को संगीत-संध्या है। मेरा आग्रह है कि तुम अपने माता-पिता और छोटी बहन सहित एक दिन पहले ही पधारो, ताकि हम मिलकर तैयारियों में हाथ बँटा सकें और साथ समय बिता सकें। तुम्हारे बिना खुशी अधूरी रहेगी। आने की सूचना शीघ्र देना।

      2 marks
    3. प्रस्तुति: सही क्रम और अनुच्छेद-विभाजन।

      1 mark
    4. भाषा: अनौपचारिक, आत्मीय और शुद्ध।

      तुम्हारा मित्र,
      अमन

      1 mark

    Answer: बड़ी बहन के विवाह के लिए मित्र को लगभग 100 शब्दों का अनौपचारिक ई-मेल निमंत्रण

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ: प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: विवाह की तिथि, समय, स्थान और सपरिवार आग्रह (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q18(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.