CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में आज जहाँ मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती हैं। वे कभी किसी चीज को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्जा गालिब को सताने लगते हैं। इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।
- (i)1 mark
पहले वर्सोवा की क्या स्थिति थी ?
- (A)दूर तक सुनसान था।
- (B)समुद्र किनारे बस्ती थी।
- (C)आवागमन के साधन नहीं थे।
- (D)प्राकृतिक परिवेश था।
- (ii)1 mark
'इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया' – पंक्ति संकेत करती है –
- (A)बढ़ते शहरीकरण के दुष्परिणामों की ओर
- (B)बढ़ते शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने की ओर
- (C)जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आशियानों से चले जाने की ओर
- (D)जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ विलुप्त हो जाने की ओर
- (iii)1 mark
'जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है' – पंक्ति में 'डेरा डालना' का आशय है –
- (A)स्थायी पड़ाव बनाना।
- (B)अस्थायी पड़ाव बनाना।
- (C)जबरदस्ती घर बनाना।
- (D)किसी भी प्रकार से रहना।
- (iv)1 mark
कबूतर लेखक के घर क्यों आया-जाया करते थे ?
- (A)उस घर को अपना मानने के कारण
- (B)वहाँ अपना घोंसला होने के कारण
- (C)खिड़की खुली होने के कारण
- (D)अपने बच्चों को खिलाने-पिलाने के लिए
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : खिड़की के बाहर दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते थे।
कारण : उनका आशियाना छिन गया था।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की शुरुआती पंक्तियाँ पढ़िए: जंगल, पेड़, परिंदे।
Hint 2
(iii) में 'यहाँ-वहाँ' शब्द पर ध्यान दीजिए।
Hint 3
(v) में देखिए कि जाली लगाने से कबूतरों के साथ क्या हुआ।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पहले वर्सोवा में दूर तक जंगल, पेड़ और परिंदे थे, यानी प्राकृतिक परिवेश था। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) बस्ती ने परिंदों-चरिंदों का घर छीना, यह शहरीकरण से जीव-जंतुओं के बेघर होने का संकेत है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) 'डेरा डालना' का अर्थ है अस्थायी पड़ाव बनाना। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iv) कबूतरों ने लेखक के फ्लैट के मचान में घोंसला बना लिया था, इसलिए वे वहाँ आते-जाते थे। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) कथन सही है और कारण भी सही है कि उनका आशियाना छिन गया; कारण ही कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) B; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
- 2024 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.