CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
सुखिया सब संसार है, खावै अरू सोवै ।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै ।।
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ ।।
- (i)1 mark
पहले दोहे में 'सोना' और 'जागना' प्रतीकार्थ है –
- (A)अज्ञानता और ज्ञान का
- (B)निष्क्रियता और सक्रियता का
- (C)अचेतनता और चेतनता का
- (D)निर्जीवता और सजीवता का
- (ii)1 mark
कबीर दुखी हैं क्योंकि वे –
- (A)एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
- (B)ईश्वर से वियोग के कारण व्यथित हैं।
- (C)सांसारिक सुखों का भोग नहीं कर पा रहे हैं।
- (D)ईश्वरीय सत्य से लोगों को परिचित नहीं करवा पा रहे हैं।
- (iii)1 mark
'मंत्र न लगना' का आशय है –
- (A)मंत्रों का निष्फल होना
- (B)पूजा-पाठ का काम न आना
- (C)कोई उपाय काम न आना
- (D)मंत्रोच्चार की विधि न जानना
- (iv)1 mark
राम वियोगी व्यक्ति की तुलना किससे की गई है ?
- (A)विक्षिप्त व्यक्ति से
- (B)विरह रूपी व्यक्ति से
- (C)विष युक्त सर्प के तन से
- (D)विरह रूपी सर्प से ग्रसित व्यक्ति से
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : सांसारिक मनुष्य सुख-पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं।
कारण : वह भौतिक सुखों को ही सच्चा सुख मानते हैं।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है, किंतु कथन गलत है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दोहे में सोने-जागने का प्रतीकात्मक अर्थ सोचिए।
Hint 2
'भुवंगम' का अर्थ साँप है।
Hint 3
(v) में पहले कथन और कारण को अलग-अलग परखिए, फिर उनका संबंध देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) संसार खाता-सोता है (अज्ञान की नींद), जबकि कबीर जागते हैं (ज्ञान की जागृति)। सोना और जागना अज्ञानता और ज्ञान के प्रतीक हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) कबीर राम से बिछड़ने के कारण दुखी हैं। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) 'मंत्र न लगना' का आशय है कि कोई उपाय काम नहीं आता, जैसे साँप के काटे पर मंत्र असर न करे। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) राम-वियोगी की तुलना विरह रूपी साँप से ग्रसित व्यक्ति से की गई है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, क्योंकि संसार खा-सोकर सुखी है; कारण भी सही है कि वह भौतिक सुख को ही सच्चा सुख मानता है, और वही कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।
Answer: (i) A; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक
Revise the chapter
- Chapter: कबीर – साखी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कबीर – साखी
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश (दोहों) को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : 5 × 1 = 5 …
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q8 · 2 marksपद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उपयुक्त विकल्प को चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q12 · 6 marksनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3x2=6)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.