Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/3/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 5

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q5 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'आत्मकथा' समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?

    1. (A)अव्ययीभाव समास
    2. (B)द्विगु समास
    3. (C)तत्पुरुष समास
    4. (D)कर्मधारय समास
    1 mark
  2. (ii)

    'मनोरोग' समस्तपद का विग्रह होगा –

    1. (A)मन का रोग
    2. (B)मन पर रोग
    3. (C)मन में रोगी
    4. (D)मन के समान रोगी
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है :

    1. (A)पराधीन
    2. (B)चतुर्भुज
    3. (C)महाशय
    4. (D)आजीवन
    1 mark
  4. (iv)

    'शिरोवेदना' समस्तपद के लिए सही समास-विग्रह और समास का चयन कर लिखिए।

    1. (A)शिर में वेदना – तत्पुरुष
    2. (B)शिर के लिए वेदना – कर्मधारय
    3. (C)शिर और वेदना – बहुव्रीहि
    4. (D)शिर है जो वेदना – द्वन्द्व
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित में कौन-सा समस्तपद कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है ?

    1. (A)कापुरुष
    2. (B)श्वेतकमल
    3. (C)विद्यापति
    4. (D)क्रोधाग्नि
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पहले समस्तपद का विग्रह कीजिए।

Hint 2

विग्रह में 'का, में, के लिए' जैसे कारक चिह्न आएँ तो तत्पुरुष।

Hint 3

विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय संबंध हो तो कर्मधारय।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) आत्मकथा = अपनी कथा (संबंध कारक); उत्तरपद प्रधान है, इसलिए तत्पुरुष समास। उत्तर (C)।

    1 mark
  2. (ii) मनोरोग = मन का रोग। उत्तर (A)।

    1 mark
  3. (iii) आजीवन = जीवन भर; पहला पद अव्यय है और अर्थ अव्यय जैसा, इसलिए अव्ययीभाव। उत्तर (D)।

    1 mark
  4. (iv) शिरोवेदना = शिर में वेदना (अधिकरण कारक), अतः तत्पुरुष। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) विद्यापति = विद्या का पति (संबंध तत्पुरुष), कर्मधारय नहीं। कापुरुष, श्वेतकमल और क्रोधाग्नि में विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय संबंध है। उत्तर (C)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) A; (v) C (कोई चार पर्याप्त)

Where the marks are

  • किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.