CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
गरमियों के दिन 'छुट्टी और यात्रा' पर जाने के दिन होते हैं। 'छुट्टी पर जाने' का यह अनुराग काफ़ी आधुनिक है, क्योंकि लोग 'कर्मोन्मत्त' बन गए हैं और वे जो कुछ भी करते हैं या नहीं करते हैं, वह उनके लिए तनाव पैदा करता है। पहले 'छुट्टी' शब्द मूल रूप से धार्मिक दिनों के लिए इस्तेमाल होता था; आजकल इसका मतलब सामान्य दिनों के विपरीत आराम या विश्राम का कोई विशेष दिन है। लेकिन असली सवाल है कि छुट्टी पर जाने से पहले क्या आपका मन और शरीर नई जगह का आनंद लेने की स्थिति में है ? यात्रा की सारी तैयारी बाहरी होती है, लोग विश्राम की भाषा पूरी तरह भूल चुके हैं।
जब आप कुछ नहीं करते, तो यह मत सोचना कि समय बर्बाद हो रहा है। कुछ न करने के दौरान आपकी ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है। सतत काम करते रहने का जुनून ही आपको छुट्टी का आनंद नहीं लेने देता। आप जहाँ हैं, वहाँ मौजूद रहना सीखें, इसका अर्थ है – अभी और यहीं होना। बाहरी दुनिया के बिना जीवित रहना सीखें। इसका स्पष्ट मतलब है, अपने साथ रहना शुरू करें, खुद को जानना सीखें। छुट्टी का मतलब यह कदापि नहीं कि आप सिर्फ कामकाज से दूरी बनाएँ, बल्कि अपने मन, उसके दबावों और उलझनों से भी दूरी बनाइए।
- (i)1 mark
'छुट्टी पर जाने का यह अनुराग काफ़ी आधुनिक है' – पंक्ति का आशय है –
- (A)प्राचीन समय में लोग छुट्टियों का आनंद घर पर ही लेते थे।
- (B)छुट्टियों में घर से बाहर जाने का प्रचलन वर्तमान समय की देन है।
- (C)वर्तमान समय में छुट्टियों के प्रति प्रेम बढ़ा है।
- (D)कार्यस्थलों/शिक्षा केन्द्रों में छुट्टी पर जाने का प्रचलन बढ़ा है।
- (ii)1 mark
'कर्मोन्मत्त' शब्द का अर्थ है –
- (A)कार्य से विमुख
- (B)कार्य करने का आदी
- (C)कार्य न करने का आदी
- (D)आराम करने का आदी
- (iii)1 mark
यात्रा पर निकलने से पहले क्या आवश्यक है ?
- (A)गंतव्य स्थल की जानकारी हासिल करना
- (B)गंतव्य स्थल की टिकट बुक कराना
- (C)आवश्यक सामान को बैग में डालना
- (D)तन और मन को आनंद लेने के लिए तैयार करना
- (iv)1 mark
गद्यांश के अनुसार कुछ न करने से भी समय बर्बाद नहीं होता, क्यों ?
- (A)शरीर की ऊर्जा नष्ट नहीं होती।
- (B)शरीर की ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है।
- (C)हम आत्मावलोकन करते हैं।
- (D)तन और मन को विश्राम मिलता है।
- (v)1 mark
'जहाँ हैं, वहाँ मौजूद रहना' का अभिप्राय है –
- (A)निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहना।
- (B)बिना हिले-डुले एक स्थान पर बने रहना।
- (C)एक ही स्थान पर लंबे समय तक बने रहना।
- (D)शारीरिक उपस्थिति के साथ मानसिक उपस्थिति का होना।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की संबंधित पंक्ति खोजिए।
Hint 2
'कर्म' और 'उन्मत्त' शब्दों का अर्थ अलग-अलग सोचिए।
Hint 3
(v) में 'अभी और यहीं होना' का भाव देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) लेखक के अनुसार छुट्टी पर बाहर जाने का चलन आज के समय की देन है, पहले ऐसा नहीं था। सही विकल्प (B)।
- 1 mark
(ii) 'कर्मोन्मत्त' का अर्थ है काम का दीवाना, यानी कार्य करने का आदी। सही विकल्प (B)।
- 1 mark
(iii) यात्रा से पहले असली ज़रूरत यह है कि मन और शरीर नई जगह का आनंद लेने के लिए तैयार हों। सही विकल्प (D)।
- 1 mark
(iv) गद्यांश कहता है कि कुछ न करने के दौरान ऊर्जा खुद को स्वस्थ करती है। सही विकल्प (B)।
- 1 mark
(v) 'जहाँ हैं वहाँ मौजूद रहना' का अर्थ 'अभी और यहीं होना' है, यानी शरीर के साथ मन की उपस्थिति। सही विकल्प (D)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक, कुल 5 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.