CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
- (B)लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की।
- (C)लोग मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह वहाँ पहुँच जाता।
- (D)जो सभ्यता जितनी पुरानी होती है उसके किस्से ज्यादा सुनने को मिलते हैं।
- (ii)1 mark
'वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे।' – रचना के आधार पर वाक्य-भेद है –
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)साधारण वाक्य
- (iii)1 mark
स्तंभ-1 और स्तंभ-2 को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ – 1 स्तंभ – 2 1. तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। I. संयुक्त वाक्य 2. उसने तताँरा को देखा और फूटकर रोने लगी। II. मिश्र वाक्य 3. उसने जैसे ही तताँरा को देखा वैसे ही फूटकर रोने लगी। III. सरल वाक्य - (A)(1-III), (2-I), (3-II)
- (B)(1-II), (2-III), (3-I)
- (C)(1-I), (2-III), (3-II)
- (D)(1-III), (2-II), (3-I)
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य है :
- (A)तताँरा को जैसे ही होश आया वह छटपटाने लगा।
- (B)रीति अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था।
- (C)धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए।
- (D)लोगों ने उसे ढूँढ़ने की बहुत कोशिश की किंतु उसका कोई पता नहीं चला।
- (v)1 mark
'तताँरा की तलवार लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।' – इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा –
- (A)तताँरा के पास एक तलवार थी और वह लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।
- (B)तताँरा की तलवार विलक्षण थी इसलिए वह लोगों के लिए रहस्य थी।
- (C)तताँरा के पास जो तलवार थी वह लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।
- (D)तताँरा की विलक्षण तलवार लोगों के लिए एक रहस्य थी।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
उपवाक्य गिनिए: एक हो तो सरल।
Hint 2
दो स्वतंत्र वाक्य 'और, किंतु, परंतु' से जुड़ें तो संयुक्त।
Hint 3
आश्रित उपवाक्य (जो, जैसे, कि, यदि) हो तो मिश्र वाक्य।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की' में एक ही उद्देश्य-विधेय है और कोई उपवाक्य नहीं, इसलिए यह सरल वाक्य है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) 'किंतु' समानाधिकरण योजक है जो दो स्वतंत्र वाक्यों को जोड़ता है, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) (1) एक ही क्रिया है, अतः सरल; (2) 'और' से जुड़ा, अतः संयुक्त; (3) 'जैसे ही...वैसे ही' आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iv) 'किंतु' से जुड़े दो स्वतंत्र वाक्यों वाला विकल्प संयुक्त वाक्य है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(v) 'जो तलवार थी' आश्रित उपवाक्य है और 'वह...रहस्य थी' प्रधान उपवाक्य, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (C)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) A; (iv) D; (v) C (कोई चार पर्याप्त)
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के …
- 2023 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q4 · 4 marks"रचना के आधार पर वाक्य भेद" पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही …
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के स…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.