CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/3/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटकर लिखिए :
- (A)मैं तो खेलेते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
- (B)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
- (C)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
- (D)मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।
- (ii)1 mark
किताब के हाशियों पर चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तसवीरें बनाया करते थे। – रेखांकित पदबंध का भेद होगा –
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
- (iii)1 mark
किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ दिन गुजरने लगा। – इस वाक्य में विशेषण पदबंध है –
- (A)किसी तरह आँचरहित
- (B)ठंडा और उबाऊ दिन
- (C)दिन गुजरने लगा
- (D)आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ
- (iv)1 mark
रोने की आवाज लगातार ऊँची होती जा रही थी। रेखांकित पदबंध का भेद है –
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (v)1 mark
'सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर बिहराने लगा।' इस वाक्य में संज्ञा पदबंध का उदाहरण है –
- (A)सूरज की अंतिम
- (B)अंतिम रंग-बिरंगी
- (C)सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों
- (D)रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पदबंध का भेद उसके मुख्य (प्रधान) शब्द से तय होता है।
Hint 2
पूछिए कि पदबंध 'क्या' बताता है: कैसे (क्रिया-विशेषण), कैसा (विशेषण) या कौन/क्या (संज्ञा)?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'खेलते-कूदते' से पता चलता है कि अव्वल आना किस तरह हुआ, इसलिए यह क्रिया-विशेषण पदबंध है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) 'चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तसवीरें' का मुख्य शब्द 'तसवीरें' संज्ञा है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) 'आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ' संज्ञा 'दिन' की विशेषता बताता है, इसलिए यह विशेषण पदबंध है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) 'होती जा रही थी' में क्रिया का पूरा रूप है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) 'सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों' में मुख्य शब्द 'किरणों' संज्ञा है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (C)।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) C; (v) C (कोई चार पर्याप्त)
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों पर 1-1 अंक, कुल 4 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q3 · 4 marks'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्त…
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4X1=4)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.