CBSE Class 10 Hindi Course A: sample paper 2023-24
The sample question paper CBSE published for the 2023-24 session, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official sample question paper from cbseacademic.nic.in: https://cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassX_2023_24/HindiCourseA-SQP.pdf. Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | बहुविकल्पी/वस्तुपरक; 10 प्रश्न, 44 उपप्रश्न, किन्हीं 40 उपप्रश्नों के उत्तर देने हैं |
| B | 11-17 | वर्णनात्मक; 7 प्रश्न, आंतरिक विकल्प सहित; अंक प्रत्येक प्रश्न पर अलग-अलग |
Instructions in brief: खंड-अ के 10 प्रश्नों के 44 उपप्रश्नों में से 40 के उत्तर दीजिए; खंड-ब के सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जहाँ आंतरिक विकल्प (अथवा) दिए गए हैं वहाँ किसी एक का उत्तर दीजिए, और प्रश्न 11-13 में निर्दिष्ट संख्या में उपप्रश्न चुनने हैं।
Section A
बहुविकल्पी/वस्तुपरक; 10 प्रश्न, 44 उपप्रश्न, किन्हीं 40 उपप्रश्नों के उत्तर देने हैं
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प चुनकर लिखिए।
हमारे देश में हिंदी फिल्मों के गीत अपने आरंभ से ही आम दर्शक के सुख-दुःख के साथी रहे हैं। वर्तमान समय में हिंदी फिल्मों के गीतों ने आम जन के हृदय में लोकगीतों सी आत्मीय जगह बना ली है। जिस तरह से एक जमाने में लोकगीत जनमानस के सुख-दुख, आकांक्षा, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते थे, आज फिल्मी गीत उसी भूमिका को निभा रहे हैं। इतना ही नहीं देश की विविधता को एकता के सूत्र में बाँधने में हिंदी फिल्मों का योगदान सभी स्वीकार करते हैं। हिंदी भाषा की शब्द संपदा को समृद्ध करने का जो काम राजभाषा विभाग तत्सम शब्दों की सहायता से कर रहा है वही कार्य फिल्मी गीत और संवाद लिखने वाले विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यह गाने जन-जन के गीत इसी कारण बन सके क्योंकि इनमें राजनीति के उतार-चढ़ाव की अनुगूंजों के साथ देहाती कस्बायी और नए बने शहरों का देशज जीवन दर्शन भी आत्मसात किया जाता रहा है। भारत की जिस गंगा-जमुनी संस्कृति का महिमामंडन बहुधा होता है उसकी गूंज भी इन गीतों में मिलती है। आजादी की लड़ाई के दौरान लिखे प्रदीप के गीत हों या स्वाधीनता प्राप्ति के साथ ही होनेवाले देश के विभाजन की विभीषिका, सभी को भी इन गीतों में बहुत संवेदनशील रूप से व्यक्त किया गया है।
हिंदी फिल्मी गीतों के इस संसार में हिंदी-उर्दू का 'झगड़ा' भी कभी पनप नहीं सका। प्रदीप, नीरज जैसे शानदार हिंदी कवियों, इंदीवर तथा शैलेंद्र जैसे श्रेष्ठ गीतकारों और साहिर, कैफी, मजरूह जैसे मशहूर शायरों को हिंदी सिनेमा में हमेशा एक ही बिरादरी का माना जाता रहा है। यह सिनेमा की इस दुनिया की ही खासियत है कि एक तरफ गीतकार साहिर ने 'कहाँ हैं कहाँ हैं/मुहाफिज खुदी के/ जिन्हें नाज है हिंद पर/ वो कहाँ हैं' लिखा तो दूसरी तरफ उन्होंने ही 'संसार से भागे फिरते हो/ भगवान को तुम क्या पाओगे !/ ये भोग भी एक तपस्या है / तुम प्यार के मारे क्या जानोगे / अपमान रचियता का होगा/ रचना को अगर ठुकरा ओगे!' जैसी पंक्तियाँ भी रची हैं। परवितयों में गुलजार ऐसे गीतकार हैं जिन्होंने उर्दू, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी के साथ पुरिबया बोलियों में मन को मोह लेनेवाले गीतों की रचना की है। बंदिनी के 'मोरा गोरा अंग लइले, मोहे श्याम रंग दइदे', 'कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नयना!', 'यारा सिली सिली रात का ढलना' और 'चप्पा चप्पा चरखा चले' जैसे गीतों को रचकर उन्होंने भारत की साझा संस्कृति को मूर्तिमान कर दिया है। वस्तुतः भारत में बनने वाली फिल्मों में आने वाले गीत उसे विश्व-सिनेमा में एक अलग पहचान देते हैं। ये गीत सही मायने में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं।
- क1 mark
हिंदी फिल्मी गीतों और लोकगीतों में क्या समानता है?
- (A)ये जनमानस के रीति-रिवाजों और कल्पनाओं को स्वर देते हैं।
- (B)ये जनमानस के जीवन के अनुभवों और विचारों को स्वर देते हैं।
- (C)ये जनमानस के सुख-दुख, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते हैं।
- (D)ये जनमानस के जीवन के यथार्थ और कठोरताओं को स्वर देते हैं।
- ख1 mark
हिन्दी भाषा की शब्द संपदा को समृद्ध करने का काम हिंदी फिल्मी गीतों ने किस प्रकार किया?
- (A)राजभाषा विभाग के सहयोग से
- (B)विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से
- (C)विविध भाषाओं की फिल्मों को प्रोत्साहित करके
- (D)विविध भाषाओं की फिल्मों को हतोत्साहित करके
- ग1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन (A) : हिंदी फिल्मों के गाने जन जन के गीत बन गए हैं|
कारण (R) : इन गीतों में राजनीति की अनुगूंजों के साथ, देहाती, कस्बायी और नए बने शहरों का जीवन दर्शन भी आत्मसात किया जाता रहा है।- (A)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (B)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (C)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (D)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- घ1 mark
'हिंदी फिल्मी गीतों के इस संसार में हिंदी-उर्दू का 'झगड़ा' भी कभी पनप नहीं सका।' इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन- सा /कौन-से तर्क सही हैं?
1. यहाँ हिंदी कवियों और उर्दू शायरों को एक ही बिरादरी का माना जाता है।
2. ये गीतकार उर्दू, तत्सम प्रधान हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में समान रूप से गीत लिखते हैं।
3. इन गीतकारों में प्रतिस्पर्धा का भाव नहीं है।- (A)1 सही है।
- (B)2 सही है।
- (C)3 सही है।
- (D)1 और 2 सही है।
- ङ1 mark
उपर्युक्त गद्यांश में हिंदी फिल्मी गीतों की किस विशिष्टता पर सर्वाधिक बल दिया गया है?
- (A)ये गीत कलात्मक श्रेष्ठता को अभिव्यक्त करते हैं।
- (B)ये गीत सांप्रदायिक सद्भाव को अभिव्यक्त करते हैं।
- (C)ये गीत पारस्परिक प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं।
- (D)ये गीत सांस्कृतिक खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) गद्यांश के अनुसार लोकगीतों की तरह फिल्मी गीत भी जनमानस के सुख-दुख, आकांक्षा, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते हैं। उत्तर: C।
- 1 mark
(ख) शब्द-संपदा को राजभाषा विभाग तत्सम शब्दों से बढ़ाता है, जबकि फिल्मी गीत विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से। उत्तर: B।
- 1 mark
(ग) गीत जन-जन के गीत इसलिए बने क्योंकि उनमें राजनीति की अनुगूँज और देशज जीवन-दर्शन समाया है; अतः (A) सही और (R) उसकी सही व्याख्या है। उत्तर: C।
- 1 mark
(घ) कथन 1 (एक ही बिरादरी) और 2 (अनेक भाषाओं में समान रूप से लेखन) गद्यांश से पुष्ट हैं; 3 का उल्लेख नहीं है। उत्तर: D।
- 1 mark
(ङ) अंत में कहा गया है कि ये गीत भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं। उत्तर: D।
Answer: (क) C; (ख) B; (ग) C; (घ) D; (ङ) D
Where the marks are
- क का सही विकल्प C (1 अंक)
- ख का सही विकल्प B (1 अंक)
- ग का सही विकल्प C (1 अंक)
- घ का सही विकल्प D (1 अंक)
- ङ का सही विकल्प D (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं ।
भरी थकन में सोते फिर भी —
उठते बड़े सवेरे हैं ।।धरती की सेवा करते हैं
कभी न मेहनत से डरते हैं
लू हो चाहे ठण्ड सयानी
चाहे झर-झर बरसे पानी
ये तो मौसम हैं हमने
तूफ़ानों के मुँह फेरे हैं ।खेत लगे हैं अपने घर से
हमको गरज नहीं दफ़्तर से
दूर शहर से रहने वाले
सीधे-सादे, भोले-भाले
रखवाले अपने खेतों के
जिनमें बीज बिखेरे हैं ।हाथों में लेकर हल-हँसिया
गाते नई फ़सल के रसिया
धरती को साड़ी पहनाते
दूर-दूर तक भूख मिटाते
मुट्ठी पर दानों को रखकर
कहते हैं बहुतेरे हैंहम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं ।
भरी थकन में सोते फिर भी —
उठते बड़े सवेरे हैं ।।- क1 mark
'हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं!' से आशय है?
- (A)हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं।
- (B)हम धरती के बहुत आलसी बेटे हैं।
- (C)हम धरती के बहुत बुद्धिमान बेटे हैं।
- (D)हम धरती के बहुत अज्ञानी बेटे हैं।
- ख1 mark
कवि ने किसानों को 'फसलों का रसिया' क्यों कहा है?
- (A)किसान फसलों को उगाते हैं।
- (B)किसान फसलों को काटते है।
- (C)किसान फसलों से प्रेम करते हैं।
- (D)किसान फसलों को बेच देते हैं।
- ग1 mark
किसान 'धरती की सेवा' _____________________ करते हैं?
- (A)खेतों में फसल उगाकर
- (B)सर्दी, गर्मी, बरसात सहकर
- (C)बिना विश्राम परिश्रम कर
- (D)खेतों के पास घर बनाकर
- घ1 mark
कथन (A) और कारण (R) पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए:
(A) हमारे घर खेतों के पास स्थित होते हैं।
(R) हमारे घर शहरों से दूर होते हैं।- (A)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) व (R) सही हैं और कथन (A), (R) की सही व्याख्या है।
- (D)कथन (A) व (R) सही हैं और कथन (A), (R) की सही व्याख्या नहीं है।
- ङ1 mark
'हम किसानों ने धरती को फसलों के आवरण से ढक दिया है।' कविता की पंक्ति ________ का आशय है —
- (A)तूफानों के मुँह फेरे हैं
- (B)रखवाले अपने खेतों के
- (C)धरती को साड़ी पहनाते
- (D)दूर-दूर तक भूख मिटाते
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) 'कमेरे' का अर्थ है मेहनती, कर्मठ। अतः आशय है – हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं। उत्तर: A
- 1 mark
(ख) 'रसिया' का अर्थ है प्रेमी या रस लेने वाला। किसान नई फसल के गीत गाते हैं, अर्थात वे फसलों से प्रेम करते हैं। उत्तर: C
- 1 mark
(ग) कविता में कहा गया है – 'धरती की सेवा करते हैं, कभी न मेहनत से डरते हैं' और 'भरी थकन में सोते फिर भी उठते बड़े सवेरे हैं'। अतः किसान बिना विश्राम परिश्रम करके धरती की सेवा करते हैं। उत्तर: C
- 1 mark
(घ) 'खेत लगे हैं अपने घर से' से कथन (A) सही है और 'दूर शहर से रहने वाले' से कारण (R) भी सही है। पर शहर से दूर होना घर के खेतों के पास होने का कारण नहीं है। उत्तर: D
- 1 mark
(ङ) फसलों से ढकी धरती को कवि ने साड़ी पहनी धरती कहा है, इसलिए यह आशय 'धरती को साड़ी पहनाते' पंक्ति का है। उत्तर: C
Answer: (क) A; (ख) C; (ग) C; (घ) D; (ङ) C
Where the marks are
- क: A – हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं (1 अंक)
- ख: C – किसान फसलों से प्रेम करते हैं (1 अंक)
- ग: C – बिना विश्राम परिश्रम कर (1 अंक)
- घ: D – कथन व कारण दोनों सही, पर सही व्याख्या नहीं (1 अंक)
- ङ: C – धरती को साड़ी पहनाते (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य भेद पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
- क1 mark
'रसूलन और बतूलन जब गाती हैं तब अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
- (A)रसूलन और बतूलन के गायन से अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
- (B)रसूलन और बतूलन जैसे ही गाती हैं अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
- (C)रसूलन और बतूलन गाती हैं और अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
- (D)रसूलन और बतूलन के गीतों से अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
- ख1 mark
'दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुज़रे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।' इस मिश्रित वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा –
- (A)जैसे ही दूसरी बार हालदार साहब उधर से गुज़रे, उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
- (B)दूसरी बार उधर से गुजरते समय हालदार साहब को मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
- (C)दूसरी बार हालदार साहब उधर से गुजरे और उनको मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
- (D)जब भी हालदार साहब उधर से गुजरते हैं मूर्ति में अंतर दिखायी देता है।
- ग1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
- (A)अजमेर से पहले पिता जी इंदौर में थे।
- (B)हुड़दंग तो इतना मचाया कि कॉलेज वालों को थर्ड इयर भी खोलना पड़ा।
- (C)हमने हुड़दंग मचाया और कॉलेज वालों ने थर्ड इयर खोल दिया।
- (D)हमारे हुड़दंग मचाने के कारण कॉलेज वालों को थर्ड इयर भी खोलना पड़ा।
- घ1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए ।
1. असफल होने पर शोक करना व्यर्थ है।
2. मैं एक दिन अमेरिका जाऊँगी तथा अपना शेष जीवन वहीं बिताऊँगी।
3. जैसे ही रमेश आया, वैसे ही मोहन चल दिया।
4. विद्यार्थी परिश्रमी है, वह अवश्य सफल होगा।- (A)1 और 2 सही है।
- (B)2 और 3 सही है।
- (C)1 और 4 सही है।
- (D)2 और 4 सही है।
- ङ1 mark
कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ?
कॉलम 1 कॉलम 2 1. सुरेश के आ जाने से सब प्रसन्न हो गए। i. मिश्र वाक्य 2. मैं युवा थी और शीला अग्रवाल की जोशीली बातों ने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था। ii. सरल वाक्य 3. कुछ लोग इसलिए दान करते हैं कि उनका नाम हो। iii. संयुक्त वाक्य - (A)1 i , 2 ii , 3 iii
- (B)1 ii , 2 iii , 3 i
- (C)1 i , 2 iii, 3 ii
- (D)1 ii, 2 i , 3 iii
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) उपवाक्य 'जब गाती हैं' को शब्द-समूह 'के गायन से' में बदलने पर सरल वाक्य बनता है। उत्तर: A।
- 1 mark
(ख) मिश्र वाक्य को 'और' से जोड़कर स्वतंत्र वाक्य बनाने पर संयुक्त वाक्य: विकल्प C।
- 1 mark
(ग) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने से वाक्य B मिश्र है।
- 1 mark
(घ) 2 ('तथा' से जुड़ा) और 4 (दो स्वतंत्र वाक्य) संयुक्त हैं। उत्तर: D।
- 1 mark
(ङ) 1 सरल, 2 संयुक्त, 3 मिश्र (इसलिए कि)। उत्तर: B।
Answer: (क) A; (ख) C; (ग) B; (घ) D; (ङ) B
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर (1×4 = 4 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
- क1 mark
बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे। (कर्म वाच्य में बदलिए)
- (A)बालगोबिन भगत द्वारा कबीर को 'साहब' माना जाता था।
- (B)बालगोबिन भगत द्वारा कबीर को 'साहब' माना जाता है।
- (C)बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते हैं।
- (D)बालगोबिन भगत से कबीर को 'साहब' माना जाता है।
- ख1 mark
भोर में लोगों से बालगोबिन भगत का गीत नहीं सुना गया। वाक्य में वाच्य है —
- (A)कर्म वाच्य
- (B)भाव वाच्य
- (C)कर्तृ वाच्य
- (D)कर्तृ और कर्म वाच्य दोनों
- ग1 mark
'धान के पानी-भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं।' उदाहरण है--
- (A)भाव वाच्य
- (B)कर्तृ वाच्य
- (C)कर्म वाच्य
- (D)विचार वाच्य
- घ1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में भाव वाच्य का उदाहरण है:
1. माता जी मिठाई बना सकती हैं।
2. मुझसे बैठा नहीं जाता।
3. भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।
4. गर्मियों में छत पर सोया जाता है।- (A)1 और 2 सही है।
- (B)2 और 3 सही है।
- (C)1 और 4 सही है।
- (D)2 और 4 सही है।
- ङ1 mark
कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ?
कॉलम 1 कॉलम 2 1. गर्मियों में लोग खूब नहाते हैं। i. भाव वाच्य 2. गोपाल से पत्र लिखा जाता है। ii. कर्तृ वाच्य 3. धूप में चला नहीं जाता। iii. कर्म वाच्य - (A)1. i , 2. ii , 3. iii
- (B)1.ii , 2. iii , 3. i
- (C)1. i , 2. iii, 3.ii
- (D)1. ii, 2. i , 3. iii
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) कर्म वाच्य में कर्ता के साथ 'द्वारा' और क्रिया 'माना जाता था' (भूतकाल): A।
- 1 mark
(ख) 'सुना नहीं गया' में क्रिया कर्म के अनुसार नहीं, अकर्मक भाव में प्रयुक्त है; योजना अनुसार भाव वाच्य: B।
- 1 mark
(ग) क्रिया 'उछल रहे हैं' कर्ता के अनुसार है, अतः कर्तृ वाच्य: B।
- 1 mark
(घ) 'मुझसे बैठा नहीं जाता' और 'छत पर सोया जाता है' अकर्मक क्रिया से भाव वाच्य हैं: D।
- 1 mark
(ङ) 1 कर्तृ, 2 कर्म, 3 भाव: B।
Answer: (क) A; (ख) B; (ग) B; (घ) D; (ङ) B
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर (1×4 = 4 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
- क1 mark
हम देहरादून घूमने गए। -- रेखांकित पद का परिचय है?
- (A)संज्ञा, प्रथम पुरुष, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता
- (B)सर्वनाम, प्रथम पुरुष, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता
- (C)सर्वनाम, प्रथम पुरुष, पुल्लिंग, एक वचन, कर्ता
- (D)सर्वनामिक विशेषण, प्रथम पुरुष, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता
- ख1 mark
शशि दसवीं कक्षा में पढ़ती है। -- रेखांकित पद का परिचय है?
- (A)विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कक्षा' विशेष्य
- (B)क्रियाविशेषण, परिमाणवाचक, 'पढ़ना' क्रिया
- (C)विशेषण, गुणवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कक्षा' विशेष्य
- (D)विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, बहुवचन, 'कक्षा' विशेष्य
- ग1 mark
वह स्कूल से अभी-अभी आया है। -- रेखांकित पद का परिचय है?
- (A)संज्ञा, जातिवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, करण कारक
- (B)संज्ञा, व्यक्तिवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, अपादान कारक
- (C)संज्ञा, जातिवाचक, बहुवचन, पुल्लिंग, अपादान कारक
- (D)संज्ञा, जातिवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, अपादान कारक
- घ1 mark
वह मेरी बात पर बहुत हँसा। -- रेखांकित पद का परिचय है?
- (A)परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, हँसना क्रिया का विशेषण
- (B)विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'हँसना' विशेष्य
- (C)विशेषण, परिमाण वाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'हँसना' विशेष्य
- (D)विशेषण, परिमाण वाचक, पुल्लिंग, एकवचन, 'हँसना' विशेष्य
- ङ1 mark
योग्य पिता की संतान भी योग्य होती है।-- रेखांकित पद का परिचय है?
- (A)संज्ञा, जातिवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन
- (B)संज्ञा, व्यक्तिवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन
- (C)संज्ञा, जातिवाचक, पुल्लिंग, एकवचन
- (D)विशेषण, गुणवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'पिता' विशेष्य
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) 'हम' सर्वनाम, प्रथम पुरुष, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता: B।
- 1 mark
(ख) 'दसवीं' संख्यावाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य 'कक्षा': A।
- 1 mark
(ग) 'स्कूल' जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, 'से' के कारण अपादान कारक: D।
- 1 mark
(घ) 'बहुत' परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसना' क्रिया का विशेषण: A।
- 1 mark
(ङ) 'संतान' जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन: A।
Answer: (क) B; (ख) A; (ग) D; (घ) A; (ङ) A
Where the marks are
- किन्हीं चार पद-परिचय सही (1×4 = 4 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
- क1 mark
'सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी' में अलंकार है-
- (A)उत्प्रेक्षा
- (B)श्लेष
- (C)यमक
- (D)अनुप्रास
- ख1 mark
'कहीं साँस लेते हो घर- घर भर देते हो' पंक्ति में निहित अलंकार है-
- (A)उपमा
- (B)रूपक
- (C)यमक
- (D)मानवीकरण
- ग1 mark
'उस काल मारे क्रोध के, तन काँपने उसका लगा। मानो हवा के जोर से, सोता हुआ सागर जगा।' में अलंकार है-
- (A)उत्प्रेक्षा
- (B)रूपक
- (C)श्लेष
- (D)उपमा
- घ1 mark
निम्नलिखित में उत्प्रेक्षा अलंकार है-
- (A)बादल, गरजो!-
- (B)घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
- (C)ललित ललित, काले घुँघराल
- (D)चित्रकूट जनु अचल अहेरी।
- ङ1 mark
'सुबरन को खोजत फिरत कवि, व्यभिचारी, चोर।' में अलंकार है-
- (A)उपमा
- (B)रूपक
- (C)यमक
- (D)श्लेष
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) 'ज्यौं' के साथ कड़वी ककड़ी की संभावना: उत्प्रेक्षा (योजना अनुसार A)।
- 1 mark
(ख) बादल पर साँस लेने जैसी मानवीय क्रिया का आरोप: मानवीकरण (D)।
- 1 mark
(ग) 'मानो' वाचक शब्द से संभावना: उत्प्रेक्षा (A)।
- 1 mark
(घ) 'जनु' (मानो) वाचक वाली पंक्ति 'चित्रकूट जनु अचल अहेरी': उत्प्रेक्षा (D)।
- 1 mark
(ङ) 'सुबरन' के अनेक अर्थ (सुंदर वर्ण, स्वर्ण, सुंदर रूप): श्लेष (D)।
Answer: (क) A; (ख) D; (ग) A; (घ) D; (ङ) D
Where the marks are
- किन्हीं चार अलंकार सही (1×4 = 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए-
जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई तब भी हालदार साहब उस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे, और अंत में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए। महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज़ होती जा रही है।
दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। ध्यान से देखा तो पाया कि चश्मा दूसरा है। पहले मोटे फ्रेमवाला चौकोर चश्मा था, अब तार के फ्रेमवाला गोल चश्मा है। हालदार साहब का कौतूहल और बढ़ा। वाह भई क्या आइडिया है। मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती लेकिन चश्मा तो बदल ही सकती है।
- क1 mark
'जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई' अर्थात
- (A)जीप कस्बे से आगे की ओर बढ़ गई।
- (B)जीप कस्बे में रुक कर आगे बढ़ गई।
- (C)जीप कस्बे में रुक गई।
- (D)जीप कस्बे में नहीं गई।
- ख1 mark
हालदार साहब किसके विषय में सोचते रहे ?
- (A)नेताजी के बारे में
- (B)मूर्ति के बारे में
- (C)चौराहे के बारे में
- (D)कस्बे के बारे में
- ग1 mark
'वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज़ होती जा रही है।' से आशय है...
- (A)आजकल देशभक्त होना संभव नहीं है।
- (B)आजकल देशभक्त होना हास्यास्पद हो गया है।
- (C)आजकल सभी देशभक्त हो गए हैं।
- (D)आजकल देशभक्ति की प्रासंगिकता नहीं है।
- घ1 mark
दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में क्या अंतर दिखाई दिया?
- (A)मूर्ति पर कोई चश्मा नहीं था।
- (B)मूर्ति पर पुराना चश्मा था।
- (C)मूर्ति पर एक नया चश्मा था।
- (D)मूर्ति छतिग्रस्त थी।
- ङ1 mark
'नेताजी का चश्मा' पाठ..
- (A)देशभक्ति के भाव पर व्यंग्य करता है।
- (B)देशभक्ति की प्रासंगिकता पर सवाल उठाता है।
- (C)देशभक्ति के महत्व को स्थापित करता है।
- (D)देशभक्ति के प्रति उम्मीद जगाता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) कस्बा छोड़ने का अर्थ कस्बे से आगे बढ़ना: A।
- 1 mark
(ख) हालदार साहब मूर्ति के बारे में सोचते रहे: B।
- 1 mark
(ग) देशभक्ति का मज़ाक बनना यानी देशभक्त होना हास्यास्पद हो गया: B।
- 1 mark
(घ) अंतर यह था कि मूर्ति पर नया (गोल तार-फ्रेम) चश्मा था: C।
- 1 mark
(ङ) पाठ देशभक्ति के प्रति उम्मीद जगाता है: D।
Answer: (क) A; (ख) B; (ग) B; (घ) C; (ङ) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)
Q8 · 2 marks · MCQरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
'क्षितिज' के गद्य पाठों के आधार निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1×2=2)
- क1 mark
'बालगोविन भगत के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
- (A)आडंबर से दूर रहकर ईश्वर भक्ति करने की
- (B)कृषि आधारित जीवन व्यतीत करने की
- (C)सामाजिक रूढ़ियों का समर्थन करने की
- (D)पूजा-पाठ और यज्ञ आदि करने की
- ख1 mark
अमीरउद्दीन को रसूलनबाई और बातूलनबाई के घरवाला रास्ता क्यों पसंद था?
- (A)संगीत के प्रति असीम रुचि के कारण।
- (B)संगीत के प्रति अरुचि के कारण।
- (C)वह छोटा रास्ता था।
- (D)वह रास्ता साफ-सुथरा था।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) बालगोबिन भगत गृहस्थ होकर भी सादगी से, बिना आडंबर ईश्वर-भक्ति करते थे: A।
- 1 mark
(ख) अमीरउद्दीन को संगीत में गहरी रुचि थी, इसलिए रसूलन-बतूलन का रास्ता पसंद था: A।
Answer: (क) A; (ख) A
Where the marks are
- क सही (1 अंक)
- ख सही (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए—
बिहसि लखन बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी ॥
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू ॥
इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं॥
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना ॥
भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सह रिस रोकी ॥
सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल इन्ह पर न सुराई ॥
बधे पापु अपकीरति हारें। मारतहूँ पा परिअ तुम्हारे ॥- क1 mark
परशुराम बार-बार अपना कुठार किसे और क्यों दिखा रहे हैं?
- (A)राम को भयभीत करने के लिए
- (B)लक्ष्मण को भयभीत करने के लिए
- (C)विश्वामित्र को भयभीत करने के लिए
- (D)महाराज जनक को भयभीत करने के लिए
- ख1 mark
निम्नलिखित पंक्तियों में से किस पंक्ति से लक्ष्मण की शक्तिशाली होने का पता चलता है:
- (A)बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी।।
- (B)पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारु। चहत उड़ावन फूँकि पहारू।।
- (C)देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना।।
- (D)इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं ।।
- ग1 mark
रघुकुल में किन-किन के प्रति अपनी वीरता का प्रदर्शन नहीं किया जाता है?
- (A)देवता, ब्राह्मण, ईश्वर भक्त और गाय पर
- (B)स्त्रियों, बच्चों, ईश्वर भक्त और गाय पर
- (C)देवता, राजा, वीर योद्धा और स्त्रियों पर
- (D)स्त्रियों, बच्चों, राजा और गाय पर
- घ1 mark
'बिहसि लखन बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी' यह कथन ___________ का उदाहरण है।
- (A)व्यंग्य का
- (B)हास्य का
- (C)क्रोध का
- (D)वैराग्य का
- ङ1 mark
उपर्युक्त पद्यांश में लक्ष्मण के चरित्र की कौन सी विशेषता उजागर होती है ?
- (A)वीरता
- (B)धैर्य
- (C)शिष्टता
- (D)विनम्रता
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) परशुराम लक्ष्मण को डराने के लिए कुठार दिखाते हैं: B।
- 1 mark
(ख) 'इहाँ कुम्हड़बतिया...' कहकर लक्ष्मण अपनी शक्ति बताते हैं कि वे तर्जनी देखकर डरने वाले नहीं: D।
- 1 mark
(ग) रघुकुल में देवता, ब्राह्मण, भक्त और गाय पर वीरता नहीं दिखाई जाती: A।
- 1 mark
(घ) 'महाभट मानी' कहकर लक्ष्मण व्यंग्य करते हैं: A।
- 1 mark
(ङ) पद्यांश में लक्ष्मण की निडरता यानी वीरता उजागर होती है: A।
Answer: (क) B; (ख) D; (ग) A; (घ) A; (ङ) A
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)
Q10 · 2 marks · MCQनागार्जुन – यह दंतुरित मुसकान, फसल
पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए — (1×2=2)
- क1 mark
'दंतुरित मुस्कान' कविता में कवि को शिशु का धूल-धूसरित शरीर प्रतीत होता है?
- (A)स्नान करवाने योग्य।
- (B)वस्त्र-आभूषण से सजाने योग्य।
- (C)खिले हुए सुंदर कमल के समान।
- (D)मिट्टी से सने हुए पौधे के समान।
- ख1 mark
संगतकार पाठ के अनुसार संगतकार की मुख्य विशेषता क्या होती है?
- (A)उसकी मानवीयता
- (B)उसकी कलात्मक श्रेष्ठता
- (C)उसकी प्रतिभा प्रदर्शन की आकांक्षा
- (D)उसकी आत्म मुग्धता
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) कवि को धूल-धूसरित शिशु का शरीर खिले हुए कमल जैसा सुंदर लगता है: C।
- 1 mark
(ख) संगतकार की मुख्य विशेषता उसकी मानवीयता है; वह मुख्य गायक को सहारा देता है: A।
Answer: (क) C; (ख) A
Where the marks are
- क सही (1 अंक)
- ख सही (1 अंक)
Section B
वर्णनात्मक; 7 प्रश्न, आंतरिक विकल्प सहित; अंक प्रत्येक प्रश्न पर अलग-अलग
Q11 · 6 marks · Long answerयशपाल – लखनवी अंदाज़
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित 4 प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: (2×3=6)
- क2 marks
क्या आपको नवाब साहब का व्यवहार सामान्य लगा? क्यों? युक्तियुक्त उत्तर दीजिए।
- ख2 marks
महानगरों की 'फ्लैट-कल्चर' और लेखिका मन्नू भंडारी के 'पड़ोस-कल्चर' में क्या अंतर दिखाई देता है? विचार करते हुए लिखिए।
- ग2 marks
'मंगल ध्वनि' का क्या अभिप्राय है? बिस्मिल्लाह खान की 'शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक' क्यों कहा गया है? स्पष्ट कीजिए।
- घ2 marks
सच्चे अर्थों में 'संस्कृत व्यक्ति' किसे कहा जाता है? संस्कृति पाठ के आधार पर तर्क सहित लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) नहीं, नवाब साहब का व्यवहार सामान्य नहीं था। उन्होंने लेखक की उपेक्षा की और खीरे को छीलने, काटने, नमक-मिर्च लगाने की पूरी तैयारी की, पर खाया नहीं; सिर्फ़ सूँघकर और फेंककर अपनी नवाबी का दिखावा किया।
- 2 marks
(ख) फ्लैट-कल्चर में लोग अकेलेपन, आपसी अलगाव और बनावटी जीवन जीते हैं। मन्नू भंडारी के पड़ोस-कल्चर में आपसी सद्भाव, पारिवारिक जैसे संबंध और सहज जीवन था।
- 2 marks
(ग) मांगलिक अवसरों पर वाद्य यंत्रों से बजाई जाने वाली शुभ ध्वनि 'मंगल ध्वनि' है। शहनाई इसका प्रमुख वाद्य है और बिस्मिल्लाह खान सर्वश्रेष्ठ शहनाई वादक थे, इसलिए उन्हें इसका नायक कहा गया।
- 2 marks
(घ) संस्कृत व्यक्ति वह है जो अपनी बुद्धि और योग्यता से कुछ नया खोजता या आविष्कार करता है, जैसे न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण खोजा; नकल या पूर्वजों की उपलब्धि पर निर्भर व्यक्ति नहीं।
Answer: किन्हीं तीन भागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (प्रत्येक 2 अंक)।
Where the marks are
- क: नवाब का असामान्य दिखावटी व्यवहार, खीरे की प्रक्रिया (2 अंक)
- ख: फ्लैट-कल्चर बनाम पड़ोस-कल्चर का अंतर (2 अंक)
- ग: मंगल ध्वनि का अर्थ और खान की भूमिका (2 अंक)
- घ: नया करने की क्षमता, न्यूटन का उदाहरण (2 अंक)
Q12 · 6 marks · Long answerमीरा – पद
निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित 4 प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: (2×3=6)
- क2 marks
गोपियों ने श्री कृष्ण के प्रति अपने एकनिष्ठ प्रेम को किन उदाहणों के द्वारा स्पष्ट किया है?
- ख2 marks
'साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है।' इस कथन पर 'राम लक्ष्मण परशुराम संवाद' पाठ के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
- ग2 marks
आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में 'अभी समय भी नहीं' कवि ऐसा क्यों कहता है?
- घ2 marks
फसल 'हाथों के स्पर्श की गरिमा और महिमा' किस प्रकार है? विचार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) गोपियों ने स्वयं को हारिल पक्षी और कृष्ण को लकड़ी बताया जिसे वह नहीं छोड़ता; गुड़ से चिपटी चींटियों का उदाहरण भी दिया। वे मन, कर्म, वचन से कृष्ण को समर्पित हैं।
- 2 marks
(ख) साहस और शक्ति अहंकारी बना सकती है, जबकि विनम्रता व्यक्ति को सदाचारी और व्यवहार में मधुर बनाती है। राम की विनम्रता ने परशुराम का क्रोध शांत किया, जबकि लक्ष्मण के उग्र व्यंग्य ने उसे भड़काया।
- 2 marks
(ग) कवि कहता है कि उसका जीवन अभावों और संघर्षों से भरा है; वह अपनी पुरानी व्यथा याद कर दुखी नहीं होना चाहता और अपने दुख अपने तक सीमित रखना चाहता है, इसलिए अभी समय नहीं।
- 2 marks
(घ) किसानों के निरंतर परिश्रम और देखभाल से ही फसलें लहलहाती हैं; इसलिए फसल उनके हाथों के स्पर्श की गरिमा और महिमा का परिणाम है।
Answer: किन्हीं तीन भागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (प्रत्येक 2 अंक)।
Where the marks are
- क: हारिल, लकड़ी, चींटी-गुड़ के उदाहरण (2 अंक)
- ख: विनम्रता सहित शक्ति श्रेष्ठ, पाठ का उदाहरण (2 अंक)
- ग: संघर्षपूर्ण जीवन, दुख न दोहराना (2 अंक)
- घ: किसानों का परिश्रम और देखभाल (2 अंक)
Q13 · 8 marks · Long answerमाता का अँचल
पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित 3 प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए— (4×2=8)
- क4 marks
'माता का प्रेम, पिता के प्रेम की अपेक्षा अधिक गहन होता है।' 'माता के अंचल' पाठ के आधार पर पर विचार कीजिए।
- ख4 marks
'मैं क्यों लिखता हूं' प्रश्न के उत्तर में लेखक क्या कारण बताता है?
- ग4 marks
'मेहनतकश बादशाहों का शहर' किस शहर को कहा गया है और क्यों?
Try it first, then show our solutionSolution
- 4 marks
(क) माता से बच्चे का ममता का रिश्ता होता है। भोलानाथ पिता से अपार स्नेह पाता था, पिता के साथ खेलता-खाता था, परंतु साँप देखकर डरा तो पिता को छोड़ माँ की गोद में जा छिपा। माँ के आँचल में बच्चा स्वयं को सबसे सुरक्षित महसूस करता है।
- 4 marks
(ख) लेखक कहता है कि वह आंतरिक विवशता के कारण लिखता है। जो अनुभूति उसे भीतर से बेचैन करती है, वही उसे लिखने को प्रेरित करती है। लिखना स्वयं को जानने-समझने का भी माध्यम है।
- 4 marks
(ग) गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' कहा गया है। वहाँ के लोग परिश्रमी हैं और अपनी प्रकृति तथा संस्कृति से प्रेम करते हैं। कठिनाइयों और जोखिमों के बावजूद वे परिश्रम से शहर को सुंदर बनाते हैं।
Answer: किन्हीं दो भागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (प्रत्येक 4 अंक)।
Where the marks are
- क: माँ से ममत्व का रिश्ता, भोलानाथ का प्रसंग, आँचल की सुरक्षा (4 अंक)
- ख: आंतरिक विवशता, अनुभूति से प्रेरणा, स्वयं को जानना (4 अंक)
- ग: गंतोक, परिश्रमी लोग, प्रकृति-संस्कृति प्रेम, कठिनाइयों में परिश्रम (4 अंक)
Q14 · 6 marks · WritingWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए — (6×1=6)
- क0 marks
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
भूमिका, अमृत महोत्सव का अर्थ, इस महोत्सव में होने वाले समारोह, इस महोत्सव का महत्व, निष्कर्ष - ख0 marks
भाग्य और पुरुषार्थ
भूमिका, आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, भाग्यवादी व्यक्ति उदासीन रहता है, परिश्रमी व्यक्ति अपने भाग्य को बदल लेता है, निष्कर्ष - ग0 marks
पर्वतीय स्थल की यात्रा
भूमिका, प्राकृतिक सौंदर्य, यात्रा वर्णन, सांस्कृतिक महत्व
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक) — चुने हुए विषय (क) 'स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव' पर आदर्श अनुच्छेद:
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
भारत की स्वतंत्रता के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर मनाया गया उत्सव 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' कहलाता है। 'अमृत महोत्सव' का अर्थ है स्वतंत्रता के पचहत्तर वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव। इसकी शुरुआत 12 मार्च 2021 को हुई। इस अवसर पर देशभर में तिरंगा यात्राएँ, 'हर घर तिरंगा' अभियान, प्रभात फेरियाँ, प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि-सभाएँ हुईं। विद्यालयों में भाषण, निबंध और देशभक्ति गीत की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इस महोत्सव का महत्व यह है कि इससे नई पीढ़ी को बलिदानियों के त्याग का स्मरण होता है और राष्ट्रीय एकता व देशप्रेम की भावना प्रबल होती है। यह हमें विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी देता है। निष्कर्षतः हमें स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
- 1 mark
भाषा (1 अंक) — शुद्ध वर्तनी, सही व्याकरण और सरल, प्रवाहपूर्ण वाक्य; लगभग 120 शब्द।
- 2 marks
प्रस्तुति (2 अंक) — सभी संकेत-बिंदुओं का क्रम से समावेश, एक ही अनुच्छेद में सुसंगत प्रवाह, भूमिका से निष्कर्ष तक संतुलन।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (विषय क)।
Where the marks are
- सभी संकेत-बिंदुओं पर सटीक विषयवस्तु (3 अंक)
- शुद्ध भाषा (1 अंक)
- क्रमबद्ध प्रस्तुति (2 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
क. आपका नाम दिशा/दक्ष है। आपकी आयु मतदान करने योग्य हो गई है। आपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए गरुण ऐप के द्वारा आवेदन कर दिया है। किन्तु काफी समय के बाद भी आपका मतदाता पहचान पत्र आपको नहीं मिला। मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के बी. एल. ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): प्रेषक का पता व दिनांक; सेवा में, बी.एल.ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर), संबंधित क्षेत्र; विषय: मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत; संबोधन 'महोदय'; अंत में 'भवदीय/आपका आज्ञाकारी', नाम।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
१२/४, राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली
दिनांक: 10 मार्च 2024सेवा में,
बी.एल.ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर),
राजेन्द्र नगर क्षेत्र।विषय: मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत।
महोदय,
मैं दिशा/दक्ष इस क्षेत्र का निवासी हूँ। मेरी आयु अब मतदान योग्य हो गई है। मैंने दो माह पूर्व गरुण ऐप द्वारा मतदाता पहचान पत्र हेतु आवेदन किया था (आवेदन संख्या ...)। इतना समय बीतने पर भी मुझे पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ, न ही कोई सूचना मिली। आगामी चुनाव में मतदान से वंचित रहने की आशंका है। अतः आपसे निवेदन है कि जाँच कर शीघ्र मेरा पहचान पत्र उपलब्ध कराने की कृपा करें।धन्यवाद सहित।
भवदीय,
दिशा/दक्ष - 1 mark
भाषा (1 अंक) — शुद्ध, विनम्र औपचारिक भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — उचित क्रम, लगभग 100 शब्द, स्पष्ट प्रारूप।
Answer: बी.एल.ओ. को मतदाता पहचान पत्र में देरी की शिकायत का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- विषयवस्तु: आवेदन, देरी, शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
ख. आपका नाम दिशा/दक्ष है। आप अपने आसपास अनेक अशिक्षित प्रौढ़ो को देखते हैं और उन्हें साक्षर बनाने हेतु कुछ प्रयास करते हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए अपने मित्र मानव को पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): पता, दिनांक, 'प्रिय मित्र मानव', अभिवादन; अंत में 'तुम्हारा मित्र', नाम।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
२५, गांधी नगर, जयपुर
दिनांक: 10 मार्च 2024प्रिय मित्र मानव,
सप्रेम नमस्कार।
आशा है तुम स्वस्थ होगे। आज मैं तुम्हें एक अच्छे प्रयास के बारे में बता रहा/रही हूँ। मैंने अपने आसपास अनेक प्रौढ़ों को अशिक्षित देखा, जिन्हें हस्ताक्षर करने और बस का नाम पढ़ने में भी कठिनाई होती है। मैंने मित्रों के साथ मिलकर शाम को एक प्रौढ़ शिक्षा केंद्र शुरू किया है। वहाँ रोज़ एक घंटा उन्हें अक्षर-ज्ञान, गिनती और सरल हिसाब सिखाते हैं। वे उत्साह से आते हैं और धीरे-धीरे पढ़ना सीख रहे हैं। तुम भी अपने क्षेत्र में ऐसा प्रयास करो या समय मिलने पर यहाँ आकर सहयोग दो। शिक्षित समाज ही प्रगति करता है।माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा मित्र,
दिशा/दक्ष - 1 mark
भाषा (1 अंक) — शुद्ध, आत्मीय भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — क्रमबद्ध, लगभग 100 शब्द।
Answer: मित्र मानव को प्रौढ़ साक्षरता प्रयासों की जानकारी देता अनौपचारिक पत्र।
Where the marks are
- आरंभ-अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- प्रौढ़ों को साक्षर बनाने के प्रयासों का वर्णन (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
क. आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। दैनिक समाचार पत्र से पता चला है कि स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (बी. लिब. /पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): शीर्षक 'स्ववृत्त (बायोडाटा)', दिनांक, स्थान, अंत में घोषणा व हस्ताक्षर।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
स्ववृत्त
पद: पुस्तकालय अध्यक्ष, राजकीय माध्यमिक विद्यालयनाम: सुनीता/सुरेश
पता: राजेन्द्र नगर
जन्म-तिथि: 5 जुलाई 1998
राष्ट्रीयता: भारतीय
शैक्षिक योग्यता: दसवीं, बारहवीं, स्नातक (बी.ए.) तथा बी.लिब. (पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक)
अनुभव: दो वर्ष नगर पुस्तकालय में सहायक
रुचियाँ: पठन, लेखन, पुस्तक-सूचीकरण
विशेष गुण: अनुशासन, कंप्यूटर व डिजिटल कैटलॉग का ज्ञान
भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेज़ीघोषणा: उपर्युक्त विवरण मेरी जानकारी में सत्य है।
दिनांक: 10 मार्च 2024
हस्ताक्षर: सुनीता/सुरेश - 1 mark
भाषा (1 अंक) — संक्षिप्त, शुद्ध भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षकों सहित व्यवस्थित, लगभग 80 शब्द।
Answer: पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त।
Where the marks are
- शीर्षक, दिनांक, घोषणा-हस्ताक्षर (1 अंक)
- व्यक्तिगत, शैक्षिक, अनुभव विवरण (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
ख. आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। पिछले कुछ दिनों से आपके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अव्यवस्थित है। अपने क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए राज्य विद्युत आपूर्ति निगम के महानिदेशक के नाम एक शिकायती ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक): प्रेषक, प्रेषिती (महानिदेशक) का ई-मेल पता, विषय पंक्ति, संबोधन 'महोदय', अंत में 'भवदीय', नाम व संपर्क।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
प्रेषक: sunita@example.com
प्रति: mahanideshak@vidyut.gov.in
विषय: राजेन्द्र नगर में अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायतमहोदय,
मैं राजेन्द्र नगर का निवासी हूँ। पिछले कुछ दिनों से हमारे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अव्यवस्थित है; दिन-रात कई बार अचानक कटौती होती है और कभी-कभी कई घंटे बिजली नहीं आती। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, दुकानदारों का व्यवसाय और बुज़ुर्गों व रोगियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय कार्यालय में शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। अतः आपसे अनुरोध है कि कारणों की जाँच कर आपूर्ति नियमित कराने का कष्ट करें।धन्यवाद।
भवदीय,
सुनीता/सुरेश
राजेन्द्र नगर, मोबाइल: 98XXXXXXXX - 1 mark
भाषा (1 अंक) — शिष्ट, शुद्ध औपचारिक भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक) — ई-मेल प्रारूप, क्रमबद्ध, लगभग 100 शब्द।
Answer: महानिदेशक को अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायती ई-मेल।
Where the marks are
- ई-मेल पते, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- समस्या, उसके प्रभाव, समाधान का अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
क. आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेचना चाहते हैं, उससे संबंधित एक आकर्षक विज्ञापन लिखिए। (4×1=4)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषयवस्तु (1 अंक): वस्तु, स्थिति, मूल्य और संपर्क का उल्लेख।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक व बॉक्स:
बिकाऊ है! बिकाऊ है!
स्मार्टफोन — लगभग नया जैसा!
मात्र दो वर्ष पुराना, 6 GB रैम, 128 GB मेमोरी, शानदार कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी, चार्जर व बॉक्स सहित। कोई खरोंच नहीं। उचित मूल्य पर सीमित समय के लिए।
संपर्क करें: 98XXXXXXXX - 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, प्रभावी, शुद्ध भाषा; लगभग 40 शब्द।
- 1 mark
संपूर्णता (1 अंक): सभी आवश्यक बिंदु शब्द-सीमा में सम्मिलित।
Answer: पुराना स्मार्टफोन बेचने हेतु लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- आवश्यक जानकारी (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति (1 अंक)
- प्रभावी भाषा (1 अंक)
- शब्द-सीमा व संपूर्णता (1 अंक)
OR
Q17(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
ख. आप वीणा/विकास हैं। आपके छोटी बहन ने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे बधाई देते हुए 60 शब्दों में एक संदेश लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): शीर्षक 'बधाई संदेश', दिनांक, प्रेषक व प्राप्तकर्ता का नाम।
- 1 mark
विषयवस्तु (1 अंक):
बधाई संदेश
10 मार्च 2024प्रिय बहन,
वार्षिक परीक्षा में पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर हार्दिक बधाई! यह तुम्हारी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का फल है। तुमने माता-पिता, विद्यालय और हम सबका नाम रोशन किया है। हमें तुम पर गर्व है। इसी प्रकार मेहनत करती रहो और जीवन में नई ऊँचाइयाँ छुओ। ईश्वर तुम्हें सफलता दे।तुम्हारा भाई/तुम्हारी बहन,
वीणा/विकास - 1 mark
भाषा (1 अंक): आत्मीय, शुद्ध; लगभग 60 शब्द।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): संक्षिप्त, क्रमबद्ध व संपूर्ण।
Answer: छोटी बहन को प्रथम स्थान पर बधाई देता लगभग 60 शब्दों का संदेश।
Where the marks are
- संदेश का प्रारूप (1 अंक)
- बधाई व प्रशंसा की विषयवस्तु (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति व शब्द-सीमा (1 अंक)
Source: official sample paper, cbseacademic.nic.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.