Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2023-24 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 3

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य भेद पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)

  1. क

    'रसूलन और बतूलन जब गाती हैं तब अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –

    1. (A)रसूलन और बतूलन के गायन से अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
    2. (B)रसूलन और बतूलन जैसे ही गाती हैं अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
    3. (C)रसूलन और बतूलन गाती हैं और अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
    4. (D)रसूलन और बतूलन के गीतों से अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।
    1 mark
  2. ख

    'दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुज़रे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।' इस मिश्रित वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा –

    1. (A)जैसे ही दूसरी बार हालदार साहब उधर से गुज़रे, उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
    2. (B)दूसरी बार उधर से गुजरते समय हालदार साहब को मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
    3. (C)दूसरी बार हालदार साहब उधर से गुजरे और उनको मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
    4. (D)जब भी हालदार साहब उधर से गुजरते हैं मूर्ति में अंतर दिखायी देता है।
    1 mark
  3. ग

    निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य का उदाहरण है :

    1. (A)अजमेर से पहले पिता जी इंदौर में थे।
    2. (B)हुड़दंग तो इतना मचाया कि कॉलेज वालों को थर्ड इयर भी खोलना पड़ा।
    3. (C)हमने हुड़दंग मचाया और कॉलेज वालों ने थर्ड इयर खोल दिया।
    4. (D)हमारे हुड़दंग मचाने के कारण कॉलेज वालों को थर्ड इयर भी खोलना पड़ा।
    1 mark
  4. घ

    निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए ।
    1. असफल होने पर शोक करना व्यर्थ है।
    2. मैं एक दिन अमेरिका जाऊँगी तथा अपना शेष जीवन वहीं बिताऊँगी।
    3. जैसे ही रमेश आया, वैसे ही मोहन चल दिया।
    4. विद्यार्थी परिश्रमी है, वह अवश्य सफल होगा।

    1. (A)1 और 2 सही है।
    2. (B)2 और 3 सही है।
    3. (C)1 और 4 सही है।
    4. (D)2 और 4 सही है।
    1 mark
  5. ङ

    कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ?

    कॉलम 1कॉलम 2
    1. सुरेश के आ जाने से सब प्रसन्न हो गए।i. मिश्र वाक्य
    2. मैं युवा थी और शीला अग्रवाल की जोशीली बातों ने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था।ii. सरल वाक्य
    3. कुछ लोग इसलिए दान करते हैं कि उनका नाम हो।iii. संयुक्त वाक्य
    1. (A)1 i , 2 ii , 3 iii
    2. (B)1 ii , 2 iii , 3 i
    3. (C)1 i , 2 iii, 3 ii
    4. (D)1 ii, 2 i , 3 iii
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

सरल वाक्य में एक ही क्रिया होती है।

Hint 2

संयुक्त वाक्य में समान स्तर के वाक्य 'और, तथा' से जुड़ते हैं।

Hint 3

मिश्र वाक्य में आश्रित उपवाक्य 'कि, जब, जैसे' आदि से जुड़ता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) उपवाक्य 'जब गाती हैं' को शब्द-समूह 'के गायन से' में बदलने पर सरल वाक्य बनता है। उत्तर: A।

    1 mark
  2. (ख) मिश्र वाक्य को 'और' से जोड़कर स्वतंत्र वाक्य बनाने पर संयुक्त वाक्य: विकल्प C।

    1 mark
  3. (ग) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने से वाक्य B मिश्र है।

    1 mark
  4. (घ) 2 ('तथा' से जुड़ा) और 4 (दो स्वतंत्र वाक्य) संयुक्त हैं। उत्तर: D।

    1 mark
  5. (ङ) 1 सरल, 2 संयुक्त, 3 मिश्र (इसलिए कि)। उत्तर: B।

    1 mark

Answer: (क) A; (ख) C; (ग) B; (घ) D; (ङ) B

Where the marks are

  • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर (1×4 = 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.