Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2023-24 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 4

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q4 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)

  1. क

    बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे। (कर्म वाच्य में बदलिए)

    1. (A)बालगोबिन भगत द्वारा कबीर को 'साहब' माना जाता था।
    2. (B)बालगोबिन भगत द्वारा कबीर को 'साहब' माना जाता है।
    3. (C)बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते हैं।
    4. (D)बालगोबिन भगत से कबीर को 'साहब' माना जाता है।
    1 mark
  2. ख

    भोर में लोगों से बालगोबिन भगत का गीत नहीं सुना गया। वाक्य में वाच्य है —

    1. (A)कर्म वाच्य
    2. (B)भाव वाच्य
    3. (C)कर्तृ वाच्य
    4. (D)कर्तृ और कर्म वाच्य दोनों
    1 mark
  3. ग

    'धान के पानी-भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं।' उदाहरण है--

    1. (A)भाव वाच्य
    2. (B)कर्तृ वाच्य
    3. (C)कर्म वाच्य
    4. (D)विचार वाच्य
    1 mark
  4. घ

    निम्नलिखित वाक्यों में भाव वाच्य का उदाहरण है:
    1. माता जी मिठाई बना सकती हैं।
    2. मुझसे बैठा नहीं जाता।
    3. भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।
    4. गर्मियों में छत पर सोया जाता है।

    1. (A)1 और 2 सही है।
    2. (B)2 और 3 सही है।
    3. (C)1 और 4 सही है।
    4. (D)2 और 4 सही है।
    1 mark
  5. ङ

    कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ?

    कॉलम 1कॉलम 2
    1. गर्मियों में लोग खूब नहाते हैं।i. भाव वाच्य
    2. गोपाल से पत्र लिखा जाता है।ii. कर्तृ वाच्य
    3. धूप में चला नहीं जाता।iii. कर्म वाच्य
    1. (A)1. i , 2. ii , 3. iii
    2. (B)1.ii , 2. iii , 3. i
    3. (C)1. i , 2. iii, 3.ii
    4. (D)1. ii, 2. i , 3. iii
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

क्रिया किसके अनुसार चल रही है, देखिए।

Hint 2

भाव वाच्य में कर्ता के साथ 'से' और अकर्मक क्रिया होती है।

Hint 3

कर्म वाच्य में 'द्वारा/से' और क्रिया कर्म के अनुसार होती है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) कर्म वाच्य में कर्ता के साथ 'द्वारा' और क्रिया 'माना जाता था' (भूतकाल): A।

    1 mark
  2. (ख) 'सुना नहीं गया' में क्रिया कर्म के अनुसार नहीं, अकर्मक भाव में प्रयुक्त है; योजना अनुसार भाव वाच्य: B।

    1 mark
  3. (ग) क्रिया 'उछल रहे हैं' कर्ता के अनुसार है, अतः कर्तृ वाच्य: B।

    1 mark
  4. (घ) 'मुझसे बैठा नहीं जाता' और 'छत पर सोया जाता है' अकर्मक क्रिया से भाव वाच्य हैं: D।

    1 mark
  5. (ङ) 1 कर्तृ, 2 कर्म, 3 भाव: B।

    1 mark

Answer: (क) A; (ख) B; (ग) B; (घ) D; (ङ) B

Where the marks are

  • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर (1×4 = 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.