Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2023-24 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 7

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए-

जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई तब भी हालदार साहब उस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे, और अंत में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए। महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज़ होती जा रही है।

दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। ध्यान से देखा तो पाया कि चश्मा दूसरा है। पहले मोटे फ्रेमवाला चौकोर चश्मा था, अब तार के फ्रेमवाला गोल चश्मा है। हालदार साहब का कौतूहल और बढ़ा। वाह भई क्या आइडिया है। मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती लेकिन चश्मा तो बदल ही सकती है।

  1. क

    'जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई' अर्थात

    1. (A)जीप कस्बे से आगे की ओर बढ़ गई।
    2. (B)जीप कस्बे में रुक कर आगे बढ़ गई।
    3. (C)जीप कस्बे में रुक गई।
    4. (D)जीप कस्बे में नहीं गई।
    1 mark
  2. ख

    हालदार साहब किसके विषय में सोचते रहे ?

    1. (A)नेताजी के बारे में
    2. (B)मूर्ति के बारे में
    3. (C)चौराहे के बारे में
    4. (D)कस्बे के बारे में
    1 mark
  3. ग

    'वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज़ होती जा रही है।' से आशय है...

    1. (A)आजकल देशभक्त होना संभव नहीं है।
    2. (B)आजकल देशभक्त होना हास्यास्पद हो गया है।
    3. (C)आजकल सभी देशभक्त हो गए हैं।
    4. (D)आजकल देशभक्ति की प्रासंगिकता नहीं है।
    1 mark
  4. घ

    दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में क्या अंतर दिखाई दिया?

    1. (A)मूर्ति पर कोई चश्मा नहीं था।
    2. (B)मूर्ति पर पुराना चश्मा था।
    3. (C)मूर्ति पर एक नया चश्मा था।
    4. (D)मूर्ति छतिग्रस्त थी।
    1 mark
  5. ङ

    'नेताजी का चश्मा' पाठ..

    1. (A)देशभक्ति के भाव पर व्यंग्य करता है।
    2. (B)देशभक्ति की प्रासंगिकता पर सवाल उठाता है।
    3. (C)देशभक्ति के महत्व को स्थापित करता है।
    4. (D)देशभक्ति के प्रति उम्मीद जगाता है।
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्ति देखिए।

Hint 2

'मज़ाक की चीज़' का भाव सोचिए।

Hint 3

चश्मे के फ्रेम में क्या बदला, यह पढ़िए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) कस्बा छोड़ने का अर्थ कस्बे से आगे बढ़ना: A।

    1 mark
  2. (ख) हालदार साहब मूर्ति के बारे में सोचते रहे: B।

    1 mark
  3. (ग) देशभक्ति का मज़ाक बनना यानी देशभक्त होना हास्यास्पद हो गया: B।

    1 mark
  4. (घ) अंतर यह था कि मूर्ति पर नया (गोल तार-फ्रेम) चश्मा था: C।

    1 mark
  5. (ङ) पाठ देशभक्ति के प्रति उम्मीद जगाता है: D।

    1 mark

Answer: (क) A; (ख) B; (ग) B; (घ) C; (ङ) D

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.