Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2023-24 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 9

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए—

बिहसि लखन बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी ॥
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू ॥
इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं॥
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना ॥
भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सह रिस रोकी ॥
सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल इन्ह पर न सुराई ॥
बधे पापु अपकीरति हारें। मारतहूँ पा परिअ तुम्हारे ॥

  1. क

    परशुराम बार-बार अपना कुठार किसे और क्यों दिखा रहे हैं?

    1. (A)राम को भयभीत करने के लिए
    2. (B)लक्ष्मण को भयभीत करने के लिए
    3. (C)विश्वामित्र को भयभीत करने के लिए
    4. (D)महाराज जनक को भयभीत करने के लिए
    1 mark
  2. ख

    निम्नलिखित पंक्तियों में से किस पंक्ति से लक्ष्मण की शक्तिशाली होने का पता चलता है:

    1. (A)बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी।।
    2. (B)पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारु। चहत उड़ावन फूँकि पहारू।।
    3. (C)देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना।।
    4. (D)इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं ।।
    1 mark
  3. ग

    रघुकुल में किन-किन के प्रति अपनी वीरता का प्रदर्शन नहीं किया जाता है?

    1. (A)देवता, ब्राह्मण, ईश्वर भक्त और गाय पर
    2. (B)स्त्रियों, बच्चों, ईश्वर भक्त और गाय पर
    3. (C)देवता, राजा, वीर योद्धा और स्त्रियों पर
    4. (D)स्त्रियों, बच्चों, राजा और गाय पर
    1 mark
  4. घ

    'बिहसि लखन बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी' यह कथन ___________ का उदाहरण है।

    1. (A)व्यंग्य का
    2. (B)हास्य का
    3. (C)क्रोध का
    4. (D)वैराग्य का
    1 mark
  5. ङ

    उपर्युक्त पद्यांश में लक्ष्मण के चरित्र की कौन सी विशेषता उजागर होती है ?

    1. (A)वीरता
    2. (B)धैर्य
    3. (C)शिष्टता
    4. (D)विनम्रता
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

परशुराम किससे संवाद कर रहे हैं?

Hint 2

'कुम्हड़बतिया' की उपमा किस भाव की है?

Hint 3

'महाभट मानी' में हँसी के साथ कौन सा भाव छिपा है?

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) परशुराम लक्ष्मण को डराने के लिए कुठार दिखाते हैं: B।

    1 mark
  2. (ख) 'इहाँ कुम्हड़बतिया...' कहकर लक्ष्मण अपनी शक्ति बताते हैं कि वे तर्जनी देखकर डरने वाले नहीं: D।

    1 mark
  3. (ग) रघुकुल में देवता, ब्राह्मण, भक्त और गाय पर वीरता नहीं दिखाई जाती: A।

    1 mark
  4. (घ) 'महाभट मानी' कहकर लक्ष्मण व्यंग्य करते हैं: A।

    1 mark
  5. (ङ) पद्यांश में लक्ष्मण की निडरता यानी वीरता उजागर होती है: A।

    1 mark

Answer: (क) B; (ख) D; (ग) A; (घ) A; (ङ) A

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.