Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2023-24 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 2

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।

हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं ।
भरी थकन में सोते फिर भी —
उठते बड़े सवेरे हैं ।।

धरती की सेवा करते हैं
कभी न मेहनत से डरते हैं
लू हो चाहे ठण्ड सयानी
चाहे झर-झर बरसे पानी
ये तो मौसम हैं हमने
तूफ़ानों के मुँह फेरे हैं ।

खेत लगे हैं अपने घर से
हमको गरज नहीं दफ़्तर से
दूर शहर से रहने वाले
सीधे-सादे, भोले-भाले
रखवाले अपने खेतों के
जिनमें बीज बिखेरे हैं ।

हाथों में लेकर हल-हँसिया
गाते नई फ़सल के रसिया
धरती को साड़ी पहनाते
दूर-दूर तक भूख मिटाते
मुट्ठी पर दानों को रखकर
कहते हैं बहुतेरे हैं

हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं ।
भरी थकन में सोते फिर भी —
उठते बड़े सवेरे हैं ।।

  1. क

    'हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं!' से आशय है?

    1. (A)हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं।
    2. (B)हम धरती के बहुत आलसी बेटे हैं।
    3. (C)हम धरती के बहुत बुद्धिमान बेटे हैं।
    4. (D)हम धरती के बहुत अज्ञानी बेटे हैं।
    1 mark
  2. ख

    कवि ने किसानों को 'फसलों का रसिया' क्यों कहा है?

    1. (A)किसान फसलों को उगाते हैं।
    2. (B)किसान फसलों को काटते है।
    3. (C)किसान फसलों से प्रेम करते हैं।
    4. (D)किसान फसलों को बेच देते हैं।
    1 mark
  3. ग

    किसान 'धरती की सेवा' _____________________ करते हैं?

    1. (A)खेतों में फसल उगाकर
    2. (B)सर्दी, गर्मी, बरसात सहकर
    3. (C)बिना विश्राम परिश्रम कर
    4. (D)खेतों के पास घर बनाकर
    1 mark
  4. घ

    कथन (A) और कारण (R) पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए:
    (A) हमारे घर खेतों के पास स्थित होते हैं।
    (R) हमारे घर शहरों से दूर होते हैं।

    1. (A)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
    2. (B)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
    3. (C)कथन (A) व (R) सही हैं और कथन (A), (R) की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन (A) व (R) सही हैं और कथन (A), (R) की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  5. ङ

    'हम किसानों ने धरती को फसलों के आवरण से ढक दिया है।' कविता की पंक्ति ________ का आशय है —

    1. (A)तूफानों के मुँह फेरे हैं
    2. (B)रखवाले अपने खेतों के
    3. (C)धरती को साड़ी पहनाते
    4. (D)दूर-दूर तक भूख मिटाते
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक प्रश्न के लिए काव्यांश की संबंधित पंक्ति खोजिए।

Hint 2

(ग) के लिए 'धरती की सेवा करते हैं' के ठीक बाद की पंक्ति और 'भरी थकन में सोते फिर भी उठते बड़े सवेरे' पर ध्यान दीजिए।

Hint 3

किसान थकान में भी सवेरे उठकर मेहनत से नहीं डरते – यानी वे बिना विश्राम परिश्रम करते हैं (विकल्प C)।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) 'कमेरे' का अर्थ है मेहनती, कर्मठ। अतः आशय है – हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं। उत्तर: A

    1 mark
  2. (ख) 'रसिया' का अर्थ है प्रेमी या रस लेने वाला। किसान नई फसल के गीत गाते हैं, अर्थात वे फसलों से प्रेम करते हैं। उत्तर: C

    1 mark
  3. (ग) कविता में कहा गया है – 'धरती की सेवा करते हैं, कभी न मेहनत से डरते हैं' और 'भरी थकन में सोते फिर भी उठते बड़े सवेरे हैं'। अतः किसान बिना विश्राम परिश्रम करके धरती की सेवा करते हैं। उत्तर: C

    1 mark
  4. (घ) 'खेत लगे हैं अपने घर से' से कथन (A) सही है और 'दूर शहर से रहने वाले' से कारण (R) भी सही है। पर शहर से दूर होना घर के खेतों के पास होने का कारण नहीं है। उत्तर: D

    1 mark
  5. (ङ) फसलों से ढकी धरती को कवि ने साड़ी पहनी धरती कहा है, इसलिए यह आशय 'धरती को साड़ी पहनाते' पंक्ति का है। उत्तर: C

    1 mark

Answer: (क) A; (ख) C; (ग) C; (घ) D; (ङ) C

Where the marks are

  • क: A – हम धरती के बहुत परिश्रमी बेटे हैं (1 अंक)
  • ख: C – किसान फसलों से प्रेम करते हैं (1 अंक)
  • ग: C – बिना विश्राम परिश्रम कर (1 अंक)
  • घ: D – कथन व कारण दोनों सही, पर सही व्याख्या नहीं (1 अंक)
  • ङ: C – धरती को साड़ी पहनाते (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.