CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2023-24: question 1
From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प चुनकर लिखिए।
हमारे देश में हिंदी फिल्मों के गीत अपने आरंभ से ही आम दर्शक के सुख-दुःख के साथी रहे हैं। वर्तमान समय में हिंदी फिल्मों के गीतों ने आम जन के हृदय में लोकगीतों सी आत्मीय जगह बना ली है। जिस तरह से एक जमाने में लोकगीत जनमानस के सुख-दुख, आकांक्षा, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते थे, आज फिल्मी गीत उसी भूमिका को निभा रहे हैं। इतना ही नहीं देश की विविधता को एकता के सूत्र में बाँधने में हिंदी फिल्मों का योगदान सभी स्वीकार करते हैं। हिंदी भाषा की शब्द संपदा को समृद्ध करने का जो काम राजभाषा विभाग तत्सम शब्दों की सहायता से कर रहा है वही कार्य फिल्मी गीत और संवाद लिखने वाले विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यह गाने जन-जन के गीत इसी कारण बन सके क्योंकि इनमें राजनीति के उतार-चढ़ाव की अनुगूंजों के साथ देहाती कस्बायी और नए बने शहरों का देशज जीवन दर्शन भी आत्मसात किया जाता रहा है। भारत की जिस गंगा-जमुनी संस्कृति का महिमामंडन बहुधा होता है उसकी गूंज भी इन गीतों में मिलती है। आजादी की लड़ाई के दौरान लिखे प्रदीप के गीत हों या स्वाधीनता प्राप्ति के साथ ही होनेवाले देश के विभाजन की विभीषिका, सभी को भी इन गीतों में बहुत संवेदनशील रूप से व्यक्त किया गया है।
हिंदी फिल्मी गीतों के इस संसार में हिंदी-उर्दू का 'झगड़ा' भी कभी पनप नहीं सका। प्रदीप, नीरज जैसे शानदार हिंदी कवियों, इंदीवर तथा शैलेंद्र जैसे श्रेष्ठ गीतकारों और साहिर, कैफी, मजरूह जैसे मशहूर शायरों को हिंदी सिनेमा में हमेशा एक ही बिरादरी का माना जाता रहा है। यह सिनेमा की इस दुनिया की ही खासियत है कि एक तरफ गीतकार साहिर ने 'कहाँ हैं कहाँ हैं/मुहाफिज खुदी के/ जिन्हें नाज है हिंद पर/ वो कहाँ हैं' लिखा तो दूसरी तरफ उन्होंने ही 'संसार से भागे फिरते हो/ भगवान को तुम क्या पाओगे !/ ये भोग भी एक तपस्या है / तुम प्यार के मारे क्या जानोगे / अपमान रचियता का होगा/ रचना को अगर ठुकरा ओगे!' जैसी पंक्तियाँ भी रची हैं। परवितयों में गुलजार ऐसे गीतकार हैं जिन्होंने उर्दू, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी के साथ पुरिबया बोलियों में मन को मोह लेनेवाले गीतों की रचना की है। बंदिनी के 'मोरा गोरा अंग लइले, मोहे श्याम रंग दइदे', 'कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नयना!', 'यारा सिली सिली रात का ढलना' और 'चप्पा चप्पा चरखा चले' जैसे गीतों को रचकर उन्होंने भारत की साझा संस्कृति को मूर्तिमान कर दिया है। वस्तुतः भारत में बनने वाली फिल्मों में आने वाले गीत उसे विश्व-सिनेमा में एक अलग पहचान देते हैं। ये गीत सही मायने में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं।
- क1 mark
हिंदी फिल्मी गीतों और लोकगीतों में क्या समानता है?
- (A)ये जनमानस के रीति-रिवाजों और कल्पनाओं को स्वर देते हैं।
- (B)ये जनमानस के जीवन के अनुभवों और विचारों को स्वर देते हैं।
- (C)ये जनमानस के सुख-दुख, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते हैं।
- (D)ये जनमानस के जीवन के यथार्थ और कठोरताओं को स्वर देते हैं।
- ख1 mark
हिन्दी भाषा की शब्द संपदा को समृद्ध करने का काम हिंदी फिल्मी गीतों ने किस प्रकार किया?
- (A)राजभाषा विभाग के सहयोग से
- (B)विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से
- (C)विविध भाषाओं की फिल्मों को प्रोत्साहित करके
- (D)विविध भाषाओं की फिल्मों को हतोत्साहित करके
- ग1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन (A) : हिंदी फिल्मों के गाने जन जन के गीत बन गए हैं|
कारण (R) : इन गीतों में राजनीति की अनुगूंजों के साथ, देहाती, कस्बायी और नए बने शहरों का जीवन दर्शन भी आत्मसात किया जाता रहा है।- (A)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (B)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (C)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (D)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- घ1 mark
'हिंदी फिल्मी गीतों के इस संसार में हिंदी-उर्दू का 'झगड़ा' भी कभी पनप नहीं सका।' इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन- सा /कौन-से तर्क सही हैं?
1. यहाँ हिंदी कवियों और उर्दू शायरों को एक ही बिरादरी का माना जाता है।
2. ये गीतकार उर्दू, तत्सम प्रधान हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में समान रूप से गीत लिखते हैं।
3. इन गीतकारों में प्रतिस्पर्धा का भाव नहीं है।- (A)1 सही है।
- (B)2 सही है।
- (C)3 सही है।
- (D)1 और 2 सही है।
- ङ1 mark
उपर्युक्त गद्यांश में हिंदी फिल्मी गीतों की किस विशिष्टता पर सर्वाधिक बल दिया गया है?
- (A)ये गीत कलात्मक श्रेष्ठता को अभिव्यक्त करते हैं।
- (B)ये गीत सांप्रदायिक सद्भाव को अभिव्यक्त करते हैं।
- (C)ये गीत पारस्परिक प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं।
- (D)ये गीत सांस्कृतिक खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं।
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक विकल्प को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाइए।
Hint 2
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।
Hint 3
अंतिम पंक्ति पर ध्यान दीजिए, वहीं मुख्य बल है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) गद्यांश के अनुसार लोकगीतों की तरह फिल्मी गीत भी जनमानस के सुख-दुख, आकांक्षा, उल्लास और उम्मीद को स्वर देते हैं। उत्तर: C।
- 1 mark
(ख) शब्द-संपदा को राजभाषा विभाग तत्सम शब्दों से बढ़ाता है, जबकि फिल्मी गीत विविध क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से। उत्तर: B।
- 1 mark
(ग) गीत जन-जन के गीत इसलिए बने क्योंकि उनमें राजनीति की अनुगूँज और देशज जीवन-दर्शन समाया है; अतः (A) सही और (R) उसकी सही व्याख्या है। उत्तर: C।
- 1 mark
(घ) कथन 1 (एक ही बिरादरी) और 2 (अनेक भाषाओं में समान रूप से लेखन) गद्यांश से पुष्ट हैं; 3 का उल्लेख नहीं है। उत्तर: D।
- 1 mark
(ङ) अंत में कहा गया है कि ये गीत भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को अभिव्यक्त करते हैं। उत्तर: D।
Answer: (क) C; (ख) B; (ग) C; (घ) D; (ङ) D
Where the marks are
- क का सही विकल्प C (1 अंक)
- ख का सही विकल्प B (1 अंक)
- ग का सही विकल्प C (1 अंक)
- घ का सही विकल्प D (1 अंक)
- ङ का सही विकल्प D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : एशिया के उच…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : कोलकाता …
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: कठपुतलियों के नाच को देखन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.