CBSE Class 10 Hindi Course B: 2024 board paper, set 4/1/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_1_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | Q1 (5x1), Q2 (5x1), Q3 (4x1, attempt any 4 of 5), Q4 (4x1, attempt any 4 of 5), Q5 (4x1, attempt any 4 of 5), Q6 (4x1, attempt any 4 of 6), Q7 (5x1), Q8 (2x1), Q9 (5x1), Q10 (2x1) |
| B | 11-18 | Q11 (2x3, attempt any 2 of 3), Q12 (2x3, attempt any 2 of 3), Q13 (2x3, attempt any 2 of 3), Q14 (5, attempt any 1 of 3), Q15 (5, OR), Q16 (4, OR), Q17 (3, OR), Q18 (5, OR) |
Instructions in brief: Answer all questions; Section A has 45 MCQ/objective items of which 40 are to be answered as per printed instructions; Section B has descriptive questions with internal choice (OR) in Q15-Q18 and choice-of-attempts in Q11-Q14.
Section A
Q1 (5x1), Q2 (5x1), Q3 (4x1, attempt any 4 of 5), Q4 (4x1, attempt any 4 of 5), Q5 (4x1, attempt any 4 of 5), Q6 (4x1, attempt any 4 of 6), Q7 (5x1), Q8 (2x1), Q9 (5x1), Q10 (2x1)
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
ग्रीष्म अवकाश के समय को पढ़ाई के दबाव से परे रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने में लगाना जरूरी है। सामुदायिक केन्द्रों से जुड़े और सेवा देने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे बच्चे न केवल समाज से जुड़ते हैं, बल्कि खुश भी रहते हैं।
यह जुड़ाव बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत सँवारने के साथ ही मानवीय प्रवृत्तियों को भी सार्थक दिशा देता है।
छुट्टियों का समय रिश्तों-नातों को जानने और जीने का भी मौका होता है। पहले संयुक्त परिवार में बच्चे दादा-दादी, चाचा-चाची, ताऊ-ताई, बुआ के साथ रह कर बड़े होते थे। रिश्तेदारों का आना-जाना भी खूब होता था। मगर अब ऐसी व्यस्त जिंदगी है कि बच्चे सिर्फ अपने माता-पिता को ही जानते हैं। छुट्टियों का यह समय ऐसे संबंधों को जीने और जानने में लगाया जाए, यह खुद बच्चों के लिए ही नहीं, हमारे पारिवारिक और सामाजिक तानेबाने को सहेजने के लिए भी जरूरी है। कुछ साल पहले एक ऑनलाइन पर्यटन कंपनी द्वारा किए गए परिवार सर्वेक्षण के अनुसार सत्तानवे प्रतिशत भारतीय किशोरों ने महसूस किया कि परिवार की छुट्टियाँ उन्हें अपने भाई-बहनों के करीब लाती हैं। उनहत्तर प्रतिशत ने माना कि उनकी पसंदीदा यादें परिवार के साथ बिताई छुट्टियों से जुड़ी हैं। बहुत से सामाजिक मनोवैज्ञानिक अध्ययन भी बताते हैं कि अवकाश का समय बच्चों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। छुट्टियाँ बच्चों को खुश और होशियार बनाती हैं। सामाजिक कौशल सिखाती हैं। यह अभिभावकों के साथ अनौपचारिक रूप से संवाद करने का समय होता है। भटकाव के मौजूदा परिवेश में ऐसा खुला संवाद किशोरों की मानसिकता समझने में सहायक होता है। नई पीढ़ी को दिशाहीन होने से बचा सकता है। समय रहते अभिभावकों को सचेत कर सकता है।
- (i)1 mark
बच्चों के बीच रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने के लिए क्या अपेक्षित है?
- (A)रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी
- (B)ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना
- (C)परस्पर परिचर्चा में सभी की भागीदारी
- (D)शिक्षा की बुनियाद रखना
- (ii)1 mark
सामुदायिक केन्द्रों में सेवा देने वाले बच्चे किस प्रकार लाभान्वित होते हैं?
(I) बेहतर स्वास्थ्य पाकर
(II) प्रसन्नचित्त होकर
(III) व्यस्त होकर
(IV) वेतन पाकर- (A)I – II
- (B)III – IV
- (C)I – III
- (D)II – IV
- (iii)1 mark
अब पारिवारिक संबंधों में क्या बड़ा परिवर्तन हुआ है?
- (A)एकल परिवारों का सीमित होना
- (B)संयुक्त परिवारों में वृद्धि होना
- (C)एकल परिवारों में वृद्धि होना
- (D)पड़ोस संस्कृति की समाप्ति होना
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : पारिवारिक तानेबाने को सहेजने की आवश्यकता है।
कारण : परिवारों और समाज के संकुचित होने से स्वस्थ सामाजिक विकास अवरुद्ध हो रहा है।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (v)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाता है/खाते हैं?
(I) अवकाश बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है।
(II) छुट्टियों में भाई-बहनों के समीप आने की संभावना बढ़ती है।
(III) माता-पिता से बहुत कुछ जानने-सीखने का अवसर मिलता है।
(IV) नई पीढ़ी के दिशाहीन होने की संभावनाएँ बढ़ती हैं।- (A)केवल I
- (B)II और III
- (C)केवल IV
- (D)I, II और III
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश का पहला वाक्य कहता है कि ग्रीष्म अवकाश के समय को रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों के जुड़ाव को पोषित करने में लगाना ज़रूरी है। इसलिए उत्तर (B) ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना।
- 1 mark
(ii) सामुदायिक केंद्रों से जुड़े और सेवा देने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और वे खुश रहते हैं। वेतन या व्यस्तता का उल्लेख नहीं है। इसलिए उत्तर (A) I – II।
- 1 mark
(iii) गद्यांश में कहा गया है कि पहले संयुक्त परिवार थे, पर अब बच्चे केवल माता-पिता को जानते हैं। यानी एकल परिवार बढ़े हैं। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) पारिवारिक ताने-बाने को सहेजना ज़रूरी है (कथन सही)। परिवार और समाज के संकुचित होने से सामाजिक विकास रुक रहा है (कारण सही), और यही कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) कथन I और II गद्यांश में हैं: अवकाश नई ऊर्जा देता है और भाई-बहनों के करीब लाता है। III में माता-पिता से सीखने की बात नहीं है; गद्यांश में अभिभावकों से अनौपचारिक संवाद की बात है। IV भी गलत है, क्योंकि छुट्टियाँ दिशाहीन होने से बचाती हैं। उत्तर (D) I, II और III, जैसा अंक-योजना में दिया है।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) सही विकल्प B (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प B (1 अंक)
- (v) सही विकल्प D (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
नदियों को धरती का प्राण माना जाता है। ये हमारी पृथ्वी व समस्त जीव-जगत को जीवन देती हैं। जब नदियों के जीवन पर ही संकट मँडरा रहा हो तो अन्य जीव-जगत पर क्या असर होगा?
यह स्थिति डराती है। खासकर तब, जब विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक दुनिया में पानी की माँग कुल आपूर्ति से ज्यादा हो जाएगी। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि हमने नदियों के प्रवाह को बाधित किया है, उनके प्रवाह मार्ग में अवरोध पैदा किए हैं और उनमें अपनी आत्मा का सर्वस्व उड़ेलने वाली छोटी नदियों की परवाह ही नहीं की। नदियों के तटों पर अतिक्रमण कर हम विकास का नारा बुलंद कर रहे हैं। नदियाँ दुखी न हों तो क्या करें? ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैण्ड सहित यूरोप के विविध देशों में शायद इसीलिए नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं ताकि नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिल सके। इस प्रसंग में छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी नदियाँ न केवल किसी क्षेत्र विशेष की जल संबंधी जरूरतों को पूरी करती हैं, बल्कि अनेक छोटी नदियाँ मिलकर किसी बड़ी नदी को अपने समर्पण से समृद्ध भी करती हैं।
छोटी नदियों को बचाने के लिए संसाधनों से अधिक संकल्प की आवश्यकता है। भू-जल स्तर, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता को स्थिर रखने के लिए नदियों के प्रवाह क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाना व प्रदूषण मुक्त रखना बेहद जरूरी है। शासन-प्रशासन व आमजन की दृढ़ इच्छाशक्ति, निगरानी और नियंत्रण द्वारा ही नदियों को बचाया जा सकता है।
- (i)1 mark
गद्यांश के अनुसार कौनसी स्थिति डराती है?
- (A)जलीय जीव-जंतुओं की संख्या का कम होना
- (B)नदियों के तटों पर औद्योगिक विकास होना
- (C)नदियों का अपने मार्ग को छोड़कर बहना
- (D)जीवनदायिनी नदियों का प्रदूषित होना
- (ii)1 mark
विशेषज्ञ 2030 तक, किस बात के लिए सचेत कर रहे हैं?
- (A)लगभग सभी नदियाँ प्रदूषित हो जाएँगी।
- (B)हमें नदियों का प्रवाह बाधित करना पड़ेगा।
- (C)हमें छोटी नदियों की परवाह करनी होगी।
- (D)जल की आपूर्ति जल की माँग से बहुत कम हो जाएगी।
- (iii)1 mark
नदियों को जीवित रखने के लिए क्या-क्या करना होगा?
(I) तट अतिक्रमण पर रोक
(II) पुनर्जीवित करने की कोशिश
(III) आत्मा का सर्वस्व उड़ेलना
(IV) विकास का नारा बुलंद करना- (A)I – II
- (B)III – IV
- (C)II – III
- (D)I – IV
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनिए :
कथन : यूरोप के देशों में नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं।
कारण : नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिले और वे पुनर्जीवित हो जाएँ।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (C)कथन व कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (v)1 mark
'जैव विविधता' से अभिप्राय है :
- (A)पृथ्वी पर जीव-जंतुओं की विविधता
- (B)पृथ्वी पर पेड़-पौधों की विविधता
- (C)जीव-जंतुओं और वनस्पति की विविधता
- (D)मानवीय-जीवन की विविधता
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) नदियों के जीवन पर संकट की स्थिति डराती है, अर्थात जीवनदायिनी नदियों का प्रदूषित होना। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) विशेषज्ञों के अनुसार 2030 तक पानी की माँग आपूर्ति से अधिक हो जाएगी, यानी आपूर्ति माँग से बहुत कम होगी। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) नदियाँ बचाने के लिए तट-अतिक्रमण रोकना (I) और उन्हें पुनर्जीवित करना (II) आवश्यक है। (III) और (IV) उपाय नहीं हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iv) यूरोप में तटबंध तोड़े जा रहे हैं (कथन सही) ताकि नदियों को खुला प्रवाह मिले (कारण सही), और कारण कथन की सही व्याख्या करता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) जैव विविधता का अर्थ जीव-जंतुओं और वनस्पति, दोनों की विविधता है। उत्तर (C)।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) A; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) A (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
- (i)1 mark
लगा कि पूरा एक काफिला चला आ रहा हो। रेखांकित का पदबंध है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया-पदबंध
- (ii)1 mark
"कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी।" में रेखांकित का पदबंध है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया पदबंध
- (iii)1 mark
"बाहर बेढ़ब-सा एक मिट्टी का बरतन था।" रेखांकित पदबंध का भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)क्रिया पदबंध
- (D)विशेषण पदबंध
- (iv)1 mark
"ततौरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था।" रेखांकित पदबंध का भेद है :
- (A)संज्ञा पदबंध
- (B)सर्वनाम पदबंध
- (C)विशेषण पदबंध
- (D)क्रिया-विशेषण पदबंध
- (v)1 mark
निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटकर लिखिए :
- (A)मुसीबत में सभी उसका स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
- (B)मुसीबत में सभी उसका स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
- (C)मुसीबत में सभी उसका स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
- (D)मुसीबत में सभी उसका स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) रेखांकित अंश 'चला आ रहा हो' क्रिया का काम करने वाला पद-समूह है, इसलिए क्रिया-पदबंध। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) रेखांकित अंश 'कोई पाँच महीने' संख्या या मात्रा बताकर संज्ञा 'महीने' की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iii) वाक्य में बरतन के लिए आया पद-समूह (अंक-योजना के अनुसार) संज्ञा पदबंध है, क्योंकि उसका शीर्ष शब्द संज्ञा 'बरतन' है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iv) 'नेक और मददगार' संज्ञा 'व्यक्ति' की विशेषता बताता है, इसलिए विशेषण पदबंध। उत्तर (C)।
(v) क्रिया-विशेषण पदबंध क्रिया की विशेषता बताता है। अंक-योजना के अनुसार सही विकल्प (B) है। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) A; (iv) C; (v) B
Where the marks are
- किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है।
- (B)गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
- (C)निकोबारी उसे बहुत प्रेम करते थे क्योंकि वह समझदार था।
- (D)सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था।
- (ii)1 mark
"तताँरा बहुत संवेदनशील था तथा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।" - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)निषेध वाक्य
- (iii)1 mark
"उसे ज्ञात ही न हो सका कि अजनबी युवक उसे ताके जा रहा था।" - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)कुछ था जो दोनों के भीतर बह रहा था।
- (B)कुछ युवकों ने इस प्रेम को भाँप लिया।
- (C)वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ पड़ी।
- (D)दोनों के हृदय व्यथित थे।
- (v)1 mark
स्तंभ 'अ' और स्तंभ 'ब' को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
I. वह अचंभित था और रोमांचित भी था — 1. मिश्र वाक्य
II. ततौंरा उसे जाते हुए निहारता रहा — 2. संयुक्त वाक्य
III. बस भीतर समर्पण था जो अनवरत गहरा था — 3. सरल वाक्य- (A)I 1 II 2 III 3
- (B)I 2 II 1 III 3
- (C)I 3 II 2 III 1
- (D)I 2 II 3 III 1
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है। 'सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था' में एक ही क्रिया है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) 'तथा' से दो स्वतंत्र वाक्य जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iii) 'कि' से जुड़ा उपवाक्य मुख्य वाक्य पर आश्रित है, इसलिए मिश्र वाक्य। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iv) 'कुछ था जो दोनों के भीतर बह रहा था' में 'जो' से आश्रित उपवाक्य जुड़ा है, इसलिए मिश्र वाक्य। उत्तर (A)।
(v) I 'और' से जुड़ा संयुक्त वाक्य (2), II एक क्रिया वाला सरल वाक्य (3), III 'जो' वाला मिश्र वाक्य (1)। उत्तर (D) I 2, II 3, III 1। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) B; (iv) A; (v) D
Where the marks are
- किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
- (i)1 mark
'आत्मगौरव' समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
- (A)द्विगु समास
- (B)तत्पुरुष समास
- (C)कर्मधारय समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'बेवक्त' समस्तपद का समास-भेद होगा :
- (A)तत्पुरुष समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)अव्ययीभाव समास
- (D)बहुव्रीहि समास
- (iii)1 mark
'महात्मा' समस्तपद का विग्रह होगा :
- (A)महात्मा की आत्मा
- (B)महान की आत्मा
- (C)महा की आत्मा
- (D)महान है जो आत्मा
- (iv)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
I. मृगनयनी — 1. बहुव्रीहि समास
II. श्वेतांबर — 2. तत्पुरुष समास
III. नदी-नाले — 3. द्विगु समास
IV. आत्मनिर्भर — 4. अव्ययीभाव समास
उपर्युक्त युग्मों में से कौनसे सही सुमेलित हैं?- (A)केवल (IV)
- (B)केवल (I)
- (C)(I) और (III)
- (D)(II) और (IV)
- (v)1 mark
'पीतांबर' का सही युग्म है :
- (A)पीले हैं अंबर जिसके - बहुव्रीहि समास
- (B)पीला है जो अंबर - बहुव्रीहि समास
- (C)पीला अंबर - अव्ययीभाव समास
- (D)पीले हैं अंबर जिसके - कर्मधारय समास
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) आत्मगौरव = आत्मा का गौरव (संबंध कारक का विभक्ति-लोप), इसलिए तत्पुरुष समास। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) बेवक्त = बिना वक्त के। 'बे' उपसर्ग वाला पूर्वपद अव्यय है, इसलिए अव्ययीभाव समास। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iii) महात्मा में समास का विग्रह 'महान है जो आत्मा' है (कर्मधारय)। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) केवल मृगनयनी (मृग के समान नयन हैं जिसके) बहुव्रीहि है, इसलिए I सही है। श्वेतांबर बहुव्रीहि है, नदी-नाले द्वंद्व और आत्मनिर्भर तत्पुरुष है। उत्तर (B) केवल (I)।
(v) पीतांबर = पीले हैं अंबर जिसके (श्रीकृष्ण), इसलिए बहुव्रीहि। उत्तर (A)। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)
Answer: (i) B; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) A
Where the marks are
- किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
- (i)1 mark
मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए :
- (A)कँपकँपी छूटना - डर से शरीर काँपना
- (B)कलेजा ठंडा होना - मृत्यु होना
- (C)किताबी कीड़ा होना - जो कीड़े पुस्तकों में लगें
- (D)एक ही राग अलापना - अच्छा गायक
- (ii)1 mark
'रहस्य प्रकट होना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
- (A)उगल देना
- (B)ख़ाक छानना
- (C)कूच करना
- (D)कलई खुलना
- (iii)1 mark
'आस्तीन का साँप' मुहावरे का अर्थ है :
- (A)चालाक व्यक्ति
- (B)बड़ा दुश्मन
- (C)कपटी मित्र
- (D)अपना मत बदलने वाला
- (iv)1 mark
"माता-पिता और बड़ों के उपदेश बुरे लगते हैं लेकिन बाद में वही बातें प्रेरित करती हैं।" - रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)नीचा दिखाना
- (B)ज़हर लगना
- (C)पहाड़ लगना
- (D)हाथ लगना
- (v)1 mark
परीक्षा भवन पहुँच कर जब उसे अपना पेंसिल बॉक्स नहीं दिखा तो उसके ________ गए। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
- (A)सिट्टी-पिट्टी गुम होना
- (B)पैरों तले ज़मीन खिसकना
- (C)हाथ-पाँव फूलना
- (D)चेहरे का रंग उड़ना
- (vi)1 mark
'पता न चलना' अर्थ के लिए मुहावरा होगा :
- (A)फरार होना
- (B)दबे पाँव आना
- (C)टका-सा जवाब देना
- (D)सुराग न मिलना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'कँपकँपी छूटना' का अर्थ डर से शरीर काँपना है। बाकी जोड़े गलत हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) रहस्य प्रकट होना = कलई खुलना। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) आस्तीन का साँप = कपटी मित्र। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) बड़ों के उपदेश जो बुरे लगते हैं, उसके लिए मुहावरा 'ज़हर लगना' है। उत्तर (B)।
(v) पेंसिल बॉक्स न दिखने पर घबराहट के लिए उपयुक्त मुहावरा 'हाथ-पाँव फूलना' है। उत्तर (C)।
(vi) पता न चलना = सुराग न मिलना। उत्तर (D)। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) C; (vi) D
Where the marks are
- किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,
सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे?
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।- (i)1 mark
रंतिदेव कौन थे?
- (A)वीर राजा
- (B)परम दानी राजा
- (C)बुद्धिमान-शिक्षित राजा
- (D)कुशल-समझदार राजा
- (ii)1 mark
स्तंभ 'अ' और स्तंभ 'ब' को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए :
I. उशीनर — 1. अपने शरीर की चमड़ी भी दान में दी
II. दधीचि — 2. अपना माँस देकर कबूतर के प्राण बचाए
III. कर्ण — 3. अस्थियाँ देकर देवताओं की सहायता की- (A)I 2 II 3 III 1
- (B)I 1 II 2 III 3
- (C)I 2 II 1 III 3
- (D)I 1 II 3 III 2
- (iii)1 mark
कवि ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्या संदेश दिया है?
- (A)हमें जीवन की परवाह न करके परोपकार करना चाहिए।
- (B)हरेक की पीड़ा को समझना चाहिए।
- (C)शरीर नाशवान है अतः जीव को डरना नहीं चाहिए।
- (D)अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
- (iv)1 mark
काव्यांश में प्रयुक्त 'अनादि' शब्द का क्या अर्थ है?
- (A)जिसका न आदि हो न अंत
- (B)जिसका आदि या आरंभ न हो
- (C)जो सृष्टि पर सबसे पहले जन्मा हो
- (D)जो सदा बना चला आ रहा हो
- (v)1 mark
दधीचि ने दान में क्या दिया?
- (A)कवच-कुंडल
- (B)हड्डियाँ
- (C)धन
- (D)माँस
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) भूखे रंतिदेव ने अपना भोजन से भरा थाल भी दान कर दिया, इसलिए वे परम दानी राजा थे। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) उशीनर ने कबूतर को बचाने के लिए माँस दिया (2), दधीचि ने अस्थियाँ दीं (3), कर्ण ने शरीर की चमड़ी दी (1)। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) 'अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे' से संदेश है कि शरीर नाशवान है, इसलिए जीव को डरना नहीं चाहिए। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) 'अनादि' का अर्थ है जिसका आदि या आरंभ न हो। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) दधीचि ने परोपकार के लिए अपनी हड्डियाँ (अस्थिजाल) दान कीं। उत्तर (B)।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) B
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) B (1 अंक)
Q8 · 2 marks · Reading comprehensionकबीर – साखी
काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
- (i)1 mark
'सब अँधियारा मिटि गया' - कबीर के 'दोहे' की इस पंक्ति में अँधियारा किसका प्रतीक है?
- (A)निराशा
- (B)अहंकार
- (C)अज्ञान
- (D)कालिमा
- (ii)1 mark
'गिरि का गौरव गाकर झर-झर' - पंक्ति में झरने के 'झर-झर' स्वर में कवि ने क्या कल्पना की है?
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए :- (A)बादलों की गड़गड़ाहट की
- (B)झरनों की कल-कल करती मधुर ध्वनि की
- (C)पक्षियों के कलरव की जुगल-बंदी की
- (D)पर्वत के गौरव-गान की
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कबीर के दोहे में दीपक के प्रकाश यानी ज्ञान से अंधकार मिटता है। अँधियारा अज्ञान का प्रतीक है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) 'गिरि का गौरव गाकर झर-झर' में झरने की आवाज़ कवि को पर्वत का गौरव-गान लगती है। उत्तर (D)।
Answer: (i) C; (ii) D
Where the marks are
- (i) C अज्ञान (1 अंक)
- (ii) D पर्वत के गौरव-गान की (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
अब भाई साहब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे। कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया। शायद अब वह खुद समझने लगे थे कि मुझे डाँटने का अधिकार उन्हें नहीं रहा, या रहा भी, तो बहुत कम। मेरी स्वच्छंदता भी बढ़ी। मैं उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा। मुझे कुछ ऐसी धारणा हुई कि मैं पास ही हो जाऊँगा, पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है, इसलिए भाई साहब के डर से जो थोड़ा-बहुत पढ़ लिया करता था, वह भी बंद हुआ। मुझे कनकौए उड़ाने का नया शौक पैदा हो गया था और अब सारा समय पतंगबाज़ी की ही भेंट होता था, फिर भी मैं भाई साहब का अदब करता था और उनकी नज़र बचाकर कनकौए उड़ाता था। मांझा देना, कन्ने बाँधना, पतंग टूर्नामेंट की तैयारियाँ आदि समस्याएँ सब गुप्त रूप से हल की जाती थीं। मैं भाई साहब को यह संदेह न करने देना चाहता था कि उनका सम्मान और लिहाज़ मेरी नज़रों में कम हो गया है।
- (i)1 mark
बड़े भाई साहब अब छोटे भाई को प्रायः नहीं डाँटते, क्यों?
- (A)छोटे भाई की घर छोड़ने की धमकी के भय से चुप रहने लगे।
- (B)अब उन दोनों में एक ही कक्षा का अंतर रह गया था।
- (C)छोटा भाई खेलकर भी अव्वल आता जा रहा था अतः अब वे ढीले पड़ने लगे थे।
- (D)छोटा भाई बड़े भाई साहब के व्यवहार पर उन्हें आड़े हाथों लेने लगा था।
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : कथानायक बड़े भाई साहब की सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा।
कारण : कक्षा में अव्वल आने के कारण उनके व्यवहार में अहंकार की भावना आ गई थी।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या है।
- (C)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iii)1 mark
"मैं पास ही हो जाऊँगा, पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है" - इस कथन से कथानायक के विषय में पता चलता है कि वह है :
- (A)दृढ़विश्वासी
- (B)भाग्यवादी
- (C)वाचाल
- (D)अहंकारी
- (iv)1 mark
छोटा भाई बड़े भाई साहब से छिपकर पतंगबाज़ी क्यों करता था?
- (A)छोटे भाई के मन में बड़े भाई के लिए आदर था।
- (B)छोटे भाई को पतंगबाज़ी का नया-नया शौक चढ़ा था।
- (C)छोटे भाई को लगा कि शायद भाई साहब को पसंद न आए।
- (D)पढ़े-लिखे समझदार लोग पतंगबाज़ी नहीं करते थे।
- (v)1 mark
कथानायक का सारा समय पतंगबाज़ी की भेंट क्यों चढ़ने लगा था?
- (A)पतंगबाज़ी का नया-नया शौक लगने के कारण
- (B)विद्यालय में आयोजित पतंग टूर्नामेंट के कारण
- (C)बड़े भाई द्वारा डाँट-फटकार न लगाने के कारण
- (D)विद्यालय में हुए ग्रीष्मावकाश के कारण
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) छोटा भाई खेलकर भी अव्वल आ रहा था, इसलिए बड़े भाई साहब ढीले पड़ गए थे। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) अंक-योजना के अनुसार कथन और कारण दोनों सही माने गए हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) जो पढ़े बिना तकदीर के भरोसे पास होने की बात करे, वह भाग्यवादी है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iv) वह भाई साहब का अदब करता था और उनके सम्मान में कमी का संदेह नहीं होने देना चाहता था, इसलिए छिपकर पतंग उड़ाता था। उत्तर (A)।
- 1 mark
(v) पतंगबाज़ी का नया-नया शौक लगने के कारण उसका सारा समय उसी में जाता था। उत्तर (A)।
Answer: (i) C; (ii) D; (iii) B; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Q10 · 2 marks · Reading comprehensionCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
ततौंरा-वामीरो के त्याग से समाज की सोच में क्या परिवर्तन आया?
- (A)सबने ततौंरा-वामीरो के प्रेम को स्वीकार कर लिया
- (B)सभी ततौंरा-वामीरो के विवाह के लिए तैयार हो गए
- (C)अब दूसरे गाँवों में भी पारस्परिक वैवाहिक संबंध होने लगे
- (D)ततौंरा-वामीरो को अपने-अपने गाँवों से निष्कासित कर दिया
- (ii)1 mark
वज़ीर अली अफ़गानी हमले की प्रतीक्षा क्यों कर रहा था? अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए :
- (A)अंग्रेजों को चारों तरफ से घेरने के लिए
- (B)सआदत अली को जान से मारने के लिए
- (C)अवध से सआदत अली को हटा अपना तख्त पाने के लिए
- (D)अंग्रेजों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) ततौंरा-वामीरो के बलिदान के बाद लोगों की सोच बदली और दूसरे गाँवों में भी आपसी वैवाहिक संबंध होने लगे। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) वज़ीर अली अफ़गानी हमले की प्रतीक्षा अंग्रेज़ों को घेरने, अवध की गद्दी पाने और अंग्रेज़ों को देश से निकालने के लिए करता था। सआदत अली को मारना उसका उद्देश्य नहीं था, इसलिए अनुपयुक्त विकल्प (B) है।
Answer: (i) C; (ii) B
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) B अनुपयुक्त विकल्प (1 अंक)
Section B
Q11 (2x3, attempt any 2 of 3), Q12 (2x3, attempt any 2 of 3), Q13 (2x3, attempt any 2 of 3), Q14 (5, attempt any 1 of 3), Q15 (5, OR), Q16 (4, OR), Q17 (3, OR), Q18 (5, OR)
Q11 · 6 marks · Very short answerनिदा फ़ाज़ली – अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
- (क)3 marks
शेख अयाज़ के पिता ने अपनी बाजू पर काले च्योंटे को रेंगता देख क्या किया? इससे उनकी कौनसी विशेषताएँ उभर कर आती हैं? 'अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए।
- (ख)3 marks
'झेन परंपरा की यह बड़ी देन मिली है जापानियों को।' इस कथन में झेन परंपरा की किस बड़ी देन की बात कही गई है? स्पष्ट कीजिए।
- (ग)3 marks
'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर बताइए कि 'ओपन लड़ाई' किसे कहा गया है और यह अपूर्व थी, कैसे?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) क्या किया: बाजू पर काला च्योंटा रेंगता देख शेख अयाज़ के पिता भोजन छोड़कर तुरंत उठ खड़े हुए। उन्होंने उसे कुएँ के पास जहाँ से वह आया था, वहीं पहुँचाने का निर्णय लिया और उसे घर तक छोड़ने चल पड़े।
- 2 marks
(क) विशेषताएँ: इससे जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और दया, संवेदनशीलता, उदारता और परोपकार की भावना उभरती है। वे दूसरे प्राणी के दुख को अपना दुख समझते थे। (ख) और (ग) में से कोई एक और लिखना है।
- 1 mark
(ख) झेन की देन: झेन परंपरा की बड़ी देन 'चा-नो-यू' (टी सेरेमनी) है, जिससे ध्यान लगाने की परंपरा बनी। इसमें मन को शांत कर तनाव से मुक्त होकर वर्तमान में जीना सिखाया जाता है।
- 2 marks
(ख) इस पद्धति में अतीत की खट्टी-मीठी यादों और भविष्य की कल्पनाओं में न उलझकर केवल वर्तमान क्षण को जिया जाता है। इससे भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक शांति मिलती है।
- 1 mark
(ग) ओपन लड़ाई: 26 जनवरी 1931 को सभा का समय और स्थान घोषित करके खुलेआम सभा आयोजित करने को 'ओपन लड़ाई' कहा गया।
- 2 marks
(ग) अपूर्व कैसे: पुलिस कमिश्नर ने नोटिस दिया कि सभा न हो और भाग लेने वाले दोषी माने जाएँगे। कौंसिल ने उसी समय चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराने और प्रतिज्ञा पढ़ने के लिए सबको बुलाया। प्रशासन को ऐसी खुली चुनौती और इतनी बड़ी उपस्थिति पहले कभी नहीं मिली थी।
Answer: किन्हीं दो उत्तर (क), (ख), (ग) में से: (क) च्योंटे को लौटाने गए, करुणा व संवेदनशीलता; (ख) चा-नो-यू द्वारा वर्तमान में जीना; (ग) खुली सभा की घोषणा, पुलिस नोटिस को चुनौती।
Where the marks are
- (क) च्योंटे को घर पहुँचाने के लिए भोजन छोड़कर चल पड़े (1 अंक)
- (क) करुणा, संवेदनशीलता, उदारता आदि विशेषताएँ (2 अंक)
- (ख) चा-नो-यू से ध्यान की परंपरा (1 अंक)
- (ख) वर्तमान में जीना, अतीत-भविष्य में न उलझना (2 अंक)
- (ग) 26 जनवरी 1931 की खुली सभा 'ओपन लड़ाई' (1 अंक)
- (ग) पुलिस नोटिस के विरुद्ध सभा और अभूतपूर्व उपस्थिति (2 अंक)
Q12 · 6 marks · Very short answerमीरा – पद
काव्य-खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
- (क)3 marks
मीरा अपने आराध्य कृष्ण से क्या विनती करती हैं और उन्हें उनके कर्तव्य का स्मरण करवाने के लिए क्या करती हैं?
- (ख)3 marks
विरासत में मिली वस्तुओं की संभाल ज़रूरी है, क्यों? 'तोप' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
- (ग)3 marks
'आज धरती बनी है दुलहन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।'
इन पंक्तियों के संदर्भ में सैनिक की भावनाओं को स्पष्ट कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) विनती: मीरा श्रीकृष्ण से विनती करती हैं कि जैसे आपने लोगों की पीड़ा हरी है, वैसे ही मेरी पीड़ा भी दूर कीजिए।
- 2 marks
(क) स्मरण: कर्तव्य याद दिलाने के लिए वे द्रौपदी का चीर बढ़ाने, प्रह्लाद की रक्षा करने और गजराज को मगर से बचाने के उदाहरण देती हैं। इस तरह वे अपने आराध्य की क्षमताओं का गुणगान भी करती हैं।
- 1 mark
(ख) विरासत में मिली वस्तुएँ हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं। उनकी संभाल से हम इतिहास, परंपरा और संस्कृति की जानकारी रख पाते हैं। तोप का उदाहरण ऐसी ही निशानी है।
- 2 marks
(ख) ये वस्तुएँ आने वाली पीढ़ी को अपने अतीत से जोड़ती हैं और अतीत की घटनाओं से सीख और प्रेरणा देती हैं। इसलिए इनकी रक्षा ज़रूरी है।
- 1 mark
(ग) धरती की तुलना दुल्हन से की गई है। सैनिक कहता है कि जैसे दुल्हन की रक्षा की जाती है, वैसे ही देश की रक्षा होनी चाहिए।
- 2 marks
(ग) सैनिक देशवासियों से कहता है कि अब वतन तुम्हारे हवाले है। उसे संभालने की ज़िम्मेदारी अब तुम सबकी है, जबकि वह स्वयं देश के लिए प्राण न्योछावर करने जा रहा है।
Answer: किन्हीं दो उत्तर (क), (ख), (ग) में से: (क) पीड़ा हरने की विनती, द्रौपदी-प्रह्लाद-गजराज के उदाहरण; (ख) इतिहास-संस्कृति की सीख के लिए; (ग) देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी देशवासियों पर।
Where the marks are
- (क) पीड़ा हरने की विनती (1 अंक)
- (क) द्रौपदी, प्रह्लाद, गजराज के उदाहरण और गुणगान (2 अंक)
- (ख) विरासत पूर्वजों की धरोहर (1 अंक)
- (ख) इतिहास, संस्कृति से परिचय और प्रेरणा (2 अंक)
- (ग) धरती की दुल्हन से तुलना (1 अंक)
- (ग) देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी साथियों पर (2 अंक)
Q13 · 6 marks · Very short answerराही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला
पूरक पाठ्य-पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
- (क)3 marks
'मैत्री धर्म, जाति, रंग-भेद, प्रतिष्ठा आदि से ऊपर शुद्ध प्रेम और भावनाओं का प्रतिबिंब है।' 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
- (ख)3 marks
'सपनों के से दिन' पाठ के लेखक और उसके साथी किस प्रकार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताया करते? आप गर्मी की छुट्टियों में क्या करते हैं, लिखिए।
- (ग)3 marks
आपके पड़ोसी काका की स्थिति हरिहर काका से मिलती-जुलती है। आप उन्हें कैसे समझाएँगे और मदद करेंगे?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) 'टोपी शुक्ला' में टोपी और इफ़्फ़न की मैत्री इसका जीता-जागता उदाहरण है। हिंदू-मुस्लिम का भेद उनकी दोस्ती में बाधक नहीं बना।
- 2 marks
(क) टोपी की मित्रता इफ़्फ़न की दादी से भी थी। मित्रता धर्म, आयु, भाषा, संस्कृति और पद-प्रतिष्ठा से ऊपर होती है और शुद्ध प्रेम पर टिकती है।
- 2 marks
(ख) लेखक और साथी छुट्टियों में पढ़ाई भूलकर खेलते थे। लेखक माँ के साथ ननिहाल जाता, जहाँ दूध, घी और मक्खन की मौज रहती थी। वे तालाब में नहाते, रेत में लेटते और फिर पानी में कूद पड़ते थे।
- 1 mark
(ख) मैं छुट्टियों में दादी-नानी के घर जाता हूँ, किताबें पढ़ता हूँ, पौधे लगाता हूँ और घर के कामों में हाथ बँटाता हूँ। (कोई भी संदर्भ-उपयुक्त उत्तर मान्य)
- 2 marks
(ग) मैं पड़ोसी काका को समझाऊँगा कि अपनी संपत्ति या अधिकार किसी के दबाव में न दें और परिवार से प्रेमपूर्वक बात करें। मैं उन्हें बताऊँगा कि स्वार्थी रिश्तों की जगह सच्चे हितैषियों पर भरोसा करें।
- 1 mark
(ग) मैं पुलिस या पंचायत से सहायता लेने में उनका साथ दूँगा, उनके खाने-दवा का ध्यान रखूँगा और उनका अकेलापन दूर करने के लिए उनसे मिलता रहूँगा। (संदर्भ-उपयुक्त मुक्त उत्तर मान्य)
Answer: किन्हीं दो उत्तर (क), (ख), (ग) में से: (क) टोपी-इफ़्फ़न की मैत्री; (ख) खेलना, ननिहाल, तालाब, फिर अपनी छुट्टियाँ; (ग) काका को समझाना और सहायता देना।
Where the marks are
- (क) टोपी-इफ़्फ़न की मैत्री का उदाहरण (1 अंक)
- (क) दादी से मित्रता, भेदभाव से ऊपर मैत्री (2 अंक)
- (ख) लेखक की छुट्टियों का वर्णन (2 अंक)
- (ख) अपनी छुट्टियों का उत्तर (1 अंक)
- (ग) समझाने का तरीका (2 अंक)
- (ग) मदद के उपाय (1 अंक)
Q14 · 5 marks · Long answerWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
- (क)0 marks
खेल बिना पाठ्यक्रम है अधूरा
● खेलों का महत्त्व ● पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग ● दोनों में संतुलन OR
(ख)0 marksजब तक पहाड़-नदियाँ हैं तब तक जीवन है
● प्रकृति से ही साँस है ● प्रकृति से मैत्री ● सतत विकास पर बलOR
(ग)0 marksबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
● क्यों पड़ी जरूरत ● बेटियाँ समाज का अभिन्न अंग ● महिलाओं के बढ़ते कदम
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक) — विकल्प (क) 'खेल बिना पाठ्यक्रम है अधूरा'
खेल जीवन में स्वास्थ्य, अनुशासन और उत्साह का संचार करते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, इसलिए खेलों का महत्त्व असंदिग्ध है। खेल से टीम-भावना, सहयोग, धैर्य और हार-जीत को समान भाव से स्वीकारने की क्षमता विकसित होती है। आज खेल पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग माने जाते हैं, क्योंकि केवल किताबी ज्ञान व्यक्तित्व का पूर्ण विकास नहीं कर सकता। पढ़ाई मस्तिष्क को तथा खेल शरीर और मन को सशक्त बनाते हैं। अतः दोनों में संतुलन आवश्यक है। न पढ़ाई की उपेक्षा हो, न खेल की। समय-सारणी बनाकर चलने से विद्यार्थी अच्छे अंक भी पाता है और अच्छा खिलाड़ी भी बनता है। संतुलित शिक्षा ही सफल जीवन की नींव है।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध वर्तनी, सरल-सटीक वाक्य, व्याकरण की भूलें नहीं; लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक, संकेत-बिंदुओं का क्रम और एक ही अनुच्छेद में सुसंगत प्रवाह।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (विकल्प क: खेल बिना पाठ्यक्रम है अधूरा)।
Where the marks are
- तीनों संकेत-बिंदुओं पर सार्थक विषय-वस्तु (3 अंक)
- शुद्ध और उपयुक्त भाषा (1 अंक)
- शीर्षक सहित क्रमबद्ध प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingWriting
Answer the following.
- (क)5 marks
आपके क्षेत्र में स्थित स्टेडियम के स्थापना दिवस की वर्षगाँठ के अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की प्रार्थना करते हुए दूरदर्शन निदेशक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ की औपचारिकताएँ (1 अंक):
सेवा में,
निदेशक महोदय,
दूरदर्शन केंद्र, नई दिल्ली।दिनांक: 10 मार्च 20XX
विषय: स्टेडियम के स्थापना दिवस समारोह के सीधे प्रसारण हेतु अनुरोध।
महोदय,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
हमारे क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम की स्थापना की वर्षगाँठ 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चे नृत्य, गायन और खेलों में अपनी अद्भुत प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे। ये बच्चे अपनी लगन से समाज को प्रेरणा देते हैं। यदि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो, तो देश भर के लोग इन्हें देख सकेंगे, इन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदना व सम्मान जागेगा। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने की कृपा करें। - 1 mark
भाषा (1 अंक): औपचारिक, शिष्ट और शुद्ध भाषा; लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
अंत और प्रस्तुति (1 अंक):
धन्यवाद सहित,
भवदीय,
क ख ग
सचिव, स्टेडियम प्रबंधन समिति
पता: ......
Answer: दूरदर्शन निदेशक को सीधे प्रसारण के अनुरोध का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- प्रेषक/प्राप्तकर्ता, तिथि, विषय, संबोधन (1 अंक)
- कार्यक्रम का परिचय और प्रसारण का औचित्य (2 अंक)
- शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)
- अंत की औपचारिकता और सुव्यवस्थित प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q15(ख) · 5 marks · WritingWriting
अपने नगर की ऐतिहासिक इमारतों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए, उनके उचित रख-रखाव के लिए अध्यक्ष, पुरातत्त्व विभाग को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर आग्रह कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ की औपचारिकताएँ (1 अंक):
सेवा में,
अध्यक्ष महोदय,
पुरातत्त्व विभाग, नई दिल्ली।दिनांक: 10 मार्च 20XX
विषय: ऐतिहासिक इमारतों के उचित रख-रखाव हेतु आग्रह।
महोदय,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
हमारे नगर की ऐतिहासिक इमारतें हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, परंतु आज उनकी दशा अत्यंत दयनीय है। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, परिसर में गंदगी और झाड़ियाँ फैली हैं तथा कुछ लोग दीवारों पर लिखकर उन्हें नुकसान पहुँचा रहे हैं। उचित देखभाल न होने से ये इमारतें नष्ट होने के कगार पर हैं। आपसे अनुरोध है कि इनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए, सुरक्षा-कर्मी तैनात किए जाएँ और सफ़ाई व संरक्षण की नियमित व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इस विरासत को देख सकें। - 1 mark
भाषा (1 अंक): शिष्ट, शुद्ध औपचारिक भाषा; लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
अंत और प्रस्तुति (1 अंक):
धन्यवाद सहित,
भवदीय,
क ख ग
पता: ......
Answer: अध्यक्ष, पुरातत्त्व विभाग को इमारतों के रख-रखाव हेतु औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- प्रेषक/प्राप्तकर्ता, तिथि, विषय, संबोधन (1 अंक)
- इमारतों की दयनीय दशा पर चिंता और रख-रखाव के सुझाव (2 अंक)
- शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)
- अंत की औपचारिकता और प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 4 marks · WritingWriting
Answer the following.
- (क)4 marks
विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सचिव की ओर से बाल कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति की सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
सूचना
आदर्श विद्यालय, जयपुर
10 मार्च 20XXसभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मार्च को प्रातः 11 बजे विद्यालय सभागार में बाल कलाकारों द्वारा नाटक 'सत्य की जीत' प्रस्तुत किया जाएगा। सभी विद्यार्थी समय पर पहुँचकर अनुशासित ढंग से अपना स्थान ग्रहण करें और कलाकारों का उत्साह बढ़ाएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): सूचना शब्द, विद्यालय का नाम, तिथि, अंत में नाम व पदनाम:
क ख ग
सचिव, सांस्कृतिक समिति - 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, स्पष्ट, शुद्ध भाषा; लगभग 60 शब्द।
Answer: बाल कलाकारों की नाट्य प्रस्तुति की सूचना (लगभग 60 शब्द)।
Where the marks are
- कार्यक्रम, तिथि, समय, स्थान की जानकारी (2 अंक)
- सही सूचना-प्रारूप: नाम, तिथि, लेखक का पदनाम (1 अंक)
- संक्षिप्त शुद्ध भाषा (1 अंक)
OR
Q16(ख) · 4 marks · WritingWriting
आपके विद्यालय में क्षेत्रीय पुलिस द्वारा स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी छात्रों तक पहुँचाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
सूचना
आदर्श विद्यालय, जयपुर
10 मार्च 20XXसभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से विद्यालय में 15 से 17 मार्च तक स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगेगा। यह प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक विद्यालय प्रांगण में होगा। इच्छुक विद्यार्थी 12 मार्च तक अपना नाम कक्षा-अध्यापक के पास दर्ज कराएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक 'सूचना', विद्यालय, तिथि और अंत में:
क ख ग
छात्र-परिषद अध्यक्ष - 1 mark
भाषा (1 अंक): संक्षिप्त, शुद्ध; लगभग 60 शब्द।
Answer: स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर की सूचना (लगभग 60 शब्द)।
Where the marks are
- शिविर की तिथि, समय, स्थान, पंजीकरण की जानकारी (2 अंक)
- उचित सूचना-प्रारूप (1 अंक)
- संक्षिप्त शुद्ध भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 3 marks · WritingWriting
Answer the following.
- (क)3 marks
आपके क्षेत्र में एक नया विद्यालय खुला है जिसमें आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले स्थानीय बच्चों को दाखिले में विशेष छूट दी जाएगी। विद्यालय के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): नया विद्यालय, आगामी सत्र में प्रवेश, स्थानीय बच्चों को विशेष छूट, सुविधाएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): बॉक्स में आकर्षक शीर्षक, संपर्क-विवरण:
ज्ञान-ज्योति पब्लिक स्कूल
उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम!हमारे क्षेत्र में नया विद्यालय आरंभ! आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले स्थानीय बच्चों को विशेष छूट। योग्य शिक्षक, स्मार्ट कक्षाएँ, खेल-मैदान, पुस्तकालय व सुरक्षित परिवहन।
सीटें सीमित, आज ही संपर्क करें: 98XXXXXXXX
- 1 mark
भाषा (1 अंक): आकर्षक नारा, संक्षिप्त शुद्ध वाक्य; लगभग 40 शब्द।
Answer: नए विद्यालय का आकर्षक विज्ञापन (लगभग 40 शब्द)।
Where the marks are
- प्रवेश-छूट और सुविधाओं की जानकारी (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति व संपर्क-विवरण (1 अंक)
- प्रभावी संक्षिप्त भाषा (1 अंक)
OR
Q17(ख) · 3 marks · WritingWriting
कोई कंपनी जैविक फल-सब्जी बाज़ार में लाना चाहती है, उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): जैविक फल-सब्जियों के गुण: रसायन-मुक्त, ताज़ा, पौष्टिक, पर्यावरण-अनुकूल।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक):
प्रकृति-अमृत जैविक फल-सब्जियाँ
स्वस्थ खाएँ, स्वस्थ रहें!अब बाज़ार में आ गए हैं रसायन-मुक्त, शुद्ध व ताज़े जैविक फल और सब्जियाँ। स्वाद भरपूर, पोषण भरपूर, धरती के लिए भी सुरक्षित। घर बैठे ऑर्डर करें, पहले ऑर्डर पर विशेष छूट!
संपर्क: 98XXXXXXXX
- 1 mark
भाषा (1 अंक): आकर्षक, प्रभावी, शुद्ध भाषा; लगभग 40 शब्द।
Answer: जैविक फल-सब्जी का आकर्षक विज्ञापन (लगभग 40 शब्द)।
Where the marks are
- जैविक उत्पादों की विशेषताएँ (1 अंक)
- आकर्षक प्रस्तुति व संपर्क (1 अंक)
- प्रभावी शुद्ध भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(a) · 5 marks · WritingWriting
Answer the following.
- (क)5 marks
"जब मानव ने स्वयं को पक्षियों की भाँति छोटा करने की शक्ति हासिल की और डिब्बेनुमा घरों में पेड़ पर रहने लगा। तब......."
इस कथा को लगभग 100 शब्दों में पूरा कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक):
…तब उसे लगा कि वह प्रकृति का स्वामी बन गया है। ऊँचे पेड़ों पर डिब्बेनुमा घरों में रहते हुए वह धरती की हरियाली से दूर होता गया। धीरे-धीरे उसने पेड़ों को ही काटना शुरू कर दिया और पक्षियों के घोंसले उजड़ने लगे। पक्षी भूखे-प्यासे भटकने लगे। एक दिन आँधी आई, पेड़ जड़ से उखड़ गए और उसके डिब्बेनुमा घर बिखर गए। वह असहाय होकर ज़मीन पर आ गिरा। तब उसे अपनी भूल समझ आई कि पक्षियों का घर छीनकर वह सुरक्षित नहीं रह सकता। उसने पेड़ लगाने का संकल्प लिया और प्रकृति के साथ मिलकर रहना सीखा।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): सरल, शुद्ध भाषा; लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रभाव (1 अंक): रोचक शुरुआत, तारतम्य और शिक्षाप्रद अंत: 'प्रकृति का सम्मान ही सच्ची सुरक्षा है।'
Answer: दी गई पंक्ति से आरंभ होने वाली लगभग 100 शब्दों की शिक्षाप्रद कथा।
Where the marks are
- कथानक का विषय के अनुरूप तार्किक विकास (3 अंक)
- शुद्ध भाषा (1 अंक)
- प्रभावशाली अंत/शिक्षा (1 अंक)
OR
Q18(ख) · 5 marks · WritingWriting
आपने ऑनलाइन कुछ पुस्तकें मँगवाई थीं लेकिन आपकी पुस्तकें आपके ऑर्डर के अनुरूप नहीं आई हैं। इसकी शिकायत करते हुए प्रबंधक महोदय को लगभग 100 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक):
प्रति: manager@bookstore.com
विषय: गलत पुस्तकें प्राप्त होने की शिकायत (ऑर्डर संख्या 12345)महोदय,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
मैंने आपकी वेबसाइट से 5 मार्च को कक्षा 10 की हिंदी, गणित और विज्ञान की पुस्तकें मँगवाई थीं (ऑर्डर संख्या 12345)। 9 मार्च को प्राप्त पैकेट में अन्य कक्षा की पुस्तकें निकलीं, जो मेरे ऑर्डर के अनुरूप नहीं हैं। परीक्षा निकट होने से मुझे ये पुस्तकें शीघ्र चाहिए। अतः अनुरोध है कि गलत पुस्तकें वापस लेकर सही पुस्तकें तुरंत भिजवाएँ, अन्यथा पूरा भुगतान लौटाएँ। गलत पुस्तकों के चित्र संलग्न हैं। - 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): क्रमबद्ध अनुच्छेद, अंत में:
धन्यवाद सहित,
क ख ग
फ़ोन: 98XXXXXXXX - 1 mark
भाषा (1 अंक): शिष्ट, शुद्ध औपचारिक भाषा; लगभग 100 शब्द।
Answer: प्रबंधक को गलत पुस्तकें मिलने की शिकायत का औपचारिक ई-मेल।
Where the marks are
- प्रति, विषय-पंक्ति, संबोधन (1 अंक)
- ऑर्डर विवरण, शिकायत और समाधान की माँग (2 अंक)
- प्रस्तुति व समापन (1 अंक)
- शुद्ध औपचारिक भाषा (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.