Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/1/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 6

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/1/1, section A, question 6, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q6 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

  1. (i)

    मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए :

    1. (A)कँपकँपी छूटना - डर से शरीर काँपना
    2. (B)कलेजा ठंडा होना - मृत्यु होना
    3. (C)किताबी कीड़ा होना - जो कीड़े पुस्तकों में लगें
    4. (D)एक ही राग अलापना - अच्छा गायक
    1 mark
  2. (ii)

    'रहस्य प्रकट होना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :

    1. (A)उगल देना
    2. (B)ख़ाक छानना
    3. (C)कूच करना
    4. (D)कलई खुलना
    1 mark
  3. (iii)

    'आस्तीन का साँप' मुहावरे का अर्थ है :

    1. (A)चालाक व्यक्ति
    2. (B)बड़ा दुश्मन
    3. (C)कपटी मित्र
    4. (D)अपना मत बदलने वाला
    1 mark
  4. (iv)

    "माता-पिता और बड़ों के उपदेश बुरे लगते हैं लेकिन बाद में वही बातें प्रेरित करती हैं।" - रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :

    1. (A)नीचा दिखाना
    2. (B)ज़हर लगना
    3. (C)पहाड़ लगना
    4. (D)हाथ लगना
    1 mark
  5. (v)

    परीक्षा भवन पहुँच कर जब उसे अपना पेंसिल बॉक्स नहीं दिखा तो उसके ________ गए। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :

    1. (A)सिट्टी-पिट्टी गुम होना
    2. (B)पैरों तले ज़मीन खिसकना
    3. (C)हाथ-पाँव फूलना
    4. (D)चेहरे का रंग उड़ना
    1 mark
  6. (vi)

    'पता न चलना' अर्थ के लिए मुहावरा होगा :

    1. (A)फरार होना
    2. (B)दबे पाँव आना
    3. (C)टका-सा जवाब देना
    4. (D)सुराग न मिलना
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

मुहावरे का शाब्दिक नहीं, लाक्षणिक अर्थ सोचिए।

Hint 2

वाक्य की स्थिति (घबराहट, रहस्य, कपट) से मुहावरा पहचानिए।

Hint 3

विकल्पों में गलत अर्थ वाले जोड़े पहले हटाइए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'कँपकँपी छूटना' का अर्थ डर से शरीर काँपना है। बाकी जोड़े गलत हैं। उत्तर (A)।

    1 mark
  2. (ii) रहस्य प्रकट होना = कलई खुलना। उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) आस्तीन का साँप = कपटी मित्र। उत्तर (C)।

    1 mark
  4. (iv) बड़ों के उपदेश जो बुरे लगते हैं, उसके लिए मुहावरा 'ज़हर लगना' है। उत्तर (B)।

    1 mark
  5. (v) पेंसिल बॉक्स न दिखने पर घबराहट के लिए उपयुक्त मुहावरा 'हाथ-पाँव फूलना' है। उत्तर (C)।

  6. (vi) पता न चलना = सुराग न मिलना। उत्तर (D)। (किन्हीं चार का उत्तर पर्याप्त है।)

Answer: (i) A; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) C; (vi) D

Where the marks are

  • किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.