Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/1/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/1/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :

अब भाई साहब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे। कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया। शायद अब वह खुद समझने लगे थे कि मुझे डाँटने का अधिकार उन्हें नहीं रहा, या रहा भी, तो बहुत कम। मेरी स्वच्छंदता भी बढ़ी। मैं उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा। मुझे कुछ ऐसी धारणा हुई कि मैं पास ही हो जाऊँगा, पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है, इसलिए भाई साहब के डर से जो थोड़ा-बहुत पढ़ लिया करता था, वह भी बंद हुआ। मुझे कनकौए उड़ाने का नया शौक पैदा हो गया था और अब सारा समय पतंगबाज़ी की ही भेंट होता था, फिर भी मैं भाई साहब का अदब करता था और उनकी नज़र बचाकर कनकौए उड़ाता था। मांझा देना, कन्ने बाँधना, पतंग टूर्नामेंट की तैयारियाँ आदि समस्याएँ सब गुप्त रूप से हल की जाती थीं। मैं भाई साहब को यह संदेह न करने देना चाहता था कि उनका सम्मान और लिहाज़ मेरी नज़रों में कम हो गया है।

  1. (i)

    बड़े भाई साहब अब छोटे भाई को प्रायः नहीं डाँटते, क्यों?

    1. (A)छोटे भाई की घर छोड़ने की धमकी के भय से चुप रहने लगे।
    2. (B)अब उन दोनों में एक ही कक्षा का अंतर रह गया था।
    3. (C)छोटा भाई खेलकर भी अव्वल आता जा रहा था अतः अब वे ढीले पड़ने लगे थे।
    4. (D)छोटा भाई बड़े भाई साहब के व्यवहार पर उन्हें आड़े हाथों लेने लगा था।
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : कथानायक बड़े भाई साहब की सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा।
    कारण : कक्षा में अव्वल आने के कारण उनके व्यवहार में अहंकार की भावना आ गई थी।

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या है।
    3. (C)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark
  3. (iii)

    "मैं पास ही हो जाऊँगा, पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है" - इस कथन से कथानायक के विषय में पता चलता है कि वह है :

    1. (A)दृढ़विश्वासी
    2. (B)भाग्यवादी
    3. (C)वाचाल
    4. (D)अहंकारी
    1 mark
  4. (iv)

    छोटा भाई बड़े भाई साहब से छिपकर पतंगबाज़ी क्यों करता था?

    1. (A)छोटे भाई के मन में बड़े भाई के लिए आदर था।
    2. (B)छोटे भाई को पतंगबाज़ी का नया-नया शौक चढ़ा था।
    3. (C)छोटे भाई को लगा कि शायद भाई साहब को पसंद न आए।
    4. (D)पढ़े-लिखे समझदार लोग पतंगबाज़ी नहीं करते थे।
    1 mark
  5. (v)

    कथानायक का सारा समय पतंगबाज़ी की भेंट क्यों चढ़ने लगा था?

    1. (A)पतंगबाज़ी का नया-नया शौक लगने के कारण
    2. (B)विद्यालय में आयोजित पतंग टूर्नामेंट के कारण
    3. (C)बड़े भाई द्वारा डाँट-फटकार न लगाने के कारण
    4. (D)विद्यालय में हुए ग्रीष्मावकाश के कारण
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्तियाँ देखिए: भाई साहब नरम क्यों पड़े?

Hint 2

'तकदीर बलवान है' कहने वाला व्यक्ति किस पर भरोसा करता है?

Hint 3

छिपाने का कारण गद्यांश की अंतिम पंक्ति में है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) छोटा भाई खेलकर भी अव्वल आ रहा था, इसलिए बड़े भाई साहब ढीले पड़ गए थे। उत्तर (C)।

    1 mark
  2. (ii) अंक-योजना के अनुसार कथन और कारण दोनों सही माने गए हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) जो पढ़े बिना तकदीर के भरोसे पास होने की बात करे, वह भाग्यवादी है। उत्तर (B)।

    1 mark
  4. (iv) वह भाई साहब का अदब करता था और उनके सम्मान में कमी का संदेह नहीं होने देना चाहता था, इसलिए छिपकर पतंग उड़ाता था। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) पतंगबाज़ी का नया-नया शौक लगने के कारण उसका सारा समय उसी में जाता था। उत्तर (A)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) D; (iii) B; (iv) A; (v) A

Where the marks are

  • (i) C (1 अंक)
  • (ii) D (1 अंक)
  • (iii) B (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) A (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.