Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/1/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/1/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

ग्रीष्म अवकाश के समय को पढ़ाई के दबाव से परे रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने में लगाना जरूरी है। सामुदायिक केन्द्रों से जुड़े और सेवा देने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे बच्चे न केवल समाज से जुड़ते हैं, बल्कि खुश भी रहते हैं।

यह जुड़ाव बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत सँवारने के साथ ही मानवीय प्रवृत्तियों को भी सार्थक दिशा देता है।

छुट्टियों का समय रिश्तों-नातों को जानने और जीने का भी मौका होता है। पहले संयुक्त परिवार में बच्चे दादा-दादी, चाचा-चाची, ताऊ-ताई, बुआ के साथ रह कर बड़े होते थे। रिश्तेदारों का आना-जाना भी खूब होता था। मगर अब ऐसी व्यस्त जिंदगी है कि बच्चे सिर्फ अपने माता-पिता को ही जानते हैं। छुट्टियों का यह समय ऐसे संबंधों को जीने और जानने में लगाया जाए, यह खुद बच्चों के लिए ही नहीं, हमारे पारिवारिक और सामाजिक तानेबाने को सहेजने के लिए भी जरूरी है। कुछ साल पहले एक ऑनलाइन पर्यटन कंपनी द्वारा किए गए परिवार सर्वेक्षण के अनुसार सत्तानवे प्रतिशत भारतीय किशोरों ने महसूस किया कि परिवार की छुट्टियाँ उन्हें अपने भाई-बहनों के करीब लाती हैं। उनहत्तर प्रतिशत ने माना कि उनकी पसंदीदा यादें परिवार के साथ बिताई छुट्टियों से जुड़ी हैं। बहुत से सामाजिक मनोवैज्ञानिक अध्ययन भी बताते हैं कि अवकाश का समय बच्चों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। छुट्टियाँ बच्चों को खुश और होशियार बनाती हैं। सामाजिक कौशल सिखाती हैं। यह अभिभावकों के साथ अनौपचारिक रूप से संवाद करने का समय होता है। भटकाव के मौजूदा परिवेश में ऐसा खुला संवाद किशोरों की मानसिकता समझने में सहायक होता है। नई पीढ़ी को दिशाहीन होने से बचा सकता है। समय रहते अभिभावकों को सचेत कर सकता है।

  1. (i)

    बच्चों के बीच रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने के लिए क्या अपेक्षित है?

    1. (A)रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी
    2. (B)ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना
    3. (C)परस्पर परिचर्चा में सभी की भागीदारी
    4. (D)शिक्षा की बुनियाद रखना
    1 mark
  2. (ii)

    सामुदायिक केन्द्रों में सेवा देने वाले बच्चे किस प्रकार लाभान्वित होते हैं?
    (I) बेहतर स्वास्थ्य पाकर
    (II) प्रसन्नचित्त होकर
    (III) व्यस्त होकर
    (IV) वेतन पाकर

    1. (A)I – II
    2. (B)III – IV
    3. (C)I – III
    4. (D)II – IV
    1 mark
  3. (iii)

    अब पारिवारिक संबंधों में क्या बड़ा परिवर्तन हुआ है?

    1. (A)एकल परिवारों का सीमित होना
    2. (B)संयुक्त परिवारों में वृद्धि होना
    3. (C)एकल परिवारों में वृद्धि होना
    4. (D)पड़ोस संस्कृति की समाप्ति होना
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : पारिवारिक तानेबाने को सहेजने की आवश्यकता है।
    कारण : परिवारों और समाज के संकुचित होने से स्वस्थ सामाजिक विकास अवरुद्ध हो रहा है।

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    3. (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित में से कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाता है/खाते हैं?
    (I) अवकाश बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है।
    (II) छुट्टियों में भाई-बहनों के समीप आने की संभावना बढ़ती है।
    (III) माता-पिता से बहुत कुछ जानने-सीखने का अवसर मिलता है।
    (IV) नई पीढ़ी के दिशाहीन होने की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

    1. (A)केवल I
    2. (B)II और III
    3. (C)केवल IV
    4. (D)I, II और III
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की पंक्तियों में खोजिए।

Hint 2

कथन-कारण में पहले दोनों को अलग-अलग जाँचिए, फिर देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।

Hint 3

(v) में हर वाक्य को गद्यांश से मिलाइए, जो न मिले उसे छोड़ दीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश का पहला वाक्य कहता है कि ग्रीष्म अवकाश के समय को रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों के जुड़ाव को पोषित करने में लगाना ज़रूरी है। इसलिए उत्तर (B) ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना।

    1 mark
  2. (ii) सामुदायिक केंद्रों से जुड़े और सेवा देने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और वे खुश रहते हैं। वेतन या व्यस्तता का उल्लेख नहीं है। इसलिए उत्तर (A) I – II।

    1 mark
  3. (iii) गद्यांश में कहा गया है कि पहले संयुक्त परिवार थे, पर अब बच्चे केवल माता-पिता को जानते हैं। यानी एकल परिवार बढ़े हैं। उत्तर (C)।

    1 mark
  4. (iv) पारिवारिक ताने-बाने को सहेजना ज़रूरी है (कथन सही)। परिवार और समाज के संकुचित होने से सामाजिक विकास रुक रहा है (कारण सही), और यही कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर (B)।

    1 mark
  5. (v) कथन I और II गद्यांश में हैं: अवकाश नई ऊर्जा देता है और भाई-बहनों के करीब लाता है। III में माता-पिता से सीखने की बात नहीं है; गद्यांश में अभिभावकों से अनौपचारिक संवाद की बात है। IV भी गलत है, क्योंकि छुट्टियाँ दिशाहीन होने से बचाती हैं। उत्तर (D) I, II और III, जैसा अंक-योजना में दिया है।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) D

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.