CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/1/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,
सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे?
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
- (i)1 mark
रंतिदेव कौन थे?
- (A)वीर राजा
- (B)परम दानी राजा
- (C)बुद्धिमान-शिक्षित राजा
- (D)कुशल-समझदार राजा
- (ii)1 mark
स्तंभ 'अ' और स्तंभ 'ब' को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए :
I. उशीनर — 1. अपने शरीर की चमड़ी भी दान में दी
II. दधीचि — 2. अपना माँस देकर कबूतर के प्राण बचाए
III. कर्ण — 3. अस्थियाँ देकर देवताओं की सहायता की- (A)I 2 II 3 III 1
- (B)I 1 II 2 III 3
- (C)I 2 II 1 III 3
- (D)I 1 II 3 III 2
- (iii)1 mark
कवि ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्या संदेश दिया है?
- (A)हमें जीवन की परवाह न करके परोपकार करना चाहिए।
- (B)हरेक की पीड़ा को समझना चाहिए।
- (C)शरीर नाशवान है अतः जीव को डरना नहीं चाहिए।
- (D)अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
- (iv)1 mark
काव्यांश में प्रयुक्त 'अनादि' शब्द का क्या अर्थ है?
- (A)जिसका न आदि हो न अंत
- (B)जिसका आदि या आरंभ न हो
- (C)जो सृष्टि पर सबसे पहले जन्मा हो
- (D)जो सदा बना चला आ रहा हो
- (v)1 mark
दधीचि ने दान में क्या दिया?
- (A)कवच-कुंडल
- (B)हड्डियाँ
- (C)धन
- (D)माँस
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पद्यांश की पहली दो पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए।
Hint 2
'अनादि' में 'अन्' उपसर्ग है, उससे अर्थ निकालिए।
Hint 3
दधीचि के दान की पौराणिक कथा याद कीजिए: अस्थियों से वज्र बना।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) भूखे रंतिदेव ने अपना भोजन से भरा थाल भी दान कर दिया, इसलिए वे परम दानी राजा थे। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) उशीनर ने कबूतर को बचाने के लिए माँस दिया (2), दधीचि ने अस्थियाँ दीं (3), कर्ण ने शरीर की चमड़ी दी (1)। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) 'अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे' से संदेश है कि शरीर नाशवान है, इसलिए जीव को डरना नहीं चाहिए। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) 'अनादि' का अर्थ है जिसका आदि या आरंभ न हो। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) दधीचि ने परोपकार के लिए अपनी हड्डियाँ (अस्थिजाल) दान कीं। उत्तर (B)।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) B
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) B (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q8 · 2 marksकाव्य-खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q8 · 2 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए :
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.