CBSE Class 10 Hindi Course A: 2024 board paper, set 3/1/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2024/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_1_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | Objective/MCQ type; Q1-2 case-based (5 MCQs each), Q3-7 choose-4-of-5 or as printed, Q8 and Q10 two questions, Q9 prose passage |
| B | 11-17 | Descriptive (varnanatmak); Q11-12 choose any 3 of 4 (2 marks each), Q13 choose any 2 of 3 (4 marks each), Q14 choose 1 of 3 (6 marks), Q15-17 internal choice (OR) |
Instructions in brief: All questions are compulsory in the paper; Section A has 44 sub-parts of which 40 must be answered as instructed, Section B includes choice among questions as printed (Q11-13 choose as stated, Q14 choose one of three, Q15-17 OR choice).
Section A
Objective/MCQ type; Q1-2 case-based (5 MCQs each), Q3-7 choose-4-of-5 or as printed, Q8 and Q10 two questions, Q9 prose passage
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
भारत एक विशाल देश है। यहाँ के विभिन्न राज्यों की अपनी क्षेत्रीय भाषाएँ हैं। स्वतंत्रता के पश्चात से मातृभाषा को प्रोत्साहित करने की बातें चर्चा में रही हैं। परंतु इनके विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। इसके कारण प्रत्येक क्षेत्र में विदेशी भाषा अंग्रेजी का वर्चस्व स्थापित हो गया। नेल्सन मंडेला ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति के सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में होती है। अगर किसी व्यक्ति से उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह बात दिल तक पहुँचती है।
यह सर्वविदित है कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत सहज एवं सुगम होता है। अपनी मातृभाषा में विद्यार्थी किसी भी विषय को सरलता से समझ लेता है जबकि अन्य भाषाओं में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विश्वभर के शिक्षाविदों ने मातृभाषा में शिक्षा प्रदान किए जाने को महत्त्व दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी मातृभाषा में चिकित्सा की पढ़ाई करवाने वाले देशों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अच्छी है। चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अनेक देश अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सर्वविदित है कि ये देश लगभग प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं। इन देशों ने अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करके ही उन्नति प्राप्त की है। यदि स्वतंत्रता के पश्चात भारत में भी मातृभाषा में चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती तो हम आज विश्व में और अधिक बेहतर स्थिति में होते। वर्तमान में इस दिशा में ठोस और क्रांतिकारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
- (i)1 mark
किसी भी देश के आधारभूत विकास के लिए आवश्यक है :
- (A)तकनीकी शिक्षा का विस्तार होना
- (B)चिकित्सीय शिक्षा का विस्तार होना
- (C)किसी भी भाषा में शिक्षा देना
- (D)मातृभाषा में शिक्षा का विस्तार होना
- (ii)1 mark
स्वास्थ्य और चिकित्सा की दृष्टि से कौन-से देश अच्छी स्थिति में हैं?
- (A)मातृभाषा में चिकित्सीय शिक्षा देने वाले देश
- (B)अपनी राष्ट्रभाषा को मातृभाषा बनाने वाले देश
- (C)राष्ट्रभाषा और मातृभाषा को समान मानने वाले देश
- (D)अंग्रेजी भाषा से दूरी बनाने वाले देश
- (iii)1 mark
भारत में क्षेत्रीय भाषाओं के अपेक्षाकृत कम विकसित होने के क्या कारण हैं?
- (A)हिंदी भाषा का वर्चस्व
- (B)अंग्रेजी भाषा का वर्चस्व
- (C)उपयुक्त प्रयासों का अभाव
- (D)स्थानीय इच्छाशक्ति का अभाव
- (iv)1 mark
"मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना आसान होता है।" इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से तर्क सही है/हैं?
1. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना सरल है।
2. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना जटिल है।
3. मातृभाषा अन्य भाषाओं से सरल-स्वरूप होती है।
4. मातृभाषा और दूसरी भाषाओं में कोई अंतर नहीं है।- (A)1 सही है।
- (B)3 सही है।
- (C)1 और 2 सही हैं।
- (D)1 और 4 सही हैं।
- (v)1 mark
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन – भारत में शिक्षा के माध्यम में बदलाव वर्तमान की आवश्यकता है।
कारण – शिक्षा के माध्यम के प्रति दृष्टिकोण समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।- (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) विकल्प (D): गद्यांश में कहा गया है कि चीन, जापान आदि देशों ने मातृभाषा में शिक्षा देकर उन्नति की। इसलिए विकास के लिए मातृभाषा में शिक्षा का विस्तार आवश्यक है।
- 1 mark
(ii) विकल्प (A): WHO की रिपोर्ट के अनुसार मातृभाषा में चिकित्सा की पढ़ाई कराने वाले देशों में स्वास्थ्य-व्यवस्था बेहतर है।
- 1 mark
(iii) विकल्प (C): गद्यांश में लिखा है कि मातृभाषा के विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए, यानी उपयुक्त प्रयासों का अभाव रहा।
- 1 mark
(iv) विकल्प (A): केवल कथन 1 सही है। मातृभाषा में ज्ञान सरलता से समझ आता है। कथन 2 और 4 गद्यांश के विपरीत हैं। कथन 3 गद्यांश में कहीं नहीं कहा गया।
- 1 mark
(v) विकल्प (C): शिक्षा के माध्यम में बदलाव आज की आवश्यकता है, इसलिए कथन सही है। गद्यांश के अनुसार इसी से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) A; (v) C
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प A (1 अंक)
- (v) सही विकल्प C (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
सच से हट कर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम।
जो नत हुआ वह मृत हुआ ज्यों वृंत से झर कर कुसुम।
जो लक्ष्य भूल रुका नहीं, जो हार देख झुका नहीं।
जिसने प्रणय पाथेय माना, जीत उसकी ही रही।
सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।
ऐसा करो जिससे न प्राणों में कहीं जड़ता रहे।
जो है जहाँ चुपचाप, अपने-आप से लड़ता रहे।
जो भी परिस्थितियाँ मिले, काँटे चुभें कलियाँ खिलें।
हारे नहीं इंसान, है संदेश जीवन का यही।
सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।
हमने रचा आओ हमीं अब तोड़ दें इस प्यार को।
वह क्या मिलन, मिलना वही जो मोड़ दे मँझधार को।- (i)1 mark
'अपने-आप से' लड़ने का क्या अभिप्राय है?
- (A)अपने भीतर उठे अंतर्द्वंद्व से लड़ना
- (B)अपने भीतर की कमजोरियों से लड़ना
- (C)अपनी शारीरिक कमजोरियों से लड़ना
- (D)अपनी मानसिक व्याधियों से लड़ना
- (ii)1 mark
'जो नत हुआ वह मृत हुआ' क्यों कहा गया है?
- (A)झुकना घमंड का परिचायक है।
- (B)झुकना विनम्रता का परिचायक है।
- (C)झुकने वाला मृतक के समान है।
- (D)स्वाभिमान रहित जीवन मृतक के समान है।
- (iii)1 mark
काव्यांश का संदेश है :
- (A)हर प्रकार की परिस्थिति से समझौता कर स्वयं को ढालने का।
- (B)जीत की संभावना वाले मार्ग पर ही आगे बढ़ने का।
- (C)कैसी भी कठिन परिस्थिति हो उससे हार न मानने का।
- (D)हार की संभावना होने पर नवीन लक्ष्य के निर्माण का।
- (iv)1 mark
'काँटे' और 'कलियाँ' किसके प्रतीक हैं?
- (A)सुख और दुख के।
- (B)दुख और सुख के।
- (C)समृद्धि और उत्कर्ष के।
- (D)निर्माण और पतन के।
- (v)1 mark
कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन – मानव मात्र का जीवन संघर्षपूर्ण है।
कारण – मानव मात्र को अपने जीवन की सम-विषम हर तरह की परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए।- (A)कथन गलत है और कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) विकल्प (A): 'अपने-आप से लड़ना' का अर्थ अपने भीतर उठे अंतर्द्वंद्व से जूझना है। (विकल्प B भी स्वीकार्य है।)
- 1 mark
(ii) विकल्प (D): जो झुक गया, उसका स्वाभिमान नष्ट हो गया। स्वाभिमान-रहित जीवन डाल से झड़े फूल की तरह मृतक के समान है।
- 1 mark
(iii) विकल्प (C): पूरे काव्यांश का संदेश है कि कैसी भी कठिन परिस्थिति हो, हार नहीं माननी चाहिए। 'हारे नहीं इंसान, है संदेश जीवन का यही।'
- 1 mark
(iv) विकल्प (B): काँटे दुख के और कलियाँ सुख के प्रतीक हैं।
- 1 mark
(v) विकल्प (D): जीवन संघर्षपूर्ण है, यह कथन सही है। हर परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए, यह कारण भी सही है। पर यह कारण कथन की व्याख्या नहीं है, क्योंकि यह जीवन के संघर्षपूर्ण होने का कारण नहीं बताता।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) A (या B) (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'जब बाबू जी रामायण का पाठ करते तब हम उनकी बगल में बैठे रहते।' - इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
- (A)बाबूजी रामायण का पाठ करते और हम उनकी बगल में बैठे रहते।
- (B)जिस समय बाबूजी रामायण का पाठ करते उस समय हम उनकी बगल में बैठे रहते।
- (C)बाबूजी के रामायण का पाठ करते समय हम उनकी बगल में बैठे रहते।
- (D)जब बाबूजी द्वारा रामायण का पाठ किया जाता तब हम भी साथ ही बैठे रहते।
- (ii)1 mark
'माँ थाली में दही-भात सानती और बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।'- इसे सरल वाक्य में बदला जाए तो वाक्य होगा :
- (A)माँ जब भी थाली में दही-भात सानती तब बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
- (B)माँ थाली में दाल-भात सानती और छोटे-छोटे कौर बनाकर मुझे खिलाती जाती।
- (C)माँ थाली में दही-भात सानकर बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
- (D)माँ थाली में अपने लिए दही-भात सानती पर कौर बनाकर मुझे खिला देती।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य पहचान कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए:
1. जब दुलारी ने केश बाँध लिए तब उसने खिड़की खोल दी।
2. उसने सिर का पसीना सुखाया और वहीं खड़ी हो गई।
3. टुन्नू जब दरवाज़े पर खड़ा था तब उसके पास एक पोटली थी।
4. उसकी गृहस्थी बड़ी कठिनाई से चल रही थी फिर भी उसे चिंता नहीं थी।- (A)1, 2 और 3
- (B)2, 3 और 4
- (C)2 और 4
- (D)1 और 3
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य का उदाहरण है :
- (A)उसने बंडल निकाला और उसे पकड़ा दिया।
- (B)वहाँ जल-संचय का उचित प्रबंध है।
- (C)तुम जाओ, मैं कल ही लौट जाऊँगा।
- (D)जब बर्फ़ गिरती है तब मुश्किल होती है।
- (v)1 mark
स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
स्तंभ 1: 1. मूर्ति के आसपास का तालाब सुखाकर साफ़ किया गया। 2. उसकी रवाब निकाली गई और ताज़ा पानी डाला गया। 3. जब बात हुक्कामों तक पहुँची तब बड़ी खलबली मची।
स्तंभ 2: I. मिश्र वाक्य II. संयुक्त वाक्य III. सरल वाक्य- (A)1 I, 2 II, 3 III
- (B)1 III, 2 II, 3 I
- (C)1 II, 2 III, 3 I
- (D)1 III, 2 I, 3 II
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (A): दो स्वतंत्र वाक्य 'और' से जुड़े हैं, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है।
- 1 mark
(ii) (C): एक ही मुख्य क्रिया और एक उपवाक्यहीन रचना है ('सानकर ... खिलाती जाती'), इसलिए यह सरल वाक्य है।
- 1 mark
(iii) (D): वाक्य 1 और 3 में 'जब ... तब' आश्रित उपवाक्य हैं, इसलिए ये मिश्र वाक्य हैं। वाक्य 2 और 4 संयुक्त हैं।
- 1 mark
(iv) (B): 'वहाँ जल-संचय का उचित प्रबंध है' में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है, इसलिए यह सरल वाक्य है।
(v) (B): 1 सरल (III), 2 संयुक्त (II), 3 मिश्र (I)। (चार उपभाग करने पर पूरे अंक; पाँचवाँ उपभाग अतिरिक्त है।)
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) B
Where the marks are
- (i) संयुक्त वाक्य A (1 अंक)
- (ii) सरल वाक्य C (1 अंक)
- (iii) मिश्र वाक्य 1 और 3, विकल्प D (1 अंक)
- (iv) सरल वाक्य B (1 अंक)
- (v) सुमेलन B (किन्हीं चार पर 4 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'लेखक ने अपने तर्कों से उनकी दलीलों का खंडन किया।' - वाक्य में वाच्य है :
- (A)कर्मवाच्य
- (B)भाववाच्य
- (C)कर्तृवाच्य
- (D)क्रियावाच्य
- (ii)1 mark
'संगतकार द्वारा मुख्य गायक का उत्साह बढ़ाया गया।' प्रस्तुत वाक्य का वाच्य पहचानिए:
- (A)कर्तृवाच्य
- (B)अकर्मवाच्य
- (C)कर्मवाच्य
- (D)भाववाच्य
- (iii)1 mark
'कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया है।' इसका कर्मवाच्य होगा :
- (A)कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन करते हैं।
- (B)कवि द्वारा श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया गया है।
- (C)कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कर पाते हैं।
- (D)कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया था।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण है/हैं :
1. प्रधानाचार्य द्वारा निर्देश जारी किया गया।
2. उसकी दादी से खड़ा नहीं रहा जाता।
3. सज्जन अपने से बड़ों की सेवा करते हैं।
4. खिलाड़ी से अब दौड़ा नहीं जाता।- (A)1, 3 और 4
- (B)2 और 4
- (C)1 और 3
- (D)3 और 4
- (v)1 mark
स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
स्तंभ 1: 1. घायल पक्षी से उड़ा नहीं जा सका। 2. कवि बादल में क्रांति का स्वर सुनता है। 3. उससे वह गीत नहीं गाया गया।
स्तंभ 2: I. कर्तृवाच्य II. कर्मवाच्य III. भाववाच्य- (A)1 II, 2 III, 3 I
- (B)1 III, 2 II, 3 I
- (C)1 III, 2 I, 3 II
- (D)1 I, 2 II, 3 III
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (C): क्रिया का रूप कर्ता 'लेखक' के अनुसार है और कर्ता प्रधान है, इसलिए कर्तृवाच्य है।
- 1 mark
(ii) (C): 'संगतकार द्वारा ... बढ़ाया गया' में कर्म प्रधान है और कर्ता 'द्वारा' से जुड़ा है, इसलिए कर्मवाच्य है।
- 1 mark
(iii) (B): कर्मवाच्य में 'द्वारा' के साथ क्रिया 'किया गया है' बनती है।
- 1 mark
(iv) (B): वाक्य 2 और 4 में असमर्थता प्रकट होती है और 'से ... नहीं ...जाता' का प्रयोग है। इसलिए ये भाववाच्य हैं। वाक्य 1 कर्मवाच्य और वाक्य 3 कर्तृवाच्य है।
(v) (C): 1 भाववाच्य (III), 2 कर्तृवाच्य (I), 3 कर्मवाच्य (II)। (किन्हीं चार पर पूरे अंक।)
Answer: (i) C; (ii) C; (iii) B; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- (i) कर्तृवाच्य C (1 अंक)
- (ii) कर्मवाच्य C (1 अंक)
- (iii) कर्मवाच्य रूपांतरण B (1 अंक)
- (iv) भाववाच्य 2 और 4, B (1 अंक)
- (v) सुमेलन C (किन्हीं चार पर 4 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'शीला जी ने साहित्य का दायरा ही बढ़ा दिया।' - वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है :
- (A)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
- (B)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
- (C)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
- (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'करण' कारक
- (ii)1 mark
'लेखक ने उस घटना को पूरी ईमानदारी से लिखा।' रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (A)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
- (B)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य - 'घटना'
- (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, विशेष्य - 'घटना'
- (D)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, 'कर्म' कारक
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में से किस वाक्य में स्थानवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A)एक चिड़िया हमारी खिड़की पर डरी-डरी बैठी थी।
- (B)पापा की आवाज़ सुनकर मैं बाहर निकल गया।
- (C)यह खेल तो खुले में ही खेला जा सकता है।
- (D)उस ड्राइवर ने अचानक ज़ोर से ब्रेक लगाई।
- (iv)1 mark
'कस्बे की नगरपालिका प्रतिवर्ष कुछ नया करती था।' रेखांकित पद का परिचय है :
- (A)स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'नया करना' क्रिया की विशेषता।
- (B)कालवाचक क्रियाविशेषण, 'करना' क्रिया की विशेषता।
- (C)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
- (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
- (v)1 mark
'बचपन में मैं दुबली-पतली और साँवली थी।' रेखांकित पद का परिचय है :
- (A)मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
- (B)अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
- (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, 'दुबली-पतली' विशेष्य।
- (D)उत्तम पुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (A): 'शीला जी' व्यक्ति का नाम है, इसलिए व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग है। 'ने' के साथ क्रिया 'बढ़ा दिया' कर्ता से जुड़ी है, इसलिए कर्ता कारक है।
- 1 mark
(ii) (B): 'उस' संज्ञा 'घटना' की ओर संकेत करता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग है और उसका विशेष्य 'घटना' है।
- 1 mark
(iii) (A या D): दोनों वाक्यों में स्थानवाचक क्रियाविशेषण नहीं है। स्थानवाचक क्रियाविशेषण वाले वाक्य B ('बाहर') और C ('खुले में') हैं।
- 1 mark
(iv) (B): 'प्रतिवर्ष' समय बताता है, इसलिए कालवाचक क्रियाविशेषण है और 'करना' क्रिया की विशेषता बताता है।
(v) (D): 'मैं' बोलने वाले के लिए आया है, इसलिए उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक है। (किन्हीं चार पर पूरे अंक।)
Answer: (i) A; (ii) B; (iii) A या D; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) A या D (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (किन्हीं चार पर 4 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'पानी परात को हाथ छुयो नहीं, नैनन के जल सों पग धोए।' इस काव्य-पंक्ति में अलंकार है:
- (A)उत्प्रेक्षा
- (B)श्लेष
- (C)यमक
- (D)अतिशयोक्ति
- (ii)1 mark
'धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंती रजनी' - इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है :
- (A)मानवीकरण
- (B)श्लेष
- (C)उत्प्रेक्षा
- (D)अतिशयोक्ति
- (iii)1 mark
'विद्या धन उद्यम बिना कहौ जु पावै कौन।
बिना डुलाए ना मिले ज्यों पंखा की पौन।।'
इन काव्य-पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?- (A)यमक
- (B)श्लेष
- (C)मानवीकरण
- (D)उत्प्रेक्षा
- (iv)1 mark
'मृदु मिट्टी के हैं बने हुए
मधु घट फूटा ही करते हैं।'
इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :- (A)मानवीकरण
- (B)श्लेष
- (C)उत्प्रेक्षा
- (D)यमक
- (v)1 mark
निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन-सी पंक्ति अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण है?
- (A)विश्व शलभ सिर धुन कहता मैं,
हाय न जल पाया तुझमें मिल। - (B)अंबर के आनन को देखो,
कितने इसके तारे टूटे। - (C)वह दौड़ रहा अरि मस्तक पर,
वह आसमान का घोड़ा था। - (D)ज्यौं-ज्यौं बूड़े स्याम रंग,
त्यौं-त्यौं उज्जलु होई।
- (A)विश्व शलभ सिर धुन कहता मैं,
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (D) अतिशयोक्ति: कृष्ण के पैर आँसुओं से धोना बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात है।
- 1 mark
(ii) (A) मानवीकरण: संध्या/रजनी को मनुष्य की तरह उतरने और आने को कहा गया है।
- 1 mark
(iii) (D) उत्प्रेक्षा: 'ज्यों' शब्द से बिना डुलाए पंखे की हवा की संभावना की कल्पना की गई है। अंक-योजना भी D मानती है।
- 1 mark
(iv) (B) श्लेष: 'मधु घट' में एक ही शब्द के दो अर्थ (जीवन-घट और मधु-घट) निकलते हैं।
(v) (C) अतिशयोक्ति: 'आसमान का घोड़ा' और 'अरि मस्तक पर दौड़ना' बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कहा गया है। (किन्हीं चार पर पूरे अंक।)
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) D; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- (i) अतिशयोक्ति (1 अंक)
- (ii) मानवीकरण (1 अंक)
- (iii) उत्प्रेक्षा (1 अंक)
- (iv) श्लेष (1 अंक)
- (v) C (किन्हीं चार पर 4 अंक)
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई।।
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।।
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा।।
सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अवमाने।।
बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं।।
येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू।।रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।- (i)1 mark
'नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा'- पंक्ति के संदर्भ में राम के चरित्र की कौन-सी विशेषता प्रकट होती है?
- (A)संयम
- (B)सरलता
- (C)विनम्रता
- (D)वीरता
- (ii)1 mark
परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को क्या चेतावनी दी?
- (A)सहस्रबाहु के समान उसे अपना शत्रु समझने की
- (B)राजा जनक की सभा से बाहर निकल आने की
- (C)राजा जनक की सभा में उसे मार डालने की
- (D)उसके साथ आजीवन शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने की
- (iii)1 mark
'न त मारे जैहहिं सब राजा' - यह कथन परशुराम के ______ उदाहरण है।
- (A)शौर्य का
- (B)अहंकार का
- (C)क्रोध का
- (D)गौरव का
- (iv)1 mark
सेवक किसे कहा गया है?
- (A)मधुर वचन बोलने वाले को
- (B)सेवा करने वाले को
- (C)कभी क्रोध न करने वाले को
- (D)विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले को
- (v)1 mark
परशुराम की धनुष पर ममता होने का क्या कारण था?
- (A)उनके आराध्य शिव का धनुष होना
- (B)उनके गुरु विश्वामित्र का धनुष होना
- (C)अपने पिता का आशीर्वाद समझना
- (D)धनुष का अत्यंत प्राचीन होना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (C): राम स्वयं को 'दास' कहते हैं, यह उनकी विनम्रता को दिखाता है।
- 1 mark
(ii) (A): परशुराम ने कहा कि शिव-धनुष तोड़ने वाला सहस्रबाहु के समान उनका शत्रु है।
- 1 mark
(iii) (B): 'न तो सब राजा मारे जाएँगे' की धमकी उनके अहंकार का उदाहरण है।
- 1 mark
(iv) (B): चौपाई 'सेवकु सो जो करै सेवकाई' के अनुसार सेवा करने वाला ही सेवक है।
- 1 mark
(v) (A): परशुराम शिव के परम भक्त हैं, इसलिए शिव का धनुष होने के कारण उन्हें उस पर ममता थी।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) B; (iv) B; (v) A
Where the marks are
- (i) विनम्रता C (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) अहंकार B (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Q8 · 2 marks · MCQमंगलेश डबराल – संगतकार
पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
संगतकार मुख्य गायक का साथ क्यों देता है? अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए :
- (A)उसके समान ही अपनी पहचान बनाने के लिए।
- (B)प्रदर्शन के दौरान उसका उत्साह बढ़ाने के लिए।
- (C)उसके प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए।
- (D)उसके स्वर को सहारा देने के लिए।
- (ii)1 mark
'यह दंतुरित मुसकान' कविता में बच्चे द्वारा पिता को एकटक देखे जाने का क्या कारण था?
- (A)ऐसे एकटक देखना उसका स्वभाव था।
- (B)उसे पलकें झपकाना नहीं आता था।
- (C)वह उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था।
- (D)वह उनकी उपेक्षा करने का प्रयास कर रहा था।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (A): संगतकार मुख्य गायक की सहायता और उत्साह-वर्धन के लिए गाता है, अपनी पहचान बनाने के लिए नहीं। इसलिए यही अनुपयुक्त कारण है।
- 1 mark
(ii) (C): शिशु पिता को लंबे समय बाद देख रहा है, इसलिए एकटक देखकर उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा है।
Answer: (i) A; (ii) C
Where the marks are
- (i) अनुपयुक्त कारण A (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
आज़ाद हिंद फ़ौज के मुकदमे का सिलसिला था। सभी कॉलेजों, स्कूलों, दुकानों के लिए हड़ताल का आह्वान था। जो-जो नहीं कर रहे थे, छात्रों का एक बहुत बड़ा समूह वहाँ जा-जाकर हड़ताल करवा रहा था। शाम को अजमेर का पूरा विद्यार्थी-वर्ग चौपड़ (मुख्य बाज़ार का चौराहा) पर इकट्ठा हुआ और फिर हुई भाषणबाज़ी। इस बीच पिताजी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर अच्छी तरह पिताजी की लू उतारी, "अरे! उस मन्नू की तो मत मारी गई है पर भंडारी जी आपको क्या हुआ? ठीक है, आपने लड़कियों को आज़ादी दी, पर देखते आप, जाने कैसे-कैसे उलटे-सीधे लड़कों के साथ हड़तालें करवाती, हुड़दंग मचाती फिर रही है वह। हमारे-आपके घरों की लड़कियों को शोभा देता है यह सब? कोई मान-मर्यादा, इज़्ज़त-आबरू का खयाल भी रह गया है आपको या नहीं?" वे तो आग लगाकर चले गए और पिताजी सारे दिन भभकते रहे, "बस, अब यही रह गया है कि लोग घर आकर थू-थू करके चले जाएँ। बंद करो अब इस मन्नू का घर से बाहर निकलना।"
इस सबसे बेखबर मैं रात होने पर घर लौटी तो पिताजी के एक बेहद अंतरंग और अभिन्न मित्र ही नहीं, अजमेर के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित डॉ. अंबालाल जी बैठे थे। मुझे देखते ही उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
- (i)1 mark
"बंद करो अब इस मन्नू का घर से निकलना।" गद्यांश में यह निर्देश किसे दिया गया है?
- (A)माँ को
- (B)मन्नू को
- (C)पिताजी को
- (D)बहन को
- (ii)1 mark
पिताजी के भभकने का क्या कारण था?
- (A)मन्नू का हड़तालादि में भाग लेना।
- (B)मन्नू की गतिविधियों पर माँ की असहमति।
- (C)पिताजी के मित्र द्वारा मन्नू की शिकायत।
- (D)पिताजी की स्वयं ही मन्नू से नाराज़गी।
- (iii)1 mark
उपर्युक्त गद्यांश की भाषा है –
- (A)ओजपूर्ण भाषा
- (B)सूक्तिप्रधान भाषा
- (C)मुहावरेदार भाषा
- (D)संस्कृतनिष्ठ भाषा
- (iv)1 mark
हड़ताल का आह्वान क्यों किया जा रहा था?
- (A)आज़ाद हिंद फ़ौज के खिलाफ़ मुकदमे के विरोध में।
- (B)भारत के लिए पूर्ण स्वराज की माँग के लिए।
- (C)छात्रों के लिए बेहतर अधिकार और सुविधाओं के लिए।
- (D)कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ़ कार्यवाही के विरोध में।
- (v)1 mark
पूरा छात्र-वर्ग चौपड़ पर क्यों एकत्रित हुआ?
- (A)आयोजित हड़ताल के समर्थन के लिए।
- (B)यातायात बंद करवाने के लिए।
- (C)समारोह के आयोजन के लिए।
- (D)दुकानें पुनः बंद करवाने के लिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (A): पिताजी ने गुस्से में कहा 'बंद करो अब इस मन्नू का घर से निकलना'; यह निर्देश माँ को दिया गया था।
- 1 mark
(ii) (C): पिताजी के दकियानूसी मित्र ने आकर मन्नू की शिकायत की, जिससे पिताजी भभक उठे।
- 1 mark
(iii) (C): 'लू उतारी', 'मत मारी गई', 'थू-थू करना' जैसे मुहावरों के कारण भाषा मुहावरेदार है।
- 1 mark
(iv) (A): आज़ाद हिंद फ़ौज के सैनिकों पर चले मुकदमे के विरोध में हड़ताल का आह्वान था।
- 1 mark
(v) (A): छात्र आयोजित हड़ताल के समर्थन में चौपड़ पर इकट्ठा हुए थे।
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) C; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Q10 · 2 marks · MCQयतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
बिस्मिल्ला खाँ काशी छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहते थे? अनुपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
- (A)उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि होने के कारण उन्हें काशी से विशेष लगाव था।
- (B)अपने पुरखों के समान वे भी काशी के बालाजी से जुड़े रहना चाहते थे।
- (C)काशी से दूर जाने पर उन्हें स्वयं पर विश्वास कम प्रतीत होने लगता था।
- (D)बाबा विश्वनाथ और गंगा मइया के कारण, दोनों ही काशी में, जिनसे उनका लगाव था।
- (ii)1 mark
'लखनवी अंदाज' पाठ के आधार पर लिखिए कि लेखक को नवाब साहब 'नयी कहानी' के लेखक कब लगे?
- (A)उन्हें पहली बार रेलगाड़ी के डिब्बे में देखकर।
- (B)उन्हें खीरा खाने की तैयारी करते हुए देखकर।
- (C)उन्हें खीरा सूंघकर उसका रसास्वादन करते देखकर।
- (D)उनके बिना खीरा खाए ही ऊँची डकार को सुनकर।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (C): काशी से दूर जाने पर आत्मविश्वास कम होने की बात पाठ में नहीं है। इसलिए यही अनुपयुक्त कारण है।
- 1 mark
(ii) (D): नवाब साहब के बिना खीरा खाए ही ऊँची डकार लेने पर लेखक को वे 'नयी कहानी' के लेखक लगे, जो बिना घटना-पात्र के कहानी लिख देते हैं।
Answer: (i) C; (ii) D
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
Section B
Descriptive (varnanatmak); Q11-12 choose any 3 of 4 (2 marks each), Q13 choose any 2 of 3 (4 marks each), Q14 choose 1 of 3 (6 marks), Q15-17 internal choice (OR)
Q11 · 6 marks · Very short answerस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में दीजिए :
- (क)2 marks
'नेताजी का चश्मा' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि पान वाले ने कैप्टन को 'पागल' क्यों कहा?
- (ख)2 marks
'संस्कृति' पाठ से ली गई पंक्ति 'संस्कृति के नाम से जिस कूड़े-करकट के ढेर का बोध होता है,....।' में 'कूड़े-करकट' से क्या अभिप्राय है?
- (ग)2 marks
बिस्मिल्ला खाँ का जीवन वर्तमान और भावी पीढ़ी को क्या संदेश देता है?
- (घ)2 marks
'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर लिखिए कि अपनी पतोहू के प्रति बालगोबिन भगत का व्यवहार उनके किन गुणों को उजागर करता है?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) पानवाले के अनुसार कैप्टन पागल था, क्योंकि वह नेताजी की मूर्ति पर बार-बार चश्मा लगाता था। उसे लगता था कि आजकल देशभक्ति दिखाना पागलपन है। पानवाले का हँसमुख स्वभाव और कैप्टन के प्रति पूर्वग्रह भी इसका कारण था।
- 2 marks
(ख) 'कूड़े-करकट' का अभिप्राय वे रूढ़ियाँ, अंधविश्वास और परंपराएँ हैं जो बदलते समय में अप्रासंगिक और अकल्याणकारी हो गई हैं। लेखक के अनुसार यह संस्कृति नहीं, उसका विकार है।
- 2 marks
(ग) बिस्मिल्ला खाँ का जीवन सहजता, विनम्रता और निरंतर अभ्यास का संदेश देता है। वे गंगा-जमुनी संस्कृति में आस्था रखते थे और कला के प्रति पूर्ण समर्पित थे। उनसे सीख मिलती है कि सादगी से रहकर भी महान बना जा सकता है।
(घ) बेटे की मृत्यु के बाद भगत ने पतोहू को मायके भेजकर उसका दूसरा विवाह कराने को कहा। इससे उनका रूढ़ि-विरोध, प्रगतिशील सोच, निःस्वार्थ भाव और वात्सल्य प्रकट होता है। (किन्हीं तीन उपभागों पर 6 अंक; चौथा अतिरिक्त है।)
Answer: (क) देशभक्ति को पागलपन समझने और कैप्टन के प्रति पूर्वग्रह के कारण; (ख) अप्रासंगिक रूढ़ियाँ और अंधविश्वास; (ग) सहजता, विनम्रता, निरंतर अभ्यास; (घ) प्रगतिशीलता, वात्सल्य, निःस्वार्थता
Where the marks are
- (क) उपयुक्त कारण (2 अंक)
- (ख) सही अभिप्राय (2 अंक)
- (ग) उपयुक्त संदेश (2 अंक)
- (घ) दो गुण, प्रत्येक 1 अंक (2 अंक)
Q12 · 6 marks · Very short answerजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य
निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
- (क)2 marks
'आत्म कथ्य' कविता से ली गई 'अनंत नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास' पंक्ति का क्या आशय है?
- (ख)2 marks
'उत्साह' कविता के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।
- (ग)2 marks
सूरदास के 'पद' के अनुसार गोपियों को ऐसा क्यों लगा कि कृष्ण ने राजनीति पढ़ ली है?
- (घ)2 marks
फागुन मास में प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन, 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) कवि का आशय है कि इस अनंत नीले आकाश के नीचे असंख्य लोगों की अपनी-अपनी जीवन-कथाएँ हैं। कवि को अपनी जीवन-कथा साधारण लगती है, इसलिए वह उसे सुनाना नहीं चाहता।
- 2 marks
(ख) 'उत्साह' एक आह्वान-गीत है। कवि बादलों से गरजकर नव-जीवन, नई कल्पना और नए उत्साह के साथ परिवर्तन लाने का आह्वान करता है। कविता का केंद्रीय भाव उत्साह ही है, इसलिए शीर्षक सार्थक है।
- 2 marks
(ग) कृष्ण ने स्वयं न आकर उद्धव के हाथ योग-संदेश भेजा और प्रेम की मर्यादा नहीं निभाई। इसी छल को देखकर गोपियों को लगा कि कृष्ण ने राजनीति पढ़ ली है।
(घ) फागुन में मंद सुवासित शीतल हवा बहती है, मन में उल्लास भर जाता है, पेड़ों पर नए लाल-हरे पत्ते निकलते हैं और वातावरण पुष्पित, पल्लवित और सुगंधित हो जाता है। (किन्हीं तीन उपभागों पर 6 अंक; चौथा अतिरिक्त है।)
Answer: (क) असंख्य लोगों की जीवन-कथाओं में कवि की कथा साधारण; (ख) आह्वान-गीत, नव उत्साह; (ग) योग-संदेश भेजना और प्रेम की मर्यादा न निभाना; (घ) सुगंधित हवा, उल्लास, नए पत्ते और फूल
Where the marks are
- (क) उपयुक्त आशय (2 अंक)
- (ख) शीर्षक की सार्थकता (2 अंक)
- (ग) एक उपयुक्त कारण (2 अंक)
- (घ) प्रकृति-सौंदर्य के दो बिंदु (1+1 अंक)
Q13 · 8 marks · Short answerसाना-साना हाथ जोड़ि...
पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए :
- (क)4 marks
'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में लेखिका को कब और क्यों लगा कि तमाम भौगोलिक विविधता और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत की आत्मा एक ही है?
- (ख)4 marks
'माता का अँचल' पाठ में जिस ग्राम्य जीवन और संस्कृति का उल्लेख है, उसमें वर्तमान में क्या अंतर आया है? क्या उस अंतर को आप सकारात्मक मानते हैं?
- (ग)4 marks
'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए कि क्या एक रचनाकार और उसकी रचनाएँ बाहरी दबाव से भी प्रभावित हो सकती हैं? आपकी दृष्टि में वे कौन-से बाहरी दबाव हैं जो रचनाकार की रचना को प्रभावित करते हैं?
Try it first, then show our solutionSolution
- 4 marks
(क) कब: लेखिका ने कुटिया में घूमता चक्र देखा और जाना कि उसे घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं। तब उन्हें यह लगा। क्यों: पहाड़ हो या मैदान, धार्मिक आस्थाएँ, विश्वास और पाप-पुण्य, स्वर्ग-नरक की धारणाएँ पूरे भारत में एक जैसी हैं, इसलिए भौगोलिक विविधता और वैज्ञानिक प्रगति के बाद भी भारत की आत्मा एक है।
- 4 marks
(ख) पाठ में गाँव शांत, प्रकृति के निकट, सरल जीवन और खेल-मनोरंजन के सुलभ साधनों वाला है। अब गाँवों में आधुनिक तकनीक आ गई है, पर कृत्रिमता और शहरी चकाचौंध बढ़ी है और प्रकृति से दूरी हो गई है। मेरे विचार से सुविधाएँ अच्छी हैं, पर सादगी और आत्मीयता का खोना नकारात्मक है, इसलिए यह अंतर मिला-जुला है।
(ग) हाँ, रचनाकार बाहरी दबाव से प्रभावित हो सकता है। संपादकों का आग्रह, प्रकाशकों की माँग और रचनाकार की आर्थिक विवशता ऐसे दबाव हैं, जो लेखक को समय-सीमा या विषय के अनुसार लिखने को बाध्य करते हैं, जैसे लेखक ने 'हिरोशिमा' कविता संपादक के कहने पर लिखी। (किन्हीं दो उपभागों पर 8 अंक; तीसरा अतिरिक्त है।)
Answer: (क) चक्र देखकर और पाप-पुण्य की समान मान्यताओं से; (ख) सरलता से आधुनिकता व कृत्रिमता की ओर, मिला-जुला अंतर; (ग) हाँ, संपादकों-प्रकाशकों की माँग और आर्थिक विवशता
Where the marks are
- (क) 'कब' का उपयुक्त उत्तर (2 अंक)
- (क) 'क्यों' का उपयुक्त उत्तर (2 अंक)
- (ख) पाठ के ग्रामीण जीवन और वर्तमान का अंतर (2 अंक)
- (ख) व्यक्तिगत दृष्टिकोण से उपयुक्त उत्तर (2 अंक)
- (ग) बाहरी दबाव के बिंदु (3 अंक)
- (ग) दूसरे हिस्से का उपयुक्त उत्तर (1 अंक)
Answer one of these 3 alternatives.
Q14(a) · 6 marks · Long answerWriting
(क) साइबर सुरक्षा : जागरूकता ही समाधान
भूमिका, अर्थ, वर्तमान में चर्चा का कारण, जागरूकता का प्रभावTry it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
भूमिका: आज इंटरनेट और मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पढ़ाई, खरीदारी, बैंकिंग और मनोरंजन सब ऑनलाइन होने से ऑनलाइन सुरक्षा का प्रश्न महत्त्वपूर्ण हो गया है।
- 1 mark
अर्थ: साइबर सुरक्षा का अर्थ है कंप्यूटर, मोबाइल, नेटवर्क और व्यक्तिगत डेटा को हैकिंग, ठगी, वायरस तथा अन्य डिजिटल हमलों से बचाना।
- 1 mark
वर्तमान में चर्चा का कारण: ऑनलाइन ठगी, बैंक खातों से धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, फ़िशिंग संदेश और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों के कारण यह विषय चर्चा में है।
- 1 mark
जागरूकता का प्रभाव: जागरूक व्यक्ति मज़बूत पासवर्ड रखता है, अनजान लिंक व OTP से सावधान रहता है और संदिग्ध गतिविधि की शिकायत करता है। इससे अपराध घटते हैं और डिजिटल व्यवस्था पर भरोसा बढ़ता है।
- 1 mark
निष्कर्ष: तकनीक के साथ सावधानी ज़रूरी है; जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे सशक्त उपाय है।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: लगभग 120 शब्दों में, शुद्ध, सुसंगत भाषा में अनुच्छेद।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद: भूमिका, अर्थ, चर्चा का कारण, जागरूकता का प्रभाव और निष्कर्ष।
Where the marks are
- भूमिका (1 अंक)
- विषयवस्तु: अर्थ, चर्चा का कारण, जागरूकता का प्रभाव (3 अंक)
- निष्कर्ष (1 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q14(b) · 6 marks · Long answerWriting
(ख) सौर ऊर्जा : सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा
भूमिका, स्रोत, देश के लिए क्यों आवश्यक, लाभTry it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
भूमिका: ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत कोयला, पेट्रोलियम सीमित हैं और प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे में सौर ऊर्जा एक सस्ता व स्वच्छ विकल्प बनकर उभरी है।
- 1 mark
स्रोत: सौर ऊर्जा सूर्य की किरणों से सौर पैनलों, सोलर कुकर, सोलर हीटर और सौर सेल के माध्यम से प्राप्त होती है। यह कभी न समाप्त होने वाला प्राकृतिक स्रोत है।
- 1 mark
देश के लिए आवश्यकता: भारत में सूर्य का प्रकाश प्रचुर है। बढ़ती ऊर्जा माँग पूरी करने, कोयला-तेल के आयात पर निर्भरता घटाने, गाँवों तक बिजली पहुँचाने और प्रदूषण रोकने के लिए यह आवश्यक है।
- 1 mark
लाभ: स्थापना के बाद बिजली का खर्च बहुत कम, धुआँ या ग्रीनहाउस गैस नहीं, कम रखरखाव, दूरस्थ क्षेत्रों में उपयोग संभव; पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ।
- 1 mark
निष्कर्ष: सौर ऊर्जा को अपनाना भविष्य व पर्यावरण की रक्षा का मार्ग है।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: लगभग 120 शब्दों में शुद्ध भाषा।
Answer: संकेत-बिंदुओं (भूमिका, स्रोत, आवश्यकता, लाभ) पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद।
Where the marks are
- भूमिका (1 अंक)
- विषयवस्तु: स्रोत, आवश्यकता, लाभ (3 अंक)
- निष्कर्ष (1 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q14(c) · 6 marks · Long answerWriting
(ग) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
भूमिका, उद्देश्य, संसार की लगभग आधी आबादी, महिलाओं की स्थिति पर प्रभावTry it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
भूमिका: प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, योगदान और अधिकारों को याद करने का अवसर है।
- 1 mark
उद्देश्य: महिलाओं को समान अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और अवसर दिलाना, लैंगिक भेदभाव मिटाना तथा समाज में उनके प्रति सोच बदलना।
- 1 mark
संसार की लगभग आधी आबादी: महिलाएँ विश्व की लगभग आधी जनसंख्या हैं; परिवार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और राजनीति में उनका योगदान अपरिहार्य है, अतः उन्हें पीछे रखकर विकास संभव नहीं।
- 1 mark
महिलाओं की स्थिति पर प्रभाव: इस दिवस से जागरूकता बढ़ी है, महिलाओं को अपनी उपलब्धियों पर गर्व और आगे बढ़ने का साहस मिला है तथा सरकारें व संस्थाएँ उनके हित में योजनाएँ बनाती हैं।
- 1 mark
निष्कर्ष: महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, पूरे वर्ष महिलाओं के सम्मान का संकल्प होना चाहिए।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: लगभग 120 शब्दों में शुद्ध भाषा।
Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद: भूमिका, उद्देश्य, आधी आबादी, प्रभाव और निष्कर्ष।
Where the marks are
- भूमिका (1 अंक)
- विषयवस्तु: उद्देश्य, आधी आबादी, स्थिति पर प्रभाव (3 अंक)
- निष्कर्ष (1 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
(क) आप चंदा/चंदन हैं। खराब जीवनशैली के कारण आपके मित्र का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। संयमित और स्वस्थ जीवनशैली का महत्त्व बताते हुए लगभग 100 शब्दों में उसे एक पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): प्रेषक का पता और दिनांक, संबोधन (प्रिय मित्र ...), अभिवादन, अंत में स्वनिर्देश 'तुम्हारी मित्र, चंदा' लिखा हो।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक):
दिनांक: 10 मार्च 2024
प्रिय मित्र रोहन,
सस्नेह नमस्कार।तुम्हारी माँ से पता चला कि तुम्हारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। मुझे लगता है इसका कारण तुम्हारी अनियमित जीवनशैली है; देर रात तक जागना, जंक फ़ूड खाना और व्यायाम न करना हानिकारक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अतः समय पर सोओ-जागो, संतुलित भोजन लो, रोज़ सुबह टहलो या योग करो और मोबाइल पर समय सीमित रखो। संयमित दिनचर्या से पढ़ाई में एकाग्रता, ऊर्जा और रोगों से बचाव मिलता है। आशा है तुम मेरी बात मानोगे और शीघ्र स्वस्थ होगे।
- 1 mark
समापन और भाषा-शुद्धता (1 अंक): आपकी मित्र, चंदा; भाषा शुद्ध, लगभग 100 शब्द।
Answer: मित्र को संयमित व स्वस्थ जीवनशैली का महत्त्व बताने वाला लगभग 100 शब्दों का अनौपचारिक पत्र।
Where the marks are
- उचित पत्र-प्रारूप: पता/दिनांक, संबोधन, अभिवादन, समापन (1 अंक)
- खराब आदतों का उल्लेख और स्वस्थ जीवनशैली का महत्त्व व सुझाव (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q15(b) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
(ख) पुलिस द्वारा उठाए गए विविध कदमों से शहर में अपराध कम तो हुआ है पर अभी और सुधार की आवश्यकता है। अपने क्षेत्र के दैनिक समाचार पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर जन सामान्य का ध्यान इस ओर दिलाइए कि अपराध पर अंकुश सिर्फ पुलिस की ही नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): सेवा में, संपादक महोदय, दैनिक ...; विषय पंक्ति; महोदय; अंत में भवदीय, नाम, पता, दिनांक।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक):
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण, दिल्ली।विषय: अपराध पर नियंत्रण में समाज की सामूहिक भूमिका।
महोदय,
पुलिस के गश्त, सीसीटीवी, हेल्पलाइन और त्वरित कार्रवाई जैसे कदमों से शहर में अपराध घटे हैं, पर अभी और सुधार की ज़रूरत है। अपराध रोकना केवल पुलिस का दायित्व नहीं है। नागरिकों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना देनी चाहिए, मोहल्ला निगरानी समितियाँ बनानी चाहिए, गवाही देने से नहीं घबराना चाहिए और बच्चों को नैतिक संस्कार देने चाहिए। समाज व पुलिस के सहयोग से ही शहर सुरक्षित होगा। आपके पत्र के माध्यम से मैं सभी से यह अपील करता हूँ। - 1 mark
समापन और भाषा-शुद्धता (1 अंक): भवदीय, अमित वर्मा, पता, दिनांक; शुद्ध भाषा।
Answer: संपादक को लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र जिसमें अपराध रोकना समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी बताई गई हो।
Where the marks are
- औपचारिक पत्र का सही प्रारूप (1 अंक)
- पुलिस के प्रयास, शेष सुधार और समाज की सामूहिक भूमिका के सुझाव (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
(क) आप रजनी/राजन हैं। आपके विद्यालय की पत्रिका 'प्रखर' के लिए छात्र संपादक की नियुक्ति होनी है। आप उक्त पद के योग्य हैं। इस पद के लिए प्रधानाचार्य को संबोधित कर लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय; विषय: छात्र संपादक पद हेतु स्ववृत्त; महोदय; अंत में दिनांक व हस्ताक्षर।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक):
नाम: रजनी शर्मा; कक्षा: दसवीं-ब; जन्म-तिथि: 12.05.2008; पता: 14, गांधी नगर, दिल्ली।
शैक्षिक योग्यता: नौवीं में 92% अंक; हिंदी में 95।
उपलब्धियाँ: अंतर-विद्यालय निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान; कई कविताएँ और लेख विद्यालय पत्रिका में प्रकाशित।
रुचियाँ: लेखन, पठन, फ़ोटोग्राफ़ी।
विशेष गुण: नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, समय-प्रबंधन।
मुझे विश्वास है कि मैं 'प्रखर' के संपादन का दायित्व निष्ठा से निभाऊँगी। - 1 mark
भाषा-शुद्धता (1 अंक): लगभग 80 शब्दों में, शुद्ध, संक्षिप्त प्रस्तुति; हस्ताक्षर सहित।
Answer: प्रधानाचार्य को संबोधित, पद के योग्य व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, उपलब्धियों व गुणों वाला लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त।
Where the marks are
- उचित प्रारूप (1 अंक)
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, उपलब्धियाँ, रुचियाँ, गुण (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q16(b) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
(ख) आप राजन/रजनी हैं। अपने बैंक खाते में नेट बैंकिंग की सुविधा प्राप्त करने के लिए संबंधित शाखा प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): प्रति (To), प्रेषक (From), विषय (Subject), संबोधन, अंत में नाम।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक):
प्रति: manager.sbi.delhi@bank.in
प्रेषक: rajan.kumar@email.com
विषय: नेट बैंकिंग सुविधा प्रारंभ करने हेतु अनुरोधमहोदय,
मैं आपकी शाखा का बचत खाताधारक हूँ, खाता संख्या 1234567890। मेरा मोबाइल नंबर खाते से जुड़ा है। मैं अपने खाते में नेट बैंकिंग की सुविधा लेना चाहता हूँ ताकि धन-अंतरण, बिल-भुगतान और खाता-विवरण घर बैठे देख सकूँ। कृपया आवश्यक प्रक्रिया बताएँ और शीघ्र उपयोगकर्ता आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराएँ। आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न हैं।धन्यवाद।
- 1 mark
समापन व भाषा-शुद्धता (1 अंक): भवदीय, राजन कुमार, मोबाइल नंबर; लगभग 80 शब्द, शुद्ध भाषा।
Answer: शाखा प्रबंधक को नेट बैंकिंग सुविधा हेतु लगभग 80 शब्दों का औपचारिक ई-मेल।
Where the marks are
- ई-मेल का प्रारूप: प्रति, प्रेषक, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- खाता-विवरण सहित नेट बैंकिंग का अनुरोध और कारण (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 4 marks · Short answerCompetency-basedWriting
(क) राज्य परिवहन निगम की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
रचनात्मकता व प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक, तुकबंदी वाला नारा, संस्था का नाम; चित्र/रंग अनिवार्य नहीं।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!
सड़क सुरक्षा अपनाएँ, जीवन बचाएँ।
• यातायात नियमों का पालन करें
• हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य पहनें
• गति सीमा में चलें, शराब पीकर वाहन न चलाएँ
• वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करेंआपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
राज्य परिवहन निगम की ओर से जनहित में जारी
- 1 mark
भाषा-शुद्धता (1 अंक): लगभग 40 शब्द, शुद्ध वर्तनी।
Answer: सड़क सुरक्षा पर राज्य परिवहन निगम की ओर से लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- रचनात्मकता व प्रस्तुति: शीर्षक/नारा (1 अंक)
- विषयवस्तु: सड़क सुरक्षा के नियम (2 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q17(b) · 4 marks · Short answerCompetency-basedWriting
(ख) आपके कक्षाध्यापक का चयन उप प्रधानाध्यापक के पद पर हुआ है। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): दिनांक व समय, संबोधन, अंत में प्रेषक का नाम।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक):
15 मार्च 2024, सायं 5 बजे
आदरणीय सर,
आपके उप प्रधानाध्यापक पद पर चयन के समाचार से हम सब अत्यंत प्रसन्न हैं। आपकी कर्मठता, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह के कारण यह उपलब्धि आपको मिली है। हमें विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में विद्यालय नई ऊँचाइयाँ छुएगा। हमारी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। - 1 mark
समापन व भाषा-शुद्धता (1 अंक): आपका शिष्य, मोहित; लगभग 40 शब्द, शुद्ध भाषा।
Answer: कक्षाध्यापक को उप प्रधानाध्यापक पद पर चयन की बधाई देने वाला लगभग 40 शब्दों का संदेश।
Where the marks are
- संदेश का उचित प्रारूप: दिनांक/समय, संबोधन, नाम (1 अंक)
- बधाई, गुणों की प्रशंसा व शुभकामना (2 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.