CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/1/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
भारत एक विशाल देश है। यहाँ के विभिन्न राज्यों की अपनी क्षेत्रीय भाषाएँ हैं। स्वतंत्रता के पश्चात से मातृभाषा को प्रोत्साहित करने की बातें चर्चा में रही हैं। परंतु इनके विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। इसके कारण प्रत्येक क्षेत्र में विदेशी भाषा अंग्रेजी का वर्चस्व स्थापित हो गया। नेल्सन मंडेला ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति के सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में होती है। अगर किसी व्यक्ति से उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह बात दिल तक पहुँचती है।
यह सर्वविदित है कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत सहज एवं सुगम होता है। अपनी मातृभाषा में विद्यार्थी किसी भी विषय को सरलता से समझ लेता है जबकि अन्य भाषाओं में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विश्वभर के शिक्षाविदों ने मातृभाषा में शिक्षा प्रदान किए जाने को महत्त्व दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी मातृभाषा में चिकित्सा की पढ़ाई करवाने वाले देशों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अच्छी है। चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अनेक देश अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सर्वविदित है कि ये देश लगभग प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं। इन देशों ने अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करके ही उन्नति प्राप्त की है। यदि स्वतंत्रता के पश्चात भारत में भी मातृभाषा में चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती तो हम आज विश्व में और अधिक बेहतर स्थिति में होते। वर्तमान में इस दिशा में ठोस और क्रांतिकारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
- (i)1 mark
किसी भी देश के आधारभूत विकास के लिए आवश्यक है :
- (A)तकनीकी शिक्षा का विस्तार होना
- (B)चिकित्सीय शिक्षा का विस्तार होना
- (C)किसी भी भाषा में शिक्षा देना
- (D)मातृभाषा में शिक्षा का विस्तार होना
- (ii)1 mark
स्वास्थ्य और चिकित्सा की दृष्टि से कौन-से देश अच्छी स्थिति में हैं?
- (A)मातृभाषा में चिकित्सीय शिक्षा देने वाले देश
- (B)अपनी राष्ट्रभाषा को मातृभाषा बनाने वाले देश
- (C)राष्ट्रभाषा और मातृभाषा को समान मानने वाले देश
- (D)अंग्रेजी भाषा से दूरी बनाने वाले देश
- (iii)1 mark
भारत में क्षेत्रीय भाषाओं के अपेक्षाकृत कम विकसित होने के क्या कारण हैं?
- (A)हिंदी भाषा का वर्चस्व
- (B)अंग्रेजी भाषा का वर्चस्व
- (C)उपयुक्त प्रयासों का अभाव
- (D)स्थानीय इच्छाशक्ति का अभाव
- (iv)1 mark
"मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना आसान होता है।" इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से तर्क सही है/हैं?
1. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना सरल है।
2. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना जटिल है।
3. मातृभाषा अन्य भाषाओं से सरल-स्वरूप होती है।
4. मातृभाषा और दूसरी भाषाओं में कोई अंतर नहीं है।- (A)1 सही है।
- (B)3 सही है।
- (C)1 और 2 सही हैं।
- (D)1 और 4 सही हैं।
- (v)1 mark
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन – भारत में शिक्षा के माध्यम में बदलाव वर्तमान की आवश्यकता है।
कारण – शिक्षा के माध्यम के प्रति दृष्टिकोण समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।- (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में चीन, जापान जैसे देशों के उदाहरण देखिए।
Hint 2
हर प्रश्न का उत्तर सीधे गद्यांश की पंक्तियों में मिलता है।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को पुष्ट करता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) विकल्प (D): गद्यांश में कहा गया है कि चीन, जापान आदि देशों ने मातृभाषा में शिक्षा देकर उन्नति की। इसलिए विकास के लिए मातृभाषा में शिक्षा का विस्तार आवश्यक है।
- 1 mark
(ii) विकल्प (A): WHO की रिपोर्ट के अनुसार मातृभाषा में चिकित्सा की पढ़ाई कराने वाले देशों में स्वास्थ्य-व्यवस्था बेहतर है।
- 1 mark
(iii) विकल्प (C): गद्यांश में लिखा है कि मातृभाषा के विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए, यानी उपयुक्त प्रयासों का अभाव रहा।
- 1 mark
(iv) विकल्प (A): केवल कथन 1 सही है। मातृभाषा में ज्ञान सरलता से समझ आता है। कथन 2 और 4 गद्यांश के विपरीत हैं। कथन 3 गद्यांश में कहीं नहीं कहा गया।
- 1 mark
(v) विकल्प (C): शिक्षा के माध्यम में बदलाव आज की आवश्यकता है, इसलिए कथन सही है। गद्यांश के अनुसार इसी से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) A; (v) C
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प A (1 अंक)
- (v) सही विकल्प C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प …
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : एशिया के उच…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.