CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/1/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई।।
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।।
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा।।
सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अवमाने।।
बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं।।
येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू।।
रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।
- (i)1 mark
'नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा'- पंक्ति के संदर्भ में राम के चरित्र की कौन-सी विशेषता प्रकट होती है?
- (A)संयम
- (B)सरलता
- (C)विनम्रता
- (D)वीरता
- (ii)1 mark
परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को क्या चेतावनी दी?
- (A)सहस्रबाहु के समान उसे अपना शत्रु समझने की
- (B)राजा जनक की सभा से बाहर निकल आने की
- (C)राजा जनक की सभा में उसे मार डालने की
- (D)उसके साथ आजीवन शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने की
- (iii)1 mark
'न त मारे जैहहिं सब राजा' - यह कथन परशुराम के ______ उदाहरण है।
- (A)शौर्य का
- (B)अहंकार का
- (C)क्रोध का
- (D)गौरव का
- (iv)1 mark
सेवक किसे कहा गया है?
- (A)मधुर वचन बोलने वाले को
- (B)सेवा करने वाले को
- (C)कभी क्रोध न करने वाले को
- (D)विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले को
- (v)1 mark
परशुराम की धनुष पर ममता होने का क्या कारण था?
- (A)उनके आराध्य शिव का धनुष होना
- (B)उनके गुरु विश्वामित्र का धनुष होना
- (C)अपने पिता का आशीर्वाद समझना
- (D)धनुष का अत्यंत प्राचीन होना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
राम स्वयं को क्या कहते हैं, यह देखिए।
Hint 2
परशुराम के शब्द 'सहसबाहु सम सो रिपु मोरा' पढ़िए।
Hint 3
सेवक की परिभाषा चौपाई में ही दी गई है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) (C): राम स्वयं को 'दास' कहते हैं, यह उनकी विनम्रता को दिखाता है।
- 1 mark
(ii) (A): परशुराम ने कहा कि शिव-धनुष तोड़ने वाला सहस्रबाहु के समान उनका शत्रु है।
- 1 mark
(iii) (B): 'न तो सब राजा मारे जाएँगे' की धमकी उनके अहंकार का उदाहरण है।
- 1 mark
(iv) (B): चौपाई 'सेवकु सो जो करै सेवकाई' के अनुसार सेवा करने वाला ही सेवक है।
- 1 mark
(v) (A): परशुराम शिव के परम भक्त हैं, इसलिए शिव का धनुष होने के कारण उन्हें उस पर ममता थी।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) B; (iv) B; (v) A
Where the marks are
- (i) विनम्रता C (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) अहंकार B (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: तुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from तुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q9 · 5 marksपठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5 लखन कहा हसि हमरे जान…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q10 · 2 marksपद्य खंड के पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1…
- 2026 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.