CBSE Class 10 Hindi Course A: sample paper 2024-25
The sample question paper CBSE published for the 2024-25 session, as printed: 15 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official sample question paper from cbseacademic.nic.in: https://cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassX_2024_25/HindiCourseA-SQP.pdf. Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| क | 1-2 | अपठित बोध (14 अंक); प्रश्न 1 और 2 में उपप्रश्न कुल 10 |
| ख | 3-6 | व्यावहारिक व्याकरण (16 अंक); प्रश्न 3-6 में प्रत्येक से 4 उपप्रश्न हल करने हैं (कुल 16 उपप्रश्न) |
| ग | 7-11 | पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक (30 अंक) |
| घ | 12-15 | रचनात्मक लेखन (20 अंक) |
Instructions in brief: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं; प्रश्न 13, 14 और 15 में आंतरिक विकल्प (अथवा) हैं; प्रश्न 12 में तीन विषयों में से किसी एक पर अनुच्छेद लिखना है।
Section क
अपठित बोध (14 अंक); प्रश्न 1 और 2 में उपप्रश्न कुल 10
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
आज विश्व के कई देशों में अदरक वाली भारतीय चाय का चस्का लोगों को ऐसा लग गया है कि वहाँ हर कोई भारतीय चाय का शौकीन हो गया है। इसके अलावा भारत में कुल्हड़ वाली चाय भी काफी लोकप्रिय है। मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई चाय का अपना विशेष महत्त्व है क्योंकि इसकी सौंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद को इसके बिना अनुभव नहीं कर सकते हैं। भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है। भारत ने मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हम विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर दुनिया को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि वर्ष 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र को विश्वास है कि 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का लक्ष्य चाय के स्थायी उत्पादन और खपत के पक्ष में गतिविधियों को लागू करने के लिए सामूहिक कार्यों को बढ़ावा देना और भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चाय के औषधीय गुणों के साथ सांस्कृतिक महत्त्व को भी मान्यता दी है।
विश्व में चाय के प्रमुख उत्पादकों में एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका शामिल हैं। जबकि विश्व के चार बड़े उत्पादक देशों में क्रमशः चीन, भारत, कीनिया और श्रीलंका शामिल हैं। विश्व के कुल चाय उत्पादन में इन देशों की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। भारत विश्व में चाय उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है। भारत में चाय का उत्पादन करने वाले राज्यों में असम, पश्चिमी बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। असम भारत का सर्वाधिक चाय उत्पादन करने वाला राज्य है। भारत में लगभग 13 हज़ार चाय बागान हैं, जो 60 लाख से अधिक श्रमिकों की आजीविका का प्रमुख साधन भी हैं। चाय एक श्रम आधारित उद्योग है इसलिए भारत जैसे देश में इसके विकास की अपार संभावनाएँ हैं। चाय की चुनाई के लिए अधिक मात्रा में श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि चाय की पत्तियाँ एक-एक कर तोड़ी जाती हैं, जिनसे कोमल पत्तियाँ नष्ट ना हों। अपनी कोमल अंगुलियों के कारण ही चाय के उद्यानों में स्त्री मज़दूर द्वारा पत्तियाँ तोड़ी जाती हैं। चाय की पत्ती तोड़ने के काम के लिए श्रमिकों को पूरे दिन खड़े रहना पड़ता है - चाहे वह चिलचिलाती धूप में हो या बारिश में। वे आम तौर पर उस हिस्से तक पहुँचने के लिए चार से पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं जहाँ वे चाय की पत्तियां चुनते हैं।
- (क)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A): संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया है।
कारण (R): विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में चाय की अहमियत को समझाना।- (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (ख)1 mark
भारत में कुल्हड़ वाली चाय काफी लोकप्रिय है क्योंकि – कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. सौंधी खुशबू होती है।
II. लाजवाब स्वाद होता है।
III. बहुत मँहगी होती है।
IV. आसानी से उपलब्ध है।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
- (ग)1 mark
नीचे दिए हुए कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए –
कॉलम 1: I. विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश; II. भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य; III. विश्व में चाय का दूसरा बड़ा उत्पादक देश
कॉलम 2: 1 - भारत, 2 - चीन, 3 - असम- (i)I (1) II (2) III (3)
- (ii)I (2) II (3) III (1)
- (iii)I (3) II (1) III (2)
- (iv)I (1) II (3) III (2)
- (घ)2 marks
चाय के उत्पादन और खपत बढ़ाने में 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' की क्या भूमिका है ?
- (ङ)2 marks
चाय एक श्रम आधारित उद्योग है – कैसे ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) कथन (A) सही है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया। कारण (R) भी सही है और इसी उद्देश्य की व्याख्या करता है। उत्तर: (iii)।
- 1 mark
(ख) गद्यांश के अनुसार कुल्हड़ वाली चाय सौंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद के कारण लोकप्रिय है। महँगी होना या आसानी से उपलब्ध होना नहीं बताया गया। उत्तर: (i)।
- 1 mark
(ग) सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन (2), सबसे बड़ा राज्य असम (3), दूसरा बड़ा उत्पादक देश भारत (1)। उत्तर: (ii)।
- 1 mark
(घ) यह दिवस लोगों को चाय के इतिहास, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्त्व तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उसके योगदान के प्रति जागरूक करता है।
- 1 mark
इससे चाय के स्थायी उत्पादन और खपत के पक्ष में सामूहिक कार्यों को बढ़ावा मिलता है, जिससे उत्पादन और माँग बढ़ती है।
- 1 mark
(ङ) चाय की चुनाई में बहुत अधिक श्रमिक लगते हैं, क्योंकि कोमल पत्तियाँ बचाने के लिए एक-एक करके हाथ से तोड़ी जाती हैं।
- 1 mark
श्रमिकों को पूरे दिन धूप या बारिश में खड़े रहना और चार-पाँच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। भारत के लगभग 13 हज़ार बागानों में 60 लाख से अधिक श्रमिकों को आजीविका मिलती है। इसलिए यह श्रम आधारित उद्योग है।
Answer: (क) iii; (ख) i; (ग) ii; (घ) जागरूकता बढ़ाकर उत्पादन और खपत को बढ़ावा; (ङ) पत्तियाँ हाथ से एक-एक तोड़ी जाती हैं, इसलिए बहुत श्रमिक चाहिए
Where the marks are
- (क) सही विकल्प iii (1 अंक)
- (ख) सही विकल्प i (1 अंक)
- (ग) सही विकल्प ii (1 अंक)
- (घ) जागरूकता और सामूहिक कार्यों से उत्पादन-खपत में वृद्धि (2 अंक)
- (ङ) एक-एक पत्ती तोड़ने से अधिक श्रमिक और कठिन परिश्रम (2 अंक)
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
अर्जुन ! देखो, किस तरह कर्ण सारी सेना पर टूट रहा,
किस तरह पांडवों का पौरुष होकर अशंक वह लूट रहा,
देखो जिस तरफ़, उधर उसके ही बाण दिखायी पड़ते हैं,
बस, जिधर सुनो, केवल उसके हुंकार सुनायी पड़ते हैं।कैसी करालता ! क्या लाघव ! कितना पौरुष ! कैसा प्रहार !
किस गौरव से यह वीर द्विरद कर रहा समर-वन में विहार !
व्यूहों पर व्यूह फटे जाते, संग्राम उजड़ता जाता है,
ऐसी तो नहीं कमल वन में भी कुंजर धूम मचाता है।इस पुरुष-सिंह का समर देख मेरे तो हुए निहाल नयन,
कुछ बुरा न मानो, कहता हूँ, मैं आज एक चिर-गूढ़ वचन।
कर्ण के साथ तेरा बल भी मैं खूब जानता आया हूँ,
मन-ही-मन तुझसे बड़ा वीर, पर इसे मानता आया हूँ।"औ" देख चरम वीरता आज तो यही सोचता हूँ मन में,
है भी कोई, जो जीत सके, इस अतुल धनुर्धर को रण में ?- रामधारी सिंह दिनकर (रश्मिरथी सप्तम सर्ग भाग-3)
- (क)1 mark
इस काव्यांश में कौन किसकी प्रशंसा कर रहा है ?
i. कृष्ण अर्जुन की।
ii. कृष्ण कर्ण की।
iii. कर्ण कृष्ण की।
iv. अर्जुन कर्ण की।- (i)कृष्ण अर्जुन की
- (ii)कृष्ण कर्ण की
- (iii)कर्ण कृष्ण की
- (iv)अर्जुन कर्ण की
- (ख)1 mark
कवि ने कर्ण के युद्ध-कौशल की प्रशंसा में क्या कहा है ? उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. पांडव सेना के पुरुषार्थ को चुनौती दे रहा था।
II. पांडव सेना ने उसे चारों ओर से घेर लिया था।
III. समर क्षेत्र में केवल उसके बाण दिखाई दे रहे थे।
IV. समर क्षेत्र में केवल उसकी हुंकार सुनाई दे रही थी।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, II और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, III और IV सही हैं।
- (ग)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A): कर्ण की गर्जना से पाण्डव सेना में भगदड़ मच गई।
कारण (R): कर्ण ने पाण्डवों की सेना पर भीषण आक्रमण कर दिया था।- (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (घ)2 marks
श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कौनसा गूढ़ वचन बताया ?
- (ङ)2 marks
कर्ण के युद्ध-कौशल को देखकर कृष्ण उसके बारे में क्या सोच रहे थे ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) काव्यांश में श्रीकृष्ण अर्जुन से कर्ण की वीरता की प्रशंसा करते हैं। उत्तर: (ii)।
- 1 mark
(ख) कर्ण पांडवों का पौरुष चुनौती देकर लूट रहा था (I), जिधर देखो उसी के बाण दिखते थे (III) और जिधर सुनो उसी की हुंकार सुनाई देती थी (IV)। घेरने की बात (II) नहीं है। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ग) कर्ण की गर्जना और उसका भीषण आक्रमण दोनों सही हैं, और भीषण आक्रमण ही गर्जना से मची भगदड़ का कारण है। उत्तर: (iii)।
- 2 marks
(घ) कृष्ण ने कहा कि वे कर्ण और अर्जुन दोनों का बल जानते हैं। फिर भी मन ही मन वे अर्जुन से बढ़कर कर्ण को वीर मानते आए हैं।
- 2 marks
(ङ) कर्ण की चरम वीरता देखकर कृष्ण सोच रहे थे कि क्या संसार में कोई ऐसा वीर है जो इस अतुलनीय धनुर्धर को युद्ध में जीत सके।
Answer: (क) ii; (ख) iv; (ग) iii; (घ) मन ही मन कर्ण को अर्जुन से बड़ा वीर मानना; (ङ) क्या कोई कर्ण को रण में जीत सकता है
Where the marks are
- (क) ii (1 अंक)
- (ख) iv (1 अंक)
- (ग) iii (1 अंक)
- (घ) कर्ण को अर्जुन से बड़ा वीर मानने का गूढ़ वचन (2 अंक)
- (ङ) कर्ण को हराने वाले की संभावना पर विचार (2 अंक)
Section ख
व्यावहारिक व्याकरण (16 अंक); प्रश्न 3-6 में प्रत्येक से 4 उपप्रश्न हल करने हैं (कुल 16 उपप्रश्न)
Q3 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक् भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4x1=4)
- (क)1 mark
हालदार साहब चौराहे पर रुकते थे और मूर्ति को देखते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
- (ख)1 mark
जब जाड़ा आता तब बालगोबिन भगत एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
- (ग)1 mark
रीड नरकट से बनाई जाती है जो डुमराँव में मुख्यतः सोन नदी के किनारों पर पाई जाती है। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद भी लिखिए)
- (घ)1 mark
खीरे के स्वाद के आनंद में नवाब साहब की पलकें मुँद गईं। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
- (ङ)1 mark
काशी आज भी संगीत के स्वर पर जगती है और उसी की थापों पर सोती है। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) सरल वाक्य: हालदार साहब चौराहे पर रुककर मूर्ति को देखते थे।
- 1 mark
(ख) संयुक्त वाक्य: जाड़ा आता और बालगोबिन भगत एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते।
- 1 mark
(ग) आश्रित उपवाक्य: 'जो डुमराँव में मुख्यतः सोन नदी के किनारों पर पाई जाती है'। भेद: विशेषण उपवाक्य।
- 1 mark
(घ) मिश्र वाक्य: जैसे ही नवाब साहब ने खीरे के स्वाद का आनंद लिया, वैसे ही उनकी पलकें मुँद गईं।
- 1 mark
(ङ) दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' से जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य।
Answer: (क) सरल वाक्य ऊपर दिया गया; (ख) संयुक्त वाक्य ऊपर दिया गया; (ग) विशेषण उपवाक्य; (घ) मिश्र वाक्य ऊपर दिया गया; (ङ) संयुक्त वाक्य
Where the marks are
- (क) सरल वाक्य में रूपांतरण (1 अंक)
- (ख) संयुक्त वाक्य में रूपांतरण (1 अंक)
- (ग) उपवाक्य और भेद (1 अंक)
- (घ) मिश्र वाक्य में रूपांतरण (1 अंक)
- (ङ) संयुक्त वाक्य (1 अंक)
Q4 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4x1=4)
- (क)1 mark
वह गिने-चुने फ्रेमों को नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है। (कर्म वाच्य में बदलिए)
- (ख)1 mark
नवाब साहब द्वारा जेब से चाकू निकाला गया और खीरे छिलने शुरु कर दिए गए। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
- (ग)1 mark
बिना सहारे दादाजी अब चल नहीं पाते हैं। (भाववाच्य में बदलिए)
- (घ)1 mark
स्वयं प्रकाश जी ने 'नेताजी का चश्मा' कहानी की रचना की। (वाच्य पहचानकर भेद बताइए)
- (ङ)1 mark
कर्म की प्रधानता वाले वाक्य में कौन-सा वाच्य होता है ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) कर्मवाच्य: उसके द्वारा गिने-चुने फ्रेम नेताजी की मूर्ति पर फिट कर दिए जाते हैं।
- 1 mark
(ख) कर्तृवाच्य: नवाब साहब ने जेब से चाकू निकाला और खीरे छिलने शुरू कर दिए।
- 1 mark
(ग) भाववाच्य: बिना सहारे दादाजी से अब चला नहीं जाता।
- 1 mark
(घ) कर्तृवाच्य, क्योंकि क्रिया कर्ता (स्वयं प्रकाश जी) के अनुसार है और कर्ता प्रधान है।
- 1 mark
(ङ) कर्मवाच्य।
Answer: (क) कर्मवाच्य रूप ऊपर दिया गया; (ख) कर्तृवाच्य रूप ऊपर दिया गया; (ग) भाववाच्य रूप ऊपर दिया गया; (घ) कर्तृवाच्य; (ङ) कर्मवाच्य
Where the marks are
- (क) कर्मवाच्य रूपांतरण (1 अंक)
- (ख) कर्तृवाच्य रूपांतरण (1 अंक)
- (ग) भाववाच्य रूपांतरण (1 अंक)
- (घ) कर्तृवाच्य पहचान (1 अंक)
- (ङ) कर्मवाच्य (1 अंक)
Q5 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए : (4x1=4)
- (क)1 mark
पानवाला नया पान खा रहा था।
- (ख)1 mark
वक्त काटने के लिए खीरे खरीदे होंगे।
- (ग)1 mark
विद्यालय के साथ ही एक डाकघर है।
- (घ)1 mark
वाह ! भई खूब ! क्या आइडिया है।
- (ङ)1 mark
वे बहुत कोमल और संवेदनशील व्यक्ति थे।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) नया: विशेषण, गुणवाचक, पुल्लिंग, एकवचन, विशेष्य 'पान'।
- 1 mark
(ख) खरीदे होंगे: क्रिया, सकर्मक, पुल्लिंग, बहुवचन, संभाव्य भूतकाल।
- 1 mark
(ग) के साथ: संबंधबोधक अव्यय, विद्यालय और डाकघर के बीच संबंध दर्शाता है।
- 1 mark
(घ) वाह!: विस्मयादिबोधक अव्यय, प्रशंसा का भाव सूचक।
- 1 mark
(ङ) वे: सर्वनाम, अन्य पुरुष, आदरार्थ बहुवचन, कर्ता कारक।
Answer: (क) गुणवाचक विशेषण; (ख) सकर्मक क्रिया; (ग) संबंधबोधक अव्यय; (घ) विस्मयादिबोधक अव्यय; (ङ) अन्य पुरुष सर्वनाम
Where the marks are
- (क) विशेषण पद-परिचय (1 अंक)
- (ख) क्रिया पद-परिचय (1 अंक)
- (ग) संबंधबोधक अव्यय (1 अंक)
- (घ) विस्मयादिबोधक अव्यय (1 अंक)
- (ङ) सर्वनाम पद-परिचय (1 अंक)
Q6 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य पंक्तियों में अलंकार पहचान कर लिखिए : (4x1=4)
- (क)1 mark
सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।
- (ख)1 mark
छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू।
- (ग)1 mark
बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की।
- (घ)1 mark
तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा।
- (ङ)1 mark
बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) सहसबाहु सम सो रिपु मोरा – उपमा अलंकार, क्योंकि 'सम' वाचक शब्द द्वारा शत्रु की तुलना सहस्रबाहु से की गई है।
- 1 mark
(ख) छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू – अतिशयोक्ति अलंकार, क्योंकि छूते ही धनुष के टूट जाने की बात बढ़ा-चढ़ाकर कही गई है।
- 1 mark
(ग) बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की – मानवीकरण अलंकार, क्योंकि पीपल पर मनुष्य की भाँति आगे बढ़कर जुहार (अभिवादन) करने का आरोप है।
- 1 mark
(घ) तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा – उत्प्रेक्षा अलंकार, क्योंकि 'जनु' वाचक शब्द द्वारा संभावना की गई है कि मानो काल को हाँक लगाकर बुला रहे हो।
(ङ) (विकल्प – किन्हीं चार में से) रघुकुलभानु – रूपक अलंकार, क्योंकि रघुकुल (उपमेय) पर भानु/सूर्य (उपमान) का अभेद आरोप किया गया है। (ध्यान दें: रेखांकित अंश केवल 'रघुकुलभानु' है।)
Answer: (क) उपमा; (ख) अतिशयोक्ति; (ग) मानवीकरण; (घ) उत्प्रेक्षा; (ङ) रूपक – किन्हीं चार के उत्तर अपेक्षित।
Where the marks are
- (क) उपमा अलंकार (1 अंक)
- (ख) अतिशयोक्ति अलंकार (1 अंक)
- (ग) मानवीकरण अलंकार (1 अंक)
- (घ) उत्प्रेक्षा अलंकार (1 अंक)
- (ङ) रूपक अलंकार – 'रघुकुलभानु' में अभेद आरोप (1 अंक)
- किन्हीं चार सही उत्तर (4 अंक)
Section ग
पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक (30 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते हैं। अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार है। वे जब भी काशी से बाहर रहते हैं तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते हैं, थोड़ी देर ही सही, मगर उसी ओर शहनाई का प्याला घुमा दिया जाता है और भीतर की आस्था रीड के माध्यम से बजती है।
- (क)1 mark
काशी के संकटमोचन मंदिर में आयोजित संगीत आयोजन की विशेषता है – कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. यह आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर होता है।
II. यह आयोजन पाँच दिनों तक चलता है।
III. यह प्राचीन संस्कृति है।
IV. शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन होता है।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
- (ख)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A): बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे।
कारण (R): अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार थी।- (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (ग)1 mark
काशी से बाहर के कार्यक्रमों में बिस्मिल्ला खाँ किनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करते थे ?
i. काशी विश्वनाथ के प्रति
ii. काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति
iii. अपने माता-पिता के प्रति
iv. अपने गुरु के प्रति- (i)काशी विश्वनाथ के प्रति
- (ii)काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति
- (iii)अपने माता-पिता के प्रति
- (iv)अपने गुरु के प्रति
- (घ)1 mark
काशी की अद्भुत और प्राचीन परंपरा कौन-सी है ?
i. संगीत आयोजन की
ii. पर्वों के आयोजन की
iii. गंगा-मेले के आयोजन की
iv. पशु-मेले के आयोजन की- (i)संगीत आयोजन की
- (ii)पर्वों के आयोजन की
- (iii)गंगा-मेले के आयोजन की
- (iv)पशु-मेले के आयोजन की
- (ङ)1 mark
इस गद्यांश का मूल भाव क्या है ? उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. काशी की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाना।
II. बिस्मिल्ला खाँ के सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाना।
III. बिस्मिल्ला खाँ की संगीत के प्रति आसक्ति को दर्शाना।
IV. बिस्मिल्ला खाँ के काशी के प्रति प्रेम को दर्शाना।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) आयोजन हनुमान जयंती पर होता है, पाँच दिन चलता है और उसमें शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायन-वादन होता है। इसलिए I, II, IV सही हैं। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ख) खाँ साहब मुस्लिम होकर भी विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा रखते थे, इसलिए वे मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक हैं। (R) इसकी सही व्याख्या है। उत्तर: (iii)।
- 1 mark
(ग) काशी से बाहर वे विश्वनाथ और बालाजी मंदिर की दिशा में मुँह करके शहनाई बजाते थे। उत्तर: (ii)।
- 1 mark
(घ) गद्यांश के अनुसार काशी की अद्भुत और प्राचीन परंपरा संगीत आयोजन की है। उत्तर: (i)।
- 1 mark
(ङ) गद्यांश काशी की सांस्कृतिक परंपरा और खाँ साहब का सांप्रदायिक सद्भाव दिखाता है। उत्तर: (i)।
Answer: (क) iv; (ख) iii; (ग) ii; (घ) i; (ङ) i
Where the marks are
- (क) iv (1 अंक)
- (ख) iii (1 अंक)
- (ग) ii (1 अंक)
- (घ) i (1 अंक)
- (ङ) i (1 अंक)
Q8 · 6 marks · Short answerस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3x2=6)
- (क)2 marks
कैप्टन के प्रति पानवाले ने क्या व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी ? इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी पर आप अपनी प्रतिक्रिया लिखिए।
- (ख)2 marks
बालगोबिन भगत ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए क्या किया ?
- (ग)2 marks
लेखिका मन्नू भंडारी को साधारण से असाधारण बनाने में उनकी प्राध्यापिका 'शीला अग्रवाल' की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
- (घ)2 marks
'आज का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के समान सुसंस्कृत नहीं है।' 'संस्कृति' पाठ के आधार पर स्पष्ट करें कि लेखक ने ऐसा क्यों कहा ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) पानवाले ने कहा, 'वो लँगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में, पागल है पागल!' यह टिप्पणी शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण देशभक्त का उपहास है।
- 1 mark
प्रतिक्रिया: ऐसी टिप्पणी अनुचित और असंवेदनशील है। देशप्रेमियों के प्रति हमें सम्मान और सहानुभूति रखनी चाहिए।
- 1 mark
(ख) बालगोबिन भगत ने बेटे की मृत्यु पर पतोहू को पुनर्विवाह की अनुमति देकर विधवा-विवाह का समर्थन किया।
- 1 mark
उन्होंने पतोहू के भाई को बुलाकर उसकी दूसरी शादी करने को कहा और स्त्री की स्वतंत्रता तथा सम्मान को स्थान दिया।
- 1 mark
(ग) शीला अग्रवाल ने लंबी बहसों और साहित्य पढ़ने के सुझावों से मन्नू की साहित्यिक समझ और सोच को निखारा।
- 1 mark
उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय बनाया और उनके जोशीले भाषणों से मन्नू के व्यक्तित्व में साहस और आत्मविश्वास आया।
- 1 mark
(घ) न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत अपनी बुद्धि और विवेक से खोजा, इसलिए वे संस्कृत मानव थे।
- 1 mark
आज का विद्यार्थी उस सिद्धांत को जानता है पर कोई नई खोज नहीं करता, इसलिए वह अधिक सभ्य हो सकता है, संस्कृत नहीं।
Answer: किन्हीं तीन के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- (क) टिप्पणी बताना (1 अंक) और प्रतिक्रिया (1 अंक)
- (ख) विधवा-विवाह का प्रयास (2 अंक)
- (ग) शीला अग्रवाल की दो भूमिकाएँ (2 अंक)
- (घ) न्यूटन की खोज बनाम विद्यार्थी का ज्ञान (2 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।
प्रीति-नदी में पाऊँ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी।
'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।।- (क)1 mark
उपर्युक्त पद में वक्ता और श्रोता क्रमशः हैं :
i. उद्धव – गोपियाँ
ii. गोपियाँ – उद्धव
iii. सूरदास – उद्धव
iv. गोपियाँ – सूरदास- (i)उद्धव – गोपियाँ
- (ii)गोपियाँ – उद्धव
- (iii)सूरदास – उद्धव
- (iv)गोपियाँ – सूरदास
- (ख)1 mark
'पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी' – पंक्ति में किस स्थिति की ओर संकेत है ? सही विकल्प का चयन कीजिए –
I. उद्धव के दुर्भाग्यशाली होने की ओर।
II. उद्धव के सौभाग्यशाली होने की ओर।
III. कृष्ण के प्रेम से प्रभावित होने की ओर।
IV. कृष्ण के प्रेम से अप्रभावित होने की ओर।- (i)कथन I सही है।
- (ii)कथन I और II सही हैं।
- (iii)कथन II और III सही हैं।
- (iv)कथन I और IV सही हैं।
- (ग)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A): गोपियों ने व्यंग्य कसते हुए उद्धव को भाग्यशाली कहा है।
कारण (R): कृष्ण के सानिध्य में रहते हुए भी उद्धव के मन में कृष्ण के प्रति अनुराग उत्पन्न नहीं हुआ।- (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (घ)1 mark
'गुर चाँटी ज्यौं पागी' पंक्ति में कौन किसका प्रतीक है ?
i. गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) सूरदास का।
ii. गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) श्रीकृष्ण का
iii. गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) उद्धव का।
iv. गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) गोपियों का।- (i)गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) सूरदास का
- (ii)गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) श्रीकृष्ण का
- (iii)गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) उद्धव का
- (iv)गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) गोपियों का
- (ङ)1 mark
उद्धव के व्यवहार की तुलना गोपियों ने किससे की है ? सही विकल्प का चयन कीजिए –
I. जल में पड़े रहने वाले कमल के पत्ते से।
II. जल में पड़ी रहने वाली तेल की गागर से।
III. गुड़ से चिपकी रहने वाली चींटी से।
IV. कृष्ण की प्रीति-नदी में पाँव डुबाने से।- (i)कथन I सही है।
- (ii)कथन I और II सही हैं।
- (iii)कथन II और III सही हैं।
- (iv)कथन I और IV सही हैं।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) पद में गोपियाँ उद्धव को संबोधित कर रही हैं। वक्ता गोपियाँ और श्रोता उद्धव। उत्तर: (ii)।
- 1 mark
(ख) कमल का पत्ता पानी में रहकर भी अछूता रहता है, अर्थात उद्धव कृष्ण के प्रेम से अप्रभावित रहे। यह उनके दुर्भाग्य की ओर संकेत है (I और IV)। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ग) गोपियों ने व्यंग्य से उद्धव को भाग्यशाली कहा। कारण यही है कि कृष्ण के पास रहकर भी उनमें अनुराग नहीं जगा। (R) सही व्याख्या है। उत्तर: (iii)।
- 1 mark
(घ) गुड़ श्रीकृष्ण का प्रतीक और चींटी गोपियों की। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ङ) उद्धव की तुलना कमल के पत्ते (I) और जल में तेल की गागर (II) से की गई है। उत्तर: (ii)।
Answer: (क) ii; (ख) iv; (ग) iii; (घ) iv; (ङ) ii
Where the marks are
- (क) ii (1 अंक)
- (ख) iv (1 अंक)
- (ग) iii (1 अंक)
- (घ) iv (1 अंक)
- (ङ) ii (1 अंक)
Q10 · 6 marks · Short answerतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3x2=6)
- (क)2 marks
'शक्ति और साहस' के साथ विनम्रता हो तो अच्छा प्रभाव पड़ता है' – इस कथन पर अपने विचार 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' पाठ के आलोक में लिखिए।
- (ख)2 marks
'आत्मकथ्य' कविता के आधार पर उन तथ्यों का उल्लेख कीजिए जिनका उल्लेख कवि अपनी आत्मकथा में नहीं करना चाहता है ?
- (ग)2 marks
'चिर प्रवासी मैं इतर, मैं अन्य !' कवि ने स्वयं को 'चिर प्रवासी, इतर' और 'अन्य' क्यों कहा है ? 'यह दंतुरित मुस्कान' कविता के आधार पर लिखिए।
- (घ)2 marks
वर्तमान में संगतकार जैसे व्यक्तियों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(क) विनम्रता के बिना शक्ति और साहस अहंकार को जन्म देकर विनाशकारी हो सकते हैं। परशुराम और लक्ष्मण में विनम्रता का अभाव था, इसलिए सभा में विरोध हुआ।
- 1 mark
राम में शक्ति और साहस के साथ विनम्रता थी, इसलिए सभा ने उनका सम्मान किया।
- 1 mark
(ख) कवि अपनी सरलता के कारण हुई भूलों और दूसरों के छल-कपट का उल्लेख नहीं करना चाहता।
- 1 mark
वह प्रेयसी के साथ बिताए निजी सुखद क्षणों और अपनी दुर्बलताओं को भी सार्वजनिक नहीं करना चाहता।
- 1 mark
(ग) कवि नागार्जुन घुमक्कड़ प्रवृत्ति के कारण अधिकतर घर से दूर रहे। इसीलिए वे शिशु के लिए अपरिचित हो गए।
- 1 mark
लंबे समय बाद लौटने पर वे स्वयं को अतिथि जैसा, चिर प्रवासी, इतर और अन्य कहते हैं, जो उनके मन की पीड़ा दिखाता है।
- 1 mark
(घ) संगतकार हर काल में प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे समाज के हर छोटे-बड़े कार्य में सहायक बनते हैं।
- 1 mark
वे स्वयं पीछे रहकर प्रसिद्ध व्यक्तियों की सफलता में योगदान देते हैं और अपने त्याग से दूसरों को आगे बढ़ाते हैं। उनकी भूमिका नींव जैसी होती है।
Answer: किन्हीं तीन के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- (क) विनम्रता का महत्त्व और उदाहरण (2 अंक)
- (ख) दो अनकहे तथ्य (2 अंक)
- (ग) प्रवासी जीवन और अपरिचय का कारण (2 अंक)
- (घ) संगतकार की प्रासंगिकता के दो बिंदु (2 अंक)
Q11 · 8 marks · Long answerमाता का अँचल
पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (2x4=8)
- (क)4 marks
'माता का अंचल' नामक पाठ में लेखक ने तत्कालीन समाज के पारिवारिक परिवेश का जो चित्रण किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
- (ख)4 marks
ऊँचाई की ओर बढ़ते जाने पर लेखिका को परिदृश्य में क्या अंतर नज़र आए ? 'साना-साना हाथ जोड़ि' यात्रा वृतांत के आधार पर लिखिए।
- (ग)4 marks
हिरोशिमा के बम विस्फोट में हुई क्षति को देखकर लेखक को कौन-सी घटना याद आई ? 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(क) 'माता का अंचल' में तत्कालीन समाज का वातावरण शांत, प्राकृतिक और आत्मीयता से भरा दिखता है। जीवनशैली सरल और सादगीपूर्ण थी।
- 2 marks
पारिवारिक संबंध घनिष्ठ थे। बच्चे पिता और माता दोनों से जुड़े थे, पर संकट में माँ का अंचल ही सबसे सुरक्षित लगता था। बच्चे सामूहिक रूप से देशी खेल खेलते थे और प्रकृति के निकट रहते थे।
- 2 marks
(ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि' में जैसे-जैसे लेखिका ऊँचाई पर बढ़ीं, बाज़ार, लोग और बस्तियाँ कम होती गईं। स्वेटर बुनती नेपाली युवतियाँ और कार्टून ढोने वाले बहादुर नेपाली ओझल हो गए।
- 2 marks
घाटियों के घर ताश के घरों जैसे लगने लगे, रास्ते सँकरे और जलेबी जैसे घुमावदार हो गए। हिमालय अपने विराट वैभव के साथ दिखने लगा और बीच-बीच में रंग-बिरंगे फूल खिले दिखे।
- 2 marks
(ग) हिरोशिमा में परमाणु विस्फोट की रेडियोधर्मी किरणों से असंख्य लोग असमय मारे गए, इस दुख को लेखक ने भोगा।
- 2 marks
इसे देखकर लेखक को भारत की पूर्वी सीमा की घटना याद आई, जहाँ सैनिक ब्रह्मपुत्र में बम फेंककर हज़ारों मछलियाँ मार देते थे, जबकि थोड़ी मछलियों से काम चल सकता था। यह जीवों का व्यर्थ विनाश था।
Answer: किन्हीं दो के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- (क) समाज और जीवनशैली के चार बिंदु (4 अंक)
- (ख) ऊँचाई पर परिदृश्य के चार अंतर (4 अंक)
- (ग) हिरोशिमा का दुख और ब्रह्मपुत्र में बम से मछली मारने की घटना (4 अंक)
Section घ
रचनात्मक लेखन (20 अंक)
Q12 · 6 marks · WritingWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (1x6=6)
- (क)0 marks
जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ – जल के बिना जीवन असम्भव; जल संरक्षण का महत्त्व; जल संरक्षण के उपाय
OR
(ख)0 marksजंक फूड और युवा पीढ़ी – जंक फूड क्या है ?; जंक फूड का बढ़ता चलन; स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव
OR
(ग)0 marksसमाचार पत्र के नियमित पठन का महत्त्व – ज्ञान का भंडार; पढ़ने की आदत का विकास; जागरूकता
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
भूमिका (1 अंक): जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ – जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। हवा के बाद जीवन के लिए सबसे आवश्यक तत्त्व जल ही है। जल के बिना मनुष्य, पशु-पक्षी और पेड़-पौधे किसी का भी जीवन संभव नहीं है।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): पीने, खेती, उद्योग और स्वच्छता सबके लिए जल चाहिए, पर धरती का बहुत थोड़ा जल ही उपयोग के योग्य है। बढ़ती जनसंख्या, अंधाधुंध दोहन और प्रदूषण से भूजल स्तर गिर रहा है और कई क्षेत्रों में पेयजल का संकट है। इसलिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसके उपाय हैं: वर्षा जल संचयन, नल की टोंटी खुली न छोड़ना, रिसाव ठीक कराना, खेती में ड्रिप सिंचाई अपनाना, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना, पेड़ लगाना और जल का पुनः उपयोग करना।
- 1 mark
निष्कर्ष (1 अंक): यदि हम आज जल की हर बूँद बचाएँगे तो ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे पाएँगे। जल बचाना हम सबका कर्तव्य है।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): वर्तनी और व्याकरण की त्रुटि-रहित, लगभग 120 शब्दों की क्रमबद्ध भाषा।
Answer: विषय (क) 'जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ' पर लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (भूमिका, जल का महत्त्व, संरक्षण के उपाय, निष्कर्ष)।
Where the marks are
- भूमिका (1 अंक)
- संकेत-बिंदुओं पर आधारित विषयवस्तु (3 अंक)
- निष्कर्ष (1 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q13(क) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप अनुपमा / अनुपम हैं। आपके क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पर लाइटें ख़राब हो गईं हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): सेवा में,
अधिशासी अभियंता,
लोक निर्माण विभाग,
नई दिल्ली।
दिनांक: 10 मार्च 2025
विषय: सड़क की खराब लाइटें ठीक कराने हेतु पत्र।
महोदय, … अंत में: भवदीय, अनुपम, सेक्टर-5 निवासी। - 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): सविनय निवेदन है कि हमारे क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की सभी लाइटें कई दिनों से खराब पड़ी हैं। रात में घना अँधेरा रहने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी कठिनाई होती है। गड्ढों और अँधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा का भय भी है। अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्र लाइटें ठीक करवाने या नई लगवाने की कृपा करें, जिससे संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। आपकी अति कृपा होगी।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): औपचारिक, शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द।
Answer: लोक निर्माण विभाग को खराब सड़क-लाइटों के संबंध में लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- औपचारिक पत्र का प्रारूप: प्रेषक/प्राप्तकर्ता, दिनांक, विषय, संबोधन, अभिवादन (1 अंक)
- समस्या, दुर्घटना की आशंका और शीघ्र समाधान का अनुरोध (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
OR
Q13(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप अनुपमा / अनुपम हैं। आपने विद्यालय की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपने दादाजी को विद्यालय की भाषण प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): 15, गांधी नगर, जयपुर
दिनांक: 10 मार्च 2025
पूज्य दादाजी,
सादर प्रणाम।
… अंत में: आपका प्रिय पौत्र/पौत्री, अनुपम। - 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): आपका स्नेह-पत्र मिला। यह जानकर प्रसन्नता होगी कि हमारे विद्यालय में अंतर-सदनीय भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय 'स्वच्छ भारत' था। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायकों ने विषय-ज्ञान, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर मूल्यांकन किया। मुझे प्रथम स्थान मिला और प्रधानाचार्य जी ने ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिया। यह सफलता आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन का फल है। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दादी जी को प्रणाम।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): आत्मीय, शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द।
Answer: दादाजी को भाषण प्रतियोगिता की पूरी जानकारी देता लगभग 100 शब्दों का अनौपचारिक पत्र।
Where the marks are
- अनौपचारिक पत्र का प्रारूप: पता, दिनांक, संबोधन, अभिवादन, समापन (1 अंक)
- प्रतियोगिता का विषय, प्रतिभागी, निर्णय, पुरस्कार और प्रथम स्थान की सूचना (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q14(क) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप मेधावी / माधव हैं। आपने पत्रकारिता में अपना अध्ययन पूरा कर लिया है। किसी प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (पत्रकारिता में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु समाचार पत्र के प्रमुख को आवेदन भेजने के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): स्ववृत्त
नाम: माधव शर्मा
पिता का नाम: श्री रमेश शर्मा
जन्म-तिथि: 12 अगस्त 2001
पता: 21, नेहरू नगर, लखनऊ
फ़ोन/ई-मेल: दिया जाए
आवेदित पद: पत्रकार - 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): शैक्षिक योग्यता: दसवीं – 2017 (CBSE), 90%; बारहवीं – 2019 (CBSE), 88%; पत्रकारिता में स्नातक (बी.ए. पत्रकारिता) – 2024, प्रथम श्रेणी। अनुभव: विश्वविद्यालय पत्रिका में संपादन सहयोग, एक स्थानीय समाचार पत्र में छह माह की इंटर्नशिप। अन्य कौशल: कंप्यूटर व डिजिटल मीडिया का ज्ञान, हिंदी-अंग्रेज़ी लेखन। रुचियाँ: पठन, लेखन, यात्रा। भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेज़ी।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): सटीक, संक्षिप्त, शुद्ध भाषा; घोषणा व हस्ताक्षर सहित, लगभग 80 शब्द।
Answer: पत्रकार पद हेतु लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल, रुचियाँ)।
Where the marks are
- स्ववृत्त का सही प्रारूप (1 अंक)
- शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल और रुचियाँ (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
OR
Q14(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप मेधावी / माधव हैं। ए.टी.एम. कार्ड न मिलने की सूचना देते हुए संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक):
प्रति: manager.branch@bank.com
प्रेषक: madhav@email.com
विषय: ए.टी.एम. कार्ड न मिलने के संबंध में
महोदय, … अंत में: भवदीय, माधव, खाता संख्या। - 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): मेरा आपकी शाखा में बचत खाता (खाता संख्या 1234567890) है। मैंने बीस दिन पहले नए ए.टी.एम. कार्ड के लिए आवेदन किया था, पर आज तक कार्ड नहीं मिला और न ही कोई सूचना प्राप्त हुई। इससे मुझे नकद निकासी और ऑनलाइन लेन-देन में कठिनाई हो रही है। कृपया कार्ड की स्थिति बताएँ और शीघ्र कार्ड भिजवाने की व्यवस्था करें। आपकी अति कृपा होगी।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): औपचारिक, शुद्ध भाषा, लगभग 80 शब्द।
Answer: शाखा प्रबंधक को ए.टी.एम. कार्ड न मिलने की सूचना देता लगभग 80 शब्दों का ई-मेल।
Where the marks are
- ई-मेल का प्रारूप: प्रति/प्रेषक, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- खाता विवरण, आवेदन, कार्ड न मिलना, कठिनाई और अनुरोध (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(क) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
प्रदूषण से बचने के लिए पर्यावरण विभाग की ओर से जनहित में जारी एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
रचनात्मक प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक और नारा: 'स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन – प्रदूषण को कहें अलविदा!' साथ में पेड़, साफ़ आकाश या साइकिल का चित्र; जारीकर्ता: पर्यावरण विभाग, जनहित में जारी।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): प्रदूषण से साँस और आँखों के रोग बढ़ते हैं। इससे बचने के लिए: पेड़ लगाइए, निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन या साइकिल अपनाइए, कचरा या पत्ते मत जलाइए, प्लास्टिक का प्रयोग घटाइए, पटाखों से दूर रहिए। आइए, मिलकर अपनी धरती को स्वच्छ और हरी-भरी बनाएँ।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): संक्षिप्त, प्रभावी, शुद्ध भाषा, लगभग 40 शब्द।
Answer: प्रदूषण से बचाव पर पर्यावरण विभाग का लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- आकर्षक शीर्षक/नारा और प्रस्तुति (1 अंक)
- प्रदूषण के खतरे और बचाव के उपाय (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
OR
Q15(ख) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपके कक्षा अध्यापक को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप/प्रस्तुति (1 अंक): बधाई संदेश
दिनांक: 5 सितंबर 2025, समय: प्रातः 10 बजे
आदरणीय गुरुजी, - 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित होने पर आपको हार्दिक बधाई। यह आपकी लगन, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह का परिणाम है। आपके मार्गदर्शन से हमें सदा प्रेरणा मिली है। हमारी कक्षा और विद्यालय को आप पर गर्व है। ईश्वर करे आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): शुद्ध, विनम्र भाषा, लगभग 40 शब्द; अंत में: आपका शिष्य, अनुपम, कक्षा दसवीं।
Answer: कक्षा अध्यापक को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' पर लगभग 40 शब्दों का बधाई संदेश।
Where the marks are
- संदेश का प्रारूप: दिनांक, समय, संबोधन, प्रेषक (1 अंक)
- बधाई, गुणों की प्रशंसा, कृतज्ञता और शुभकामना (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
Source: official sample paper, cbseacademic.nic.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.