Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/1/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 5

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/1/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q5 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'शीला जी ने साहित्य का दायरा ही बढ़ा दिया।' - वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है :

    1. (A)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
    2. (B)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
    3. (C)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
    4. (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'करण' कारक
    1 mark
  2. (ii)

    'लेखक ने उस घटना को पूरी ईमानदारी से लिखा।' रेखांकित पद का परिचय होगा :

    1. (A)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
    2. (B)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य - 'घटना'
    3. (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, विशेष्य - 'घटना'
    4. (D)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, 'कर्म' कारक
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित में से किस वाक्य में स्थानवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?

    1. (A)एक चिड़िया हमारी खिड़की पर डरी-डरी बैठी थी।
    2. (B)पापा की आवाज़ सुनकर मैं बाहर निकल गया।
    3. (C)यह खेल तो खुले में ही खेला जा सकता है।
    4. (D)उस ड्राइवर ने अचानक ज़ोर से ब्रेक लगाई।
    1 mark
  4. (iv)

    'कस्बे की नगरपालिका प्रतिवर्ष कुछ नया करती था।' रेखांकित पद का परिचय है :

    1. (A)स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'नया करना' क्रिया की विशेषता।
    2. (B)कालवाचक क्रियाविशेषण, 'करना' क्रिया की विशेषता।
    3. (C)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    4. (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
    1 mark
  5. (v)

    'बचपन में मैं दुबली-पतली और साँवली थी।' रेखांकित पद का परिचय है :

    1. (A)मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
    2. (B)अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
    3. (C)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, 'दुबली-पतली' विशेष्य।
    4. (D)उत्तम पुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

संज्ञा के लिए जाति, वचन, लिंग और कारक देखिए।

Hint 2

'उस', 'यह' जैसे शब्द संज्ञा से पहले आएँ तो सार्वनामिक विशेषण होते हैं।

Hint 3

क्रियाविशेषण के लिए पूछिए: कब, कहाँ, कैसे?

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) (A): 'शीला जी' व्यक्ति का नाम है, इसलिए व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग है। 'ने' के साथ क्रिया 'बढ़ा दिया' कर्ता से जुड़ी है, इसलिए कर्ता कारक है।

    1 mark
  2. (ii) (B): 'उस' संज्ञा 'घटना' की ओर संकेत करता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग है और उसका विशेष्य 'घटना' है।

    1 mark
  3. (iii) (A या D): दोनों वाक्यों में स्थानवाचक क्रियाविशेषण नहीं है। स्थानवाचक क्रियाविशेषण वाले वाक्य B ('बाहर') और C ('खुले में') हैं।

    1 mark
  4. (iv) (B): 'प्रतिवर्ष' समय बताता है, इसलिए कालवाचक क्रियाविशेषण है और 'करना' क्रिया की विशेषता बताता है।

    1 mark
  5. (v) (D): 'मैं' बोलने वाले के लिए आया है, इसलिए उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक है। (किन्हीं चार पर पूरे अंक।)

Answer: (i) A; (ii) B; (iii) A या D; (iv) B; (v) D

Where the marks are

  • (i) A (1 अंक)
  • (ii) B (1 अंक)
  • (iii) A या D (1 अंक)
  • (iv) B (1 अंक)
  • (v) D (किन्हीं चार पर 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.